icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow19 Sept 2024, 10:15 am

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ थाना को मिली सफलता, हाइजैक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Asansol, West Bengal:

कमिश्नरेट के नॉर्थ थाने में ट्रक हाईजैक का मामला सामने आया है। DCP सेंट्रल ध्रुव दास ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि जमुई निवासी ट्रक चालक आलोक कुमार ने लोहा कल्याणेश्वरी में उतारा और लौटते समय चौरंगी के पास 3 लोगों ने ट्रक में चढ़कर उसे हाइजैक कर लिया। आरोपियों ने चालक को जुबली के पास उतारकर ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक भानोदा के पास बरामद कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निफाड़ की किसानवाड़ी में कुएं से बछड़े को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

Yeola, Maharashtra:नाशिकच्या निफाड तालुक्यात विंचूरजवळ असलेल्या किसानवाडी येथे विहिरीत पडलेल्या 12 ते 13महिन्यांच्या बिबट्याच्या बछड्याची वन विभागाच्या रेस्क्यू टीमने यशस्वी रेस्क्यू केले आहे आज सकाळी नऊ वाजेच्या सुमारास शेतकरी मधुकर सालकडे यांच्या निदर्शनास ही घटना आली त्यांनी तातडीने वन विभागाला माहिती दिल्यानंतर लासलगाव आणि निफाड येथील रेस्क्यू टीम घटनास्थळी दाखल झाली पाण्याने भरलेल्या विहिरीतून पिंजऱ्याच्या साहाय्याने बिबट्याच्या बछड्याला सुरक्षित बाहेर काढण्यात आले त्यानंतर त्याला निफाड येथील रोपवाटिकेत नेण्यात आले असून पशुवैद्यकीय अधिकाऱ्यांकडून त्याची तपासणी व उपचार करण्यात येणार आहेत वरिष्ठ अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनानुसार पुढील कार्यवाही करून बछड्याला पुन्हा नैसर्गिक अधिवासात सोडण्यात येणार असल्याची माहिती वन विभागाने दिली
0
0
Report

भोपाल: लाड़ली बहना पोर्टल खुलने की पुष्टि नहीं, सरकार का दावा कायम

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - लाड़ली बहनों के पोर्टल को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया का बयान.. फिलहाल लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खुलने की कोई जानकारी नहीं.. जब भी कोई निर्णय होगा, आपको बताएंगे- निर्मला भूरिया.. हमारी सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध.. सरकार ने जो कहा है, वो करके दिखाएगी.. लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहनों को मिल रहा लाभ.. मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1500.. हर महीने बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर कर रही सरकार.. मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयान पर बोलीं निर्मला भूरिया.. कई बार मंत्री, सांसद और विधायक अपनी भाषा में बोल देते हैं.. कांग्रेस कहती थी चुनाव के बाद योजना बंद हो जाएगी, लेकिन सरकार लगातार राशि ट्रांसफर कर रही है.
0
0
Report

हापुड़ - पिलखुवा में मौत वाला स्टंट, एक बाइक पर सवार 6 छात्रों का वीडियो वायरल।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollowJust now
Kamalpur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जहां 6 छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर फर्राटा भरते नजर आए। बाइक पर जगह कम पड़ी तो एक छात्र को दूसरे की गोद में बैठा लिया, और फिर व्यस्त सड़क पर मौत को दावत देते हुए निकल पड़े। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्षमता से अधिक सवारी और वो भी बिना हेलमेट - अपनी तो जान जोखिम में डाली ही, साथ में राहगीरों की जान भी दांव पर लगा दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हापुड़ के ट्रैफिक सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पिलखुवा यातायात पुलिस इन स्टंटबाज छात्रों पर क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

औंधी के गोदामों के बीच खुले में पड़े जहरीले रसायन: भूजल और मवेशी खतरे में

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अति-संवेदनशील क्षेत्र औंधी से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। औंधी स्थित दो गोदामों के ठीक बीच में जहरीले कीटनाशकों और बायो-फर्टिलाइजर का बड़ा जखीरा खुले मैदान में लावारिस पड़ा मिला है! Profen 44 और Coral जैसे जानलेवा रसायनों की सैकड़ों बोतलें और बोरियां खुले में सड़ रही हैं, जिससे भूजल, मवेशियों और स्थानीय ग्रामीणों की जान पर सीधा खतरा मंडरा रहा है! मौके पर पहुँचकर जांच की और विभागीय अधिकारी से बात की, तो अधिकारी अपनी गलती तो मान रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं..
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में भारी चिंता

Khunti, Jharkhand:खूँटी शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानों में हड़प्पा मचा हुआ है। खूंटी थाना से महज 200-300 मीटर दूर में ही चोरों द्वारा लगातार हो रही चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। खूंटी में देर रात नेताजी चौक के निकट मुख्य पथ स्थित न्यू सौरभ कलेक्शन में पैसा पासबुक आदि चोरी कर लिये गये। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए छत पर चढ़कर चदरा काट कर अंदर घुसे और ड्राइवर में रखे सारा खुदरा रुपए ले गये। इसके लिए उन्होंने सारा ड्रावर एक एक कर खंगाला। वहीं जिस समय चोर दुकान में छत का चदरा काटे और अंदर घुसे और फिर घटना को अंजाम दिए, उस समय लाइट कटने के कारण सीसीटीवी कैमरे भी ऑफ हो गया था, जिसके कारण कैमरे में फुटेज नहीं आया। पूजा का समय और दुकानों में चोरी की घटना सुरक्षा पर भी बड़ा मामला है। हालांकि पुलिस चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। दुकान के मालिक ने बताया कि लगभग पाँच हजार रुपए, बैंक पासबुक व कागजात चोर ले गये हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल दुकान और बगल के दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। इससे दुकानदारों के लिए चिंता बनी हुई है। पूजा का समय और फिर चोरी की घटना होना सुरक्षा के लिए भी चिंता बनी गया है।
0
0
Report

हापुड़ - बेटे की हत्या के बाद पिता को जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई गुहार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow7m ago
Baral, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बेटे की हत्या के बाद अब पीड़ित पिता को ही जान से मारने की धमकी मिल रही है। दरअसल, 28 अगस्त 2026 को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी निवासी योगेन्द्र कुमार के बेटे मनीष को DL11 SU 5987 गाड़ी से 3 लोग - मनोज पुत्र महेन्द्र, मनोज पुत्र नन्हेपाल उर्फ खलील निवासी सलौली और सचिन पुत्र जयप्रकाश निवासी रमपुरा, बुलंदशहर लेकर गए थे। अगली सुबह तक मनीष घर नहीं लौटा। 30 अगस्त को मनीष की लाश अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में गंगा किनारे मिली। पिता ने ब्रजघाट के CCTV चेक कराए तो खुलासा हुआ कि रात 12:37 बजे तक चारों लोग पक्के चबूतरे पर टहल रहे थे, लेकिन 12:45 बजे सिर्फ तीन ही वापस आते दिखे। आरोप है कि हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया गया। अब इसी मामले में पीड़ित पिता योगेन्द्र कुमार ने को पुलिस अधीक्षक, हापुड़ को नया प्रार्थना पत्र दिया है। योगेन्द्र का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से तीनों अभियुक्त खुले घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं कि - "साले चुपचाप फैसला करके अपना मुकदमा वापिस ले ले वरना तुझे मौत के घाट उतार देंगे।" पीड़ित का कहना है कि वो कई बार थाने और चौकी के चक्कर काट चुका है, लेकिन थाना हाजा की पुलिस मुल्जिमों से मिली हुई है। आरोपी गांव में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि "हमें पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, थाने में हमारी सेटिंग हो गयी है।" डरा-सहमा परिवार अब जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने SSP हापुड़ से मांग की है कि विवेचना अधिकारी को आदेशित कर तीनों हत्यारोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि परिवार सुरक्षित रह सके। वही इंस्पेक्टर गढ़ कोतवाली देवेंद्र बिष्ट का कहना है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी आरोपी सामने आएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

केलो डेम पर लूट-पाट: दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार

Darogapara, Chhattisgarh:केलो डेम के पास घूमने गए युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर की शाम जोगीडीपा निवासी सानू सारथी अपनी महिला मित्र के साथ केलो डेम गया था। शाम करीब 7:30 बजे तीन-चार युवकों ने दोनों को रोककर युवक से मारपीट की और 1500 रुपये, आईफोन 12 मिनी तथा युवती का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। आरोपी बुलेट की चाबी फेंककर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सोहेल अंसारी (23), निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ और रणवीर कुमार (22), निवासी वैशाली, बिहार, हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात करना स्वीकार किया। लूटे गए मोबाइल और नगदी फरार आरोपी के पास होने की जानकारी मिली है।
0
0
Report

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने 28 किलो डोडाचूरा के साथ युवक गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपये उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को 28 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (28), निवासी अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास मौजूद दो बैग से डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता और आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र यादव के समन्वय से टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर नागदा की ओर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने डोडाचूरा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report

मंडला के गरबा महोत्सव में मंत्री संपतिया उइके ने जोश भर दिया

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में नवरात्रि की धूम के बीच गरबा महोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। सुभाष वार्ड में आयोजित मां खोडियार रास गरबा महोत्सव में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी शामिल हुईं। मां खोडियार की पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने ढोल-डांडिया की थाप पर गरबा कर आयोजन का उत्साह बढ़ाया। तस्वीरें मंडला के सुभाष वार्ड की हैं, जहां मां खोडियार रास गरबा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं। मंत्री ने विधि-विधान से मां खोडियार की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गरबा के रंग में रंगी नजर आईं। ढोल-डांडिया की थाप पर मंत्री ने प्रतिभागियों और आयोजकों के साथ पारंपरिक गरबा किया। मंत्री की सहभागिता से आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। उन्होंने समिति के सदस्यों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। मंत्री ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को सहेजने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरों से भरे डंपर के पलटने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत

Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरों से भरा डम्पर पलटा, नीचे दबने से महाराष्ट्र के व्यक्ति की मौत अलवर। रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेनज 147.8 के पास पत्थरों से भरा एक डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी कार के पास मौजूद एक व्यक्ति पत्थरों के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी दत्तु रमेश चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दत्तु रमेश चौहान नासिक से एक प्याज व्यापारी के साथ कार में सवार होकर पंजाब जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली जाने वाली लेन पर चेनज 147.8 के पास कार सड़क किनारे खड़ी थी। दत्तु रमेश चौहान कार से बाहर खड़ा था, तभी पत्थरों से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। डम्पर में भरे पत्थर उसके ऊपर गिर गए, जिससे वह उनके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को रैणी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report

उज्जैन पुलिस ने तीनों युवकों का चालान किया, स्टंटिंग पर रोक

Ujjain, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस ने तीनों युवकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत काटा चालान, गलती मानकर दोबारा ऐसा नहीं करने का दिया भरोसा उज्जैन। सड़क पर तेज रफ्तार में कार चलाकर स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें तलाशा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक तेज गति से कार चलाते हुए सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इस तरह की लापरवाही से उनकी खुद की जान के साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों युवकों को समझाइश दी और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने को कहा। युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर स्टंट नहीं करने का भरोसा दिया। कार्रवाई के दायरे में नावेद उर्फ नब्बू (25), साकेत (25) और आश्मीर अहमद (18), तीनों निवासी मिल्कीपुरा, शामिल हैं。 उज्जैन पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क पर स्टंट करने से बचें। थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।
0
0
Report

दमोह यात्रा के दौरान चोरों ने भगवा झंडा लेकर जेब कटे, पकड़े गए

Damoh, Madhya Pradesh:चोरी और जेबकतरी करने में भाईजान के पास सनातन का झंडा और नारियल वाले उजागर हुए. दमोह के हटा में बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता सनातन यात्रा के दौरान कई लोगों के जेब कटे। पुलिस ने जाल बिछाकर 5 लोगों को हिरासत में लिया तो वहीं पटेरा में भी एक गिरोह ने अपने काम को अंजाम दिया और 6 बदमाशों को पकड़कर पूछताछ की गई। इन आरोपियों ने कबूल किया कि वे ऐसी धार्मिक यात्राओं को निशाने पर रखते हैं और जेब काटने के साथ चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। दमोह शहर में चेन स्नैचिंग जैसी घटनाएं भी सामने आईं। आम नागरिकों ने यात्राओं के दौरान चोरों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कहा है कि बदमाश लग्जरी गाडि़यों का इस्तेमाल करते हैं और भेष बदलते हैं, ताकि धार्मिक रैलियों में आसानी से घुस सकें। क्षेत्रीय थाना इंचार्ज और एडिशनल एसपी ने आगे की जांच के संकेत दिए हैं कि इस गिरोह के अधिक सदस्य हो सकते हैं और उनसे जुड़े समय-समय पर ऐसे अन्य मामलों की भी जानकारी मिल सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top