713210
NIT दुर्गापुर में आगामी कल दीक्षांत समारोह तैयारी पूरी
Durgapur, West Bengal:एनआईटी दुर्गापुर में आगामी कल 19वे दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसे देखते हुए एनआईटी दुर्गापुर में तैयारीया लगभग पूरी कर ली गई है। इस दीक्षांत समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के विषय में एनआईटी दुर्गापुर के डायरेक्टर प्रोफेसर अरविंद चौबे ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दीक्षांत समारोह के विषय में बताएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाइसेंसीड कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में लाइसेंसड कालोनियों में बने अवैध निर्माण पर चला प्रशाशन का बुलडोजर। स्थानीय लोगों में रोष। विरोध के चलते करीब 1 घण्टे रुकी तोड़फोड़ कार्रवाई। घरों के बाहर लगाए गए पेड़ पौधों की फेंसिंग हटाने पर जताया विरोध। लोग बोले- घरों के बाहर पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई थी जाली। डीटीपी विभाग की टीम ने तोड़े अवैध निर्माण। झज्जर रोड पर बनी ओमेक्स सिटी में हटाये गये अवैध कब्जे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा बोले- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही कार्रवाई। लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील। एटीपी सतीश कुमार बोले- लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। किसी भी पेड़ पौधे को नहीं होगा नुकसान। इस दौरान भारी पुलिस बल भी रहा तैनात। मौक़े पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं एटीपी सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा और कार्रवाई के दौरान किसी भी पेड़-पौधे को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यही बताया कि आने वाले दिनों में शहर की कई अन्य लाइसेंस शुदा कॉलोनियों में डीटीपी विभाग अतिक्रमण हटाएगा। यह कार्रवाई लगातार कई दिन तक जारी रहने वाली है।0
0
Report
कांग्रेस का दावा: भाजपा ने महिला आरक्षण लागू नहीं किया, भ्रम फैलाया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर भ्रम और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पक्ष को विस्तार से रखते हुए भाजपा सरकार की नीयत और नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में उसकी ऐतिहासिक भूमिका रही है। पार्टी ने याद दिलाया कि महिला आरक्षण का पहला प्रयास वर्ष 1996 में हुआ था और वर्ष 2010 में यूपीए सरकार के दौरान इसे राज्यसभा में पारित कराया गया। इसके अलावा, 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायत और नगरीय निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना भी कांग्रेस की ही पहल थी। वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इसे तत्काल लागू करने के बजाय जनगणना और परिसीमन की शर्तों से जोड़कर टाल दिया। कांग्रेस का दावा है कि इससे महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलने में अनावश्यक देरी होगी। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि कानून पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बावजूद इसे 2026 में लागू करने की प्रक्रिया क्यों शुरू की गई। कांग्रेस ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। पार्टी का कहना है कि यदि सरकार गंभीर होती तो इसे बिना परिसीमन के तुरंत लागू किया जा सकता था, जैसा कि पहले स्थानीय निकाय चुनावों में किया गया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह महिला आरक्षण को महिलाओं का अधिकार मानती है और इसे तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग करती रहेगी। बाईट संगीता बेनीवाल कांग्रेस नेता0
0
Report
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: पहली बार महिला अधिवक्ताओं को आरक्षण, मतगणना 29 अप्रैल
Barmer, Rajasthan:राजस्थान में लंबे इंतज़ार के बाद बार काउंसिल चुनाव का बिगुल बज चुका है और आज प्रदेशभर में अधिवक्ताओं का लोकतांत्रिक उत्साह साफ देखने को मिला। करीब 3 साल की देरी और 8 साल बाद हो रहे इस चुनाव में वकीलों ने बढ़चढ़ कर वोटिंग की। बाड़मेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में वकीलो ने मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम वोटिंग की। इस बार चुनाव बेहद खास है क्योंकि पहली बार महिला अधिवक्ताओं को आरक्षण दिया गया है और कुल 23 पदों के लिए 200 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं । निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाई जा रही है। बाड़मेर में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, अब मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से जोधपुर लाया जाएगा जहां 29 अप्रैल से मतगणना शुरू होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अधिवक्ताओं का यह जनादेश किसके पक्ष में जाता है और बार काउंसिल की सत्ता की चाबी आखिर किसके हाथ लगती है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली से अलवर तक राहुल तलाश: राजगढ़ में दबिश तेज
Thana, Rajasthan:दिल्ली में युवती की हत्या का आरोपी राहुल अलवर के राजगढ़ में तलाशा जा रहा, पुलिस की दबिश तेज दिल्ली के अमर कॉलोनी में 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राहुल की तलाश में दिल्ली पुलिस अलवर जिले के राजगढ़ पहुंची है जहां का वह निवासी बताया गया है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और अलवर पुलिस संयुक्त रूप से लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी स्वयं राजगढ़ थाने पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल के खिलाफ राजगढ़ थाने में भी यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और मामले की जांच डीएसपी मनीषा को सौंपी गई है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया इस मामले में सात टीम बनाई गई है जो आरोपी की तलाश में जुटी है । साथ ही राहुल के संपर्क में रहे करीब छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राहुल ने दिल्ली में एक अधिकारी के घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। आरोपी पहले उसी घर में काम करता था और उसे करीब एक माह पहले ही नौकरी से हटाया गया था। फिलहाल, आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।0
0
Report
यूपी बोर्ड रिजल्ट आज: 10वीं-12वीं के छात्रो का इंतजार खत्म, टॉपर्स को मिलेगा इनाम
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 23 अप्रैल को शाम 4 बजे बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बाद में राज्य सरकार मेधावी छात्रों को नकद राशि के साथ साथ लैपटॉप से सम्मानित करेगी।0
0
Report
जिला कलेक्टर ने अस्पताल और मंडी निरीक्षण के बाद सख्त सुधार निर्देश दिए
Sri Ganganagar, Rajasthan:जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को उप जिला चिकित्सालय, नई धानमंडी में सरकारी खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, पंचायत समिति के वीसी कक्ष में ब्लॉक स्तरीय प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने उप जिला चिकित्सालय व्याप्त कमियों, ट्रोमासेंटर में ऑपरेशन थियेटर पर ताला लगा होने, लैब के आगे बैठने की व्यवस्था न होने व लैब के अंदर अव्यवस्था फैली होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निशुल्क दवा वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान बुजुर्ग मरीजों के खिड़की से दवा लेते समय उनको दवा देने वाला स्थान ऊंचा होने पर नीचे झुकने से होने वाली दिक्कत पर प्रभारी डॉ. नीरज सुखीजा को विंडों सही करवाने व व्यवस्थाओं में सुधार करवाने के निर्देश दिए। एक्स-रे कक्ष को देखने के बाद प्रभारी से कितने एक्स-रे होते है, के बारे में पूछा। इसके बाद लेबर रूम का अवलोकन करते हुए संस्थागत प्रसवों की जानकारी ली। रात्रिकालीन प्रसव कम होने पर व्यवस्था में सुधार करने अतिरिक्त डॉक्टर तैनात कर रात्रिकालीन संस्थागत प्रसवों में बढोतरी के निर्देश दिए। अस्पताल कार्मिकों को ड्रेस कोड के साथ नेमप्लेट लगाकर रखने की सख्त हिदायत देते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी निरीक्षण में कमी व कार्मिक के नेमप्लेट लगी नजर नहीं आई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जज्चा-बच्चा व बीसीएमओ कार्यालय में अस्थायी भर्ती वार्ड को देखने के बाद आस पास-गंदगी पसरी होने व झाड़ियां उगी होने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी को सफाई करवाने के निर्देश दिए। एडीएम दीनानाथ बब्बल, एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा, बीसीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल,प्रभारी डॉ. सुखीजा, नायब तहसीलदार अंकित गोदारा, सीआई दिनेश सारण, राजस्थान जिला नर्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा मौजूद थे। मंडी में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, बी-क्लास बारदाने का उपयोग न करने के खरीद एजेंसी अधिकारियों को दिए निर्देश:- जिला कलेक्टर यादव ने अधिकारियों के साथ मंडी प्रांगण का अवलोकन करने के बाद व्यापार मंडल कार्यालय में गेहूं खरीद व्यवस्था का जाजजा लिया। उन्होंने दोनों खरीद एजेंसी के क्यूआई शीशपाल तंवर व लोकेश तसेरा से उठाव, बॉयोमेट्रिक्स व्यवस्था व खाली बारदाने की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। दोनों एजेंसियों ने बताया कि प्रतिदिन 20 से 25 हजार बैगों का उठाव हो रहा है व दोनों एजेंसियों 15 हजार के करीब गेहूं के बैग की एमएसपी पर खरीद कर रही है। उन्होंने पोर्टल पर बार-बार आने वाली तकनीकी खराबी की समस्या से कलेक्टर को अवगत करवाया। कलेक्टर ने उठाव व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश देते हुए किसानों के अधिक से अधिक बॉयोमेट्रिक्स से रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। कृषि उपज मंडी समिति सचिव विकास सहारण से मंडी में प्रतिदिन गेहूं की आवक के बारे में पूछने पर सचिव ने जानकारी दी कि 35 से 40 हजार बैगों की आवक हो रही है।0
0
Report
Advertisement
रोह बाजार में अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
Nawada, Bihar:स्थाई दुकानों के आगे लगने से यातायात बाधित, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठा सवाल स्कूली बच्चे भी प्रभावित,रोह बाजार में फुटपाथी दुकानें सड़क पर, जाम से लोग परेशान नवादा जिले के रोह बाजार में स्थाई दुकानों के आगे फुटपाथी दुकानें लगने से यातायात बाधित हो रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खराब हो गया है। आखिर प्रशासन एग्जाम को क्यों नहीं हटना चाहता है.सड़क पर दुकानें लगने के कारण बाजार में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे, मरीज और सरकारी कर्मचारी प्रतिदिन जूझते हैं। हाल ही में, शादी-ब्याह के सीजन के दौरान सोमवार दोपहर को भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। चिलचिलाती धूप में सैकड़ों राहगीर जाम में फंसे रहे, जिनमें कई स्कूल वैन भी शामिल थे। बाजार में खरीदारी करने आईं महिलाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालक किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यात्रियों को चढ़ाने के लिए सड़क पर खड़ी यात्री बसों के कारण स्थिति और बिगड़ गई。 इस तरह के जाम से आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ता है। कई बार पुलिस, एंबुलेंस और दमकल जैसी गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा रोह बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं。 बाजार में स्थाई दुकानदारों ने भी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। वे अपनी दुकानों के आगे 10-15 फीट तक सामान रखते हैं। इसके अतिरिक्त, इन्हीं स्थाई दुकानों के सामने फुटपाथी दुकानें भी लगती हैं। चर्चा है कि फुटपाथी दुकानदारों से स्थाई दुकानदार किराया वसूलते हैं। यह किराया कभी सब्जी-फल के रूप में होता तो कभी नकद राशि के तौर पर। हालांकि, इस तरह के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष किसी तीसरे व्यक्ति के सामने जानकारी होने से इनकार करते हैं। फुटपाथी दुकानदार भी अपनी मनमानी से समस्या बढ़ा रहे हैं। वे सड़क पर ठेले-खोमचे लगाने के साथ-साथ बड़ी-बड़ी छतरियां लगाकर आधी सड़क को घेर लेते हैं, जिससे यातायात और भी बाधित होता है।0
0
Report
गर्मी से बागेश्वर के जंगलों में आग धधकने से हालात चिंताजनक
Noida, Uttar Pradesh:बढ़ती गर्मी के चलते बागेश्वर के जंगलों के हालात चिंताजनक बने हुए हैं...यहां जंगलों में आग धधक रही है...अब देखना होगा की आखिर सिस्टम कब तक आग पर काबू पा पाता है0
0
Report
काशीपुर में नकली आयुर्वेदिक दवाओं का भंडाफोड़, पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अगर आप भी बीमारी के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि हो सकता है आपकी दवाइयां नकली हों...काशीपुर में नकली दवाइयों का भंडाफोड़ हुआ है फिलहाल पुलिस नकली दवाइयों से जुड़े गिरोह की तहकीकात कर रही है0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर का गर्मजोशी से स्वागत, मैदान विकास पहल का आगाज
माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जी का हार्दिक स्वागत है। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन एवं माणदेशी फाउंडेशन द्वारा ‘मैदान कप अभियान' के माध्यम से खेल मैदानों का विकास, विशेषकर जनजातीय अंचल के बच्चों के लिए, एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी पहल है। सचिन जी द्वारा बच्चों के साथ समय बिताना, उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों के लिए प्रेरित करना, इस प्रयास को और भी प्रभावशाली बनाता है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल, छिंदनार ग्राम में आपका आगमन केवल एक प्रेरक क्षण नहीं, बल्कि बदलते हुए बस्तर की सशक्त तस्वीर है। एक ऐसा बस्तर, जो अब भय की छाया से निकलकर अवसर, आत्मविश्वास और नई उम्मीदों की ओर अग्रसर है।0
0
Report
मैनपुरी में चलती कार में आग, स्टेरिंग फेल से पेड़ से टकराकर बची जान
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मैनपुरी में चलती कार बनी आग का गोला स्टेरिंग फेल होने पर कार के पेड़ से टकराने से लगी आग पेड़ से लटराकर सड़क किनारे बनी खंदी में गिरी कार कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे कार सवार दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू किशनी थाना क्षेत्र के वसैत मार्ग की घटना0
0
Report
रतलाम के आलोट में अचानक आग लगने वाली कार, लोगों में हड़कंप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के आलोट नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एसडीओपी निवास के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और आग ने विकराल रूप ले लिया। सड़क पर आवागमन रुक गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, लेकीन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
बिहार विधानसभा के विशेष सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने पर सर्वदलीय बैठक सहमति
Patna, Bihar:रजनीश पटना सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट 24 अप्रैल को होना है बिहार विधानसभा का विशेष सत्र इसको लेकर आहूत की गई है विशेष सत्र को लेकर आज बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई ..बैठक समाप्त होने के बाद बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा सभी दलों के नेताओं के साथ इस बैठक को किया गया है ताकि बिहार विधानसभा का विशेष सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चले सभी लोगों ने इस पर सहमति जताई है, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशांत कुमार के 3 मई से यात्रा शुरू करने पर कहा कि वे राजनीति में सक्रिय हो गए हैं इसमें कोई अचंभित होने वाली बात नहीं है निशांत कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बैठक करेंगे यह सब स्वाभाविक राजनीति गतिविधियां है, जदयू पार्टी के विधायक दल का नेता श्रवण कुमार को बनाए जाने पर विजय कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दी कहा यह गौरव की बात है उनके संसदीय जीवन बहुत लंबा है उन्हें बहुत तजुर्बा है राजनीति का , जदयू द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी की घोषणा में निशांत के नाम न होने पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा ही रहे हैं आज जो नाम की घोषणा हुई है जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी के नाम है0
0
Report
बाढ़ इलाके में वार्ड 8 के घर में आग, लाखों का नुकसान, परिवार बेघर
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में एक घर में अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। तेज धूप और हवा के बीच अचानक रतन रविदास के घर में आग लग गई। आग तेजी से आस पास के इलाके में फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और अब स्थानीय प्रशासन से खाने-पीने व रहने की व्यवस्था की मांग कर रहा है।0
0
Report
बिजनौर: पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर 17 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या की
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर मे कलयुगी पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की गला दबाकर की हत्या। प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की बेटी की गला घोंटकर हत्या। डायल 112 के जरिये पुलिस को मिली घटना की सूचना। बेटी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पिता ने पकड़ा था। बदनामी और समाज मे बेइज्जती के भय से पिता ने कर दी अपनी ही बेटी की हत्या। पुलिस ने आरोपी पिता नजाकत को हिरासत में लिया। पुलिस ने 17 वर्षीय जीनत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जिला अस्पताल। नगीना थाना क्षेत्र के गांव बिंझेड़ी गांव का मामला। बिजनौर जिले के नगीना थाना इलाके के बिंझेड़ी गांव के रहने वाले नजाकत की 17 साल की बेटी फोन पर किसी लड़के से बात करती थी। नजाकत पिता ने कई बार बेटी को समझाने का प्रयास किया था लेकिन बेटी जीनत ने पिता की बात नहीं मानी और लगातार लड़के से फोन पर बात करती रही। आज पिता ने बेटी को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया और नजाकत ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। परिवार वाले बेटी जीनत के शव को कब्रिस्तान मे दफनाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी और मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिया भेजा जिला अस्पताल। वही पुलिस ने आरोपी पिता नजाकत को हिरासत मे ले लिया।0
0
Report
Advertisement
