icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow7 Sept 2024, 04:14 am

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के स्थापना दिवस पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट

Asansol, West Bengal:

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न थाना और ट्रैफिक पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में नॉर्थ थाना पुलिस ने कल्ला स्थित फुटबॉल ग्राउंड में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में कल्ला अपंजन क्लब और धाधका क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास आईपीएस, एसीपी बिस्वाजीत नस्कार और नॉर्थ थाना प्रभारी अमित हालदार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

सीतामढ़ी के बड़े पटाखा गोदाम पर पुलिस छापेमारी, अवैध स्टॉक बरामद

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में शहर के बड़ी मस्जिद के पास स्थित सबसे बड़े पटाखा गोदाम पर पुलिस की छापेमारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सदर एसडीओ आनंद कुमार के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हजारों रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। दो मंजिला तहखाने में पटाके को स्टोर किया गया था स्थानीय लोगों के अनुसार, गोपाल मजौरिया के घर में लंबे समय से अवैध पटाखों का बड़ा कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। दो मंजिला तहखाने में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था। शुक्रवार की देर शाम जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उम्मीद थी कि इस अवैध नेटवर्क पर बड़ी नकेल कसी जाएगी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी लेने के बजाय केवल औपचारिक कार्रवाई की और कुछ पटाखे जब्त कर लौट गई।
0
0
Report

जसपुर की कन्याएँ छह साल से लंबित 51 हजार रुपये की मांग पर धरना

Jaspur, Uttarakhand:लक्ष्मी लेने सीडीपीओ कार्यालय पहुंची कन्याएं, जोरदार धरना प्रदर्शन. स्थान जसपुर. जहां एक तरफ सरकार धनतेरस एवं आगामी पर्व दीपावली पर महंगाई भत्तों में बढ़ोतरी कर अधिकारियो एवं कर्मचारियों पर धन की बौछार कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ देश में महिलाओं को सम्मान अधिकार एवं सशक्तिकरण बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह झूठे एवं खोखले साबित हो रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण खबर में स्क्रीन पर दिखाई जा रही वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है जहां धनतेरस के शुभ अवसर पर एवं आगामी पर्व दीपावली से पहले 6 साल से इधर-उधर भटक रही कन्याएं जिन्हें हिंदू संस्कृति में लक्ष्मी का रूप माना जाता है त्योहार मनाने के लिए 6 साल से लंबित पड़ी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत मिलने वाली 51,000 हजार रुपये की धनराशि यानी लक्ष्मी लेने सीडीपीओ कार्यालय पहुंची और धनराशि नहीं मिलने पर कार्यालय के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। दरअसल आपको बताते चलें कि यह पूरा गंभीर प्रकरण जनपद की जसपुर विधानसभा का है जहां विधानसभा भर से एकत्र हुई कन्याओं ने बैलजोड़ी जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में आज धनतेरस के शुभ अवसर पर एवं आगामी पर्व दीपावली से पहले 6 साल से वंचित चली आ रही नंदा गौरा योजना के अंतर्गत मिलने वाली 12वीं पास के पास 51000 हजार रुपये की धनराशि यदि लक्ष्मी लेने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण कार्यालय पहुंची जहां धनराशि न मिलने से मायूस होकर कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और बाल विकास विभाग के खिलाफ जमकर जोरदार नारेबाजी भी की।
0
0
Report
Advertisement

झिरन्या माइक्रो उद्धवहन सिंचाई से 83 गांवों में 40 हजार हेक्टेयर सिंचाई शुरू

Khandwa, Madhya Pradesh:झिरन्या माइक्रो उद्धवहन सिंचाई योजना समय से पहले शुरू हुई। 83 गांवों की 40 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार माना। धनतेरस के दिन दीपावली मनाई गई। खरगोन जिले के किसानों के लिए यह दीपावली खुशियां लेकर आई। वर्षों से सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे इन किसानों को समय से पहले झिरनिया माइक्रो उद्धवहन सिंचाई योजना का पानी मिलना शुरू हो गया। यह परियोजना 2029 में पूरी होनी थी; धनतेरस से एक दिन पहले इसकी सफल टेस्टिंग के साथ ही नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचा तो किसानों ने दिवाली मनाकर खुशी जताई। झिरनिया तहसील और खंडवा जिले की पंधाना तहसील के 84 गांव के लोग सिंचाई की सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे; परियोजना शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जमीन के नीचे 800 फीट बोरिंग करने के बाद पानी नहीं मिला करता था, अब लिफ्ट इरिगेशन से नर्मदा का जल खेतों तक पहुंचा है। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस परियोजना की घोषणा की थी; बाद में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 1385 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध कराया। इस परियोजना से खरगोन जिले की झिरनिया और खंडवा जिले की पंधाना तहसील के 84 गांव की लगभग 40 हजार हेक्टर भूमि सिंचित होगी। 2029 में पूरा होना था, लेकिन गति और भूमि अधिग्रहण की कोई समस्या नहीं होने से यह तीन साल पहले पूरा कर लिया गया। इस क्षेत्र के किसानों को समय से पहले पानी मिलना शुरू हो गया। झिरन्या माइक्रो उद्धवहन सिंचाई परियोजना निमाड़ क्षेत्र के कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होगी; इससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ ही व्यावसायिक और नगदी फसलों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
0
0
Report

लिव-इन रिलेशनशिप पंजीकरण के बाद युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; जांच शुरू

Munger, Bihar:लिव-इन रिलेशनशिप का इकरारनामा कर घर पहुंचा शादीशुदा युवक, पत्नी और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। संग्रामपुर बाजार में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर; पुलिस कर रही जांच। मुंगेर : संग्रामपुर बाजार की मुख्य सड़क पर एक शादीशुदा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक और एक महिला मिलकर एक शख्स को लात-घूंसे, डंडे और लोहे की वस्तु से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक अपने पैर में गंभीर चोट लगने की बात कहते हुए बचाने की गुहार लगा रहा है। घायल युवक की पहचान संग्रामपुर बाजार निवासी रौनक केसरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज भागलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रौनक केसरी संग्रामपुर बाजार में पूजन सामग्री की दुकान चलाता है। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हवेली खड़गपुर में हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी भी है। बताया जाता है कि रौनक का अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए घर आने वाली एक शिक्षिका से प्रेम प्रसंग हो गया था। इस संबंध के कारण करीब तीन वर्ष पूर्व वह घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद से ही उसका परिवार के साथ विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बीते 30 अक्टूबर को रौनक और उक्त शिक्षिका ने मुंगेर व्यवहार न्यायालय में लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराया था। दोनों ने सात पन्नों का इकरारनामा भी तैयार कराया था, जिसमें विवाह का कोई उल्लेख नहीं था। इसके बाद दोनों संग्रामपुर स्थित घर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी अपने भाइयों के साथ वहां पहुंची और रौनक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दीपावली-छठ के मौके पर छात्राओं ने जूट क्राफ्ट से स्वावलंबन पाया

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में दीपावली और छठ पर्व के दौरान अपनी घरो को संजाने संवारने का गुर छात्राओं ने सीखने का काम किया। सेन्हा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सेन्हा और पेशरार की छात्राओं ने एक ही विधालय परिसर में यह कला सीखी। पन्द्रह दिनों के इस प्रशिक्षण काल में छात्राओं ने जूट क्राफ्ट को बड़ी ही बारीकी से सीखा। छात्राओं ने पुसन, माइक्रो का वर्क करना सीखी। शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर भी छात्राएं निरंतर आगे बढ़ रही है। इनका कहना है कि यह प्रशिक्षण इन्हें भविष्य में स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ाएगा。
0
0
Report
Advertisement

डिफेंस कॉलोनी में वरलक्ष्मी डोसा कैफे का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उद्घाटन

Shiva SharmaShiva SharmaFollow11m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:शहर के डिफेंस कॉलोनी में दक्षिण भारतीय व्यंजनों के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना शुरू हुआ। यहां वरलक्ष्मी डोसा कैफे का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फीता काटकर किया। कैफे के संचालक शुभ्रांशु धर ने बताया कि प्रतिष्ठान में दक्षिण भारतीय शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। स्वाद और गुणवत्ता के साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्राहकों को बेहतर खानपान का अनुभव मिल सके। उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी की उज्मा सोलंकी, राजेश तिवारी, पार्षद अशोक, शुभ्रांशु धर की माता अनीता धर और पिता प्रवीर धर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर संचालक को शुभकामनाएं दीं। वरलक्ष्मी डोसा कैफे की शुरुआत से डिफेंस कॉलोनी और आसपास के लोगों को दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का एक नया विकल्प मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने स्वाद और गुणवत्ता के दम पर कैफे शहर के खानपान के शौकीनों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है।
0
0
Report

Alwar में टाइगर मैराथन का तीसरा संस्करण शुरू, शहर के भीतर रूट घोषित

Alwar, Rajasthan:Alwar में बाघों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और फिटनेस को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से टाइगर मैराथन के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। यह मैराथन 7 फरवरी 2027 को आयोजित होगी। इस बार का विशेष बात यह है कि इसका रूट अलवर शहर के भीतर प्रस्तावित किया गया है ताकि शहरवासी भी सीधे आयोजन से जुड़ सकें। कार्यक्रम में आधिकारिक शुभंकर सरिस्का वीर का लोकार्पण किया गया और टी-शर्ट का भी अनावरण हुआ। राजस्थान पर्यटन विभाग और वी-शक्ति ट्रस्ट के बीच एमओयू भी हुआ। केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर एवं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आयोजन की औपचारिक घोषणा की। शर्मा के रूप में, इस आयोजन से अलवर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासतNational/International स्तर पर पहचान मिलेगी। रणदीप हुड्डा ने इसे महज दौड़ नहीं, बल्कि एक विचार बताया और कहा कि इस आयोजन से स्थानीय संस्कृति, खानपान, बोली और प्राकृतिक सौंदर्य को व्यापक पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अलवर निवासी कमांडो Sunil Joha और अजमेर की Ultramarathoner Sufiya Sophie को सम्मानित किया गया। मैराथन संयोजक अरुण जैन ने बताया कि पहले संस्करण में 7 हजार से अधिक प्रतिभागी थे, दूसरे संस्करण में लगभग 20 हजार पहुंचे थे और इस संस्करण में इससे भी अधिक सहभागिता का लक्ष्य है। प्रतिभागियों की आयु और शारीरिक क्षमता को देखते हुए इस बार चार श्रेणियाँ होंगी: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर शक्ति रन और 2 किलोमीटर पैरा रन। पंजीकरण पोर्टल 18 अक्टूबर से शुरू हो चुका है।
0
0
Report

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह फैलने की जानकारी, आरोपी भिंड से गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर बम की खबर अफवाह निकली, भिंड से किसी युवक ने कॉल करके दी थी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना, सूचना मिलते ही हरकत में आ गई पुलिस, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की गई सूचना, आनन फ़ानन में एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल के नेतृत्व में रेल्वे स्टेशन भेजा गया बल, डॉग एवं बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड सहित आरपीएफ और जीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से की सर्चिंग, किसी भी तरह की नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, इसके बाद की गई सूचना दिए जाने वाले नंबर की जांच, प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया, किसी व्यक्ति ने भिंड से किया था कण्ट्रोल रूम को कॉल, भिंड पुलिस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया, भिंड के गोहद में ऐन्डोरी निवासी सूरज पाल ने किया था हॉक्स कॉल, भिंड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top