713202
दुर्गापुर में डुमुरतला सार्वजनिक दुर्गा पूजा का खुटी पूजा संपन्न
Durgapur, West Bengal:पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा विश्व प्रसिद्ध है | यहा महीनो पहले से पूजा पंडाल बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है | इसी क्रम में बंगाल के दूसरे जिलों के साथ साथ पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर में भी विभिन्न पूजा कमेटी द्वारा खुटी पूजन के साथ पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है | इसी क्रम में दुर्गापुर के प्रसिद्ध पूजा पंडालो में से एक डुमुरतला सार्वजनिक दुर्गा पूजा का खुटी पूजा संपन्न हुआ |इस साल की पूजा के लिए उनकी थीम वन पीस राजस्थान है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SRN क्षेत्र की गायब लड़की: खोज जारी
Noida, Uttar Pradesh:SRN क्षेत्र की एक गायब लड़की की सूचना0
0
Report
राजनांदगांव के गेराज में भीषण आग, पांच निजी बसें जलकर खाक
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के नेशनल हाईवे पर स्थित एक गेराज में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गेराज में खड़ी पांच बसें देखते ही देखते उसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सभी बसें अलग-अलग निजी ऑपरेटरों की बताई जा रही हैं, जिन्हें मरम्मत के लिए गेराज में लाया गया था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजनांदगांव के नेशनल हाईवे पर स्थित गेराज में लगी भीषण आग ने लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार रिपेयरिंग के लिए खड़ी पांच बसों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में सभी बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जली हुई बसें शहर के अलग-अलग निजी बस ऑपरेटरों की थीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगजनी की इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन बस संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर गेराज में खड़ी पांच बसों में आग कैसे लगी।0
0
Report
सोनभद्र: 15 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगा आत्महत्या की, परिवार शोक में डूबा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में आत्महत्या की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव से सामने आया है, जहाँ महज 15 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आखिर किशोरी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटवध में शनिवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब 15 वर्षीय किशोरी सविता का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि सविता अपनी सौतेली मां के पास पटवध आई हुई थी। रोज की तरह सुबह उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद उसने परिजनों की नजरों से बचते हुए कमरे में लगे धरन के सहारे साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजन उसे तलाशते हुए कमरे में पहुंचे तो किशोरी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की असमय मौत से पिता राम सजीवन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की तस्वीर साफ हो सकेगी। सवाल यह है कि आखिर लगातार बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं के पीछे वजह क्या है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
Advertisement
बेटी के सम्मान पर उठे सवाल, अखिलेश ने FIR की मांग कर डाली
Noida, Uttar Pradesh:बेटी का सम्मान होना चाहिए,मैं पिछले दिनों देख रहा था,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं।मेरे संज्ञान में आया,मैंने तत्काल पुलिस से कहा इसमे एफआईआर दर्ज कराओ,बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही है,बेटी बेटी होती है,हम तो उस संस्कार में पले हैं,जहां कहा जाता है गांव की बेटी सबकी बेटी! अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो,अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश देदो की अपनी भाषा को संयम कर लें!! दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं,अपने लोगो को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ,नही कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो0
0
Report
जयपुर के नरैना बांध-चैनपुरा टटबंध घोटाला: 45 लाख के टेंडर फर्जीवाड़ा
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) सिंचाई विभाग के ठेकेदार और अधिकारियों की आपसी सांठगांठ के चलते मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में लाखों का घपला। नरैना में स्थित बांडोलाव बांध व चैनपुरा तालाब के तटबंध निर्माण कार्य का है मामला। करीब 45 लाख रुपए के कार्य में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हो रहा है गड़बड़झाला। मुख्यमंत्री जल स्वलंबन अभियान के तहत चल रहे विकास कार्यों में हो रहा है फर्जीवाड़ा। बांध के तटबंध निर्माण कार्यों में लाखों रुपए की मिट्टी को बिना कुटाई और बिना जांच के ही बांध पर मिट्टी डालने का है मामला। सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने एईएन और जेईएन से मिलीभगत कर मिट्टी की जांच किए बगैर ही तटबंध निर्माण पर मिट्टी डालकर किया फर्जीवाड़ा। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सिंचाई विभाग द्वारा जयपुर के फुलेरा विधानसभा के नरैना के बांडोलाव बांध के तटबंध निर्माण कार्य के लिए 24.93 लाख रुपए और चैनपुरा बांध के लिए 19.98 लाख रुपए का हुआ था टेंडर। घटिया मिट्टी की वजह से बारिश में बांध की पाल कभी भी टूटने का बना हुआ खतरा। 20 जून बाद कभी भी आ सकता है मानसून, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जयपुर जिला कलेक्टर को की शिकायत।0
0
Report
बाजार एक्सपर्ट मुकेश जैन का बयान 2:30 बजे जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बिहार में अलनीनो के चलते मानसून कमजोर, बारिश 8–10 प्रतिशत कम की आशंका
Patna, Bihar:इस बार भी अलनीनो का प्रभाव बिहार में देखने को मिलेगा जहां मानसून कमजोर रहने और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। अलनीनो के कारण बिहार में चिलचिलाती गर्मी, भीषण लू और सूखे जैसे हालात बन सकते हैं। अलनीनो के कारण बिहार में कमजोर मानसून और बारिश में कमी हो सकती है। दरअसल, अलनीनो के असर से प्रशांत महासागर का पानी गर्म हो जाता है जिससे मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं और इस वजह से इसबार बिहार में सामान्य से 8 से 10 प्रतिशत तक कम बारिश का अनुमान है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि अलनीनो की वजह से बारिश कम होने की सम्भवना है। हालांकि इसबार मॉनसून की बारिश पश्चिम भारत की बजाय पूर्वोत्तर भारत मे हो सकती है जिसका फायदा बिहार को होगा लेकिन 8 से 10 प्रतिशत बारिश कम होगी।0
0
Report
नईम अब्दुल्ला के पाक कनेक्शन पर छापेमारी, हथियारों के संकेत मिलने की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:युवक की पहचान नईम अब्दुल्ला पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को युवक के कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी संपर्कों और गतिविधियों से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने पर पहुंचकर पूछताछ की. कार्रवाई के दौरान कुछ किताबें, फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही. इनपुट में हथियारों की उपलब्धता से जुड़े बिंदु भी जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और संपर्क सूत्रों की गहन पड़ताल में जुटी हैं. जानकारी के मुताबिक कुछ इनपुट में हथियारों की उपलब्धता और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े बिंदु भी सामने आए हैं. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच में जुटी है. संयुक्त टीम युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही हैं. गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में सहारनपुर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई कार्रवाई हुई है. सहारनपुर से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इनमें यूपी एटीएस, पंजाब स्पेशल सेल और अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई भी शामिल रही है. नानौता में हुई यह कार्रवाई भी सुरक्षा एजेंसियों की इसी सतर्क निगरानी का हिस्सा मानी जा रही है. पहले जो लोग अरेस्ट हुए है उन सभी का कनेक्शन पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ मिला. सहारनपुर से एक युवक को संदिग्ध पाकिस्तानी संपर्कों के आरोप में हिरासत में लिया गया है. भोपाल और यूपी एटीएस, एसटीएफ और आईबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. पूछताछ के दौरान किताबें, मोबाइल और अन्य उपकरण जब्त किए गए. युवक का मध्य प्रदेश में दर्ज एक मामले से भी संबंध बताया जा रहा है. संदिग्ध पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में हिरासत में लिया गया है. भोपाल और यूपी एटीएस, एसटीएफ और आईबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. पूछताछ के दौरान किताबें, मोबाइल और अन्य उपकरण जब्त किए गए. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में दर्ज एक मामले में भी युवक से पूछताछ की जा रही. युवक की पहचान नईम अब्दुल्ला पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को युवक के कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी संपर्कों और गतिविधियों से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने पर पहुंचकर पूछताछ की. कार्रवाई के दौरान कुछ किताबें, फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. इनपुट में हथियारों की उपलब्धता से जुड़े बिंदु भी जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और संपर्क सूत्रों की गहन पड़ताल में जुटी हैं. जानकारी के मुताबिक कुछ इनपुट में हथियारों की उपलब्धता और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े बिंदु भी सामने आए हैं. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच में जुटी है. संयुक्त टीम युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही हैं. गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में सहारनपुर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई कार्रवाई हुई है.0
0
Report
देवघर नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल: कचरा फैलाकर वेतन और PF-EPF की मांग
Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगوں को लेकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर कचरा फैलाकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। सफाई कर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से उनका बढ़ा हुआ वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है और ईपीएफ की राशि भी नियमित रूप से जमा नहीं हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि करीब 40 महीनों से ईपीएफ और पीएफ से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं तथा संबंधित भुगतान का स्पष्ट प्रमाण भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने बताया कि हाल ही में एक माह का वेतन मिला है, लेकिन इससे उनकी मूल समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि शहरवासियों ने कर्मचारियों की मांगों को उचित बताया, लेकिन सड़क पर कचरा फैलाकर विरोध दर्ज कराने के तरीके पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि इससे आम जनता को परेशानी और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
रोहतक के खिडवाली तालाब से 52 वर्षीय रोहताश का शव बरामद, हत्या का संदेह
Rohtak, Haryana:रोहतक में तालाब में मिला व्यक्ति का शव:दोस्तों संग शराब पीने के बाद लापता; परिजन बोले- हत्या कर फेंकी बॉडी रोहतक के गांव खिडवाली में 10 जून से लापता व्यक्ति का शव तालाब में पड़ा मिला। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया और परिजनों के बयान लिए मृतक की पहचान करीब 52 वर्षीय रोहताश पुत्र ताराचंद निवासी गांव खिडवाली के रूप में हुई। रोहताश 10 जून की रात करीब 12 बजे अपने दोस्तों बलराज, श्रीओम, रविंद्र के साथ शराब पी रहा था। देर रात को बाकी लोग अपने घर आ गए, जबकि रोहताश नहीं लौटा। तभी से परिजन रोहताश की तलाश कर रहे थे 10 जून की रात से लापता रोहताश की पता न लगने पर भतीजे अशोक ने कल पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए रोहताश की तलाश शुरू कर दी और आज सुबह रोहताश का शव तालाब से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप, हत्या कर शव फेंका मृतक रोहताश के परिजनों ने आरोप लगाया कि 10 जून की रात जिन लोगों के साथ शराब का सेवन किया, उन्हीं लोगों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंका है। शराब पीने के दौरान ही वारदात को अंजाम दिया गया है, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस सदर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गांव खिडवाली के तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया है। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करेगी।0
0
Report
1.43 करोड़ लागत के डामरीकरण में घटिया काम: नगर पालिका ने निरीक्षण किया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ शहर के नए बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर तिराहे तक 1 करोड़ 43 लाख की लागत से नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे डामरीकरण सड़क निर्माण के घटिया गुणवत्ता कार्य की पोल खुल गई है, ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची नगर पालिका की प्रभारी अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने पार्षदों के साथ सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जहां सच का पता लगाने के लिए जब मैडम ने गैंती से सड़क को खुदवाया तो ऊपर बिछा डामर पपड़ी की तरह उखड़ गया और उसके नीचे सिर्फ धूल और मिट्टी दिखाई दी, इसको देख उन्होंने निर्माणाधीन कंपनी के लोगों को जमकर फटकार लगाई, वही नगर पालिका की प्रभारी अध्यक्ष ने कहा की विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, निर्माण कार्य में जहां जहां गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गई हैं वहां सुधार के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम होना चाहिए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नीरज कुमार ने राबड़ी देवी के कंगन उपहार मामले की जांच की मांग पत्र लिखा
Patna, Bihar:रजनीश पटना जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर राबड़ी देवी द्वारा कलाकार को कंगन उपहार स्वरूप दिए जाने के मामले में जांच करने का अनुरोध पत्र लिखा है, क्या है मामला जानने के लिए नीरज कुमार से खास बातचीत की जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने वन टू वन विद नीरज कुमार, जेडीयू एमएलसी0
0
Report
Advertisement
बिरनो थाने का मॉडल थाने बनने का सपना शुरू, 8.18 करोड़ लागत से हाईटेक भवन
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 8.18 करोड़ की लागत से बदलेगी बिरनो थाने की तस्वीर, बनेगा हाईटेक पुलिस भवन, एसपी डॉ. इरज राजा ने किया भूमि पूजन पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ नए भवन में महिला-पुरुष लॉकअप, मीडिया सेल, महिला सेल और मीटिंग हॉल की होगी व्यवस्था आधुनिक मालखाना और आगंतुक कक्ष भी बनाए जाएंगे प्रथम चरण में 4.09 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई भवन के द्वितीय तल पर 28 आरक्षियों के लिए आवासीय सुविधा विकसित होगी मेस, डाइनिंग हॉल और रिक्रिएशन हॉल का भी होगा निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की वाराणसी इकाई कराएगी निर्माण कार्य आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर बिरनो थाना बनेगा मॉडल थाना नए भवन से पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी。 गाजीपुर के बिरनो थाने को अब मिलने जा रही है नई और आधुनिक पहचान। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद 8 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। नए भवन में हाईटेक सुविधाओं के साथ पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी। दरअसल गाजीपुर जनपद के बिरनो थाने की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम द्वारा 8 करोड़ 18 लाख 66 हजार रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बिरनो थाना आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल थाना के रूप में विकसित किया जाएगा। भवन में महिला एवं पुरुष लॉकअप, मीडिया सेल, महिला हेल्प सेल, मीटिंग हॉल, मालखाना, आगंतुक कक्ष और आधुनिक कार्यालयों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। शासन द्वारा इस परियोजना के लिए कुल 818.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि प्रथम चरण में 409.33 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड की वाराणसी इकाई द्वारा कराया जाएगा। भूतल पर प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय, लॉकअप और मालखाना बनाया जाएगा। प्रथम तल पर उपनिरीक्षक कक्ष, महिला सेल, मीडिया सेल और मीटिंग हॉल की सुविधा होगी। वहीं द्वितीय तल पर 28 आरक्षियों के लिए आवासीय परिसर, मेस, डाइनिंग हॉल, रिक्रिएशन हॉल और हेड कांस्टेबल कक्ष का निर्माण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि यह भवन पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी。 बाइट: डॉ. ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर0
0
Report
उत्तराखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खेलों के बेहतर भविष्य को लेकर हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल सचिव अमित सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में अलग-अलग खेलों के कोच और खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया, जहां खेल सचिव ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से सीधा संवाद किया और खेलों से जुड़ी समस्याओं व संभावनाओं पर चर्चा की। खेल सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि गौलापार में बनने वाली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के खेल क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में पहली महत्वपूर्ण शुरुआत है, जिसके जरिए खिलाड़ियों और कोचों से सुझाव लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं खिलाड़ियों ने भी स्पোর্ট्स कॉन्क्लेव को सराहा। खिलाड़ियों का कहना है कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने के बाद उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। जू-जित्सु खिलाड़ी नव्या पांडे ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा। कुल मिलाकर गौलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को उत्तराखंड में खेलों के नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अब सरकार की कोशिश है कि समय पर इसका संचालन शुरू कर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दी जा सके।0
0
Report
घाटमपुर स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर की बदहाल व्यवस्था ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी
Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:घाटमपुर में स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर की बदहाल व्यवस्था ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। एक ओर मंदिर के पास बने तालाब में पानी भरवाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चारों तरफ फैली गंदगी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मां कूष्मांडा देवी मंदिर घाटमपुर की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मंदिर परिसर और तालाब के आसपास सफाई व्यवस्था पूरी तरह लचर नजर आ रही है। तालाब में पानी तो मौजूद है, लेकिन किनारों पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर हर वर्ष लाखों-करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। धार्मिक स्थल होने के बावजूद परिसर में स्वच्छता का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाने वाली सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को स्थानीय स्तर पर आखिर कब तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर और तालाब क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मांग की है। घाटमपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर फैली गंदगी ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान कर पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
