713210
फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले चार आरोपी को कोकओवन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Durgapur, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कोकओवन थाना ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 34 स्टांप और एक बंदूक जब्त की गई है। डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह का काम पैसे लेकर फर्जी लाइसेंस जारी करना था और अवैध असलहों की सप्लाई भी करना था। पुलिस ने अगस्त में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें सफलता मिली। गिरोह का बिहार से लिंक होने की संभावना है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीबाग जिला अस्पताल की दुरवस्था पर चित्रलेखा पाटील ने सरकार से जवाब मांगा
Chendhare, Maharashtra:अलीबाग जिला अस्पताल की दुरवस्था: शेकाप प्रवक्ता चित्रलेखा पाटील ने सरकार और प्रशासन पर सीधे सवाल उठाए. लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च के बावजूद सुविधाओं का अभाव, स्वच्छता कमी और रिक्त पदों का प्रश्न बना हुआ है. एफआईआर दाखिल कराने, स्ट्रक्चरल और विद्युत ऑडिट कराने की मांग की गई. सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. बाइट — चित्रलेखा पाटील0
0
Report
छत्रपती संभाजीनगर के नारळीबाग में विवाद से दो पालतू कुत्तों की हत्या
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर मध्ये नारळीबागेत घर रिकामे करण्याच्या कौटुंबिक वादातून दोन पाळीव कुत्र्यांना मारहाण करून धारदार शस्त्राने ठार केल्याची घटना समोर आली आहे. याप्रकरणी ६५ वर्षीय महिलेच्या तक्रारीवरून तिचा भाऊ शामराव शनफडू शेलार आणि भावजय रुखमन शेलार यांच्याविरुद्ध सिटी चौक पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. त्यांनीच हे कृत्य केल्याचा त्यांच्या बहिणीचा आरोप आहे. 65 वर्षीय महिलेने आपल्या भावाला राहण्यासाठी घर दिले होते मात्र त्यातून वाद झाला होता आणि त्या रात्री या कुत्र्यांची हत्या झाल्याचं पोलीस तक्रारीत नमूद करण्यात आलेला आहे..0
0
Report
राखी खरीदिए, बहनों के हुनर और आत्मनिर्भरता को दें सम्मान
Ranchi, Jharkhand:हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारी सखी मंडल की माताओं-बहनों ने अपने स्नेह, हुनर और मेहनत से खूबसूरत राखियाँ तैयार की हैं। समस्त राज्यवासियों से मेरा आग्रह है कि इस रक्षाबंधन इन राखियों को खरीदकर हमारी बहनों के हुनर और स्वावलंबन को अपना साथ दें। आपकी खरीदी सिर्फ एक राखी नहीं, किसी बहन की मेहनट, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सम्मान है।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर मोदी की शुभकामनाएं: जीवन में खुशहाली और समृद्धि की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।0
0
Report
रक्षाबन्धन पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को मजबूती देने की प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबन्धन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है। इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने।0
0
Report
भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में गहने चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बलिया, उत्तर प्रदेश: भीमपुरा पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गहने साफ़ करने के बहाने महिलाओं के गहने चुराने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार आरोपियों में से एक, अरविंद सोनी, के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी पंकज सोनी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने एक .315-बोर की देसी पिस्तौल, कारतूस, पीले रंग की धातु के गहने के तीन टुकड़े, ₹15,600 नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की। घायल आरोपी को इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, दिनेश कुमार शुक्ला कहते हैं, "अपराधियों के ख़िलाफ़ चल रही कार्रवाई के तहत, रात की गश्त के दौरान भीमपुरा पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिम पट्टी-उधरन रोड पर प्रेमराजा गाँव के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो संदिग्धों ने कथित तौर पर पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। एक संदिग्ध को गोली लगी, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करके उसे पकड़ लिया गया..."0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के लालगंज में तेज बारिश के बाद जलभराव, लोग परेशान
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के लालगंज कस्बे में अचानक तेज बारिश के बाद सड़क और मोहल्ले के घरों में पानी घुसने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा है। वही स्थानीय लोगों का कहना है लगातार हो रही बारिश के बाद सड़क में जल भराव हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि सड़क के दोनों तरफ होने के बाद लोगों के वहां निकलना बड़ा मुश्किल हो गया। वहीं लोगों का कहना कि समय रहते नालों और नालियों की सफाई हो जाती है तो जल भराव की समस्या ना उत्पन्न होती।0
0
Report
मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण और परिक्रमा मार्ग पर मदिरा बंदी मांग तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या काशी के बाद अब मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनाने और परिक्रमा मार्ग पर मांस मदिरा की दुकानें बंद करने की मांग तेज हो गई है राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों के पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से अपनी मांगों को लेकर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा है की परिक्रमा मार्ग पर मांस मदिरा बंद होना चाहिए और जल्द मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण हो हर सनातनी की गूंज नहीं होंगे आधे आधे अब मथुरा में होगा राधे-राधे।0
0
Report
कैमूर के कैथी पंचायत भवन में दरार, DM ने LAEO से 48 घंटे में जवाब
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में कैथी पंचायत सरकार भवन निर्माण में आई दरार DM सख्त: LAEO कार्यपालक अभियंता से 48 घंटे में मांगा जवाब, ठेकेदार का भुगतान रोका वियो - कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत कैथी में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही और घटिया सामग्री के प्रयोग पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO), भभुआ के कार्यपालक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), भभुआ की जांच रिपोर्ट (पत्रांक 1074) से यह खुलासा हुआ कि 12 मई 2026 को हस्तांतरित इस भवन की दीवारों में कुछ ही महीनों के भीतर गंभीर दरारें आ गई हैं। प्रथम दृष्टया निर्माण में तकनीकी मानकों और प्राक्कलन की अनदेखी की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं संवेदक की सुरक्षा राशि और सभी बकायों के भुगतान पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। तकनीकी जांच कराकर संवेदक के खर्च पर ही दीवारों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के आदेश दिए गए हैं। कार्यपालक अभियंता से 48 घंटे में लिखित जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जनता के पैसे का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों व संवेदकों पर शिकंजा कसा जाएगा। बाइट - कुमार अनुराग, जिलाधिकारी ,कैमूर0
0
Report
Advertisement
DGGI ने महादेव बुक पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1.45 लाख करोड़ टैक्सेबल सप्लाई
Begun, Rajasthan:महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट पर DGGI ने अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कस दिया है... जांच में महादेव बुक के कारोबार का ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है.. DGGI की जांच के मुताबिक, अप्रैल 2020 से मार्च 2024 के बीच महादेव बुक से जुड़ी करीब 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये की Taxable Supply सामने आई है... और इस पर 40 हजार 603 करोड़ रुपये से ज्यादा GST की मांग प्रस्तावित की गई है.. जांच में करीब 2 हजार पैनलों का विशाल नेटवर्क सामने आया है... बताया गया है कि एक-एक पैनल में रोजाना 5 से 10 लाख रुपये तक जमा होते थे.. यानी पूरे नेटवर्क में रोजाना करीब 99 करोड़ रुपये तक का लेन-देन होने की बात जांच में सामने आई है.. DGGI ने इस मामले में महादेव बुक के कथित मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, प्रमुख सहयोगी रवि उप्पल समेत दर्जनों लोगों को Show Cause Notice जारी किया है.. दो अलग-अलग नोटिस में कुल 66 और 31 लोगों को Noticee बनाया गया है.. जांच एजेंसी का आरोप है कि इतने बड़े कारोबार के बावजूद GST रजिस्ट्रेशन नहीं लिया गया और न ही टैक्स का भुगतान किया गया.. अब DGGI की कार्रवाई ने ऑनलाइन बेटिंग के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े करोड़ों-अरबों के लेन-देन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.. यानी महादेव बुक पर अब सिर्फ जांच एजेंसियों की नजर नहीं... बल्कि 1.45 लाख करोड़ के कथित कारोबार और 40 हजार करोड़ से ज्यादा की GST मांग के साथ टैक्स का भी सबसे बड़ा शिकंजा कस गया है..0
0
Report
चतरा में 11 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; महिलाओं का इस्तेमाल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में 11 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, महिलाओं का भी करता था इस्तेमाल Anchor: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब में शादी-पार्टियों में काम करने की आड़ में लंबे समय से अफीम की तस्करी कर रहा था। चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम लेकर पंजाब जाने की फिराक में है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में टीम ने लरकुआ मोड़ के पास घेराबंदी कर 19 वर्षीय पवन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से मोजे में छिपाई गई 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी पहले भी हरियाणा और पंजाब में तस्करी कर चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह तस्कर अपने काले धंधे में महिलाओं का भी इस्तेमाल करता था। आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बाइट: सदर एसडीपीओ, सन्नी वर्धन।0
0
Report
बोकारो में राखी पर बच्चों ने पुलिस को राखी बांधकर सुरक्षा की मिसाल दी
Bokaro Steel City, Jharkhand:रक्षा बंधन को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है ऐसे में बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेते है। बोकारो में भी एक अनोखा तस्वीर देखने को मिला जहां नन्हे नन्हे छोटे छोटे बच्चियां पुलिस वाले को राखी बांधकर कानून की रक्षा के साथ साथ उनकी रक्षा का भी वचन लिए। वही पुलिस कर्मी भी इस अनोखा राखी पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का भी दर्द छलका। पुलिस कर्मियों ने कहा कि आमतौर पर हर पर्व त्यौहार में उनकी ड्यूटी लगी रहती है और छुट्टी नहीं मिलने के चलते काम में लगे रहना पड़ता है ऐसे में इस तरह के त्यौहार के आयोजन से उन्हें अपनो की कमी महसूस नहीं होती है। ऐसे मौके पर घर की यादें आती है लेकिन इन नन्हे बच्चों के द्वारा राखी बांधे जाने से आज वो कमी भी दूर हो गई। बोकारो के दुग्धा थाना में रखी के मौके पर समाजसेवियों द्वारा इस तरह का आयोजन किया गया। इस दौरान बहनों ने कहा कि पुलिस कर्मी हमारी रक्षा करने के लिए दिन रात लगे रहते है ताकि कानून की रक्षा के साथ साथ आम लोग चैन से रह सके। ये रात को पेट्रोलिंग करते है और हमारी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहते है तब हम चैन से सो पाते है। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि त्यौहार के मौके पर इन्हें अपनों की कमी महसूस न हो और खुशनुमा माहौल मिल सके।0
0
Report
Advertisement
चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजी पर हमला, युवती घायल
Dungarpur, Rajasthan:चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजी के सिर पर किया हमला, युवती घायल डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिदरी खेरवाड़ा गांव में चाचा द्वारा अपनी भतीजी पर लोहे की पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसका उपचार जारी है. मामले के अनुसार सिदरी खेरवाड़ा गांव निवासी मणि पुत्री नटवर कनिपा बीती रात घर में बैठी हुई थी. इसी दौरान उसका चाचा शराब के नशे में हाथ में लोहे की पाइप लेकर वहां आया और मणि के सिर पर वार कर दिया. हमले में मणि लहूलुहान होकर घायल हो गई. सूचना मिलने पर 108 पायलट शांतिलाल और ईएमटी निकुंज जोशी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल मणि को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
रक्षाबंधन पर वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, तीन गोलियों से हमला, बैग लूट
Hajipur, Bihar:वैशाली में रक्षाबंधन की रात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी बदमाशों ने कारोबारी को एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोलियां मारीं और बैग लूटकर मौके से फरार हो गए घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है.मामला तीसीऔता थाना क्षेत्र का है.जहां बिंदी चौक और राम सुरेश चौक के बीच गुरुवार देर रात अपराधियों ने 32 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी को अपना निशाना बनाया.बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बाजार में काफी भीड़ थी. इसी वजह से विशाल ने रोज की तुलना में देर से अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद की और पैदल ही राम सुरेश चौक स्थित अपने किराये के मकान की तरफ लौट रहे थे.घर से करीब 500 मीटर पहले ही सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.इसके बाद बेहद करीब से ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं.गولى लगते ही विशाल सड़क पर गिर पड़े.वारदात के बाद अपराधी उनका बैग लेकर फरार हो गए.गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विशाल को जंदाहा PHC ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.विशाल मूल रूप से मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.पिछले करीब आठ साल से राम सुरेश चौक पर किराये के मकान में रह रहे थे और फूलकुमारी मार्केट में सोने-चांदी की दुकान चलाते थे.सबसे दर्दनाक बात ये है कि विशाल की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी और उनका एक महीने का मासूम बेटा है.रक्षाबंधन की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा परिवार अब मातम में डूबा है.इधर, वारदात के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है... तीसीऔता थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का लग रहा है.मृतक का बैग मौके से गायब है.पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.0
0
Report
रक्षा बंधन के मौके पर छात्रों ने BSF के जवानों को राखी बांधी
Noida, Uttar Pradesh:सांबा, जम्मू-कश्मीर | रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली छात्र और छात्राओं ने BSF के जवानों को राखी बांधी।0
0
Report
Advertisement
