713301
आसनसोल मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की गई जान
Asansol, West Bengal:आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के लछमनपुर बजरंगबली जंक्शन पर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे 24 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन ने टक्कर के बाद एक बाइक में भी टक्कर जा मारी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड़ के गंगधार नदी में अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त जारी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के गोलखेड़ी गांव के समीप छोटी कालीसिंध नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर चोचौमहला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. गंगधार थाना अधिकारी अमरनाथ योगी ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक एक पैर से विकलांग है और उसके दाहिने हाथ पर भीम लिखा हुआ है। दूसरे पैर के निचले हिस्से में भी बीमारी के गंभीर घाव दिख रहे हैं। ग्रामीणों के बताए अनुसार यह व्यक्ति एक दिन पहले गांव के आसपास घूमते देखा गया था और शराब के नशे में लग रहा था। उसकी बोली भी स्थानीय भाषा से अलग थी। फिलहाल पुलिस द्वारा शव शिनाख्ती के प्रयास जारी है。0
0
Report
सुरेश खन्ना: FIR के बाद योगी सरकार में जीरो टॉलरेंस और कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में FIR दर्ज होने पर कहा, \"यह योगी जी की सरकार है और इस सरकार में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का नारा शुरु से दिया गया है...उसी के अनुरूप कार्रवाई भी रही है। कहीं भी कोई दोषी नहीं बचेगा। जिसने भी गड़बड़ की होगी, उसको जरूर सजा मिलेगी...\"0
0
Report
मुरैना में सड़क को लेकर परिवारिक विवाद, लाठी-डंडों से दो घायल; क्रॉस एफआईआर दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में मामूली बात ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पटच रोड इलाके में सड़क को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद लाठी-डंडों तक पहुंच गया, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए मामला मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड इलाके का है, जहां सड़क को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, समुदाय आक्रोशित
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील कशेळी परिसरात ७ वर्षाच्या अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार झाल्याची घटना घडली आहे. आरोपीला पोलिसांनी अटक केली आहे, मात्र घटनेनंतर नागरिकांमध्ये मोठा संताप पाहायला मिळतोय. भिवंडी तालुक्यातील कशेळी येथे राहणारी ७ वर्षांची मुलगी घराच्या खाली भावासोबत खेळत होती. यावेळी आरोपीने तिला खाण्यासाठी पैसे देण्याचा लालच दाखवून आपल्या फ्लॅटमध्ये नेले. तिथे त्याने मुलीवर अत्याचार केला. घटनेची माहिती मिळताच नरपोली पोलिसांनी तातडीने कारवाई केली. पळून जाण्याच्या तयारीत असलेल्या आरोपीला पोलिसांनी जागीच ताब्यात घेतले. सध्या आरोपी पोलिस कोठडीत आहे. अत्याचारानंतर मुलीला तातडीने स्व. इंदिरा गांधी स्मृति उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. तिच्यावर उपचार सुरू आहेत. प्रकृती स्थिर असल्याची माहिती रुग्णालय प्रशासनाने दिली आहे. घटना कळताच नरपोली पोलिस ठाण्याबाहेर नागरिकांनी मोठी गर्दी केली. आरोपीला फाशीची शिक्षा द्यावी, अशी मागणी करत नागरिकांनी जोरदार घोषणाबाजी केली. परिसरात तणावाचं वातावरण आहे. ही घटना POCSO कायद्यांतर्गत नोंद करण्यात आली आहे. पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे. मुलींच्या सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा ऐरणीवर आला आहे.0
0
Report
बेतिया में मोहर्रम के लिए सुरक्षा चौकसी, प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। बेतिया के महावत टोली को तिरंगा के रंग से पाट दिया गया है। बेतिया डीएम तरनजोत सिंह एसएसपी कुमार गौतम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है, बिना लाइसेंस का ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है। डीएम ने आमलोगों से अपील किया है कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए; किसी भी अफवाह और संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो प्रशासन फौरन सूचित करें। गांव से लेकर शहर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्या सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
Advertisement
सूरजगढ़ में पानी मोटर विवाद: पड़ोसियों ने महिला पर लाठी-डंडे से हमला
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में पड़ौसी महिला का सिर फोड़ा लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप हमले के कारण सिर पर गहरी चोट, खून बहा सूरजगढ़ के वार्ड नंबर चार की घटना मोटर नहीं देने पर गुस्से में थे पड़ौसी — पीड़ित झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 4 में पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश पानी की मोटर को लेकर बढ़ गई और इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला पर उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें महिला के सिर पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। पीड़िता महिला दिपिका सेन ने बताया कि दो-तीन दिन पहले उसके पड़ौसी पिंकी, अनिता और संतलाल आदि ने उससे पानी की मोटर मांगी थी। महिला ने पहली बार मोटर दे दी। लेकिन दूसरे दिन जब दोबारा मांगी गई तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद से तीन दिनों से ये लोग महिला को धमकियां दे रहे थे। गाली-गलौज कर रहे थे और झगड़ा कर रहे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद कल जब महिला अपने मकान के बाहर नाली साफ कर रही थी। तभी संतलाल अचानक वहां पहुंचा। उसने महिला को पीछे से पकड़ लिया और घर के अंदर खींच ले गया। महिला ने जैसे-तैसे छुड़ाने की कोशिश की। तभी पिंकी और अनिता भी वहां पहुंच गईं। दोनों ने मिलकर लकड़ी के डंडे से महिला के सिर पर जमकर वार किए। हमले में महिला के सिर से खून बहने लगा और गहरी चोट आई। महिला के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों में हलचल मच गई, जिसके बाद आरोपियों ने मौके से भाग निकला। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता दिपिका सेन की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
झारखंड: ओरमांझी से 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 45 लाख रुपये मूल्य की 12 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रॉबिन राज और सुखलाल मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने जिस कार से अफीम की तस्करी की जा रही थी, उसे भी जब्त कर लिया है। प्रारम्भिक जांच में खुलासा हुआ है कि अफीम रांची के बुंडू, तमाड़ समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों से जुटाई गई थी, जिसे ओरमांझी के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच में पता चला है कि अफीम की खेप रांची के बुंडू, तमाड़ और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों से एकत्रित की गई थी। इसके बाद इसे ओरमांझी के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश भेजने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि इस कारोबार में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसके कई सदस्य अभी फरार हैं।0
0
Report
खूँटी में पीएलएफआई नेता पंचम कच्छप के घर इश्तेहार, आत्मसमर्पण की अपील
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - पीएलएफआई के जोनल कमांडर पंचम कच्छप के घर चिपकाया गया इश्तेहार, सरेंडर की अपील। पीएलएफआई नक्सली संगठन के विरुद्ध सिमडेगा व खूँटी पुलिस ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है। जो कि खूँटी जिले के खूँटी थाना अंतर्गत घाघरा गाँव में एक घर में इस्तेहार चिपकाया गया है। ये इस्तेहार पीएलएफआई संगठन के जोनल कमांडर पंचम कच्छप घर पर चिपकाया गया है। खूँटी थाना क्षेत्र के घाघरा गाँव स्थित प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर एवं फरार अभियुक्त पंचम कच्छप के घर पर बुधवार को सिमडेगा जिले के पाकरटांड थाना पुलिस और खूँटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पाकरटांड थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पंचम कच्छप के परिजनों से मुलाकात कर उसे न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि पाकरटांड थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में पंचम कच्छप समेत कुल आठ पीएलएफआई उग्रवादी शामिल थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात उग्रवादी सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि पंचम कच्छप अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार आगजनी की उक्त घटना को लेकर पाकरटांड थाना में पंचम कच्छप के विरुद्ध दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। बताया गया कि पंचम लंबे समय से पीएलएफआई संगठन से जुड़कर विभिन्न आपराधिक एवं उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के माध्यम से उसे न्यायालय में उपस्थित होने की अंतिम चेतावनी दी गई है। एसपी ऋषभ गगने बताया कि पीएलएफआई नक्सली संगठन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा लगातार छापेमारी अभियान भी की जा रही है। हाल ही के दिनों में नर्सरी संगठन के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोली बरामद किया गया है। अभी और भी लोग बाहर हैं जिनके विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने आरोपी समेत मशीनें कब्जे में लीं
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आहू नदी के किनारे पत्थर का अवैध खनन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान मौके से एक ट्रैक्टर, कॉम्प्रेसर और एक हाइड्रा मशीन को भी जब्त कर लिया। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि नदियों और पहाड़ों में खनन पर न्यायालय की रोक के बावजूद कुछ खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आहू नदी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से लोहारिया ढाणी के समीप आहू नदी किनारे दबिश दी और मौके पर अवैध खनन करते हुए आरोपी शमशाद निवासी लोहारिया ढाणी को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा खनन कार्य में उपयोग किया जा रहे एक ट्रैक्टर, कंप्रेसर और हाइड्रा मशीन को भी जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से अवैध खनन नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
उनियारा में अवैध कोयला निर्माण पर वन विभाग से सवाल, कार्रवाई अभी क्यों नहीं?
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक)\nउनियारा से बडी खबर :\nबालीथल में आयोजित शिविर में देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के सामने अवैध कोयला निर्माण का छाया मुद्दा,\nलोंगों ने जंगली लकडियाँ काटकर भट्टियों मे निर्मित अवैध कोयला निर्माण का उठाया मामला,\nमामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग रेंजर पंकज शर्मा से किया सवाल जवाब,\nउनियारा, देवरी, नगर फोर्ट सहित कही जगहों पर दिनदहाडे भट्टियों में जंगली लकडियाँ काट कर किया जा रहा है कोयले का निर्माण,\nलेकिन इतना सभी कुछ होने के बाद भी जिम्मेदार नहीं कर रहे है सख्त कार्यवाही,\nभीलवाडा मे भट्टियों में बच्ची को जलाने का आ चुका है मामला,\nजिसके बाद भी ऐसा होने से जिम्मेदारो पर उठ रहे है सवालिया निशान?0
0
Report
पंजाब विधानसभा चुनाव: जेडीयू 45 सीटों पर उतरने की तैयारी
Patna, Bihar:पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राज्य की 117 में से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पंजाब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने दावा किया कि पार्टी इस बार मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और फिलहाल अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। जेडीयू का चुनावी अभियान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि और उनके सुशासन मॉडल पर केंद्रित रहेगा। पार्टी का मानना है कि पंजाब की जनता के बीच एक नया राजनीतिक विकल्प पेश किया जा सकता है। जेडीयू की इस सक्रियता से पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बरेली: मॉडिफाइड थार पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। कोतवाली पुलिस ने शहर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चल रही एक मॉडिफाइड महिंद्रा थार को सीज कर दिया। वाहन पर शीशों पर काली फिल्म, हूटर, प्रतिबंधित लाइटें और मानकों के विपरीत मॉडिफिकेशन पाए गए।पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान महिंद्रा थार की जांच की गई। वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी थी, साथ ही हूटर, प्रतिबंधित लाइटें और मानकों के अनुरूप न होने वाले मॉडिफाइड टायर लगे मिले। इसके अलावा वाहन पर जाति सूचक शब्द भी अंकित पाया गया। यातायात एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रतिबंधित लाइट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
सिकंदरा राव पुलिस का बड़ा एक्शन दिव्यांग से ठगे ₹11,000 कराए वापस, चेहरे पर लौटी मुस्कान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ हाथरस ठगों के जाल में फंसे एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए हाथरस पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। थाना सिकंद्राराऊ की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर उड़ाए गए ₹11,000 शत-प्रतिशत धन राशि को सकुशल वापस करा दिया है। पुलिस की इस तत्परता को देख पीड़ित भावुक हो उठा और उसने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया। शिकायतकर्ता पप्पू पुत्र नत्थू सिंह निवासी एलमपुर सिकंद्राराऊ जो कि एक दिव्यांग हैं, के पास कुछ दिनों पहले एक शातिर ठग का फोन आया था। —आपका सरकारी आवास और शौचालय योजना में नाम आया है।पीड़ित को अपनी बातों के जाल में फंसाकर जालसाज ने PhonePe (UPI) के माध्यम से ₹11,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना सिकंद्राराऊ की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में साइबर टीम ने तुरंत एक्शन लिया। प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा और उनकी टीम के सार्थक प्रयासों व तकनीकी सूझबूझ के कारण ठगी गई पूरी रकम ₹11,000 पीड़ित के खाते में वापस आ गई। हाथरस पुलिस ने इस घटना के बाद आम नागरिकों को जागरूक रहने के लिए कुछ बेहद जरूरी टिप्स साझा किए हैं किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक खाता नंबर, PIN, OTP या CVV कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि आप किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए 1930 पर कॉल करें या तुरंत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं l0
0
Report
उधम सिंह नगर में बाइक चोर गिरफ्तार; छह बाइक बरामद
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– बाइक चोर गिरफ्तार स्थान– उधम सिंह नगर पिछले दिनों काशीपुर में चेती मेले के दौरान कई वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई थी। पुलिस ने इन वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रखा था। एक विशेष पुलिस टीम लगातार सुरागरसी पतारसी और सीसी टीवी फुटेजों को खंगालने में लगी हुई थी।पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने वकीलोवाला रोड पर बाइक सवार निखिल गोस्वामी और पिंटू को रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया हालांकि इस दौरान उनका एक साथी अजय सिंह फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की।0
0
Report
Advertisement
