icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अभय चौटाला ने मेवात रैली 27 सितम्बर करने का ऐलान किया

Sirsa, Haryana:एंकर-इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल की जयंती के अवसर पर मेवात में प्रस्तावित रैली की नई तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही गांव चैनत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर भी हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया। वीओ-अभय चौटाला ने बताया कि ताऊ देवी लाल की जयंती पर आयोजित होने वाली मेवात की रैली अब 25 सितंबर की बजाय 27 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जुम्मे का दिन होने के कारण अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रैली की तारीख में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अभय चौटाला ने गांव चैनत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार की पुरानी आदत है कि लोगों को उनकी जायज मांगों के लिए धरनों पर बैठने और परेशान होने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "इन्होंने सौ प्याज भी खाने और सौ जूते भी खाने" वाली स्थिति बना ली है।अभय चौटाला ने कहा कि आखिरकार सरकार को चैनत गांव को पानी देना ही पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि गांव के लोगों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को जल्द इसका समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चैनत में टी (टी-पॉइंट/टी व्यवस्था) हर हाल में लगेगी और इसे कोई भी नहीं रोक सकता। बाइट -अभय चौटाला
0
0
Report

UCC पर भाजपा नेता का बड़ा पलटवार: मुस्लिम पर्सन लॉ हटेगा या हिंदू लॉ, राय पर निर्भर

Jaipur, Rajasthan:UCC को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, बोले - मुस्लिम पर्सन लॉ या हिंदू लॉ हटेगा, यह सबकी राय के आधार पर होगा जयपुर vishnu बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने UCC को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि मुस्लिम पर्सन लॉ या हिंदू लॉ हटेगा, यह सबकी राय के आधार पर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सुझाव लेने पर आपत्ति क्यों है, इसमें कमी-बेसी रहती तो विधानसभा में आएं। राठौड़ ने मंत्रियों को हटाए जाने पर कहा कि डोटासरा अपना घर संभालें, पड़ोस में तांकाझांकी क्यों कर रहे हैं ? प्रदेश में UCC कानून को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। कांग्रेस नेता यूसीसी पर लिए जाने सुझावों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त् कर रहे हैं तो बीजेपी नेता इसे जन साधारण के सुझाव पर तैयार करने की बात कह रहे हैं। विपक्ष के नए यूसीसी में मुस्लिम पर्सनलॉ को हटाने तथा लिव इन रिलेशन लागू करने के आरोपों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि विपक्ष का काम नुक्ताचीन करना है। हर मामले में छिद्रान्वेषण करना है। नया कानून सबके सुझाव लेकर यथा संभव संतुष्ट करके तैयार किया जा रह है। जिन राज्यों में यह कानून लागू है, वहां से मॉडल प्रारूप लिया जा रहा है। अब राजस्थान में परिस्थिति के अनुसार इसमें क्या सुधार करके लागू किया जा सकता है। इसको लेकर सुझाव ले रहे हैं, इसमें कांग्रेस नेताओं को आपत्ति क्यों है। यदि यूसीसी कानून में कोई कमी बेसी है तो विधानसभा में आएं। मदन राठौड़ ने कहा कि अभी केवल जनता के सुझाव लिए जा रहे हैं, हिंदू लॉ या मुस्लिम पर्सनल लॉ, वो रहेंगे या नहीं वो सबकी राय के आधार पर तय होगा। हम नहीं करते हैं मुस्लिम पर्सनल लॉ या हिंदू कोड बिल या फिर सरिया कानून रखना है, उसके लिए सुझाव आमंत्रित है। सभी से सुझाव के आधार पर समन्वय करके यूसीसी लागू करेंगे। कांग्रेस के पास विरोध का कोई विषय नहीं है तो यही विषय लेकर आ गए। राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर अनर्गल मुद्दे रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग क्यों व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप करने लग जाते हैं। ऐसे विषय उठाते हैं जिनका कोई लेना देना नहीं है । डोटासरा ऐसे शब्द बोल देते हैं, जिनका जनता से कोई मतलब नहीं है। वो गडकरीजी का नाम बिगाड़कर बोलते हैं । उनके पास विषय नहीं है और न ही कमियां गिना पा रहे हैं, बस नाम बिगाड़कर बोलना है। उनमें समझ नहीं है, समझ होती तो सही विषय रखते। आज तक कांग्रेस ने पानी बिजली उद्योग नौकरी का एक भी मुद्दा नहीं उठाया, मामला रखा भी तो पेपर लीक का। कांग्रेस के राज में 17-18 बार पेपर लीक हुआ। यह उन्हाेंने नहीं देखा, केवल अनर्गल आरोप लगाने हैं। मंत्रियों के दिल्ली बुलाने को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान मदन राठौड़ ने कहा कि डोटासरा भविष्यवेत्ता हैं या अंतरमन की जानकारी रखने वाले है, जो पूछ रहे हैं मंत्रियों को क्यो बुलाया ? उन्हें अपना परिवार संभालना चाहिए। कहां है सचिन पायलट और कहां बाकी सब लोग। डोटासरा अपना घर संभाले तो ठीक है। पड़ोस में तांक झांक करना अच्छी बात नहीं है। यह आदत अच्छी नहीं है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के स्टाफ को हटाने पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने सवाल उठाते हु कहा कि कई केंद्रिय मंत्रियों को हटाने की आवश्यकता है। इस पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि उन्होंने क्या किया पता नहीं है । यह भी चर्चा का विषय है क्या, कई लोग हटाते हैं कई प्रतिभासाली लोगों को लेते हैं । इस विषय पर उन्हें चिंता नहीं करनी, हमें करनी है。
0
0
Report

अलवर सैटेलाइट हॉस्पिटल में मरम्मत के निर्देश, बच्चों की ओपीडी अस्थायी शिफ्ट

Alwar, Rajasthan:अलवर सैटेलाइट हॉस्पिटल में सोमवार को डॉक्टर के कमरे की छत का प्लास्टर पंखे सहित गिरने की घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है। चिकित्सा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है。 सरकार के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार को एडीएम प्रथम योगेश डागुर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां वार्ड, गैलरी सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया。 निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल के वार्डों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। शिशु अस्पताल की गैलरी की दीवारों में आई दरारों को देखते हुए उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही एक वार्ड में लेंटर से झड़ता चूना और जंग लगे सरिये पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार कार्य करने के लिए कहा。 एडीएम योगेश डागुर ने शिशु अस्पताल के बाहर पड़े कबाड़ को सात दिन के भीतर हटाने के निर्देश पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा को दिए。 मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि शिशु अस्पताल की गैलरी और छतों की मरम्मत के दौरान बच्चों की ओपीडी को अस्थायी रूप से महिला चिकित्सालय के पास स्थित नर्सिंग छात्रावास में संचालित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में फर्जी पहचान से दुष्कर्म, दलित युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, दलित संगठनों के साथ एसपी से मिली पीड़िता, सलीम मेव ने रविन्द्र बनकर दिया झांसा रामगढ़ क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों और दलित संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवाद सौंपा। एसपी के निर्देश पर देर रात रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के अनुसार, निवाली गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘रविंद्र सिंह’ बताकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई और नौकरी दिलाने का झांसा देकर जयपुर और अलवर सहित कई स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और इस आधार पर उससे 20 हजार रुपये भी वसूल लिए। 28 जून को युवती को पता चला कि जिस व्यक्ति को वह रविंद्र सिंह समझ रही थी, वह कोई और है और पहले से शादीशुदा है और उसका नाम सलीम मेव है । इसके बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अलवर के विभिन्न होटलों में फर्जी पहचान के आधार पर कमरे बुक कराए। इस दौरान उसने अपने कुछ साथियों से भी युवती को मिलवाया, जिन पर भी प्रताड़ना के आरोप बताए गए हैं। रामगढ़ डीएसपी के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

दहेज के कारण विवाहिता की मौत, चरखी दादरी पुलिस ने मामला दर्ज किया

Charkhi, Haryana:मायका पक्ष ने दी पुलिस को सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में रखवाया मृतक के बेटा राज सिंह के बयान पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर किया मामला दर्ज जांच शुरू की मृतक की पहचान रूबल देवी उम्र 27 नोनू कंला जिला गुरुग्राम जिसकी शादी 4 वर्ष पूर्व जिला चरखी दादरी के गांव संजरवास में हुई थी दो बेटियों की मां और 8 माह का बच्चा पेट में था जिला चरखी दादरी के गांव संजरवास में करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई 2022 में मृतक विवाहिता की शादी जिला चरखी दादरी के गांव संजरवास में की गई थी मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि 4 साल से लगातार दहेज के लिए तन किया जा रहा था डाइवोर्स पूर्व जुड़वा 2 बच्चों को जन्म दिया था तब से ससुराल पक्ष के लोग उसको ताना देते थे कि बेटा नहीं हुआ तो वंश कैसे चलेगा मृतक विवाहिता अब 8 मार्च के गर्भवती थी मृतक उसका ससुराल पक्ष में अल्ट्रासाउंड करा कर पता लगाया यह बात फोन पर एक दिन पूर्व मृतक ने अपने मामा को कही थी मृतक ने अपने मां से कहा था कि अगर बेटी हुई तो मरने की धमकी दे रहे हैं ससुराल वाले दूसरे दिन सूचना आई की करंट लगने से उनकी बेटी की मौत हो गई है हमेशा कहे कि उनकी बेटी की हत्या की गई है पुलिस से गुहार लगाई की उन्हें नहीं मिलना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए जांच अधिकारी एएसआई प्रियंका ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है मृतक महिला के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report

SC-ST उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम से सरकारी खरीद में भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Jaipur, Rajasthan:भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की पहल नेशनल SC-ST हब के अंतर्गत उद्यमी जागरूकता और विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य SC और ST उद्यमियों को सरकारी खरीद नीति, विक्रेता विकास के अवसरों, MSME सहायता योजनाओं, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता अनुपालन, डिजिटल खरीद प्लेटफॉर्म और क्षमता निर्माण संबंधी पहलों के बारे में जागरूक करना था। इसके माध्यम से उद्यमियों को केंद्रीय मंत्रालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के शिवपुर पंचायत में पक्का सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले की शिवपुर पंचायत की भूरियावाग क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी मांग को लेकर गुस्सा आज कलेक्टर कार्यालय में फूट पड़ा। महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी ट्रैक्टर और मैजिक वाहनों से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और एक साथ परिसर में प्रवेश कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला पक्का मार्ग बनाया जाए। उनका कहना है कि अभी जो कच्चा रास्ता है, वह बारिश शुरू होते ही कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्कूल ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है और कई बार बच्चे पढ़ाई से भी वंचित रह जाते हैं। वहीं, मरीजों और ग्रामीणों को जरूरी काम से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सरपंच का कहना है कि यह क्षेत्र गांव की सीमा में नहीं आता, इसलिए पंचायत यहां काम नहीं करा सकती। जबकि यही लोग हर बार चुनाव में वोट देकर शिवपुर पंचायत का सरपंच चुनते आये है अब सवाल यह है कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा या फिर हर साल की तरह केवल आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। ग्रामीण एसडीएम ने फिलहाल आश्वासन दिया है कि निरीक्षण कर इसके समाधान के प्रयास किये जायेंगे बाइट - समरथ परमार ( ग्रामीण) बाइट - अरुण शर्मा ( ग्रामीण) बाइट - विजय पाटीदार (ग्रामीण) बाइट - आरची हरित ( एसडीएम)
0
0
Report

फागी में किसानों ने DLC रेट से 10 गुना मुआवजे की मांग की

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) भरतपुर ब्यावर ग्रीन एक्सप्रेस वे को लेकर अधिकारियों ने फागी में की जनसुनवाई। जनसुनवाई में एसडीएम मुकेश चौधरी और RSRDC के प्रोजेक्ट हेड खेमाराम चौधरी ने किसानों से मांगी आपत्तियां। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया विरोध, किसानों ने भरतपुर ब्यावर ग्रीन एक्सप्रेस वे में अधिग्रहण जमीन का DLC रेट की तुलना में 10 गुणा अधिक मुआवजा देने की रखी मांग। फागी उप जिला अस्पताल से 100 मीटर दूर प्रस्तावित है एक्सप्रेस वे। एक्सप्रेस वे को उप जिला अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर बनाने की रखी मांग। किसानों ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और कांग्रेस नेता मुकेश चौधरी के नेतृत्व में रखी मांग। फागी के रतनपुरा, कंवरपुरा, केरिया मदनपुरा गांव के किसानों ने जताया विरोध।
0
0
Report
Advertisement

पनागर नगर पालिका में लोकायुक्त कार्रवाई, उपयंत्री ने रिश्वत मांगकर गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर नगर पालिका में लोकायुक्त कीकरवाई रिश्वत लेती गिरफ्तार हुआ उप यंत्री ₹50000 रिश्वत की की गई थी मांग 40000 की रिश्वत ले रहा था उपयंत्री शुभमजैन ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत कीटनाशक सप्लाई के बिलों की भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत किया गया मामला दर्ज ठेकेदार राजेंद्र सतनामी से मांग रहा था रिश्वत ठेकेदार ने मामले में की थी लोकायुक्त से शिकायत आरोपी शुभम जैन को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार
0
0
Report

बारिश के बीच कलेक्ट्रेट के सामने महिलाओं का धरना: भूमि उद्योगिक आवंटन पर रोक

Katni, Madhya Pradesh:रीठी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिमरा और देवगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें विशेष रूप से महिला किसान और ग्रामीण शामिल थीं, अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने करीब दो घण्टो से धरने पर रहे इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। बाद में संयुक्त कलेक्टर द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया। उद्योगपतियों के इशारे पर उजाड़ने का आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण मुकेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, वर्षों से इन जमीनों पर काबिज सैकड़ों गरीब परिवारों को उद्योगपतियों के इशारे पर उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। हम किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी और निस्तारी की जमीन उद्योगों के लिए नहीं सौंपेंगे। आम इश्तहार जारी होने से भड़का आक्रो ग्रामीणों के आक्रोश का मुख्य कारण न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / नजूल अधिकारी कटनी द्वारा गत 23 जून 2026 को जारी किया गया एक आम इश्तहार है। इस नोटिस के माध्यम से ग्रामीणों को पता चला कि ग्राम सिमरा (नंबर 1), तहसील रीठी की कुल 12 खसरों की अविकसित शासकीय भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए एम.आईडीसी' औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर को आवंटित किया जाना प्रस्तावित है। इन भूमि को लेकर गहराया विवाद खसरा क्रमांक: 434, 689, 490, 851, 667, 433, 685, 493, 676, 491, 857, एवं 492 कुल रकबा: विभिन्न टुकड़ों में कुल मिलाकर करीब 34 हेक्टेयर से अधिक की भूमि का हस्तांतरण किया जा रहा है। मकान और मवेशियों के निस्तार का संकट कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि आवंटन के लिए प्रस्तावित भूमि के खसरा क्रमांक 490 और 689 पर ग्रामीण पिछले कई वर्षों से पक्के और कच्चे मकान बनाकर परिवार सहित निवास कर रहे हैं। इसके अलावा, शेष खसरों की भूमि का उपयोग पूरे गांव के लोग अपने मवेशियों को चराने और सार्वजनिक निस्तार दैनिक उपयोग के लिए करते हैं। यदि यह भूमि उद्योग विभाग को दे दी गई, तो ग्रामीणों के सामने रहने और मवेशियों को पालने का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। तहसील में दर्ज कराई आपत्ति ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 6 जुलाई 2026 को रीठी तहसील कार्यालय पहुंचकर सामूहिक रूप से लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस आवंटन से न केवल उनका भविष्य अंधकारमय होगा, बल्कि गांवों के स्थानीय विकास कार्य भी पूरी तरह बाधित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस शासकीय भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव तुरंत निरस्त किया जाए.
0
0
Report
Advertisement

दीपक के मौत के बाद मुआवजे-नौकरी की मांग, पत्नी के आत्महत्या प्रयास से हंगामा

Jaipur, Rajasthan:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रफीक खान पहुंचे SMS हॉस्पिटल. मृतक संविदाकर्मी दीपक की पत्नी करिश्मा से मिलने पहुंचे SMS हॉस्पिटल. संविदाकर्मी दीपक की मौत के बाद अब पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास. 3 महीने की गर्भवती पत्नी ने कथित तौर पर ज़हर खाकर की आत्महत्या की कोशिश. गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती. SMS हॉस्पिटल की इमरजेंसी में चल रहा इलाज. कुछ दिन पहले संविदाकर्मी दीपक ने की थी आत्महत्या. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा सरकार किसी भी मामले में ध्यान नहीं दे रही है. दीपक के आत्महत्या के बाद जो मुआवजे की बात की गई थी, वो अभी तक नहीं मिला, ना ही उनकी पत्नी को संविदा पर नौकरी मिली। इस लिए ये डिप्रेशन में आ गई। सरकार गरीबी की ज़िंदगी से खेलना बंद करे. अजमेर बायपास पर हिट एंड रन के मामले में घायल महिला से भी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रफीक खान ने मुलाकात की.
0
0
Report

गहलोत बोले: राम मंदिर चंदे की चोरी देशभर तक पहुंची; सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर /दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा - राम मंदिर चंदे की चोरी हुई, ये मामला अब देश के गांव-गांव तक पहुंच गया है। राम मंदिर में राजस्थान का पत्थर लगा। गहलोत ने कहा, ट्रस्ट की ओर से कहा गया चोरी नहीं, लापरवाही हुई। डबल इंजन के साथ होने के बाद भी ये कैसे हुआ? ट्रस्ट भंग करने की मांग, RSS और बीजेपी ने माना, इसमें कुछ ठीक नहीं हुआ, फिर अब क्या बचा। ट्रस्ट भंग नहीं होगा, तब तक लोगों को विश्वास नहीं होगा। चंदे की जानकारी उजागर होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग।
0
0
Report

आजम खान के भड़काऊ भाषण मामले में 18 जुलाई को सेशन कोर्ट फैसला सुनाएगा

Rampur, Uttar Pradesh:अफसरों के खिलाफ भड़काने के मामले में घिरे सपा नेता आजम खान,18 जुलाई को आएगा बड़ा फैसला। निचली अदालत के बरी करने के फैसले को चुनौती, सेशन कोर्ट में सुनवाई समाप्त, 18 जुलाई को आएगा फैसला, सभी की नजरें कोर्ट के निर्णय पर, यह मामला साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक भाषण से जुड़ा है, आरोप है कि 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आजम खान ने ऐसा भाषण दिया,जिसमें तत्कालीन जिला प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ लोगों को भड़काने वाली बातें कही गईं,भाषण का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया,इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने 2 अप्रैल 2019 को रामपुर शहर कोतवाली में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, शिकायत में आरोप लगाया गया कि भाषण के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए और ऐसे बयान दिए गए,जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी,पुलिस ने मामले की जांच के बाद चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया,इसके बाद इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चली,18 दिसंबर 2025 को स्पेशल कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों को पर्याप्त न मानते हुए आजम खान को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया था,लेकिन इस फैसले को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता फैसल खां लाला ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की,जिस पर लगातार सुनवाई चल रही थी, मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई,सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता फैसल खां लाला भी अदालत में मौजूद रहे,बहस समाप्त होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है और अब इस मामले में 18 जुलाई को निर्णय सुनाए जाने की संभावना है,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top