दुर्गापुर में विस्फोटक के साथ प्रयोग करते समय युवक झुलसा
Durgapur, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के दुर्गापुर थाना के न्यूटन में विस्फोटक होने से एक युवक झुलस गया. युवक की पहचान सजल देवनाथ(30) के रूप में हुई है. मौके पर दुर्गापुर थाना की बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची. पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से युवक को दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया. वही एसीपी दुर्गापुर सुबीर राय ने बताया कि लड़का बारूद से कुछ परीक्षण कर रहा था तभी किसी तरह उसमे आग लग गई और उस आग से लड़का घायल हो गया. घर की घेराबंदी कर दी गई है. पूरी घटना की जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
