713210
दुर्गापुर पुलिस लाइन में दुर्गा पूजा का उद्घाटन, महिला पेट्रोलिंग टीम को मिली हरी झंडी
Durgapur, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन में दुर्गापुर पुलिस लाइन में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मंत्री प्रदीप मजूमदार और पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी (IPS) की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर दुर्गा पूजा रूट मैप का विमोचन भी किया गया। साथ ही, ग्रीन विनर्स की महिला टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेगी। यह पहल महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिली सफलता, शराब बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी भटनी की टीम ने मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक बैग से 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया। जीआरपी के मुताबिक, रविवार को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिठ्ठू बैग में रखे 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब के पैक बरामद हुए। प्रत्येक पैक 180 मिलीलीटर का था। इस तरह शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर पाई गई। रेलवे में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी थाना भटनी के राजेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल पंकज मिश्रा शामिल रहे।0
0
Report
राहुल गांधी की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते वाला पोस्टर कोर्ट के बाहर दिखा
Noida, Uttar Pradesh:कोर्ट के बाहर से पोस्टर दिखाते हुए जिसने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। जश्न मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत। कांग्रेस नेता दीपक सिंह0
0
Report
खड़गे की टिप्पणी पर भंसाली का तीखा बयान: राजनीतिक मर्यादा और राष्ट्रवाद जरूरी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में पद की गरिमा तथा बड़ों के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। खड़गे की टिप्पणी बेहद हल्की और निंदनीय है। भंसाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व एक परिवार की भक्ति में राजनीतिक मर्यादाएं भूल चुका है। उन्होंने कहा कि बिना सिद्धांत, नीति और राष्ट्रवाद के राजनीति में सफलता संभव नहीं है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह प्रगति रास नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से उनकी कुंठित मानसिकता उजागर हो रही है। भंसाली ने खड़गे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की.0
0
Report
Advertisement
आमेर में अवैध शराब पर पुलिस कार्रवाई, 5 हजार लीटर नष्ट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आमेर क्षेत्र में पुलिस की अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश की गई नष्ट पुलिस ने शराब बनाने की 25 भट्टियां और उपकरण किए नष्ट मौके से 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पुलिस का एक्शन चौकीदारों की ढाणी, कांकरेल गांव में चलाया तलाशी अभियान0
0
Report
खड़गे के बयान पर जोगाराम पटेल का कड़ा विरोध; संस्कार और सम्मान पर ज़ोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान किया जाता है। किसी स्वर्गवासी आत्मा के लिए राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की ओर से इस तरह के शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से संबंधित नेताओं की मानसिकता और संस्कार झलकते हैं। पटेल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे अपने शब्दों और व्यवहार पर संयम रखने की अपील की। कांग्रेस के अस्तित्व पर भी उठाए सवाल मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है और चुनावी हार से परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व ही न खो दे। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के दौरान भी भाषा की मर्यादा बनाए रखें और माता-पिता, गुरुजनों तथा स्वर्गीय आत्माओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।0
0
Report
दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल शुरू, सोनिया विहार से जगतपुर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू होगी यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल सेवा दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम, यमुना नदी में पहली बार रिवर क्रूज सेवा की सॉफ्ट ट्रायल शुरुआत होगी। इस सेवा को नमो यमुना रिवर्स सफारी के नाम से शुरू किया जाएगा सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। क्रूज में 40 मिनट की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है। एक बार में क्रूज पर अधिकतम 30 लोग सफर कर सकेंगे। शुरुआती तौर पर 4 से 5 दिन तक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद क्रूज सेवा का औपचारिक उद्घाटन होगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को यमुना नदी से राजधानी की ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत नजारे देखने का नया अनुभव देना है। पर्यावरण अनुकूल इस पहल को यमुना रिवरफ्रंट के विकास और नदी किनारे मनोरंजन की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जश्न मनाती तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जश्न मनाने का विजुअल है。0
0
Report
जयपुर में 3.45 लाख के नकली नोट बरामद, शाहवाज खान के कब्जे से गिरफ्तारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर में 3 लाख 45 हजार रुपए के नकली नोट बरामद जयपुर में एनपीडीएस यूनिट की सूचना पर देर रात कार्रवाई, शाहवाज खान के कब्जे से नकली नोट बरामद आरोपि शाहवाज खान भट्टाबस्ती थाना क्षेत्र के नाहरी का नाका स्थित हाउसिंग बोर्ड का निवासी नकली नोट पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास से लाना बताया जा रहा, पुलिस कर रही मामले में अग्रिम कार्रवाई नोटों पर सीरियल नंबर में गड़बड़ी, गांधीजी की तस्वीर और प्रिंटिंग भी प्रथम दृष्टया संदिग्ध0
0
Report
सिकंदराराऊ से 46 बसों में गंगा स्नान के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में सोमवार रात 56वीं निःशुल्क श्रवण गंगा स्नान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। कासगंज रोड स्थित फ्लावर अंडरपास पर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने हरी झंडी दिखाकर करीब 46 बसों को रवाना किया। यात्रा में सिकंदराराऊ सहित हाथरस, जलेसर, टुंडला, एटा और फिरोजाबाद के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यह सेवा पिछले पांच वर्षों से लगातार चलाई जा रही है। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निःशुल्क गंगा स्नान का अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के लोग भी भाग लेते हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।0
0
Report
Advertisement
कोर्ट से जारी हुआ लाइव रिकॉर्ड: क्या बदलेगी स्थिति?
Noida, Uttar Pradesh:इसका लाइव रिकॉर्ड कोर्ट से हो रहा है।0
0
Report
दिल्ली की यमुना में सफेद झाग, सरकार के दावों पर प्रदूषण सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत दिखाई दी है। हैरानी की बात ये है कि हाल ही में सरकार ने यमुना की सफाई और सीवेज व्यवस्था सुधारने के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया था। इसके बावजूद नदी में झाग का दोबारा दिखाई देना प्रदूषण नियंत्रण के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप | वाराणसी, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल जनसैलाब ने किया भव्य स्वागत। वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोर्ट पहुंचने पर वाकथ्रू से राजनीतिक हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने पर वाक थ्रू0
0
Report
सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचते राहुल गांधी पर मानहानि केस का आज फैसला
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में राहुल गांधी के कोर्ट के अंदर जाने का विजुअल है। Sultanpur (Uttar Pradesh): Special MP/MLA Court to pronounce its verdict in a defamation case against Lok Sabha LOP Rahul Gandhi / Rahul Gandhi arrives court / visuals0
0
Report
खड़गे के बयान पर कांग्रेस पर सवाल: माता-पिता के सम्मान पर गहरा आरोप
Noida, Uttar Pradesh:खड़गे के बयान पर कांग्रेस पार्टी के यही संस्कार है यह वह कांग्रेस पार्टी नहीं है यह पूरी तरीके से पारिवारिक लिमिटेड कंपनी बन गई है हताशा में डूबी हुई है निराशा में फ्रस्ट्रेशन में डूबी हुई पार्टी है लंबे समय सत्ता न मिलने के कारण मानसिक दिवालिया हो गए हैं प्रधानमंत्री के माता-पिता के प्रति यह बातें हैं देश की जनता खारिज कर चुकी है इन्हें स्वीकार नहीं करेगी भारत के संस्कारों में माता-पिता को भगवान दर्जा प्राप्त है मोदी जी दुनिया के लोकप्रिय नेता है सत्ता से चल जाने की वजह से अलोकतांत्रिक कार्यों पर उतर आए हैं कांग्रेस पार्टी की कलई खुल गई है देश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे राहुल गांधी का फैसला आना है आने दीजिए देश की जनता इनका पता चल चुका है ओवैसी के सपा पर आरोप पर सपा का सबको पता है इनका अगला अध्यक्ष कौन बनेगा0
0
Report
Advertisement
