713210
लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, कला जगत में शोक की लहर
Durgapur, West Bengal:लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरीले लोक गीतों से सजानेवाली, मैथिली एवं भोजपुरी की महान लोकगायिका, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित, स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा गाये गये सुमधुर लोकगीत हमेशा उनकी कमी का अहसास कराते रहेंगे। पश्चिम बंगाल के बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कीर्ति आजाद ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में शरण देने और उनके शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया उपचुनाव में भाजपा-Baghī तैवर: 24 घंटे में नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाये नहीं तो इस्तीफे का अल्टीमम
Datia, Madhya Pradesh:BHOPAL *एमपी भाजपा बागी तैवर, दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकिट कटने को लेकर दतिया जिला अध्यक्ष समेत दतिया जिला बॉडी भाजपा शीर्ष नेतृत्व को दिया अल्टीमेटम नरोत्तम मिश्रा को 24 घण्टे में केंडिडेट बनाये नही तो पार्टी छोड़ विरोध करेंगे* - दतिया उप चुनाव कैंडिडेट की घोषणा को लेकर पार्टी के खिलाफ दतिया जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जनपद सदस्य अध्यक्षों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है... - जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह की तरफ से पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखे गए पत्र में पार्टी को चेतावनी दी है... - कि उपचुनाव दतिया में भाजपा ने जो कैंडिडेट की घोषणा की है वह एक तरफा फैसला है यदि 24 घंटे के अंदर डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को कैंडिडेट नहीं बनाया जाता है तो दतिया जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ कमेटी का अध्यक्ष इस्तीफा देकर पार्टी के खिलाफ काम करेगा... - अपने आप अनुशासित पार्टी कहने वाली भाजपा में यह पहला मौका होगा कि कैंडिडेट घोषणा को लेकर जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के इस्तीफे की चेतावनी पार्टी हाई कमान को दी जा रही है... (जिला अध्यक्ष लेटर)0
0
Report
चंदौली जंगल में अवैध खनन पर हमला, छह वनकर्मी घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर देर रात मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम - आरक्षित वन भूमि मे टैक्टर से जुताई कर रहे अतिक्रमणकारियों को वन विभाग ने रोका - दंबग अतिक्रमणकारियों ने टैक्टर रोकना को नागवार समझा - आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों ने वन टीम पर हमला - लाठी डंडे पत्थरों से वन विभाग की टीम पर किया गया हमला - हमले में लगभग आधा दर्जन वन कर्मी गंभीर रूप से घायल - अतिक्रमणकारियों ने दबंगई के बल पर टैक्टर को वन कर्मियों से छुड़ाया - मामले में वन विभाग की लापरवाही की बात आई सामने - बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जंगल में अवैध खनन कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने पहुंच गई वन विभाग की टीम - एसडीओ वरुण सिंह देखने मझगाय रेन्ज का चार्ज - एसडीओ वरुण सिंह की लापरवाही ने आधा दर्जन वनकर्मियों की जान को जोखिम में डाला - वनरक्षक ने दबंगों के खिलाफ चकरघट्टा थाना में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार - चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के मझगाय रेन्ज अंतर्गत भैसौड़ा कम्पार्टमेंट की घटना0
0
Report
कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड ट्रैक पर पहली ट्रेन ने इतिहास रचा, उद्घाटन जुलाई में
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- सात साल के इंतजार के बाद कुरुक्षेत्र का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक आखिरकार चालू हो गया। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जींद से चलकर आई 54048 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन हरियाणा के पहले एलिवेटेड रेलवे स्टेशन सिटी थानेसर पर पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन करीब दो मिनट रुकी और फिर इंजन की सीटी के साथ कुरुक्षेत्र जंक्शन के लिए रवाना हो गई। इसी के साथ एलिवेटेड ट्रैक पर नियमित ट्रेन संचालन की शुरुआत हो गई। इसके पहले पूरे दिन कुरुक्षेत्र-नरवाना-जींद रेलवे लाइन पर करीब 10 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। रेलवे ने पुरानी लाइन और नए एलिवेटेड ट्रैक के बीच अंतिम कट एंड कनेक्शन का काम पूरा किया। मशीनों की मदद से पुरानी पटरियों को काटकर नई लाइन से जोड़ा गया। कनेक्शन पूरा होने के बाद ट्रैक पर इंजन चलाकर सफल ट्रायल लिया गया और शाम होते-होते ट्रेनों के संचालन की मंजूरी मिल गई। हरियाणा के पहले एलिवेटेड रेलवे स्टेशन पर पहुंची पहली ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक पर बना सिटी थानेसर रेलवे स्टेशन हरियाणा का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो पूरी तरह एलिवेटेड ट्रैक पर बनाया गया है। करीब 600 मीटर लंबे इस स्टेशन पर शुक्रवार रात पहली बार कोई नियमित यात्री ट्रेन पहुंची।’ जींद से आई पैसेंजर ट्रेन के रुकते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। यह सिर्फ एक ट्रेन का संचालन नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे प्रोजेक्ट के संचालन की औपचारिक शुरुआत भी है। जींद से चली 54048 पैसेंजर बनी पहली ट्रेन। एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली पहली ट्रेन 54048 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर रही। यह ट्रेन रोजाना जींद जंक्शन से कुरुक्षेत्र जंक्शन के बीच चलती है। शुक्रवार को इसी ट्रेन को नए ट्रैक पर चलाया गया। इस ट्रेन के लोको पायलट चंद्रकांत कुमार, सहायक लोको पायलट मनीष कुमार तथा रेलवे के पीडब्ल्यूआई एल. मीणा मौजूद रहे। ट्रेन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सिटी थानेसर स्टेशन पर पहला ठहराव लिया और फिर कुरुक्षेत्र स्टेशन पहुंची। दिनभर चला कट एंड कनेक्शन का बड़ा काम रेलवे ने शुक्रवार सुबह से ही पुरानी लाइन और एलिवेटेड ट्रैक को जोड़ने का अंतिम काम शुरू कर दिया था। इसके लिए करीब 10 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। मशीनों की सहायता से पुरानी पटरियां काटी गईं और नई लाइन से उनका स्थायी कनेक्शन किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रात में लगातार 10 घंटे का खाली स्लॉट उपलब्ध नहीं था, इसलिए दिन में ही यह काम किया गया। ब्लॉक के दौरान जरूरत के अनुसार मालगाड़ियों को रेगुलेट और डायवर्ट किया गया, जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन भी परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया गया। इंजन ट्रायल के बाद मिली संचालन की मंजूरी कट एंड कनेक्शन पूरा होने के बाद रेलवे ने ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर तकनीकी जांच की। ट्रैक, सिग्नल और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने के बाद रात में यात्री ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही एलिवेटेड ट्रैक पर नियमित रेल संचालन शुरू हो गया। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे—कुरुक्षेत्र जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा के अनुसार एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का औपचारिक उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जींद से करेंगे। हालांकि उद्घाटन से पहले ही ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, ताकि सभी व्यवस्थाओं का व्यावहारिक परीक्षण भी होता रहे। 447 करोड़ रुपए में तैयार हुआ प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक करीब 447 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। इस परियोजना का शिलान्यास 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब यह परियोजना संचालन के चरण में पहुंच गई है। हरियाणा का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक यह कुरुक्षेत्र का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक हरियाणा का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक है, जबकि सिटी थानेसर रेलवे स्टेशन प्रदेश का पहला एलिवेटेड रेलवे स्टेशन बन गया है। इसके शुरू होने से शहर के कई रेलवे फाटक खत्म होने से ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही रेल संचालन भी पहले की तुलना में अधिक सुचारु और सुरक्षित होगा। एलिवेटेड ट्रैक पर पहली बार ट्रेन से उतरे यात्रियों ने सरकार के कामों की सहराना की है। उन्होंने कहा कि उनको बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि वह इस एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रेन से उतरने वाले पहले यात्री हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सराहनीय काम किया है.0
0
Report
Advertisement
बरेली में धर्म परिवर्तन के प्रयास करने बाला आरोपी गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज थाना पुलिस ने एक आरोप में ग्राम सैंजना में कथित रूप से धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गांव में एक सभा आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने, धार्मिक प्रचार सामग्री बांटने, विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देने तथा हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान आज मुखबिर की सूचना पर प्रेमपाल निवासी ग्राम भुड़ासी, थाना शीशगढ़, को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छह धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ईसाई धर्म का प्रचार करता है और 9 जुलाई को ग्राम सैंजना में एक सभा आयोजित की गई थी। उसका कहना है कि बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह वहां से चला गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
ऑपरेशन क्लीन 3.0: शीशगढ़ पुलिस ने नष्ट कराई भारी मात्रा में अवैध शराब
Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:बहेड़ी/शीशगढ़। ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत शीशगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मालखाने में जमा अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया। प्रशासन की निगरानी में कुल 57 आबकारी मामलों से संबंधित 530 लीटर अवैध कच्ची शराब, 71 पव्वे देशी शराब तथा 1,991 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण की कार्रवाई उपजिलाधिकारी बहेड़ी द्वारा गठित टीम की देखरेख में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, थाना प्रभारी शीशगढ़, आबकारी निरीक्षक मीरगंज सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। अवैध शराब को निर्धारित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा विनिष्ट किए गए माल का विवरण थाना अभिलेखों और मालखाना रजिस्टर में दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
नर्मदा घाट पर दरगाह हटाने के बाद विवाद: मुस्लिम समुदाय प्रशासन के खिलाफ उतरा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदा नदी के कर्बला घाट पर स्थित एक दरगाह को नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नगर पालिका पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। समुदाय के लोगों का आरोप है कि प्रशासन को दरगाह हटाने की कार्रवाई समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में करनी चाहिए थी। समुदाय के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दरगाह पर चढ़ी धार्मिक चादर को जलایا गया, जिससे उनकी धार्मिक आस्था आहत हुई है। मुष्लिम कमेटी के जिला सचिव मोहम्मद जुनेद ताजी ने कहा कि दरगाह वर्षों पुरानी है और पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोग यहां श्रद्धा व्यक्त करने आते रहे हैं। मुहर्रम के दौरान ताजिया विसर्जन के समय भी समाज के लोग यहां पहुंचते हैं। उनका सवाल है कि यदि नगर पालिका ने सिर्फ दरगाह हटाने की कार्रवाई की है, तो दरगाह पर चढ़ी चादर किसने जलाई—उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना मिली थी कि नर्मदा तट पर एक धार्मिक संरचना का निर्माण किया गया है, जिसे हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार नदी, जलाशय या अन्य जल-श्रोतों में बने ऐसे स्थायी निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस देना जरूरी नहीं होता। इसी के तहत नगर पालिका ने कार्रवाई की। सीएमओ ने चादर जलाने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ पक्के निर्माण को हटाया है। यदि ऐसा मामला सामने आया तो वह जांच का विषय है。0
0
Report
Advertisement
मानपुरा में दो पक्षों की चाकूबाजी, एक महिला सहित तीन घायल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:मानपुरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में महिला समेत तीन घायल, हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मानपुरा में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान चाकू और अन्य हथियार चलने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रज्जाक पहलवान भी शामिल हैं, जिनकी पीठ पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। घायल रज्जाक पहलवान के अनुसार, उनके बेटे शालिम और शेख राशिद के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान शाहरुख, रेहान और राशिद ने पुराने विवाद को लेकर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि आरोपियों ने चाकू से वार कर उन्हें घायल किया। वहीं, पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में विवाद सामाजिक विषय को लेकर होना सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.0
0
Report
मैनपाट में तेज रफ्तार वाहन भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग मैनपाट में तेज रफ्तार का कहर। दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत। मोटरसाइकिल सवार 02 युवकों की हुई दर्दनाक मौत। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल। कमलेश्वरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए हुई रवाना। मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग की घटना。0
0
Report
मंडला में महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना साहू की नियुक्ति से बीजेपी उत्साह
Mandla, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश बीजेपी ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 22 जिलों के लिए घोषित इस सूची में मंडला से भावना साहू को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। बिजय... बीजेपी संगठन द्वारा जारी सूची में मंडला जिले की कमान महिला मोर्चा के लिए भावना साहू को सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भावना साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं के बीच पार्टी की गतिविधियों का विस्तार होगा। भावना साहू की नियुक्ति को लेकर मंडला बीजेपी संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है।0
0
Report
Advertisement
बाल विवाह पर मौलाना साजिद राशिदी के बयान पर इमरान मसूद की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लड़कियों की? शादी के बारे में अपने बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कहते हैं, "...मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मौजूदा हालात ऐसे हैं—जहां ऐसे कानून लाए जा सकते हैं? जिनसे एक महिला दूसरी महिला से या एक पुरुष दूसरे पुरुष से शादी कर सके, और जहां एक शादीशुदा महिला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के किसी दूसरे पुरुष के साथ रह सके। ऐसे कानूनों वाले देश में, अगर कोई रेप या किसी बुरी घटना के जोखिम से बचने के लिए लड़की की? जल्दी शादी करने का सुझाव देता है, तो यह निश्चित रूप से एक राजनीतिक मुद्दा बन जाएगा। लोग इसका गलत मतलब निकालेंगे और ये लोग कौन हैं? मेरा बस यही कहना है: शरीयत या किसी अन्य धर्म में बताई गई अच्छी बात को अपनाने में क्या बुराई है?...मेरे बयान को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है—और किसके द्वारा? उन्हीं लोगों द्वारा? जो कानून बनाते हैं? लेकिन उनमें कानून तोड़ने की? क्षमता भी होती हैं? और वे ऐसा करते भी हैं। ये लोग सामाजिक सुधार नहीं देखना चाहते। मैंने सामाजिक सुधार के हित में बात की इस्लाम खुद कहता हैं? कि लड़की के बालिग होने पर उसकी शादी कर देनी चाहिए। मैं छह या सात राज्यों का नाम ले सकता हूं—जैसे झारखंड, असम, बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और राजस्थान—जहां अभी भी बाल विवाह होता है। माता-पिता अक्सर कम उम्र में ही बिना पढ़ी-लिखी बेटियों की? शादी कर देते हैं। समाज में यह सब हो रहा है...इस्लाम भी यही सलाह देता हैं? कि लड़की के बालिग होने पर उसकी शादी कर देनी चाहिए...मैंने ऐसा क्या गलत कहा जिससे इतना राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया—यह दावा किया जा रहा हैं? कि रशीदी साहब ने अठारह साल से कम उम्र की? लड़कियों की? शादी की? वकालत की? मैंने ऐसा कभी नहीं कहा... दिल्ली | ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहते हैं, "...आपको इस मामले के बारे में कोई जानकारी या ज्ञान नहीं है, फिर भी आप बस बोलने के लिए बोल रहे हैं..."0
0
Report
नरिया के सांदीपनी विद्यालय का लोकार्पण कब होगा? 500 छात्रों का इंतजार
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले के नरिया गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक सांदीपनी विद्यालय पूरी तरह तैयार है, लेकिन लोकार्पण के इंतजार में अब तक बंद पड़ा है। दूसरी ओर 500 से अधिक छात्र-छात्राएं आज भी करीब 20 साल पुराने जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बच्चे खुले में बैठकर मिड-डे मील खाते हैं और बारिश होने पर थाली लेकर कक्षा में जाना पड़ता है। अब ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द नए विद्यालय का लोकार्पण कर बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जाए।0
0
Report
टीकमगढ़ में 825 दुर्लभ पांडुलिपियाँ: भारतीय ज्ञान परंपरा की धरोहर उजागर
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर को सहेजने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है, यहां मिलीं 825 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां भारतीय ज्ञान परंपरा के ऐसे खजाने को सामने ला रही हैं, जो आने वाले समय में इतिहास और संस्कृति शोध का मजबूत आधार बनेंगी, इनमें 10 फीट लंबी हस्तलिखित पांडुलिपि और जैन ब्रह्मांड विज्ञान का दुर्लभ नक्शा सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, इनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इतिहासकार, पुरातत्वविद और भारतीय ज्ञान परंपरा के शोधकर्ताओं को अध्ययन का महत्वपूर्ण आधार मिलेगा, विशेषज्ञों का मानना है की कागज लिपि और संरचना के आधार पर यह नक्शा 18वीं से 19वीं शताब्दी के बीच का है, यह केवल धार्मिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय गणित, ज्यामिति और दर्शन की समृद्ध परंपरा का भी उत्कृष्ट उदाहरण है, विश्व के कई प्रमुख संग्रहालयों में भी इस प्रकार के जैन कॉस्मोलॉजिकल मानचित्रों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर माना जाता है, विशेषज्ञों का विश्वास है की टीकमगढ़ में मिली ये दुर्लभ पांडुलेिपियां भारतीय ज्ञान विज्ञान की अनछुई परंपराओं पर नई रोशनी डालेंगी और टीकमगढ़ को देश के प्रमुख पांडुलिपि एवं प्राचीन ज्ञान अध्ययन केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएंगी।0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ मंदिर दान घोटाले की SIT जांच जारी, CCTV और रिकॉर्ड्स की तलाशी तेज
Noida, Uttar Pradesh:बद्रीनाथ मंदिर के दान में कथित हेराफेरी का मामला: उत्तराखंड पुलिस अधिकारी ने कहा- 'SIT टीम ने बद्रीनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता युद्धवीर पुष्पवान से भी पूछताछ की गई। पिछले तीन सालों के वित्तीय रिकॉर्ड मांगे गए हैं। मंदिर ट्रस्ट से सभी CCTV फुटेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। नियुक्तियों और इस साल की ड्यूटी रोस्टर के डेटा के बारे में जानकारी मांगी गई है। प्रमोद नौटियाल से जुड़ी जानकारी—उनकी नियुक्ति से लेकर बैंक विवरण तक—मांगी गई है। VVIP दर्शन की रसीदों के बारे में जानकारी मांगी गई है; सभी पहलुओं की गहन जांच चल रही है। बद्रीनाथ, उत्तराखंड: बद्रीनाथ मंदिर के दान में कथित हेराफेरी की जांच पर, बद्रीनाथ SHO और SIT के जांच अधिकारी महादेव उनियाल कहते हैं, 'जांच अभी चल रही है'; कोई टिप्पणी नहीं। अभी इसकी (CCTV फुटेज की) समीक्षा की जा रही है। कोई अपडेट मिलने पर मैं आपको बता दूंगा।0
0
Report
पुलिस महकमे में बड़ा परिवर्तन: 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले
Raipur, Chhattisgarh:पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी. कई जिलों के एसपी हटाये गए. 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला. अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज के आईजी बनाया गया. चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा का एसपी बनाया गया, त्रिलोक बंसल को बेमेतरा का एसपी बनाया गया. जितेंद्र यादव को कबीरधाम का एसपी बनाया गया. चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद का एसपी बनाया गया. कुछ अन्य जिलों के एसपी बदले गए......0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: धार्मिक स्थल के आड़ में अतिक्रमण पर गंभीर सवाल, अगली सुनवाई 23 जुलाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान धार्मिक स्थल की आड़ में संभावित अतिक्रमण और आवासीय क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थान की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने राजेंद्र प्रसाद मित्तल की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि क्या राजस्थान धार्मिक भवन एवं स्थान अधिनियम, 1944 के प्रावधानों के विपरीत कहीं भी मंदिर या धार्मिक निर्माण किया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि क्या धार्मिक भावनाओं की आड़ में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को वैध माना जा सकता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उनके कार्यस्थल के बाहर स्थित मंदिर परिसर में असामाजिक तत्व एकत्र होकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट ने साथ ही यह भी जांचने के निर्देश दिए कि आवासीय भवन में किराए पर संचालित कोचिंग संस्थान संबंधित नियमों के अनुरूप वैध है या नहीं। कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट सहित अगली सुनवाई पर उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी。0
0
Report
Advertisement
