icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713385
Somnath MukherjeeSomnath MukherjeeFollow6 Oct 2024, 07:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर पंचायत राज के अंतिम चरण में 4 लाख वोटर 123 सरपंच चुनेंगे

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में पंचायत राज चुनावों का अंतिम चरण 14-नवंबर से 4,01,124 वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद व 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होंगे। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान करेंगे। 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों तथा 16 नवंबर को पंच-सरपंच की Voteिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले में अंतिम चरण के चुनावों के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग ईवीएम से तथा पंच-सरपंच की वोटिंग बैलट पेपर से होगी। रवानगी से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग दी जाएगी। सीकर जिले में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए 123 ग्राम पंचायत में कुल 431 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मोदी ने बताया कि चुनावों के बाद सभी ईवीएम वापस SK गर्ल्स कॉलेज के स्ट्राँग रूम में करवाई जाएंगी। 20 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख व 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। 27 नवंबर को सभी पंचायत समितियों में प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि अंतिम चरण में सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्राें की 123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स 12 जिला परिषद सदस्यों, 75 पंचायत समिति सदस्यों, 123 सरपंच और 1,115 वार्ड पंच का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण वोटिंग करने की अपील की है。
0
0
Report

खूँटी के ईख किसान छठ महापर्व पर आय बढ़ाने में सफल

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । छठ महापर्व में ईख की खेती करनेवाले किसानों का बना आय का स्रोत। छठ महापर्व पर ईख का उपयोग प्रमुख माना जाता है। जो कि खूँटी जिले के विरुमकेल गाँव से किसानों का ईख विभिन्न राज्यों तक जा रहा है। बिरंकल गाँव में लगभग किस एक की खेती करते हैं जो कि छठ महापर्व पर इसकी बिक्री अच्छी होती है। बिरूमकेल गाँव का गन्ना झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे बिहार, बंगाल , उड़ीसा तक ईख चला जाता है। ईख की खेती करके किसान काफी खुश हैं। जोकि छठ महापर्व पर ईख की बिक्री अच्छी हो जाती है। इस प्रकार छठ महापर्व के कारण किसानों की ईख से आमदनी अच्छी हो जाती है। बाइट - सुग्रीव मांझी किसान । बाइट - नरेंद्र दास अधिकारी, किसान । बाइट - जगदीश मांझी , किसान ।
0
0
Report

शिवहर में विवाहिता की संदिग्ध हत्या, परिवार का आरोप सामने, जांच जारी

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान संजी कुमारी (26), पति रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब पाँच वर्ष पूर्व पूर्वी चम्पारण जिले के संजी कुमारी की शादी वृंदावन गांव निवासी फल विक्रेता रोहित कुमार के साथ धूमधाम से की थी। मृतिका के दो छोटे बच्चे भी हैं अक्सर घरेलू विवाद हुआ करता था मृतिका के परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद को लेकर संजी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक भिड़ंत, एक ड्राइवर फंसा, जाम लगा

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ के पास देर रात तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई। ब्लैक स्पॉट माने जाने वाले नीमन तिराहे पर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हुई और तीसरा ट्रक क्रासिंग के वक्त एक ट्रक से पीछे से टकराया, जिससे ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर अंदर फँस गया जिसे लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ट्रकों की भिड़ंत के कारण स्टेट हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर जमावड़ा लग गया और राहगीर परेशान रहे। बटियागढ़ पुलिस ने तीन घंटे तक मेहनत करके जाम खोला। तीनों ट्रकों के घायल ड्रायवर्स को बटियागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस हादसे की जांच में लगी है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम जन्मोत्सव: लाखों भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपखंड अधिकारी अमृत खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत, डिप्टी श्रेष्ठ दीक्षित एवं थानाधिकारी पवन दुलड़ सहित उपखंड स्तरीय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जन्मोत्सव के लिए समय पर व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिये गए। 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्याम द्वार, पार्किंग स्थल, बाबा पार्किंग में पांच दमकल तैनात रखने की व्यवस्था तय की गई। नगर पालिका को कस्बे में अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं रास्तों को सुगम बनाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन आदि के समन्वय से कार्य होगा।
0
0
Report
Advertisement

एक बार फिर गाजियाबाद में प्रदूषण की मार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow8m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाए हैं। निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, वहीं नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को GRAP-3 के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलता है, वहां संबंधित संस्था और निर्माण साइट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सुबह के समय सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि धूल के कणों को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की कोशिश है कि लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता से लोगों को कुछ राहत मिल सके।
0
0
Report

गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow10m ago
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब गाजियाबाद में विश्व प्रसिद्ध छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही आस्था का अद्भुत नजारा सुबह 4 वजे से ही देखने को मिल रहा है। मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार में आज नहाय-खाय के पहले दिन पूर्वांचल समाज के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर दिल्ली-एनसीआर में बसे पूर्वांचल समाज के लोग अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर इस महापर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद दूसरे दिन खरना पर छठी मैया के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होता है। पूर्वांचल समाज में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। छठी मैया को संतान सुख और संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन से की गई छठी मैया की आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में भी नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow11m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में विश्व प्रसिद्ध छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही आस्था का अद्भुत नजारा सुबह 4 वजे से ही देखने को मिल रहा है। मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार में आज नहाय-खाय के पहले दिन पूर्वांचल समाज के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर दिल्ली-एनसीआर में बसे पूर्वांचल समाज के लोग अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर इस महापर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद दूसरे दिन खरना पर छठी मैया के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होता है। पूर्वांचल समाज में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। छठी मैया को संतान सुख और संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन से की गई छठी मैया की आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में भी नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow12m ago
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब गाजियाबाद में विश्व प्रसिद्ध छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही आस्था का अद्भुत नजारा सुबह 4 वजे से ही देखने को मिल रहा है। मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार में आज नहाय-खाय के पहले दिन पूर्वांचल समाज के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर दिल्ली-एनसीआर में बसे पूर्वांचल समाज के लोग अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर इस महापर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद दूसरे दिन खरना पर छठी मैया के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होता है। पूर्वांचल समाज में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। छठी मैया को संतान सुख और संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन से की गई छठी मैया की आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में भी नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में भाजपा प्रेसवार्ता: जनजातीय गौरव सप्ताह और बिरसा मुंडा जयंती की तैयारियाँ

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर के ब्याहुत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया...इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. मिसफिका हसन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं...नेताओं ने 11 से 18 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव सप्ताह और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की...प्रेस वार्ता में दुर्गा मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में देश भर के 339 जनजातीय जिलों में जनजातीय गौरव दिवस और गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है...उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव जैसे महापुरुषों ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बलिदान दिया... कहा केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग जनजातीय मंत्रालय का गठन किया और संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया...वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन किया गया और 728 एकलव्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई... उन्होंने विपक्ष पर आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझने और आरक्षण व संविधान बदलने का भ्रम फैलाने का आरोप लगाया...दुर्गा मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और भू-माफिया का बोलबाला है तथा भाजपा के लगातार आंदोलन के दबाव में आकर सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी...वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. मिसफिका हसन ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा सहित चांद-भैरव, टाना भगत और फूलो-झानो जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी...कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पाकुड़ जिले के प्रत्येक मंडल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी...उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है और यह अभियान जनजातीय महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा...निशा भगत प्रकरण पर दुख व्यक्त करते हुए डॉ. मिसफिका हसन ने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया...उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के दबाव के बाद सीबीआई जांच की मंजूरी मिली है और निष्पक्ष जांच से दोषियों के चेहरे बेनकाब होंगे...उन्होंने राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों का हवाला देते हुए सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया...प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड की नेत्री निशा भगत की मौत के मामले को लेकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए...
0
0
Report

भोजपुर के आरा में आपसी वर्चस्व के कारण गोलीबारी, एक की मौत

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आपसी वर्चस्व को लेकर हुए दो युवकों के गोली मारने के घटना के बाद एक युवक रितिक सिंह की मौत हो गई थी।वही दूसरे युवक युवराज सिंह को गंभीर हालत में आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरा के नवादा थाना इलाके के चंदवा मोड को आगजनी करते हुए पूरी तरह से जाम कर दिया और घंटों बवाल काटा है।मृत युवक रितिक सिंह के शव को सड़क पर रख कर उसके परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग भोजपुर एस पी से की है।इस दौरान मौके पर भोजपुर एस डी पी ओ सुशील कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं पुलिस को इस दौरान भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।देर रात 1 बजे तक हंगामा होता रहा।पुलिस के करवाई के आश्वासन के बाद लोगों के बीच शांति बहाल करवाया जा सका ।ये पूरी गोलीबारी की घटना आपसी वर्चस्व को ले की गई है और मृतक ऋतिक सिंह को लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी और गजराजगंज थाना के बामपाली मोड पर ऋतिक सिंह और युवराज सिंह को घेरकर गोली मार दी गई जिसमें ऋतिक सिंह की मौत हो गई है।
0
0
Report

छठ महापर्व आज से शुरू; नहाय-खाय के साथ भक्त तैयार

New Delhi, Delhi:देशभर के साथ विश्वास भर भी आज से छठ महापर्व की शुरुआत है। नहाय-खाय से शुरू हुआ यह पर्व चल रहा है। दिल्ली में छठ घाटों की तैयारी के लिए सरकार छठ समिति दिन-रात जुटी है। छठ लोक गीतों से भारत गुजरा रहा है। स्नान और पवित्रता: व्रती नदी, तालाब या घर पर पवित्र जल से स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करते हैं। कद्दू-भात का प्रसाद इस दिन विशेष रूप से सात्विक भोजन है, जिसमें चावल, चने की दाल और कद्दू-लौकी सब्जी शामिल है। इसे खुले में नमक या घी के साथ शुद्धता से बनाया जाता है। इससे कठिन व्रतों की शुरुआत होती है। 13 नवंबर नहाय-खाय, 14 नवंबर खरना, 15 नवंबर संध्या अर्घ्य, 16 नवंबर उषा अर्घ्य दिए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top