713301
पांडेश्वर थाना पुलिस ने महिला हत्याकांड में आरोपियों को किया गिरफ्तार
Asansol, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर के ईस्ट जोन के पांडेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले मे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया ,आरोपी का नाम अशोक पासवान है.इस मामले में पुलिस ने पहले से ही रोहित पासवान को गिरफ्तार किया था लेकिन मिर्तिका की बेटी ने दोनों पर ही हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं अब पुलिस इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच पड़ताल कर रही है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जशपुर एसीबी की कार्रवाई: SDO संजय दिवाकर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपूर - जशपूर में एसीबी की कार्रवाई, मनोरा आरआईएस के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए, पूर्व उपसरपंच से 25000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, मनरेगा के तहत हुए कार्य के मूल्यांकन के लिए पूर्व उपसरपंच से ले रहे थे रिश्वत, एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।0
0
Report
आगरा में बेबी रानी मौर्य के बेटे के नाम पर पार्क कब्जे के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर योगी सरकार में केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के बेटे के नाम पर पार्क कब्जाने के लगे आरोप आगरा के ताजगंज क्षेत्र में ताज एनक्लेव सोसाइटी के पार्क पर कब्जे का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप बिल्डर द्वारा पार्क को मुस्लिम लोगों को बेचे जाने का आरोप पार्क पर कब्जा करने के लिए मंत्री के बेटे पर संरक्षण देने का आरोप स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर आगरा पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को दी लिखित शिकायत स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर बताई पार्क पर कब्जे की बात0
0
Report
बलरामपुर में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भागने के प्रयास में आरोपी के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाभी ने दर्ज कराया मुकदमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग की भाभी ने थाने में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है, जिसे देखते हुए इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा आरोपी, पैर में आई चोट मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया, आज 17 जून को थाना पचपेड़वा क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने सूचना दी कि उसकी 16 वर्षीय ननद के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोक्सो एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ने आगे बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया था। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस दौरान संतुलन बिगड़ने या कूदने के कारण उसके पैरों में चोट लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अस्पताल में चल रहा है इलाज पुलिस कस्टडी में लिए गए आरोपी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पचपेड़वा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई (विधिक कार्यवाही) की जा रही है। इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में ग्यारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में ग्यारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन थाने का चक्कर लगा कर थक गये लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामला मीडिया के संज्ञान मे आने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला बछरावां थाना इलाके के एक गांव का है। यहाँ के रहने वाले दंपत्ति की ग्यारह वर्षीय बेटी बीती रविवार को शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय गाँव के ही एक अधेड़ ने उसे अपने घर मोबाइल देखने के बहाने बुला लिया। किशोरी घर के अंदर गई तो वहां अधेड़ अकेला था। उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। उसी दौरान अधेड़ ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह अधेड़ के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। किशोरी ने आरोपी की धमकी के चलते तीन दिन बाद अपनी बहन को पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन पुलिस के पास गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।0
0
Report
जमुई भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: एक गिरफ्तार, दोनों जिलों में परीक्षा ली गई
Jamui, Bihar:जमुई उत्पाद एवं मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जमुई जिले के खैरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अलग-अलग तिथियों में दो जिलों में परीक्षा में शामिल हुआ था। गिरफ्तार युवक की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव निवासी मु. सरोज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह 4 जून को अररिया में आयोजित परीक्षा में शामिल हुआ था, जबकि 17 जून को जमुई के खैरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर फिर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है। सूचना के आधार पर जांच की गई तो दस्तावेजों और परीक्षा रिकॉर्ड में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। जांच के बाद अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभ्यर्थी ने अलग-अलग स्थानों पर किस प्रकार परीक्षा में भाग लिया और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका तो नहीं है। वहीं, एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
बोकारो एयरपोर्ट में आग, झाड़ियों में आग लगने से लपटें उठीं
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के एयरपोर्ट में आग। आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि एयर पोर्ट के अंदर जो झाड़ियां उग आई है उसे साफ किया गया और उस झाड़ी पर आग लगाया गया जहां आग लगने से लपटे दूर दूर तक उठते दिखाई दिया। वही एयरपोर्ट के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। ज्ञात हो कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित ये हवाई अड्डा अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। इसपर काम चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारी पर प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा, हालत गंभीर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सफाई कर्मचारियों के बीच पार्टी के दौरान मज़ाक ने गंभीर घटना बना ली। आरोप है कि साथी कर्मचारियों ने सफाई कर्मी के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर पाइप लगाकर हवा भर दी; तेज़ प्रेशर के कारण उसके अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुँचा और हालत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 29 स्थित सूर्य ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में पावर सप्लाई के जरिए काम कर रहे तीन कर्मचारी सफाई कर रहे थे, तीनों उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि काम के दौरान शराब पार्टी हुई थी। इसी दौरान एक कर्मचारी झुककर सफाई कर रहा था और दूसरा कर्मचारी कंप्रेसर पाइप से हवा चला रहा था, आरोप है कि इसी बीच साथियों ने मजाक के तौर पर कंप्रेसर पाइप उसके प्राइवेट पार्ट पर लगा दिया। तेज हवा के दबाव से पीड़ित के पेट में हवा भर गई और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी; कुछ देर बाद दर्द बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। घायल कर्मचारी को पहले कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर ने आंत फटने की बात बताई, गंभीर हालत और सर्जोरी की जरूरत के कारण उसे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। घायल कर्मचारी की पहचान समीर निवासी मोहल्ला अली खान काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की; पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साथी कर्मचारी जीशान और दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है; कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घायल कर्मचारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
राजेंद्र राठौड़ का तंज: कांग्रेस पहले अपने गिरेबान देखें
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा पहले अपने गिरेबान में झांके, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का उदयपुर से आबू रोड जाते समय सुमेरपुर-पोमावा मार्ग स्थित एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, के नेतृत्व में राठौड़ को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राठौड़ ने कोटा में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से जुड़ी छात्रा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल की समीक्षा करनी चाहिए। राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 19 से अधिक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। भाजपा में उन्हें महत्व नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके साथ राजस्थान सरकार के मंत्री और दो-दो जिला अध्यक्ष मौजूद हैं, इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.0
0
Report
कायलाना झील के किनारे सफाई अभियान वायरल, पानी सुरक्षित रखने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर समाजसेवी द्वारा कायलाना झील के किनारे पर साफ सफाई अभियान समाजसेवी पंडित जीवराज श्रीमाली ने सफाई को लेकर शुरू की एक मुहिम जागरूकता से इस सफाई अभियान में बन गई एक बड़ी टीम बावजूद प्रतिदिन लोग आते हैं और नारियल,कपड़े,तस्वीर फेंक कर चले जाते हैं पीने के पानी में कायलाना झील का पानी जोधपुर की जनता काम लेती है पीने में प्रशासन से टीम निवेदन कर रही है की नहर के दोनों किनारो पर लगवाई जाए एक बड़ी लोहे की जाली ताकि पीने का पानी रहे स्वच्छ वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल0
0
Report
Advertisement
बालोद के बाबा बालक दास आश्रम पर बुलडोजर, आदिवासी समुदाय बन रहा संरक्षण जातरा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां रिजर्व फॉरेस्ट में अतिक्रमण के आरोपों से घिरे बाबा बालक दास के आश्रम जामडीपाठ में बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है पूरा आश्रम छावनी में तब्दील हो चुका है भारी पुलिस बल तैनात है सुबह से कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित वन मंडल अधिकारी आश्रम के अंदर हैं वहीं आज आदिवासी समाज द्वारा अपने देव स्थल में पूजा पाठ भी किया गया है सुबह से कलेक्टर दिव्या मिश्रा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, वन मंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल सहित जिले के आला अधिकारी आश्रम परिसर में मौजूद रहे। आपको बता दें कि पाटेश्वर धाम में जलकैना के पास बने बाउंड्री वाल पर प्रसासन का बुलडोजर चल रहा है वहीं पुलिस के साए में आज यहां पर आदिवासी समाज के लोग पूजा पाठ करने पहुंचे हुए थे। और समाज ने आगामी 20 जून को इस पूरे मामले को लेकर संरक्षण जातरा के आयोजन करने का आव्हान किया है इस पूरी कार्रवाई को 20 जून के इस आव्हान से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन यहां पर आश्रम से 5 किलोमीटर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। विधायक ने कहा - हम समाज के साथ पूरे मामले को लेकर विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वो समाज के साथ हैं, यदि कोई आदिवासी पट्टा मांगे कोई किसान एक डिसमिल जमीन मांगता है तो नहीं दिया जाता लेकिन इतने बड़े क्षेत्रफल में धाम बनाया जा रहा है बिना विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए कई हेक्टेयर जमीन वहां अलॉट कर दिया गया है, शासन की योजना उन्हीं के जगह पर कराया जा रहा हैपा पंचायतों को दबाव बनाकर पूरा काम वहां करा लिया गया है, हमारे आदिवासियों की परंपरा है संस्कार है उसे छोड़ नहीं सकते वहां जो आदिवासियों का पाठ है आदिवासियों का हक है मैं आदिवासी के साथ हूं। समाज मनायेगा संरक्षण जातरा प्रशासन ने पूरे मसले को लेकर आदिवासी समाज और बाबा के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश तो की लेकिन यह कोशिश ना कार म थी संत बाबा बालक दास ने अब तक इस मामले को लेकर केवल ऑफ रिकॉर्ड इतना ही कहा है कि बातचीत के लिए द्वार हमेशा खुले हैं संत का पक्ष हमेशा निष्पक्ष होता है वही आदिवासी समाज तो इस पूरे मामले को लेकर शांत होता नजर नहीं आ रहा है और उनके द्वारा जो 20 जून को देव स्थल पर आयोजन का जो आह्वान किया गया है उसको लेकर वह अधिक है हालांकि आज प्रशासन की कार्रवाई को लेकर यह माना जा रहा है कि इससे आदिवासियों को शांत करने की एक कोशिश है।0
0
Report
सवायजपुर के अधिवक्ताओंदस्तावेज लेखको स्टांप बेंडरों ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने किया धरनाप्रदर्शन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। धरनारत अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज प्रभावित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम बिहारी मिश्रा व महामंत्री संजय पांडेय वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में लागू व्यवस्था को वापस लिया जाए, क्योंकि इससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं के कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह उनकी आजीविका का सवाल है और इसके लिए वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान देवेश बाजपेई, जितेंद्र मिश्रा लाल जी, अनूप बाजपेई ,राकेश मिश्रा, अनूप मिश्रा ,गोविंद, कुलदीप यादव ,पवन यादव, अरविंद यादव, बृजभान, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।0
0
Report
सहारनपुर में वलीमे की दावत में विवाद और मारपीट,दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, कई घायल।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कुतुबपुर कुसानी गांव में बुधवार दोपहर वलीमे की दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। महिला से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव कुतुबपुर कुसानी निवासी मुरसलीन के बेटे का वलीमा कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मेहमानों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद महिला पक्ष और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में महिला और उसके भाइयों समेत कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोड़ा भेजा। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना गागलहेड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुतुबपुर कुसानी गांव में वलीमे के दौरान विवाद की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मौके पर लोगों की भीड़ और विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रेयगढ़ में नकली शराब गैंग: फरार विनय ठाकुर के घर पर दबिश, नोटिस जारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में नकली शराब के संगठित कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। ग्राम धनागर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को उसके विकास नगर स्थित निवास पर दबिश दी। घर बंद मिलने पर पुलिस ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर आरोपी को तीन दिनों के भीतर थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जून की रात रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में कार्रवाई कर करीब 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, होलोग्राम और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की थी। मामले में गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल ने पूछताछ में विनय सिंह ठाकुर और सुभाष पटेल के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब का कारोबार संचालित करने की जानकारी दी थी।इसके बाद 10 जून को पुलिस ने फरार आरोपी सुभाष पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह शराब में स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था और रंग फीका पड़ने पर चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा स्वरूप देता था। बाद में नकली लेबल और फर्जी होलोग्राम लगाकर शराब को विभिन्न क्षेत्रों में खपाया जाता था।बुधवार को पुलिस टीम जब विनय ठाकुर के घर पहुंची तो मकान में ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने भी बताया कि आरोपी और उसके परिजन कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा कर दिया।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने फरार आरोपी की चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा तैयार करने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है तथा उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
एटा में झाड़ियों में पशुओं के अवशेष मिलने पर विवाद, VHP-बजरंग दल ने नाराजगी जताई
Etah, Uttar Pradesh:एटा में झाड़ियों में कटे मिले पशुओं के अवषेष, पशुओं के अवषेष मिलने की सूचना पर VHP,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, घटना की सूचना मिलते मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे CO ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और SHO संजय राघव, अवषेशों की जांच करने पहुंचे पशु चिकित्सक ने सेम्पल जांच के लिए भेजे, गोवंशो के अवषेशों होने की VHP, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने जताई आशंका,निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, झाड़ियां में कटे पड़े हुए अवशेषों को पुलिस ने JCB से गड्डा कराकर दफनाया, थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के डाकघर के पास झाड़ियों में मिले अवशेष。0
0
Report
हमीरपुर में मानसिक रूप से कमजोर बेटे ने पिता की हत्या, CCTV में कैद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-कलयुगी बेटे द्वारा पिता को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला, बेटे की हैवानियत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, घटना का सीसीटीवी सामने आने से मचा हड़कंप, सनकी बेटे ने लकड़ी की पटिया से पिता पर किया प्राणघातक हमला, समझाने का प्रयास कर रहे पिता पर किये ताबड़तोड़ वार, महज 11 सेकेंड में 8 वार कर उतारा मौत के घाट, प्राणघाती हमले से पिता शिवराम की मेडिकल कॉलेज उरई में हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को बताया मानसिक रूप से कमजोर, राठ कोतवाली कस्बे के अतरौलिया मोहल्ले का मामला ।0
0
Report
Advertisement
