713203
दुर्गापुर में नवान्न अभीजान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
Durgapur, West Bengal:दुर्गापुर स्टेशन पर नवान्न अभीजान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह चार नंबर प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा फाइबर की स्टिक ले जाने पर रोक लगाई गई जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस का कहना था कि सुरक्षा कारणों से फाइबर स्टिक ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे रोकने का आरोप लगाया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडेला अस्पताल में शव मोर्चरी लिए पुलिस–परिजनों के बीच तनाव
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत पीएमओ की बार-बार सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस चिकित्सालय पहुंचे पुलिसकर्मी ने खोया आपा पीएमओ, चिकित्सकों व मृतक के परिजनों पर निकाली भड़ास पुलिसकर्मी के व्यवहार से आहत पीएमओ ने एसपी को लिखा पत्र एसआई सूंडाराम पहुंचा था चिकित्सालय चिकित्सालय के सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम सीकर जिले के खंडेला स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मोर्चरी में शव शिफ्ट करवाने के लिए आए पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाया। एसआई सूंडाराम चिकित्सालय पहुंचे तो ड्यूटी डॉक्टर व पीएमओ को कानूनी पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाने से इनकार कर दिया गया। खबर अस्पताल की CCTV में कैद हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सालय में कठिन समय देखा। आज सुबह चौकड़ी मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दीपचंद घायल होकर अस्पताल पहुँचा। चिकित्सालय ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल के परिजनों व रिश्तेदार अस्पताल पहुँच गए। ड्यूटी डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुँची। करीब दो से ढाई घंटे बाद अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाने के बजाय भड़ास निकालना शुरू कर दिया।0
0
Report
भरतपुर में दो बहनों पर पति-परिवार की लाठीचार्ज, अस्पताल में भर्ती
Bharatpur, Rajasthan:एंकर भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में दो बहनों की उनके पति, देवर और देवरानी ने पिटाई कर दी। सभी ने मिलकर दोनों बहनों को लाठी डंडों से पीटा। जैसे तैसे दोनों बहनों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों बहनों ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। सुमन और राजकुमारी की शादी जोगेंद्र और विनोद के साथ हुई है। विनोद ने एक प्लॉट अपने दो भाइयों देवेंद्र और गोविंद के नाम कर दिया है। जिसको राजकुमारी और विनोद में अनबन चल रही थी। इसी बात को लेकर आज सुबह विनोद शराब पीकर आया। राजकुमारी ने विनोद को शराब पीने को लेकर टोका। जिसके बाद विनोद राजकुमारी से झगड़ने लगा। सुमन विनोद को समझाने के लिए गई तो, विनोद ने सुमन और राजकुमारी की पिटाई करना शुरू कर दिया। कुछ देर में देवेंद्र और गोविंद अपनी पत्नियों जयश्री और योगेन्द्री के साथ वहां आ गए। उन्होंने भी सुमन और राजकुमारी को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पांचों लोगों से बचकर सुमन कमरे में भाग गई। वहां से उसने पुलिस को फोन किया। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुमन और राजकुमारी को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों बहनों के शरीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज जारी है। सुमन और राजकुमारी ने पुलिस को शिकायत दे दी है。0
0
Report
बिहारी जी मंदिर के हीरे की असलियत पर जांच: नकली या असली?
Bharatpur, Rajasthan:एंकरभरतपुर के किले स्थित बिहारी जी मंदिर से हीरा चोरी के मामले में आज देवस्थान विभाग के उप शासन सचिव मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने बिहारी की मूर्ति पर लगे हीरे को निकलवाकर दानदाता को दिखाया, जिसके बाद दानदाता ने कहा कि जो मैंने हीरा दान किया था वह वह हीरा नहीं है। जांच के दौरान मंदिर पर भरतपुर देवस्थान विभाग के अधिकारी, दोनों पुजारी और दानदाता को भी बुलाया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मूर्ति पर लगा हीरा असली है या नकली। दानदाता मीरा बंसल निवासी रंजीत नगर ने बताया कि आज हमें मंदिर पर बुलाया गया है। हीरे की जांच की गई और हमें हीरा नकली लग रहा है। जयपुर से आये अधिकारियों ने मेरे से पूछताछ की है और कहा गया कि हीरे की जांच करवाई जाएगी। हीरे को देखकर मैं संतुष्ट नहीं हूं; दान की गई चांदी की जूतियां भी दिखाई गईं और बिल भी दिखाया गया जो रिकॉर्ड में था और वह नकली निकला। हीरे के पीछे सोने की जगह चांदी की कटोरी लगी मिली; उसके पीछे हीरे का नंबर लगा है, जिससे यह तय होगा कि हीरा असली है या नकली। देवस्थान विभाग के उप शासन सचिव अलोक सैनी ने बताया कि 26 जून को दैनिक भास्कर में एक न्यूज प्रकाशित हुई थी जिसमें लिखा था कि बिहारी जी मंदिर से 3 लाख 64 हजार का एक हीरा गायब है; आज जांच के लिए आया हूं और हीरे की सभी पक्षों के बयान लिए गए हैं। मीरा बंसल नेDecember 2024 में किले स्थित बिहारी जी मंदिर पर एक हीरा चढ़ाया था; मीरा बंसल बिहारी जी मंदिर की भक्त हैं और उन्होंने पैसे जोड़कर दिल्ली के करौल बाग़ स्थित कुंदन लाल एंड संस से हीरा खरीदा था। दिसंबर 2024 में मीरा बंसल ने हीरा दान किया और मंदिर के पुजारी मनोज भारद्वाज थे; उन्हें ही हीरा दिया गया था। हीरा दान किए लगभग छह महीने बाद लोगों ने बताया कि मूर्ति पर हीरा नहीं है। मीरा बंसल ने कहा कि उनके दान के समय मूर्ति पर हीरा नहीं लगा था। देवस्थान विभाग के आयुक्त मुकेश मीणा से बातचीत के बावजूद संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिला। मीरा बंसल ने कई बार देवस्थान विभाग से स्लिप मांगी पर नहीं मिली। आयुक्त के अनुसार सूरजभान और पुष्पेंद्र नाम के देवस्थान विभाग के कर्मचारी मीरा बंसल के घर आए थे, पर उनका पता नहीं। कई बार शिकायत के बाद अब देवस्थान विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि कभी-कभी शायद কांच का टुकड़ा चढ़ा हो; या उस समय हीरे की जांच नहीं हुई। मीरा बंसल के पास हीरे का बिल, नंबर और सर्टिफिकेट है; फिलहाल उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दी गई। आयुक्त ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार हीरा दान 15 नवंबर को किया गया था जबकि मीरा बंसल का कहना है कि 10 दिसंबर को दान किया गया। हीरे की वेरीफिकेशन अभी नहीं हुई और जांच के लिए कमेटी गठित है। ब्योरा: मीरा बंसल, आयुक्त आलोक सैनी।0
0
Report
Advertisement
बारिश में भीगती व्यवस्था: तिरपाल के नीचे 4 साल के मासूम का दाह संस्कार
Alirajpur, Madhya Pradesh:विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ग्रामीण अंचलों की धरातली हकीकत बेहद दर्दनाक है। आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित होली फलिया से व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव में मुक्तिधाम (टीन शेड) न होने के कारण बारिश के बीच एक 4 साल के मासूम बच्चे का दाह संस्कार प्लास्टिक की तिरपाल लगाकर करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मानसून के समय जब भी गांव में किसी का निधन होता है, तो परिजनों और ग्रामीणों के लिए अंतिम संस्कार करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। तेज बारिश में चिता जलाना तो दूर, खड़े रहने तक की जगह नहीं होती। इस बार भी जब 4 साल के बच्चे का दुखद निधन हुआ, तो तेज बारिश के बीच ग्रामीणों ने तिरपाल के सहारे चिता को ढकने की कोशिश की, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके।0
0
Report
DST की अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 51.570 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की अवैध गांजे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करीब 50 लाख रुपए की कीमत का 51 किलो 570 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, SP रोशन मीना के निर्देश पर की गई कार्रवाई, DST इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, अलीगढ़ थाना इलाके के दशहरा मैदान के पास की कार्रवाई, आरोपी रामावतार, मस्तराम और कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 26520 रुपये भी किए जब्त, आरोपियों की कार और मोटरसाइकिल भी जब्त, ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से नशा तस्करों की टूटी कमर0
0
Report
उदयपुर में भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला, गहलोत के विकास विरोध पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर गहलोत पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला उदयपुर में गरजे सीएम भजनलाल शर्मा कहा,गहलोत की पहचान हेराफेरी वाले नेता की उनके राज में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। उनकी सरकार के मंत्री जेल में हैं। हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई। गहलोत से हमारी सरकार का विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ग़ाटर गिरने से कांवड़ियों की मौत
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे दो कांवड़ियों की शनिवार दोपहर को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे रखे लोहे के भारी गाटर के अचानक खिसक जाने से दोनों कांवड़िए उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और अन्य कांवड़ियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे ग्राम बड़ेड़ी राजपूतान में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे रखे लोहे के गाटरों के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक कांवड़िया गाटर पर चढ़ गया, जिससे भारी गाटर अचानक फिसलकर नीचे बैठे कांवड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय तनुज पुत्र महेश चंद्र निवासी छोटा हरिद्वार, जलालाबाद, थाना मुरादनगर (मेरठ) तथा 22 वर्षीय कृष्ण पुत्र मटरु निवासी शकूरपुर, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों कांवड़िए गंगाजल लेकर वापस अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
कटिहार के मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, लोगों में दहशत फैल गई
Katihar, Bihar:कटिहार के मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, लोगों में दहशत, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने किया निरीक्षण ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कटाव से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से जल्द ही कटाव पर नियंत्रण पाया जाएगा और मायामारी गांव को इस संकट से राहत मिलेगी कटाव के कारण कई घरों और कृषि भूमि पर खतरा अगर सही समय रहते इसे रोका नहीं गया तो अमदाबाद पर भी कटाव का साया मंडराने लगेगी कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में भय और दहशत का वातावरण है। कटाव के कारण कई घरों और कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की है। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह मायामारी पहुंचे और कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं, निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कटाव रोकने के लिए प्रभावी और शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कटाव से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि महानंदा नदी के कटाव की समस्या गंभीर है। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि समय रहते प्रभावी कटाव निरोधी कार्य कराकर गांव और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से जल्द ही कटाव पर नियंत्रण पाया जाएगा और मायामारी गांव को इस संकट से राहत मिलेगी। कटाव निरोधी कार्यों को लेकर स्थानीय शेख मौसिम ने बताया कि अगर सही समय रहते इसे रोका नहीं गया तो अमदाबाद पर भी कटाव का साया मंडराने लगेगी0
0
Report
हमीरपुर में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, किशोरी झुलसी, प्रशासन ने जांच शुरू की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: धूप में सूखने के लिए रखे पटाखों में हुआ विष्फोट, पटाखों में विष्फोट होने से 1 किशोरी झुलस कर घायल, पटाखों में विष्फोट के बाद हुआ तेज धमाका, विष्फोट में घायल हुई किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर एसडीएम मौदहा सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे, विभिन्न विभागों के अधिकारी फैक्ट्री के अभिलेखों और घटना की जाँच में जुटे, मुस्करा थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव स्थित बीके राज फायर वर्क्स फैक्ट्री का मामला。0
0
Report
Advertisement
मनुष शाह Round of 16 में अमित मोदी को 4-0 हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाते हुए
Noida, Uttar Pradesh:Match Category: Men’s Singles Round: Round of 16 Date: 1 August 2026 Time: 10:15 AM Table: 1 Match ID: 525 India Manush Utpalbhai Shah India Jash Amit Modi Final Score Manush Shah 4–0 Jash Amit Modi Winner Manush Shah0
0
Report
बरसत के सरकारी स्कूल का निरीक्षण: SDM ने साफ-सफाई और हाजिरी पर निर्देश दिए
Karnal, Haryana:करनाल। घरौंडा के एसडीएम ने गांव बरसत के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान एसडीएम ने अध्यापकों के हाजरी रजिस्टर को चेक।किया ओर छात्रों से बातचीत की । स्कूल के शौचालयों की ख़राब कंडीशन को लेकर एसडीएम ने स्कूल प्रिंसिपल को स्कूल की सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए । सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम राजेश सोनी क्लास रूम में गए ओर छात्रों से सवाल जवाब किए । उन्होंने छात्रों से पाठ्यक्रमों के सवालों के अतिरक्त उनकी रुचि और अन्य गतिविधियों के बारे में भी पूछा । निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्कूल में स्थाई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है जिस वजह से स्कूल के प्रांगण से लेकर कक्षाओं तक सफाई का अभाव दिखाई दिया। लड़कियों के शौचालयों की ख़राब कंडीशन देख कर एसडीएम ने स्कूल प्रिंसीपल को निर्देश दिए । बरसत गांव के सरकारी स्कूल में कक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है । एसडीएम ने इस तरह के प्रबंधों को अच्छा बताया । वही उन्होंने अध्यापकों के हाजरी रजिस्टर की जांच भी की । बाइट एसडीएम राजेश सोनी0
0
Report
CONNECTECH-2026: यूईएम जयपुर-कोलकाता ने रांची में युवाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (पूईएम), जयपुर एवं कोलकाता द्वारा 1 अगस्त 2026 को फिरायालाल बैंकेट हॉल (फिरायालाल पब्लिक स्कूल के समीप, रेलवे ब्रिज के पास), महात्मा गांधी मेन रोड, रेडिसन होटल के निकट, न्यू गार्डन, कांके, रांची, झारखंड में CONNECTECH-2026 (यूईएम टेक्निकल बोनांजा) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। CONNECTECH यूईएम की एक प्रमुख अखिल भारतीय (PAN-India) तकनीकी प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य रांची के विद्यालयी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी, कुलपति, यूईएम जयपुर: प्रो. डॉ. राजीव गांगुली, डीन, यूईएम कोलकाता, प्रो. डॉ. हृदय बनर्जी, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, यूईएम जयपुर: प्रो. रविन्द्र मंजू, प्रोफेसर, मैकेनिकल विभाग, यूईएम जयपुर: श्री कृष्णानु बनर्जी, वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन), यूईएम कोलकाता: श्री सुमन चक्रवर्ती, एसोसिएट मैनेजर, यूईएम कोलकाता; श्री पिनाकी करमाकर, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, यूईएम कोलकाता; श्री शुभदीप घोष, साइंटिफिक ऑफिसर, यूईएम कोलकाता सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शिक्षा विशेषज्ञों एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के अंतर्गत निम्नलिखित पाँच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया: निर्माण (NIRMANA) विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता (कक्षा IX-XII) पाइथागोरस स्टार (PYTHAGORAS STAR) गणित प्रतियोगिता (कक्षा IX-X) पाइथागोरस प्रो (PYTHAGORAS PRO) गणित प्रतियोगिता (कक्षा XI-XII) टेक आर्ट (TECH ART) तकनीकी चित्रांकन प्रतियोगिता (कक्षा VIII-XII) कcuriosity (CURIOSITY) सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (कक्षा IX-XII) इस कार्यक्रम में रांची के विभिन्न विद्यालयों से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेधा प्रमाण-पत्र, पदक एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सर्वश्री श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को "चैम्पियन स्कूल 2026" तथा "रनर्स-अप स्कूल 2026" के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। CONNECTECH - 2026 का सफल आयोजन यूईएम जयपुर एवं कोलकाता की विद्यालयी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता, ज्ञान एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करने की दिशा में विश्वविद्यालय के प्रयासों का प्रमाण है।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा हत्याकांड: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर के मालिक शुभम कुमार साहू के हत्या के मुख्य आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस वार्ता कर कहा की दोनों आरोपियों को सदर थाना क्षेत्र के ओयना ग्राम स्थित एक किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी 36 घंटे के अंदर एसआईटी गठित कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का खत्री ज्वेलर्स के साथ विवाद कुछ दिन पहले खरीदारी को लेकर पांच सौ रूपए के कारण हुआ था। उसी को लेकर वह हथियार लेकर वह ज्वेलर्स में आया हुआ था जहां हथियार दुकानदार के द्वारा छीन लेने के बाद वह वहां से चला गया और फिर पेट्रोल पंप के बाद प्रिया स्टोर में आकर शुभम कुमार साहू को गोली मार दी। आरोपी के द्वारा इस्तेमाल अवैध कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
यमुनोत्री राजमार्ग स्यानाचट्टी पर बड़ा लैंडस्लाइड, देर रात तक खुलने की उम्मीद
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी पर बड़ा लैंडस्लाइड, बड़े-बड़े बोल्डर और मालवा गिरने से सड़क मार्ग बंद। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में लगातार भूस्खलन से मार्ग बार-बार हो रहा बंद। मार्ग बंद होने से पुलिस ने यातायात सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। NH विभाग बड़कोट मार्ग खोलने में जुटा; यमुनोत्री राष्ट्रीय देर रात्रि तक खुलने संभावना।0
0
Report
दिनारा हादसे में 23 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की की मौत, चालक फरार
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। दिनारा थाना क्षेत्र के इंदौर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक विकास कुमार उर्फ विक्की की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. उधर इस हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गई है. मृतक युवक इंदौर गांव के रहने वाले बच्चन चौहान का पुत्र था. बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही विकास कुमार उर्फ विक्की की मौत हो गई. जिसके बाद दिनारा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है.0
0
Report
Advertisement
