icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow15 Aug 2024, 09:59 am

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया

Asansol, West Bengal:

पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता दिवस पूरे देश की तरह पश्चिम बंगाल में भी बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। पश्चिम बर्दवान जिले के सरकारी प्रतिष्ठानों, क्लबों, शिक्षा संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने ध्वजारोहण किया। आसनसोल के जिला शासक कार्यालय में जिला शासक एस. पूनम बलम ने ध्वजारोहण किया, जबकि स्कूली छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय में एसडीएम डॉ. सौरभ चटर्जी ने झंडा फहराया। इस मौके पर एसडीएम कार्यालय के अधिकारी और महकमा सूचना एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुल्तानपुर में बुजुर्ग महिला मौत, मेघवाल समाज का धरना जारी

Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर में बुजुर्ग महिला की मौत पर मेघवाल समाज का धरना कोटा जिले के सुल्तानपुर चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर मेघवाल समाज का धरना。 दीगोद थाना क्षेत्र के कोटसुवा गांव की बुजुर्ग महिला पानी बाई की मौत के बाद आक्रोश。 22 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में घायल हुई थीं पानी बाई。 बीती रात उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत。 मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग मोर्चरी के बाहर जुटे。 आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग。 मांगें पूरी होने तक शव लेने से परिजनों और समाजबंधुओं का इनकार。 मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात, धरने के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल。
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच घायल; बच्चा बस की छत पर चढ़ा

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और दो मोटरसाइकायलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की टक्कर लगने से मां की गोद में बैठा करीब तीन साल का बच्चा कई फीट उछलकर पास से गुजर रही इलेक्ट्रिक बस की छत पर जा गिरा। बच्चे के सुरक्षित 부산 बस की छत पर गिरने को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए। घटना थाना सिंधौली क्षेत्र के मुडिया मोड की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बच्चे के साथ भैया दूज के लिए अपने मायके जा रही थी इसी बीच सामने से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद पीछे से आ रही एक और दूसरी बाइक भी कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बाइक और कार की टक्कर में बाइक पर सवार मां की गोद से बच्चा कई फीट ऊंचे उछालकर पास से गुजर रही ऐसी बस की छत पर जा गिरा। खास बात यह रही कि बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। इस हादसे में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस बड़ी दुर्घटना में बच्चों के सुरक्षित बचाने पर हर कोई दंग रह गया।
0
0
Report

ऑपरेशन त्रिनेत्र: नशा तस्कर रसीद खान की 3.92 करोड़ संपत्ति फ्रीज

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्दी निवासी आरोपी रसीद खान की मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। इसमें एक आलीशान मकान, चारदीवारी सहित जमीन और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। संपत्ति की कीमत के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे अभियान के तहत अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर फ्रीजिंग का बोर्ड लगाकर संपत्तियों को फ्रीज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी रसीद खान पुत्र जलाल खान (45), निवासी देवल्दी, थाना अरनोद लंबे समय से ब्राउन शुगर, एमडी आदि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। तस्करी की अवैध आय से उसने कम समय में देवल्दी में आबादी भूमि पर दो मंजिला आलीशान मकान और चारदीवारी बनवाई। साथ ही दो मोटरसाइकिलें अपने विश्वस्त दोस्तों के नाम करवाकर खुद के कब्जे और उपयोग में ले रखी थीं। यह जानकारी मिलने पर अरनोद थानाधिकारी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत वित्तीय जांच शुरू की। जांच के दौरान ग्राम पंचायत नौगावां के सचिव और पटवार हल्का नौगावां से रिकॉर्ड लिया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग से संपत्तियों की वैल्यूएशन रिपोर्ट, तथा बैंक खातों और परिवहन विभाग से रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। जांच में दोनों मोटरसाइकिलें भी तस्करी की अवैध आय से अर्जित पाई गईं। पुलिस ने पिछले छह वर्षों में तस्करी से अर्जित संपत्ति का फ्रीजिंग आदेश तैयार कर 14 अक्टूबर को कॉम्पिटेंट अथॉरिटी एंड एडमिनिस्ट्रेटर, सफेमा, नई दिल्ली को प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद सफेमा ने 9 नवंबर को आदेश पारित कर सभी संपत्तियों की फ्रीजिंग कन्फर्म की। इसके बाद 11 नवंबर को थाना अरनोद ने फ्रीजिंग बोर्ड लगाकर संपत्तियां फ्रीज कीं। फ्रीज की गई संपत्ति में देवल्दी में आबादी भूमि पर बना दो मंजिला आलीशान मकान, चारदीवारी और जमीन शामिल है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये है। इसके अलावा सुपर स्प्लेंडर और एक्स प्लस 200 मोटरसाइकिलें भी फ्रीज की गई हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये है। इस तरह कुल फ्रीज संपत्ति करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये की है। पुलिस के अनुसार रसीद खान के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में मादक पदार्थ तस्करी के 2 प्रकरण दर्ज हैं। 5 अगस्त 2025 को गुजरात के गांधीनगर पुलिस स्टेशन ने अहमदाबाद निवासी जावेद उमरभाई मेवाती के कब्जे से 117.690 ग्राम एमडी, 49.890 ग्राम गांजा और नकदी सहित एक कार जब्त की थी। जांच में सामने आया कि यह एमडी और गांजा रसीद खान ने उपलब्ध कराया था। इस पर रसीद खान को 21 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वह वर्तमान में साबरमती सेंट्रल जेल, अहमदाबाद में बंद है। आरोपी पूर्व में ग्राम पंचायत नौगावां का उपसरपंच भी रह चुका है। पुलिस का कहना है कि प्रतापगढ़ पुलिस मादक पदार्थ और अन्य संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों की आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार फ्रीज और ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

झुंझुनूं के मलसीसर में 11 केवी लाइन शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों की संपदा खतरे में

Jhunjhunu, Rajasthan:मलसीसर, झुंझुनूं मलसीसर में 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बिजली के जलते तार टूटकर मकान और रास्ते में गिरे करीब 10 मिनट तक उठती रहीं आग की लपटें गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं हुई एक दिन पहले भी लाइन में हुआ था फॉल्ट, नहीं बदले गए क्षतिगष्ट तार वार्डवासियों ने एईएन को ज्ञापन सौंपकर हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की मांग की झुंझुनूं जिले के मलसीसर नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड 11 और 12 के बीच गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर शाम एक मकान के पास लगे बिजली के पोल पर अचानक चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस दौरान बिजली के जलते हुए तार टूटकर घर के अंदर और बाहर रास्ते में गिर गए। करीब 10 मिनट तक आग की लपटें उठती रहीं।गनीमत रही कि घटना के दौरान रास्ते से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। मकान में मौजूद लोग भी सुरक्षित रहे। हालांकि, उस समय घटनास्थल के आसपास कुछ छोटे बच्चे खेल रहे थे। ऐसे में टूटकर गिरते बिजली के तारों की चपेट में कोई बच्चा या राहगीर आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पूरी गली में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना डिस्कॉम कार्यालय में देने के बाद भी बिजली की लाइन बंद करने में करीब 10 मिनट लग गए। इस दौरान तार जलते रहे और आग की लपटें उठती रहीं। बिजली के तार पूरी तरह जलकर टुकड़े-टुकड़े हो गए।वार्डवासियों ने बताया कि एक दिन पहले भी इसी विद्युत लाइन में गिलहरी के करंट की चपेट में आने से फॉल्ट हुआ था। उस समय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट ठीक कर दिया था, लेकिन क्षतिग्रस्त तारों की स्थायी मरम्मत या उन्हें बदलने की कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अगले ही दिन फिर से गंभीर स्थिति पैदा हो गई।घटना के विरोध में वार्ड 11 और 12 के निवासियों ने सहायक अभियंता अनिल कालेर को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने मांग की कि वरिष्ठ अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाकर आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही विद्युत लाइन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई की लिखित जानकारी तथा निर्धारित समय-सीमा बताने की मांग भी की।वार्डवासियों का कहना है कि बार-बार फॉल्ट ठीक करना या टूटे हुए तारों की मरम्मत करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। आबादी क्षेत्र में गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके。
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में भाई दूज पर महिलाओं की भीड़, बसों की कमी से यात्री परेशान — खबर

Noida, Uttar Pradesh:भाई दूज पर बूंदी बस स्टैंड पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, बसों की कमी से यात्री परेशान। बूंदी के पर्व पर बूंदी में उत्साह और रौनक का माहौल नजर आया। बहनें दूर-दराज के इलाकों से अपने भाइयों को तिलक करने के लिए बूंदी पहुंच रही हैं। बूंदी बस स्टैंड पर कोटा जाने वाली महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं रोडवेज बसों के इंतजार में घंटों खड़ी नजर आईं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने रोडवेज प्रबंधन से पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त बसें संचालित करने की मांग की।
0
0
Report

छतरगढ़ हादसे: डिग्गी डूबने से एक ही परिवार के चार की दर्दनाक मौत

Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर के छतरगढ़ से बड़ी खबर,\nछतरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत की डिग्गी में डूबने से बड़ा हादसा,\nग्राम पंचायत आवा के चक 9AWM में चार लोगों की दर्दनाक मौत,\nमृतकों में दो सगे भाई, एक अन्य बालक और एक बालिका शामिल,\nएक बच्चे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में डूबे अन्य सदस्य,\nhादसे की सूचना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के चार सदस्य, पूजा, मुकेश, निर्मल, विनोद की हुई मौत, \nछतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर,\nघटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़,\nhादसे के बाद क्षेत्र में पसरा मातम
0
0
Report

कैथल साइबर ठगी मामला: नकली अदालत से 1.23 करोड़ गिरोह का खेल

Kaithal, Haryana:कैथल में साइबर ठगी का बड़ा मामला: कैथल में डिजिटल अरेस्ट का सबसे बड़ा खेल! 5 दिन तक नकली अदालत, रिटायर्ड टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी। फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजकर वॉट्सऐप पर लगाई नकली अदालत, जज बनकर सुनाया फैसला; बेटे के घर पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा कैथल। साइबर ठगों ने कैथल में एक रिटायर्ड महिला शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 23 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। शातिर ठगों ने महिला को लगातार पांच दिनों तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए अपने जाल में फंसाय़ा रखा। इस दौरान आरोपियों ने महिला को गिरफ्तारी वारंट भेजकर डराया और वीडियो कॉल पर ही फर्जी अदालत लगाकर सुनवाई भी की। ठगों ने बाकायदा अदालत का पूरा ड्रामा रचा। इसमें महिला की तरफ से एक कथित वकील ने पैरवी की, जबकि दूसरी तरफ जज बनकर बैठे ठग ने फैसला भी सुनाया। आरोपियों ने महिला को इस कदर विश्वास में ले लिया कि वह उनकी बातों में आ गई और डर के चलते अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 23 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पूरे मामले का खुलासा 8 नवंबर को उस समय हुआ, जब महिला का बेटा घर पहुंचा। मां से पूरी घटना सुनने के बाद बेटे को ठगी का शक हुआ। जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो पूरे साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने साइबर थाना कैथल में शिकायत दर्ज करवाई। मामले को लेकर डीएसपी रमश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के फर्जी कॉल और गिरफ्तारी के डर से घबराएं नहीं। डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। पुलिस या कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही इस तरह पैसे ट्रांसफर करवाती है। ऐसी कॉल आने पर तुरंत सतर्क रहें और पुलिस को सूचना दें।
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा के मद्देनजर बिहार-यूपी की ट्रेनों में भीड़, रेलवे ने 86 ट्रेनें चलाईं

Jabalpur, Madhya Pradesh:छठ पूजा को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। रेल प्रशासन ने इसके लिए खासे इंतजाम किए हैं लेकिन यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में काफी भीड़भाड़ है, यही नहीं यात्रियों को डायरेक्ट ट्रेन भी कई जगह नहीं मिल रही है जिसके चलते उन्हें ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ रही है जिससे उन्हें परेशानी होती है। वही रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहार स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है जिससे कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लगभग 86 अप डाउन ट्रेन चलाई जा रही है ताकि छठ पूजा में यात्रियों को किसी प्रकार की भीड़ का सामना न करना पड़े।
0
0
Report

झालावाड़ साइबर गिरोह के छह गिरफ्तार: ऑनलाइन सिक्का-घोटाले से महिला के आत्महत्या का मामला

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस ने एक महिला से ऑनलाइन सिक्के खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और फिर ब्लैकमेलिंग कर महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित बुडानिया के निर्देश में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल करते हुए बिहार तक आरोपियों के तार जोड़ दिए। पुलिस ने बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। मामला झालावाड़ निवासी 56 वर्षीय मधुबाला ठाकुर की आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार महिला को सोशल मीडिया पर पुराने और दुर्लभ सिक्के लाखों रुपये में खरीदने का झांसा दिया गया। शुरुआत में आरोपियों ने छोटी रकम देकर विश्वास जीता और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से लगातार लाखों रुपये ऐंठते रहे। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी और आगे पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने एआई तकनीक से तैयार फर्जी फोटो और वीडियो भेजकर महिला को डराया। यहां तक कि बेटे को गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने और उसकी जान खतरे में डालने की धमकी भी दी। आरोपियों ने फर्जी पुलिस कार्रवाई के वीडियो, दुर्घटना की तस्वीरें, अस्पताल के फर्जी बिल और दिल्ली पुलिस के नाम से फर्जी नोटिस तक भेजे। इन सबके जरिए महिला पर लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव बनाया गया। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने गत 2 नवंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया, तो कई बैंक खातों में ठगी की रकम पहुंचने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहा था और आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ पहले से भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं। इसके बाद झालावाड़ पुलिस की विशेष टीमें बिहार रवाना हुईं और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत यादव सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर झालावाड़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से छह आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और ठगी की अन्य वारदातों को लेकर जांच में जुटी है। झालावाड़ पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर ठगों के नए हथकंडों और एआई तकनीक के दुरुपयोग को उजागर कर दिया है। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह के लिए द ऑर्गेनो रिसॉर्ट में तैयारी तेज

Patna, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह की तैयारी तेज, दानापुर के भव्य रिसॉर्ट में होगा आयोजन...\n\nमोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी से पहले पटना के दानापुर स्थित द ऑर्गेनो रिसॉर्ट में तिलक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर रिसॉर्ट में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।\n\nकरीब चार बीघा में फैला यह रिसॉर्ट अपनी भव्यता और विशाल परिसर के लिए जाना जाता है। यहां करीब 12 हजार वर्गफीट का बैंक्वेट हॉल मौजूद है। वहीं, लॉन, पार्किंग, ओपन स्पेस और स्विमिंग पूल समेत पूरे परिसर का क्षेत्रफल एक लाख 60 हजार वर्गफीट से अधिक बताया जा रहा है।\n\nइस रिसॉर्ट की खासियत यह है कि यहां एक साथ करीब 4 से 5 हजार मेहमानों के शामिल होने की व्यवस्था है। इसके अलावा 300 से 400 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।\n\nरिसॉर्ट में मौजूद सुविधाएं इसे बड़े और भव्य समारोहों के लिए खास बनाती हैं। यहां किसी भी समारोह की बुकिंग करीब 7 लाख रुपये से शुरू होती है।\n\nफिलहाल विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह को लेकर रिसॉर्ट को सजाने और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।
0
0
Report

इमरान मसूद का दिवाली प्रदूषण बयान: मानसिक रूप से विकृत कहे जाने पर उबाल

Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपने दिवाली और प्रदूषण वाली टिप्पणी पर कहा, "प्रदूषण मानव जनित रोग है, ये बात सही है और इसमें गलत क्या है?... AQI को आधार बनाकर मुझसे सवाल पूछा गया कि दीवाली की वजह से प्रदूषण है तो मैंने कहा यह मानसिक रूप से विकृत लोग हैं और AQI को आधार बनाकर आप पूरे त्यौहार को बर्बाद करते हैं यह गलत बात है। उसके ऊपर मैंने कहा था कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा, सिर्फ सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए और लोग जागरूक होंगे तो यह सारी चीजें होंगी लेकिन आप किसी त्यौहार को इसका आधार बनाकर बर्बाद नहीं कर सकते। मैं तो खुद दिवाली मनाता हूं... मुझे नहीं समझ में आया कि उन्होंने किस तरह से उसे तोड़-मरोड़ दिया। मैंने तो पूरी बात कही थी। मैंने कहा था ये लोग मानसिक रूप से विकृत हैं और प्रदूषण तो मानव जनित रोग है ही। प्रदूषण मानव जनित नहीं है तो क्या है, बताइए? कोरोना के दौरान बिल्कुल खत्म हो गया था ना? तो लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top