icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713432
ARAman RayFollow22 Sept 2024, 10:22 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जेपी परदीवाला परिवार सहित नरहड़ दरगाह पहुँचे, अमन-चैन की दुआ

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं — सुप्रीम कोर्ट जज जेबी परदीवाला परिवार सहित नरहड़ दरगाह पहुँचे — धर्मपत्नी जैस्मीन परदीवाला के साथ मखमली चादर चढ़ाई — दरगाह में मन्नत का धागा बांधकर देश में अमन मांगा — हाजी अजीज पठान ने अतिथियों की दस्तारबंदी कर दुआ दी — शाहिद पठान ने दरगाह के इतिहास की जानकारी अतिथियों को दी — अमजद पठान और इमरान पठान सहित अन्य लोग रहे मौजूद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जमशेद बुरजोर परदीवाला परिवार सहित झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के समीप नरहड़ स्थित प्रसिद्ध हजरत हाजिब शकरबार दरगाह पहुंचे। उन्होंने धर्मपत्नी जैस्मीन परदीवाला के साथ दरगाह में जियारत की और मखमली चादर पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं समृद्धि की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर सुप्रीम कोर्ट जज जेबी परदीवाला और उनके परिवार ने श्रद्धा के साथ दरगाह पर मन्नत का धागा भी बांधा। इस दौरान दरगाह के माहौल में पारंपरिक धार्मिक रस्मों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। दरगाह के वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान ने अतिथियों की दस्तारबंदी कर उन्हें दुआओं से नवाजा। उन्होंने दरगाह की परंपराओं और धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, दरगाह फाउंडेशन के निदेशक एवं खादिम शाहिद पठान ने सुप्रीम कोर्ट जज जेबी परदीवाला को नरहड़ दरगाह के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान अमजद पठान और इमरान पठान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जियारत के दौरान सुप्रीम कोर्ट जज और उनके परिवार ने दरगाह की धार्मिक परंपराओं के अनुसार चादर चढ़ाई और देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की कामना की।
0
0
Report

हनुमानढ़ नगर परिषद ने चार नए ऑटो टिपर से डोर-टू-डोर सफाई तेज की

Hanumangarh, Rajasthan:सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, नगर परिषद के बेड़े में शामिल हुए चार नए ऑटो टिपर,33 लाख रुपए की लागत से खरीदे वाहन, अब शहर में 37 ऑटो टिपर करेंगे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हनुमानगढ़ में दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में जुड़े आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत को देखते हुए नगर परिषद की ओर से चार नए ऑटो टिपर खरीदे गए हैं। टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन नए ऑटो tipरों को सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति मंजू रणवां, उपसभापति सोनू बंसल सहित पार्षद एवं नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। सभापति मंजू रणवां एवं उपसभापति सोनू बंसल ने बताया कि अब तक शहर में कचरा प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 33 ऑटो टिपर संचालित हो रहे थे। नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हुए हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक क्षेत्र में समय पर कचरा संग्रहण की सुविधा पहुंचाने के लिए 33 लाख रुपए की लागत से चार नए ऑटो टिपर खरीदे गए हैं। चार नए वाहन शामिल होने के बाद नगर परिषद के ऑटो टिपरों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था को गति मिलने के साथ उन वार्डांे में भी समय पर कचरा संग्रहण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जहां कचरा गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंच पा रही थीं।
0
0
Report

नशामुक्त राजस्थान का संकल्प: सीएम ने युवाओं को सपनों की उड़ान दी

Jaipur, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा ने आज नशामुक्त राजस्थान का आव्हान किया जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने हजारों युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई मुख्यमंत्री ने युवाओं से वादा किया कि उनकी सरकार उनके हर सपने को उड़ान देने के लिए वचनबद्ध हैखचाखच भरा भवानी निकेतन का पांडाल हजारों युवाओं की मौजूदगी नशे के खिलाफ सौगंध लेते युवा सीएम भजनलाल शर्मा ने आज युवाओं से नशा मुक्त राजस्थान का संकल्प दिलाया युवाओं से नशे के विरुद्ध सरकार के युद्ध में सहयोग मांगा उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ उठ खड़े होने का आव्हान कियासीएम ने नशा मुक्ति केंद्र पोर्टल प्रतिभा पोर्टल,खेल मित्र,खेलो राजस्थान पोर्टल की शुरूआत कर युवाओं से जीवन में नशे से दूर रहकर अपने सपने सच करने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आव्हान कियाबाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्रीराज्यवर्धन राठौड़ युवा एवं खेल मंत्रीसीएम ने इस दौरान 3075 करोड़ के विकास कार्यों की कई जिलों को सौगात दी 668 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये इस मौके पर देश दुनियां में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले युवाओं को ईनामी राशि देकर सम्मानित किया अनंत जीत सिंह नारूका को एक करोड़ एवं कुशाग्र सिंह को 60 लाख रूपये की राशि दी इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र भीी सौंपे युवाओं से उनके जीवन के अनुभव साझा किये वहीं युवाओं से भी खुलकर संवाद किया साथ ही सरकारी योजनाओं का भी फीडबैक लियाबाइट भजनलाल Sharma मुख्यमंत्रीवीओ सीएम ने युवाओं को समर्पित सरकार की योजनाओं का जिक्र किया स्टार्टअप्स से लेकर युवा प्रोत्साहन नीति की खूबियां बताई साथ ही दावा किया कि अब तक सरकार एक लाख तिरानवें हजार युवाओं को नियुक्ति दे चुकी है एक लाख अठारह हजार सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं سیम ने پانچ साल में चार लाख नौकरियां देने का वादा फिर दोहराया साथ ही युवाओं से चुनाव में जातिवाद से दूर रहने का भी आव्हान किया बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्रीवीओ भजनलाल सरकार युवाओं के हितों को पूरी प्राथमिकता दे رہی है जेन जी के साथ सीधा संवाद ये साबित करने के लिए काफी है कि सरकार इस वर्ग का भरोसा बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है सीएम का नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं के लिए आज दिया गया संदेश नई पीढ़ी को नई सोच और नई दिशा प्रदान करेगाबाइटबाइटवीओ बाबाुलाल धיאל जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

अनिल शुक्ला की तैनाती से खैरागढ़ के अस्पतालों में नई उम्मीद जगी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, नर्सिंग स्टाफ की कमी और जरूरी जांच सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। जिला अस्पताल का अभाव होने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं सीमित होने के कारण निजी अस्पतालों का सहारा लेना मरीजों की मजबूरी बनता रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग में नए जिला चिकित्सा अधिकारी अनिल शुक्ला की पदस्थापना के बाद जिलेवासियों को स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगी है। नए अधिकारी ने मरीजों के हित को प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या नई जिम्मेदारी के साथ खैरागढ़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को इलाज की नई दिशा मिल पाएगी? खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर लंबे समय से चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कहीं डॉक्टरों की कमी है तो कहीं नर्सिंग स्टाफ की कमी मरीजों की परेशानी बढ़ाती है। जरूरी जांच मशीनों और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को कई बार जिला मुख्यालय से बाहर जाना पड़ता है। इससे समय के साथ इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। अब नए जिला चिकित्सा अधिकारी अनिल शुक्ला के सामने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं को मजबूत करना, स्टाफ की कमी और जांच व्यवस्था जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती हैं। नए अधिकारी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। अब देखना होगा कि दावों और उम्मीदों के बीच जमीनी स्तर पर बदलाव कितनी जल्दी दिखाई देता है。
0
0
Report

गोरखपुर में 30 सेकेंड में बाइक चोरी; CCTV ने पुलिस को बड़ा सुराग दिया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं... इस बार निशाने पर आए बीजेपी पार्षद... ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक पर युवक-युवती की नजर पड़ी... और महज 30 सेकेंड में बाइक चोरी! चौंकाने वाली बात ये कि युवक बाइक लेकर फरार हुआ और कुछ ही दूर जाकर युवती को भी बाइक पर बैठा लिया... पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है... अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश में जुटी है। देखिए गोरखपुर से ये हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है... एक युवक और युवती साथ-साथ आते हैं... युवक के हाथ में प्लास्टिक का थैला है... बाइक के पास पहुंचते ही युवक अपना थैला युवती को पकड़ा देता है... और फिर शुरू होता है बाइक चोरी का खेल... युवक सीधे बाइक पर बैठता है... जेब से चाबी निकालता है... बाइक में चाबी लगाता है... और देखते ही देखते बाइक स्टार्ट! न कोई जल्दबाजी... न कोई हड़बड़ी... महज 30 सेकेंड में बाइक चोरी! बाइक स्टार्ट होते ही युवक तेजी से वहां से निकल जाता है... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती... कुछ दूर आगे जाने के बाद युवक उसी युवती को बाइक पर बैठाता है... और फिर दोनों बाइक लेकर रफ्तार में फरार हो जाते हैं... CCTV में कैद ये तस्वीरें अब पुलिस के लिए अहम सुराग बनी हैं। 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे ऑफिस से बाहर आया तो बाइक गायब थी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली। मामला एम्स थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18, झरना टोला का है... यहां भाजपा पार्षद रामनाथ निषाद अपने ऑफिस में स्थानीय लोगों के साथ बैठे थे... ऑफिस के बाहर उनकी स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी... लेकिन जब वह रात करीब 9 बजे बाहर निकले... तो बाइक गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई... पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली... तो बाइक चोरी की पूरी कहानी कैमरे में कैद मिली। CCTV में नजर आ रहे युवक ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी है... उसके हाथ में प्लास्टिक का थैला है...जबकि युवती ने काले रंग का चमकदार सूट पहन रखा है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान और तलाश में जुटी है...मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोरखपुर में बाइक चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... क्योंकि जिस अंदाज में युवक ने बाइक को स्टार्ट किया, उससे साफ है कि पूरी वारदात बेहद कम समय में अंजाम दी गई। अब CCTV फुटेज पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग है और देखना होगा कि ये युवक-युवती कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं। गोरखपुर की इस वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यही है कि पूरी बाइक चोरी महज 30 सेकेंड में कर दी गई। CCTV सामने आने के बाद अब पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

मथुरा में लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों ने पदयात्रा निकाली

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने निकाली जन जागरूकता पदयात्रा; स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने किया नेतृत्व मथुरा:ब्रज क्षेत्र में 'लव जिहाद' के बढ़ते मामलों और हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा एक विशाल जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के निर्देशन व नेतृत्व में यह पदयात्रा राधाकुण्ड से प्रारंभ हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू बहन-बेटियों को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था। भगवा ध्वजों और जयघोष से गूंजा परिक्रमा मार्ग इस जन जागरूकता पदयात्रा में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, गौ रक्षा दल और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे ही पदयात्रा गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर पहुंची, पूरा मार्ग भगवा झंडों से पट गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज और 'जय वीर बजरंगी' व 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रवाद के रंग में सराबोर नजर आया। हर परिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता: स्वामी सच्चिदानंद यात्रा के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और संतों ने मार्ग में उपस्थित स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और महिलाओं को संबोधित किया। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हमारी बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिशें रची जा रही हैं, जिसके प्रति हर परिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता है। संवाद और पत्रक वितरण के जरिए जागरूकता की अपील कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के राघव राजपूत ने जगह-जगह पत्रक बांटकर और लोगों से संवाद स्थापित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने की अपील की। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल की भर्ती रोक ने कामधेनु विश्वविद्यालय में राजनीतिक बहस तेज कर दी

Muju, Jeonbuk State:एंकर —कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के राज्यपाल के आदेश के बाद सियासत तेज हो गई है।। मंत्री रामविचार नेताम ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में भर्ती और निर्माण कार्यों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। विधानसभा में भी इस मामले को लेकर सवाल उठ चुके हैं। वीओ — मंत्री रामविचार नेताम के मुताबिक, विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया गया था। इसके बाद मामला कार्यपरिषद और कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल तक पहुंचा। शिकायतों और पूरे मामले को देखते हुए राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया है। मंत्री नेताम ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और “दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए और इसलिए हुआ है स्वागत योग्य है । अब राज्यपाल के आदेश के बाद कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी है और सामने आई शिकायतों को लेकर आगे की जांच एवं कार्रवाई पर नजर रहेगी।
0
0
Report

इंश्योरेंस लालच में पति ने पत्नी कविता चौधरी की हत्या कराई

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ इंश्योरेंस के पैसों की लालच में पति ने पत्नी की कराई हत्या 4 सितंबर को एक्सीडेंट करवा कर करवाई पत्नी की हत्या पाटन थाना के नूनसर चौकी इलाके का मामला आरोपी प्रयास पांडे ने अपनी पत्नी कविता चौधरी की करवाई हत्या पुलिस जांच में हुआ खुलासा तीन आरोपियों को पति ने दी थी सुपारी आरोपी पति और उसका एक साथी घटनाक्रम के बाद फरार इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी पत्नी पत्नी कविता चौधरी की उसी के पति प्रयास पांडे ने करवाई हत्या गर्भवती थी पत्नी कविता चौधरी लोडिंग वाहन से स्कूटी में टक्कर मरवा कर दिया घटना को अंजाम आरोपी पति और उसका साथी फरार मुख्य आरोपी विक्रम अहिरवार और उसके दो साथी गिरफ्तार बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है सर गर्मी सेतलाश
0
0
Report

डोल मेला: अखाड़ों की कुश्ती निरस्त, सनातन अखाड़ा समिति ने विरोध जताया

Baran, Rajasthan:डोल मेला में अखाड़ों की कुश्ती प्रतियोगिता निरस्त, सनातन अखाड़ा समिति ने जताया विरोध बारां, डोल मेलों में होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता को निरस्त करने से नाराज सनातन अखाड़ा समिति ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद के नवगठित बोर्ड के खिलाफ विरोध जताया। समिति के प्रवक्ता योगेश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद बोर्ड ने द्वेषताप्रर्वक अखाड़ों के साथ कुठाराघात करते हुए कार्यक्रम निरस्त किया है। अध्यक्ष चंदनसिंह महाराजा ने कहा कि अखाड़ों को राजनीतिक द्वेष और षड्यंत्रपूर्वक अपमानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की पहली बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देश पर कुश्ती आयोजन का नेतृत्व सनातन अखाड़ा समिति को सौंपा गया था। समिति की नगर परिषद अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा भी चल रही थी, लेकिन बोर्ड ने बिना सूचना और बिना बैठक बुलाए प्राचीन कला का यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया, जो नियम विरुद्ध है। समिति ने मेलाध्यक्ष, नगरपरिषद के उपसभापति और सभापति प्रतिनिधि से भी बात की, लेकिन गोलमोल जवाब मिला। महामंत्री भुवनेश सोनी ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को कुश्ती के अलावा अन्य कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी के बाद प्रशासन ने कार्यक्रम बदलकर सुंदरकांड पाठ रख दिया। समिति ने सुंदरकांड की पहल का स्वागत किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि आगे कोई फूहड़ कार्यक्रम हुआ तो पहलवान मंच पर विरोध करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया; हनुमानीगढ़ में पंचायत विकास की जानकारी साझा

Hanumangarh, Rajasthan:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, हनुमानगढ़ के जनप्रतिनिधि ने बताए ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य हनुमानगढ़ में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘पंचायती राज का जनप्रतिनिधि संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से संबद्ध रहे। हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भू-अभिलेखागार भवन में आयोजित हुआ। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरपंचों एवं प्रशासकों से रू-ब-र होकर उनके क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत डबली बास कुतुब के जगतार सिंह बराड़ ने पंचायत में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कृषि एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। बराड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल पांच स्कूल हैं, जिनमें से दो विद्यालयों को राज्य सरकार के इस कार्यकाल में क्रमोन्नत किया गया है। विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में 12 कमरों का निर्माण एवं पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत क्षेत्र में दाह संस्कार के लिए भट्टी तैयार करवाने की भी जानकारी दी。
0
0
Report

अरनोद में मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा सफर की सेवा यात्रा का स्वागत

Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा सफर की सेवा यात्रा का स्वागत वाराणसी से वडनगर तक निकल रही सेवा यात्रा और कलश यात्रा के अरनोद पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष राहुल मीणा, उपाध्यक्ष ईश्वर चौधरी, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी और नगर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। इसके बाद यात्रा गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां परिसर में जनसभा आयोजित की गई। मंदिर में यात्रा के साथ आए कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सेवा यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top