icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow9 May 2025, 09:12 am

गुरु रवीन्द्रनाथ जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है

Asansol, West Bengal:महान बंगाली कवि, विद्वान, उपन्यासकार, नाटककार, मानवतावादी, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के रूप में मनाई जाती है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में भी जयंती पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही है. सरकारी संस्थानो, विभिन्न क्लब,एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी कवि गुरु की जयंती कई कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जा रही है.इस पवन दिन पर पश्चिम बर्दवान जिला सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रयासों से एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आसनसोल स्थित युवा आवास मैरेज हॉल में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष में कवि प्रणाम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में पहुंचे जिला शासक एस पूनम बलम आईए एस ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में सेवा संकल्प शुरू, बंद खदानें पुनः शुरू, उत्पादन बढ़ाने जोर

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ीनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे केसीसी में सेवा संकल्प कार्यक्रम का किया शुभारम्भ केसीसी में एक माह चलेगा सेवा संकल्प कार्यक्रम बंद खदानों को फिर शुरू करने की तैयारी—केंद्रीय मंत्री हिंदुस्तान कॉपर का उत्पादन बढ़ाने पर जोर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे झुंझुनूं जिले के खेतड़ीनगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) पहुंचे। यहां उन्होंने ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केसीसी प्लांट में यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। बंद पड़ी खदानों को फिर से शुरू करने का काम किया जा रहा है। साथ ही नई खदानों के लिए जी-4 और जी-3 स्तर की परियोजनाओं को टेंडर प्रक्रिया में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिंदुस्तान कॉपर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि एचसीएल के कर्मचारियों ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी की गतिविधियों को और गति देने के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।इस अवसर पर केटीएसएस और इंटक यूनियन की ओर से कर्मचारियों की विविध समस्याओं तथा केसीसी प्लांट में नई तकनीक की मशीनें लगाए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
0
0
Report

बूंदी के जनाना अस्पताल में चार गर्भवती बदहाल, दो महिलाएं मौत के बाद हड़कंप

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी- जिले के जनाना अस्पताल में चार गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ने और इनमें से दो महिलाओं की कोटा में उपचार के दौरान मौत होने से हड़कंप मच गया.... एक प्रसूता कविता कुमावत की मौत के बाद क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर चिकित्साकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है... घटना के बाद जनाना अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं....जानकारीनुसार 16 सितंबर को जनाना अस्पताल में ऑपरेशन के बाद कविता की तबीयत बिगड़ गई थी ...अधिक ब्लीडिंग होने पर प्रसूताओं को कोटा रेफर किया गया था... कोटा में उपचार के दौरान कविता कुमावत की हुई मौत....मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है... जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की... कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है... मामले की गंभीरता को देखते हुए ADM एचडी सिंह जनाना अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.... उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से भी मामले को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए....घटना के बाद जनाना अस्पताल की ओटी को बंद कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। मामले की जांच के लिए प्रशासन और चिकित्सा विभाग की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी....
0
0
Report
Advertisement

UP में 2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज, ठाकुर रघुराज सिंह ने अखिलेश-राहुल पर निशाना

Aligarh, Uttar Pradesh:2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में बयानबाजी तेज, ठाकुर रघुराज सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला रघुराज सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने दावा किया कि 2027 में बीजेपी की सरकार फिर बनेगी और तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव गांव के प्रधान भी नहीं बन पाएंगे रघुराज सिंह ने अखिलेश यादव पर अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ राजनीतिक तौर पर अन्याय करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि अखिलेश ने शिवपाल यादव को पंगु बना दिया और उन्हें ट्रस्ट से भी बाहर कर दिया रघुराज सिंह ने यहां तक कहा कि भविष्य में अखिलेश उन्हें घर से भी निकाल सकते हैं वहीं राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए रघुराज सिंह ने कहा कि उनके इस जन्म में प्रधानमंत्री बनने की संभावना नहीं है उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वह विदेशी माँ से जन्मे हैं अपने को लाड साहब समझते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को बेरोजगार कर दिया है और राहुल गांधी भी बेरोजगार हैं मंत्री के इन बयानों के बाद यूपी की सियासत गरमा जायेगी
0
0
Report

कतर्नियाघाट में तेंदुए ने 86 वर्षीय वृद्धा को मौत दे दी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में कतर्नियाघाट क्षेत्र में तेंदुए ने देर रात बाजपुर बनकटी ग्राम पंचायत के सीतारामपुरवा नहर के किनारे फूस के कच्चे घर में सो रही 86 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया और शव को घर के पीछे नाले में खींच ले गया. मृतका की पहचान फूलवती पत्नी स्व. प्रभु निवासी सीतारामपुरवा, नहर बाजार, बाजपुर बनकटी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वृद्धा रात में अपने फूस के मकान में अकेली सो रही थीं. इसी दौरान तेंदुआ घर में घुस गया और वृद्धा पर हमला कर दिया. चीख सुनकर जब तक परिजन और पड़ोसी पहुंचे, तेंदुआ वृद्धा को घसीटकर घर के पीछे नाले में ले जा चुका था. सुबह ग्रामीणों ने नाले में वृद्धा का शव देखा तो गांव में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर कतर्नियाघाट रेंज की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक वृद्ध महिला की पांच बेटियां सुनीता, महारानियाँ, रमावती, महारानी जिनकी शादी हो चुकी है, इसके अलावा एक बेटा है सोहन जिसकी शादी नहीं हुई है वह मां के साथ रहता है लेकिन अभी वह बाहर मजदूरी करने गया है. एक हफ्ते में तीसरी घटना. ग्रामीणों का कहना है कि सीतारामपुरवा, चफरिया और नहर बाजार इलाके में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जमीन विवाद के बाद पिता-पुत्र पर डंडे-कुल्हाड़ी हमला, वीडियो सामने

Maihar, Madhya Pradesh:प्लॉट के पास विवाद के बाद पिता-पुत्र पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, लाइव वीडियो आया सामने मैहर।। मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नरौरा में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पिता-पुत्र घायल हुए हैं। मारपीट का लाइव वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसमें लाठी डंडे से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नरौरा निवासी अमित पटेल (38), पिता मुन्नालाल पटेल ने अपने भाई राजाराम पटेल के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गांव के श्यामलाल पटेल से उनका पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। फरियादी के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उसके पिता मुन्नालाल पटेल रोड की तरफ से अपने प्लॉट पर जा रहे थे। प्लॉट के पास पहुंचने पर श्यामलाल पटेल और उसके बेटे धर्मेंद्र पटेल ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट शुरू कर दी। घायल मुन्नालाल किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद अमित पटेल मौके पर पहुंचा। शिकायत के अनुसार, वहां मौजूद श्यामलाल और धर्मेंद्र ने अमित के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान श्यामलाल ने कुल्हाड़ी से अमित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद आभा पटेल और राजाराम पटेल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। अमित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दोबारा विवाद करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना में अमित के सिर और बाएं पैर में चोट आई है, जबकि उसके पिता मुन्नालाल के बाएं हाथ की कलाई और पीठ में चोट बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर श्यामलाल पटेल और धर्मेंद्र पटेल के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रефर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा सामने आए वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

सायला में गणेश उत्सव की धूम, चौथे दिन भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में

Jaipur, Rajasthan:सायला में गणेश चतुर्थी के बाद गणेश उत्सव का उल्लास लगातार देखने को मिल रहा है। उत्सव के चौथे दिन भी सायला सहित आसपास के क्षेत्र में गणेश मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते नजर आए। मंदिरों और गणपति पंडालों में गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सायला के पुराने बस स्टैंड स्थित श्री गणपति रिद्धि-सिद्धि मंदिर में गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं मंदिर में पंचम प्रसादी के लाभार्थी मनमोहन सुपुत्र समरथाजी प्रजापति परिवार रहे, जबकि छठी प्रसादी के लाभार्थी जोगाराम सुपुत्र तगारामजी माली परिवार रहे। लाभार्थी परिवारों की ओर से आयोजित प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर, जीवाणा में भी गणपति महोत्सव को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। महादेव मंदिर में प्रतिदिन गणपति आरती का आयोजन किया जा रहा है। सुबह-शाम होने वाली पूजा-अर्चना और आरती में श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। गणेश उत्सव के चलते सायला क्षेत्र में जगह-जगह गणपति पंडाल सजाए गए हैं, जहां शाम के समय आरती, भजन-कीर्तन और प्रसादी के आयोजन हो रहे हैं। कुल मिलाकर, गणेश उत्सव के चौथे दिन सायला और आसपास का क्षेत्र भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ की सड़कों पर अँधेरा भारी, स्ट्रीट लाइट सुधार के निर्देश

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ पैकेज स्टोरी खैरागढ़। शहर में गणेशोत्सव की रौंक है। शाम होते ही बच्चे, महिलाएं और परिवार गणेश पंडालों और बाजारों की ओर निकल रहे हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर पसरा अंधेरा इस रौनक पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इतवारी बाजार, सिविल लाइन, नगर पालिका कार्यालय के सामने से लेकर राजनांदगांव-कवर्धा मुख्य मार्ग के कई हिस्सों और प्रमुख चौक-चौराहों तक स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही कई इलाकों में ऐसा अंधेरा छा जाता है कि सड़क के गड्ढे, मोड़ और पैदल चल रहे लोग तक साफ नजर नहीं आते। गणेशोत्सव के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ी हुई है। ऐसे में अंधेरी सड़कें बच्चों और बुजुर्जों के साथ वाहन चालकों के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। सवाल सिर्फ मुख्य मार्गों का नहीं है। जब इतवारी बाजार, सिविल लाइन और राजनांदगांव-कवर्धा जैसे प्रमुख मार्गों के हिस्से ही अंधेरे में हैं, तो शहर के अंदरूनी मोहल्लों की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। अंदरूनी मोहल्लों में तो अंधेरे की समस्या और भी गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में आवाजाही के दौरान उन्हें मोबाइल की रोशनी तक का सहारा लेना पड़ता है। संगीत विश्वविद्यालय और कलेक्टर कार्यालय के आसपास भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने की बात सामने आई है। इस स्थिति को लेकर विधायक यशोदा वर्मा ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। इधर, कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि नगर पालिका को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हिदायत दी जाएगी। त्योहार में जब शहर रोशनी से जगमगाने की उम्मीद कर रहा है, तब सवाल यही है—आखिर खैरागढ़ की सड़कों का अंधेरा कब दूर होगा? पीटीसी - हेमंत पाल बाइट -1 यशोदा वर्मा विधायक खैरागढ़ बाइट -2 इंद्रजीत सिंह चंद्रावल कलेक्टर खैरागढ़ बाइट -3 विश्वविद्यालय छात्रा ,नगर वासी
0
0
Report

पुंछ में पीएम के जन्मदिन पर दीपमाला से भाजपाकर्मी उत्साहित

Chikri Ban, एंकर: पुंछ में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीपमाला कर जश्न मनाया। जिले के विभिन्न स्थानों पर दीये और मोमबत्तियाँ जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वीओ: प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पुंछ में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर दीये और मोमबत्तियाँ जलाईं और पूरे उत्साह के साथ दीपमाला की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, दीपों और मोमबत्तियों से जगमगाए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शॉट्स और बाईट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top