713301
आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
Asansol, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ थाना पुलिस ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर डीसी सेंट्रल ध्रुव दास, डीसी ट्रैफिक वीजी सतीश पशुमर्थी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को धन्यवाद दिया, जबकि डीसीपी ट्रैफिक ने भी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पामगढ़ पुलिस ने 19 मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा. मवेशी तस्करी पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा. 19 मवेशियों के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार. 7 भैंसी और 12 भैंस पुलिस ने की जब्त. करीब ढाई लाख के मवेशी बरामद. बिना चारा-पानी के मवेशियों को हांक रहा था आरोपी. बिक्री के लिए ले जाए जा रहे थे मवेशी डोंगाकोहरौद के पास पुलिस ने आरोपी को दबोचा. रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू गिरफ्तार. पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. मवेशी तस्करी के खिलाफ पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई.0
0
Report
ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश: शिक्षक से 17 हजार ठगी, 30 CCTV फुटेज से 3 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में अंतर्राज्यीय ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, ATM कार्ड बदलकर शिक्षक से 17 हजार की ठगी, का मामला 30 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी। 30 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर संदिग्ध आर्टिगा कार और आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सय्याद उर्फ सज्जाद निवासी मुंबई, हिमांशुसिंह और मोहम्मद दिलशाद निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से ठगी के 17 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ATM से रुपए निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, PIN किसी से साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल बैंक या पुलिस से संपर्क करें।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
उदयपुर के सेक्टर-14 में सोनम मेडिकल शॉप में आग, शॉर्ट सर्किट माना गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सेक्टर-14 इलाके में देर रात सोनम केमिस्ट मेडिकल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को chपेट में ले लिया। जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने गोवर्धन विलास थाना पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक से जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारम्भिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।0
0
Report
भिवाड़ी के पार्क बदहाल, 18 रीको पार्कों की देखरेख पर सवाल
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के भिवाड़ी शहर में बच्चों के खेलने और लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार हैं। रीको प्रथम के अंतर्गत करीब 18 पार्क हैं, रीको के अनुसार इन सभी पार्कों को निजी फैक्ट्रियों को गोद दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई पार्कों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, रीको कार्यालय से महज करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिल्ड्रन पार्क की स्थिति इसका उदाहरण है, बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी बदहाल स्थिति में हैं और कई झूलों में सिर्फ लोहे का ढांचा ही नजर आता है। पार्क में काम करने वाले माली ने भी यहां की स्थिति को लेकर चिंता जताई, उसका कहना है कि शराब पीकर कुछ लोग पार्क में आते हैं और कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है, ऐसे माहौल में उसे भी काम करने के दौरान डर बना रहता है। पार्कों को निजी फैक्ट्रियों द्वारा गोद लिए जाने के बाद उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित संस्थानों की है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि सीएसआर के तहत पार्कों के रखरखाव पर खर्च किया जा रहा है तो फिर पार्कों की यह स्थिति क्यों बनी हुई है। मामले को लेकर रीको के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी गोद लिए गए पार्क का उचित रखरखाव नहीं हो रहा है तो संबंधित फैक्ट्री से पार्क वापस लेकर किसी दूसरी फैक्ट्री को गोद दिया जा सकता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग की ओर से इस दिशा में कब तक ठोस कदम उठाया जाता है और बदहाल पार्कों को दोबारा बच्चों के खेलने लायक बनाया जाता है।0
0
Report
Advertisement
कोई खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गोपालगंज की छात्रा की किताब बचाने के लिए मंत्री ने किताबें दी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में दर्जनों गांवों से बाढ़ का पानी भले उतर गया हो लेकिन ग्रामीणों की समस्या बढ़ी है गांव में लोग अपने घर लौटने लगे हैं ऐसे में कई समस्याएं भी आ रही है एक छात्रा के अपने किताब को लेकर शिक्षा मंत्री से अपील किया था कि किताब बाढ़ में खराब हो गया फिर से किताब मिल जाता तो पढ़ाई करते जिले के बैकुंठनपुर विधानसभा के बंजरिया गांव निवासी रिया कुमारी ने कम्युनिटी किचेन में गए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से बताया कि बाढ़ में कॉपी किताब बह गया दुबारा मिलता तो पढ़ाई करते जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने डीईओ को बाढ़ प्रभावित इलाकों में किताब देने का आदेश दिया था गोपालगंज डीईओ अमरेंद्र पांडेय छात्रा रिया कुमारी के घर पहुँचे व उसे स्कूल बैग दिया जिसमें कॉपी पेन व किताब है डीईओ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों में दुबारा किताब दी जायेगी । बाइट- रिया कुमारी, छात्रा0
0
Report
कैमूर पुलिस ने लंबे समय से फरार दो हीरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस ने लंबे समय से फरार दो कुख्यात हीरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। भभुआ से दबोचे गए सद्दाम गद्दी और आजाद अंसारी उर्फ कल्लू मियां के विरुद्ध इस्लामगंज, वार्ड नंबर 15, थाना मोहनियां, जिला कैमूर के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि ये दोनों आरोपी हीरोइन तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में काफी समय से वांछित थे। इनके खिलाफ कुदरा, मोहनियां और चैनपुर थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। NDPS एक्ट के तहत इनके खिलाफ मोहनियां, कुदरा और चैनपुर थानों में कुल 5 मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैनपुर थाना कांड संख्या 392/26, धारा 8(c)/21(b)/27(A) NDPS Act के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है और यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के विरुद्ध जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
नागिन दिखने की खबर: शहर में सांप देखने से लोग घबरा गए
Noida, Uttar Pradesh:nagin0
0
Report
कैथल मंडियों में धान खरीद घोटाले का आरोप, 300-400 रु कमी के दावे
Kaithal, Haryana:कैथल। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रदेश की मंडियों में पीआर धान की खरीद में किसानों से नमी के नाम पर 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक कटौती किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीआर धान की खरीद शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन किसानों की एक भी ढेरी समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही। माजरा कैथल मंडी में किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान इनेलो जिला प्रधान अनिल तंवर भी मौजूद रहे। माजरा ने आरोप लगाया कि कैथल मंडी में 30 सितंबर से पहले करीब एक लाख कट्टे पीआर धान 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदे गए और किसानों को कच्ची पर्ची दी गई। अब इसी धान का जे-फार्म काटकर 2461 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 50 हजार कट्टे एमएसपी पर चढ़ाए जा चुके हैं। माजरा ने आरोप लगाया कि इसमें आढ़ती, राइस मिलर्स और अधिकारी मिले हुए हैं तथा पिछले दो-तीन दिनों में करोड़ों रुपये का कथित घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि नमी के नाम पर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि मौसम साफ होने के बाद नमी वाली धान की आवक कम हो गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स की मिलीभगत से 1509 धान का रेट भी 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल तक कम कर दिया गया है। पहले इसकी बोली लगाकर खरीद होती थी, लेकिन अब बोली तोड़कर कम दाम पर खरीद किए जाने का आरोप है। माजरा ने धान खरीद में कथित अनियमितताओं की प्रदेश सरकार से जांच कराने की मांग की। उन्होंने सरकार पर विविध घोटालों, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश की हर मंडी में जाकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। जिला प्रधान अनिल तंवर ने भी मंडियों में धान की खरीद में किसानों को नुकसान पहुंचाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जारी रखने की बात कही0
0
Report
जालौन में अवैध हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अकाउंट्स से वीडियो किए गए अपलोड, सोशल मीडिया पर अवैध हथियार से खुलेआम किया जा रहा प्रदर्शन, अवैध हथियार के साथ युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस, पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और युवकों की पहचान करने में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
धामी ने उत्तरकाशी से काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा, मोदी के नाम दीर्घायु
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना रिपोर्ट हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह तह कार्यक्रम के अनुसार जोशियाडा हेलीपैड पर पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में पहुंचे जहां पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और उनके दीर्घायु की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री के 25 साल के शानदार कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।0
0
Report
मिलिट्री इंटेलिजेंस सूचना पर महुआ से ठग राजकिशोर साह गिरफ्तार
Danapur, Bihar:मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर दानापुर पुलिस ने वैशाली के महुआ से आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दानापुर थाने में ठगी का केस दर्ज आर्मी समेत सरकारी संस्थान मे नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी ANCHOR पटना के दानापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम से मिली गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को वैशाली जिले के महुआ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान राजकिशोर साह उर्फ राघवेद्र कुमार, महुआ, जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दानापुर थाना कांड संख्या 544/26 में मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। 3 और 4 अक्टूबर की रात मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ टीम से मिली गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर पुलिस ने महुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का एक आपराधिक इतिहास भी बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रांची नगर निगम ने चार नए स्काई लिफ्ट से सुविधाओं की गति बढ़ा दी
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की कार्यक्षमता को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में चार नए स्काई लिफ्ट वाहन निगम ने समर्पित किए. इन मशीनों के आने से शहर में पेड़ गिरने, पेड़ों की छंटाई और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जैसी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकेगा. अक्सर पेड़ गिरने से सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बन जाती है. वहीं, स्ट्रीट लाइट या बिजली के तारों से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को काफी परेशानी होती है. अब स्काई लिफ्ट की संख्या बढ़ने से इन समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी. रांची की महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम राजधानीवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है. पहले निगम के पास दो स्काई लिफ्ट थे, लेकिन अब चार नए स्काई लिफ्ट उपलब्ध हो गए हैं. नगर निगम पहले से ही राजधानीवासियों को सुविधाएं देने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है. अभी पूजा का समय भी है और बरसात के दौरान अक्सर पेड़ों की डालियां गिरती हैं या उनकी छंटाई की जरूरत पड़ती है. पहले हमारे पास केवल दो स्काई लिफ्ट थे, लेकिन अब चार नए स्काई लिफ्ट और लाए गए हैं. इनके माध्यम से सड़क पर खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराया जा सकेगा. इसके साथ ही कहीं पेड़ गिरने या पेड़ों की छंटाई की जरूरत होने पर इन वाहनों की मदद से तेजी से काम किया जा सकेगा. राजधानी तैयार है और नगर निगम भी तैयार है. पूजा के दौरान राजधानीवासियों को बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जनता के हित से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
