713203
दुर्गापुर पुलिस का अनोखा प्रयास: भाई दूज पर बिना हेलमेट वालों को दिया हेलमेट
Durgapur, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने भाई दूज के अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष पहल की। दुर्गापुर सब ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले लोगों को हेलमेट वितरित किए। इसके अलावा, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट वाले चालकों को हेलमेट पहनाकर उनकी सुरक्षा और अच्छे जीवन की कामना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोट बाजार में नोकझोंक से खूनखराबा, मनी कुमार अस्पताल पहुँचे
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी कोट बाजार में बीती रात मामूली नोकझोंक से अहले सुबह खून की वारदात में बदल गई। दिल्ली से छुट्टी मनाकर अपने घर आए मनी कुमार पर बबलू कुमार और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मनी कुमार पिछले कुछ समय से दिल्ली में रहकर काम कर रहे हैं। हाल ही में वह छुट्टी मनाने अपने घर कोट बाजार आए थे; बीती रात किसी बात को लेकर उनकी बबलू कुमार से कहासुनी और नोकझोंक हुई थी। लेकिन अहले सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बबलू कुमार अपने कुछ साथियों के साथ मनी कुमार के पास पहुँचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।0
0
Report
जिला अधिकारी व कलेक्टर ने कोटपूतली-बहरोड़ में स्कूल व आंगनबाड़ी निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार का कोटपूतली-बहरोड़ जिले का दौरा, पावटा मे आंगनबाड़ी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजरंगपुरा का किया औचक निरीक्षण, पावटा के बाद बानसूर के भूपसेड़ा गांव मे सॉलर प्लांट का करेंगे निरक्षण, बानसूर के आलमपुर मे ग्रामीण सेवा शिवर कैम्प का भी करेंगे दौरा, दिन भर रहेंगे जिले के दौरे पर विभिन्न विद्यालयों आंगनबाड़ी व कैम्पो का करेंगे निरक्षण, साथ मे है कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता।0
0
Report
कानपुर में मेट्रो निर्माण के दौरान पाइप फटने से घरों में पानी, क्षेत्रीय मोहल्लों में हड़कंप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मेट्रो के काम के दौरान फटी पाइप लाइन। पाइप लाइन फटने से आस पास के घर हुए जलमग्न। डबल पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास खुदाई के दौरान फटी पाइप लाइन क्षेत्रीय लोगों के घरों में भरा पानी। काकादेव थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में मानसून सीजन हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ की अलग-अलग टीमें तैनात की गई है। एनडीआरएफ कमांडेंट संतोष कुमार ने जी मीडिया से खास बातचीत की। एनडीआरएफ कमांडेंट ने बताया कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है चार धाम यात्रा हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए टाइम अलग-अलग डेंजर जोन पर पहले से ही तैनात हैं इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक टीम पुरी यात्रा तक पिथौरागढ़ में ही बनी रहेगी0
0
Report
बड़वानी व्यापारी की घर में फाँसी: मौत के असल कारण का अभी तक खुलासा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-व्यापारी का घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव पुलिस जुटी जांच में बड़वानी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार रात एक स्थानीय जूते चप्पल व्यापारी का शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश चौहान पिता मदनलाल चौहान के रूप में हुई है, जो शहर में चप्पल का व्यवसाई था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ताकि मृत्यु के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके0
0
Report
मंदसौर पेट्रोल पंप पर गाड़ी से फरार, हरियाणा पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में अजीबोगरीब मामला सामने आया, पेट्रोल पंप पर पुलिस अपनी गाड़ी में फ्यूल भरवा रही थी, इसी दौरान कार में सवार दो आरोपी कार को लेकर ही भाग खड़े हुए, यह अजीबोगरीब मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है, आप देख सकते हैं कि किस तरह से पीछे की सीट पर बैठे आरोपी कूद कर अगले सीट पर आता है और कार स्टार्ट कर कर लेकर फरार हो जाता मंदसौर के गरोठ का यह मामला बताया जा रहा है पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है बताया जा रहा है कि हरियाणा की पुलिस मध्यप्रदेश के सागर से धोखाधड़ी के दो आरोपियों पिता पुत्र को पकड़कर हरियाणा ले जा रही थी इसी दौरान गरोठ के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने के लिए गाड़ी रोकी गई पुलिसकर्मी वहां उतरे और तेल भरवाने लगे इसी दौरान मौका पाकर पुत्र कूद कर आगे की सीट पर बैठ गया और कार को स्टार्ट कर कर तेजी से फरार हो गया हरियाणा पुलिस ने गरोठ पुलिस की मदद से उनको ढूंढना शुरू किया थोड़ी दूरी पर कार तो मिल गई लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है0
0
Report
Advertisement
कानपुर घटना: भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष ने अतिक्रमण टीम को धमकाया, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष का नगर निगम के अधिकारियों को धमकाने का वीडियो वायरल अतिक्रमण गिराने पहुंची टीम में शामिल अधिकारी को मंडल अध्यक्ष ने सरेआम धमकाया बर्रा मंडल अध्यक्ष बोले अगर पीछे का अतिक्रमण ना टूटा तो मेरा जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना तेरा वो हाल करूंगा ऑफिस में आकर नगर निगम की चुनिंदा जगह किए जा रहे अतिक्रमण अभियान से नाराज नजर आए भाजपा मंडल अध्यक्ष नगर निगम का अतिक्रमण अभियान गरीबों की मड़ैया पर चला अमीरो के कब्जे है बरकरार बर्रा विश्व बैंक इलाके में चलाया गया था कल नगर निगम का अतिक्रमण अभियान0
0
Report
आयोध्या दान गबन: अविनाश शुक्ला को 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मांग
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर दान गबन मामले पर अयोध्या पुलिस की निगाहें अविनाश शुक्ला पर टिक गई है, जेल में 2 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद पुलिस ने अविनाश शुक्ला की एंट्री करप्शन कोर्ट से 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी है, अगर पुलिस को रिमांड मिलती है तो माना जा रहा है पुलिस उसके पैतृक आवास कुंडा प्रतापगढ़ जा सकती है, सबसे अधिक रकम अविनाश शुक्ला से ही बरामद हुई थी पुलिस को शक है कि अविनाश शुक्ला से और भी रकम बरामद हो सकती है इसके लिए जो भी संदिग्ध स्थान होंगे अविनाश शुक्ला को उस स्थान पर ले जाकर रकम बरामद करने का पुलिस प्रयास करेगी।0
0
Report
सहारनपुर के किराए के कमरे से डॉक्टर और युवती के शव: प्रेम संबंध से आशंका
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में किराए के कमरे से डॉक्टर और युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी के तिरंगा चौक के पास बुधवार देर रात एक किराए के कमरे से डॉक्टर और एक युवती के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान केरल निवासी 39 वर्षीय सैम कमनीश और गागलहेड़ी निवासी 24 वर्षीय आस्था के रूप में हुई। सैम कमनीश शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। डॉक्टर की कलाई की नस कटी हुई मिली और उनका शव खिड़की से लटका मिला। वहीं आस्था का शव कमरे में पड़ा था। उसके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एएसपी मनोज यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में नोएडा IT इंजीनियर कुश शर्मा की संदिग्ध मौत, दवा ओवरडोज़ शक
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में नोएडा के IT इंजीनियर की संदिग्ध हालात मौत हो गई। शिमला से ड्यूटी जॉइन करने जाते वक्त रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। यहां स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लिया, लेकिन अगले दिन कमरे से बाहर नहीं निकले। मृतक की पहचान कुश शर्मा (48) के रूप में हुई। कुश शर्मा नोएडा में कंपनी में IT इंजीनियर थे। वे अभी नोएड़ा के गौतमबुद्ध नगर में रहते थे। कुश 2 दिन से होटल के कमरे में रुके हुए थे। यहां तबीयत बिगड़ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्टेशन के पास होटल में रुके पुलिस के मुताबिक, कुश शर्मा शिमला से नोएडा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसलिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरकर कुश ने स्टेशन के पास ही होटल में कमरा लिया। यहां कमरा लेने के बाद कुश अपने कमरे से बाहर नहीं आए। होटल वर्कर ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश भी की। कमरे में मिले बेहोश तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो कुश शर्मा बेड पर बेहोश पड़े थे। यहां से पुलिस उनको LNJP अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरन कुश शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस को कुश के कमरे से दिमागी बीमारी की दवाइयों के रैपर मिले थे। दिमागी तौर पर परेशान था कुश नितेश शर्मा के मुताबिक, उसका चचेरा भाई कुश शर्मा पिछले 7-8 आठ साल से दिमागी बीमारी से परेशान था। उसका नोएडा से इलाज भी चल रहा था। सोमवार के दिन कुश को अपनी कंपनी दोबारा जॉइन करनी थी। शायद दवा के ओवरडोज से कुश की मौत हुई है। कुश के परिवार में पत्नी और 8 साल की बेटी है। विसरा जांच के लिए भेजा फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि मौत के सही कारण की पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। विसरा जांच के लिए पंचकूला के मोगीनंद लैब भेजा गया है। उधर, पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।0
0
Report
बेटे का रेलवे लाइन पर मिला, परिवार में मातम
Khandwari, Uttar Pradesh:रेलवे लाइन पर मिला युवा का शव घर पर छाया मातम सकलडीहा। स्थानीय क्षेत्र के घर्चित गांव के पास रेलवे लाइन पर मोनू नामक 28वर्षीय युवक का शव मिलने से जहां घर्चित गांव में बहन के घर कोहराम मच गया वहीं चनिया क्षेत्र के मारूफपुर स्थित पैतृक आवास पर मातम छा गया एवं पिता चंद्र मोहन राम का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार चहनिया क्षेत्र के मारूफपुर गांव के रहने वाले चंद्र मोहन राम का 28 भारतीय पुत्र सकलडिहा स्थित बाजार में एक मिठाई की दुकान पर कार्य करते थे जो छुट्टी लेकर अपनी बहन के घरचित चले गए ।और बहन के घर से घुमने के लिए निकले।देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो बहन परेशान होने लगी। सूचना पर जब लोग जहां रेलवे लाइन पहुचे तो मोनू का शव रेलवे लाइन पर पड़ा था।शव को देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई वही बहन सोनी के घर कोहराम मच गया मौके पर पहुंची सकलडीहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद आज मोनू का शव पैतृक आवास मारूफपुर आया जहा परिवार में मातम छा गया। परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर दिये अभी भी पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है पिता का रो रो कर बुरा हाल है0
0
Report
दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून प्रवेश, 2-3 दिन में और विस्तार की उम्मीद
New Delhi, Delhi:Monsoon has arrived over Delhi today, the 02nd July 2026 against its normal onset date of 27th June. The *Southwest Monsoon* has further advanced into some more parts of Gujarat, remaining parts of Uttar Pradesh, entire Delhi, most parts of Madhya Pradesh, Haryana & Punjab, and some parts of Rajasthan, today the 02nd July, 2026. The *Northern Limit of Monsoon* passes through 22°N/60°E, 22°N/65°E, Porbandar, Vallabh Vidyanagar, Neemuch, Tonk, Bhiwani, Bhatinda and 32.5°N/70°E as on 02nd July. *Conditions are favourable* for further advance of southwest monsoon into some more parts of North Arabian Sea, Gujarat, remaining parts of Madhya Pradesh, Haryana & Punjab, and some more parts of Rajasthan during next 2-3 days.0
0
Report
Advertisement
कटिहार गोलीकांड: भाजपा नेता के परिवार में विवाद पर गोली, वीडियो वायरल
Katihar, Bihar:भाजपा गोली कांड अपडेट भाई के साला द्वारा गोली मारने का लाइव वीडियो कटिहार मे वरीय भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव के भाई भाजपा नेता विकास यादव को उनके ही दूसरे भाई के साला द्वारा गोली मारने का लाइव वीडियो भी अब सामने आया है । कल हुए इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । 27 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से घर के अंदर विवाद के बाद विकास यादव पर गोली चलाया गया है । फिलहाल विकास यादव की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है । इस घटना के बाद कल ही एसपी ने खुद घटनास्थल पहुंच कर मामले की जायजा लिया था और प्रथम दृष्टि में मामला जमीन के विवाद को लेकर होने की बात कहकर सभी बिंदु पर जांच शुरू करने की बात कहा है।0
0
Report
थानागाजी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला; आवारा कुत्तों ने नोचा, सनसनी
Thanagazi, Rajasthan:अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के लाहाकाबास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से करीब 400 मीटर दूर खेत के पास नाले में 32 वर्षीय युवक का क्षत-विक्ष आत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोशन बलाई (32) पुत्र राम सहाय के रूप में हुई है, जो लाहाकाबास का ही निवासी था। परिजनों के अनुसार, रोशन पिछले दो दिनों से लापता था। गुरुवार को गांव का एक युवक खेत की ओर गया, जहां उसे नाले के पास हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखने पर वह स्तब्ध रह गया—वहां रोशन का शव पड़ा था और आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्तों ने शव के चेहरे और हाथ का बड़ा हिस्सा क्षत-विक्षत कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत थानागाजी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो दिन पुराना है। इस दौरान वह खेत और नाले के पास ही पड़ा रहा, जिससे दुर्गंध फैलने लगी और आवारा कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोशन को नशे की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने कारण वह नाले में गिर गया होगा। गिरने के बाद वह बेहोश हो गया या घायल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.0
0
Report
फर्रुखाबाद में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के ढहाने पर मंत्री सिरसा का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान के फर्रुखाबाद में 125 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब के गिराए जाने पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान0
0
Report
Advertisement
