713210
इस्पात नगरी दुर्गापुर में आयोजित हुआ कार्निवल 2024
Durgapur, West Bengal:पश्चिम बर्दवान जिले में इस बार दो जगहों पर दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया। एक कार्निवल आसनसोल के बीएनआर मोड़ और दूसरा दुर्गापुर ओमेन्स कॉलेज, स्टील टाउनशिप में हुआ। दोनों ही जगहों पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, कलाकार और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्निवल में विभिन्न क्लबों ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत झांकियां प्रस्तुत कीं। बंगाल की कला और संस्कृति को दर्शाती इन झांकियों को वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में अवैध मस्जिद-मीनार पर बुलडोजर का दबदबा, प्रशासन का सख्त कदम
Varanasi, Uttar Pradesh:संभल में अवैध मस्जिद-मीनार बुलडोजर प्रहार !0
0
Report
भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ में कलेक्टर ने विभागों का औचक निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़: भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय,पँचायत समिति समेत कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं , शिकायत एवं समस्या समाधान सहित सरकारी दफ्तरों के कामकाज की प्रोग्रेस को देखा। ओर किसी विभाग में लापरवाही सामने आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी, कलेक्टर संधू ने माण्डलगढ़ पँचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाएं, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं पंच गौरव के तहत प्राथमिकता से कार्य करे साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश प्रदान किए। बाईट। जसमीत सिंह संधू, कलेक्टर भीलवाड़ा।0
0
Report
इंदौर में पेड़ गिरने से बाइक सवार बचा, हेलमेट ने जान बचाई—सीसीटीवी फुटेज सामने
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के नवलखा इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जहां चलते बाइक सवार पर अचानक पेड़ गिर गया लेकिन हेलमेट ने उसकी जान बचा ली… पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है इंदौर के नवलखा क्षेत्र के प्रकाश नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक पेड़ गिर पड़ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि युवक संभल भी नहीं पाया और सीधे पेड़ की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बाइक सवार सड़क से गुजरता है, उसी दौरान पेड़ गिरता है और वह उसकी चपेट में आ जाता है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर युवक को बाहर निकाला। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के चोलापुर में भीम आर्मी समर्थकों का पथराव, स्थिति तनावपूर्ण
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के चोलापुर में भारी बवाल भीम आर्मी समर्थकों का पुलिस पर पथराव का वीडियो आया सामने. • एसीपी विदुष सक्सेना समेत कई पुलिसकर्मियों पर पथराव करते दिखाई दे रहे लोग. • धार्मिक गेट पर झंडा लगाने को लेकर भड़की हिंसा, गोसाईपुर पुलिस चौकी के नेहिया गांव की घटना. • पथराव के बाद कई थानों की फोर्स तैनात, DIG और तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद. • वीडियो के आधार पर पत्थरबाजों की पहचान शुरू, 6 उपद्रवी हिरासत में लिए गए. • नेहिया गांव के धार्मिक गेट पर जय भीम का झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद. • कल पुलिस ने गेट से झंडा हटवाया था, आज हिंदू संगठनों द्वारा धर्म ध्वजा लगाने पर भीम आर्मी समर्थकों का फूटा गुस्सा. • बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, ACP विदुष सक्सेना, PAC के दरोगा और सिपाही हुए घायल. • DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार के मुताबिक, घायलों को अस्पताल भेजा गया, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई. • पूरे इलाके में कई थानों की फोर्स तैनात, DIG मौके पर मौजूद, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में.0
0
Report
सीताराम दास महंत अयोध्या पर बड़ा अपडेट: नई खबर क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या0
0
Report
आगर मालवा पुलिस ने आईपीएल सट्टे गिरोह का पर्दाफाश, 1.93 करोड़ का लेन-देन उजागर
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा पुलिस ने आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस की दबिश में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये का मशरूका when तिज; Wait, actual content preserved as provided. Proceeding with exact input content:0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में चाकू कारोबार: 50 चाइना चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश 50 चीन चाकू बरामद एक आरोपी गिरफ्तार. जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चाकुओं का जखीरा बरामद किया है. आरोपी पारस जैन के पास से 50 चाइना चाकू बरामद किए गए हैं. बताया जाता है कि आरोपी अपने किसी साथी के साथ जो कि झारखंड का रहने वाला है चाइना चाकू लाकर उन्हें ₹290 प्रति नग के हिसाब से बेचा करता था. क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली और उसके पास से 50 चाइना चाकू बरामद किए हैं. आरोपी दमोह जिले का रहने वाला है और फिलहाल जबलपुर की मदर टैरेसा कॉलोनी में निवास कर रहा था. आरोपी के अन्य साथी की तलाशी जारी है पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा0
0
Report
23 अप्रैल को 19 घंटे दर्शन बंद, खाटूश्याम मंदिर में विशेष पूजा
Sikar, Rajasthan:खाटूश्याम जी सीकर खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे 22 अप्रैल रात 10 बजे से 23 अप्रैल को शाम 5 बजे तक पट नहीं खुलेंगे, विशेष सेवा-पूजा व तिलक-श्रृंगार होगा एंकर सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में 23 अप्रैल को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के कारण मंदिर में 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे। 22 अप्रैल को रात 10 बजे से 23 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे। श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 23 अप्रैल को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे。0
0
Report
जोधपुर-मारवाड़ में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने जागरूकता तेज की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-- मारवाड में आगामी दिनों में अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा पर अबूझ सावे पर होने वाले बाल विवाह को लेकर राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है। बाल विवाह की अधिंकाश शिकायत मिलती है ऐसे में बचपन को बाल विवाह की बेडियों से आजादी के लिए सभी मिलकर पूरे प्रयास कर रहे ताकि इन मासूम पंछियों को आकाश में ऊची उडाने के लिए असर मिले एवं अपना विकास कर सके। हालाकि मारवाड में बाल विवाह रूपी बुराई से बचपन को बचाना आवश्यक है। शिक्षा के प्रचार प्रसार से बाल विवाह की संख्या कम हुई लेकिन फिर भी बंद नही हुए है। ऐसे में पुलिस विभाग ने बाल विवाह से बच्चों के बचपन को बचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। एक भी बाल विवाह नही होना चाहिए। इसके लिए कही से भी इनपुट मिलता है तो तत्काल उसे गंभीरता से लिया जाए। इसके साथ ही लोगो को जागरूक करने का भी प्रयास कर रहे है कि बाल विवाह रूपी कुरीति से लोगो को जागरूक करे ताकि वे अपने बच्चों की आजादी को ना छिन सके। बच्चों को पढा लिखाकर बेहतर भविष्य देने का प्रयास करे।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में असहयोग आंदोलन तेज, कल सभी स्कूल बंद रहने की घोषणा
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर असहयोग आंदोलन तेज कर दिया है.. आज शिक्षकों और संचालकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया.. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि आरटीई के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से लंबित है.. जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.. वहीं, अगले सप्ताह सभी जिलों में बैठक कर आंदोलन को और व्यापक रूप देने की रणनीति बनाई जाएगी..0
0
Report
बीकानेर में ओबीसी कांग्रेस बैठक: संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर चर्चा
Bikaner, Rajasthan:ओबीसी विभाग कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित, बिश्नोई धर्मशाला में हुआ कार्यक्रम, शहर और देहात इकाई के पदाधिकारी रहे मौजूद, आगामी संभाग सम्मेलन को लेकर चर्चा, संगठनात्मक विषयों पर हुआ मंथन, पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर। बीकानेर में ओबीसी विभाग कांग्रेस की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बीकानेर में ओबीसी विभाग कांग्रेस की संयुक्त बैठक बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने की, जिसमें शहर और देहात इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में आगामी ओबीसी संभाग सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी मंथन हुआ इस दौरान पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में अमित कड़वासरा भी मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों को देखते हुए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।0
0
Report
कोटेदार कर रहा घटतौली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Khandwari, Uttar Pradesh:सकलडीहा । विकासखंड के बहरवानी गांव में वनवासियों ने एक कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार उन्हें राशन नहीं दे रहा है और घटतौली कर रहा है। इन आरोपों के विरोध में बीते बुधवार को वनवासियों ने कोटा दुकान के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। वनवासियों ने बताया कि कोटेदार अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं देता और सर्वर काम न करने का बहाना बनाता है। जब ग्रामीण कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद शिकायत करते हैं, तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करता है और उन्हें घर से भगा देता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कोटेदार कई बार राशन देने में घटतौली भी करता है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, न ही उसे कोई नोटिस जारी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोटेदार और पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत को दर्शाता है, जिसके कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामदुलारी वनवासी और मोहन वनवासी ने बताया कि कोटेदार शासन की मंशा के विपरीत काम कर रहा है, जिससे लगता है कि उसे विभाग का संरक्षण प्राप्त है। गुरुवार को मिथुन राजभर ने भी कोटेदार पर राशन न देने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोटेदार के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोटेदार राजनाथ राय का कहना है कि उन्होंने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया। जब उनसे 7 अप्रैल से राशन वितरण न करने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह कटाई में लगे थे। इस दौरान मोहन वनवासी, बिनोद, रामायन, फूलचंद वनवासी, लालचंद वनवासी, श्यामकुमारी वनवासी, राजेश वनवासी, रिंकू वनवासी, फूला वनवासी सहित बड़ी संख्या में वनवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के स्वास्थ्य महकमे में हीट वेव और मौसमी बीमारियों पर उच्चस्तरीय बैठक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर चिकित्सा विभाग की हाईलेवल बैठक हीटवेव, मौसमी बीमारियों समेत कई मुद्दों पर समीक्षा प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ले रही बैठक प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, अधीक्षक, संयुक्त निदेशक, CMHO, PMO सहित अन्य अधिकारी मीटिंग में शामिल स्वास्थ्य भवन में हीट मैनेजमेंट, मौसमी बीमारियों सहित अन्य विषयों पर समीक्षा जारी0
0
Report
फर्रुखाबाद: सशक्तिकरण मीटिंग में फरियादी महिला का हंगामा, प्रशासन पर सवाल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:"सशक्तिकरण की बैठक में फरियादी महिला का हंगामा" फर्रुखाबाद से एक ऐसी घटना जो महिलाओं के सशक्तिकरण के दावों पर सवाल खड़ी कर रही है। 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम पर चर्चा के बीच कलेक्ट्रेट सभागार में एक फरियादी महिला का हंगामा। शिकायत न सुनी जाने पर सभागार में घुसकर अधिकारियों से गुहार लगाई। व्यवस्था की पोल खुल गई। पूरी रिपोर्ट साइट से। फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट में मंच पर महिलाओं के सशक्तिकरण की हुंकार भरी जा रही थी। लेकिन जमीनी हकीकत ने सबको शर्मसार कर दिया। काशीराम कॉलोनी बंधौआ की बबली नाम की महिला सभागार में घुस आई और चीख-चीखकर बोली - "मेरी शिकायत सुनो!" बबली का आरोप है कि उनकी कॉलोनी में एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा है। गैरकानूनी गतिविधियाँ चला रहा है। कई बार शिकायत की, आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। हारकर सभागार में पहुँची। अचानक हंगामे से अधिकारी असहज। बाद में भरोसा देकर पुलिस के हवाले कर बाहर निकाला। यह घटना सिस्टम की कमजोरी उजागर करती है। मंच पर सशक्तिकरण की बातें, जमीनी स्तर पर महिला भटक रही। क्या यह विरोधाभास प्रशासन के दावों पर सवाल नहीं खड़ा करता? बिल्कुल। फर्रुखाबाद में महिलाओं की आवाज दब रही या नहीं?0
0
Report
जल जीवन मिशन पर सरकार ने किया कड़ा एक्शन, चापाकलों की मरम्मत तेज
Ranchi, Jharkhand:राज्य में जल संकट, योजनाओं की सुस्ती और खराब पड़े चापानलों को लेकर सरकार अब सख्त नजर आ रही है। जल जीवन मिशन की समीक्षा कर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की। बैठक में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत ग्रामीण और हर घर जल योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। इस दौरान कई अधिकारियों की कार्यशैली पर मंत्री ने नाराजगी जताई और जमकर क्लास भी लगाया। राजधानी रांची के विश्वा सभागार में आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के लक्ष्यों, राज्यभर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, एसवीएस क्लस्टर योजनाओं, एसवीएस योजनाओं की प्रगति और उनकी कार्यशीलता पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में हर घर जल प्रमाणित गांवों की स्थिति भी सामने रखी गई, जहां कई जिलों में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति धीमी पाई गई। समीक्षा के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने साफ कहा कि योजनाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों के क्षेत्रों में काम धीमा है, उन्हें जल्द सुधार का निर्देश दिया गया। मंत्री ने कहा कि जनता तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी। आम जनता की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राज्य में खराब पड़े चापाकलों की संख्या अब मुश्किल से एक हजार के आसपास रह गई है, जिन्हें जल्द दुरुस्त करने का काम जारी है। सरकार का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट दूर करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन को लेकर हुई इस समीक्षा बैठक के बाद साफ है कि सरकार अब जमीनी स्तर पर परिणाम चाहती है। आने वाले दिनों में अधिकारियों की जवाबदेही और योजनाओं की रफ्तार दोनों पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
