713301
आसनसोल में ट्रक की चपेट मे आने से एक युवक की गई जान
Asansol, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर थाना क्षेत्र के कला मोड़ के पास कोयल से लदे एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजा की मांग की। मृतक की पहचान तरुण सिंह की हुई है। वह इसी इलाके का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक को जब्त कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी के मुरहू मार्केट कॉम्प्लेक्स: 39 दुकानों के ताले बेरोजगारी दूर नहीं कर पाए
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । खूँटी जिले का मुरहू प्रखंड क्षेत्र अफीम की खेती लिए बदनाम रहा है। जहाँ आर्थिकोपार्जन के लिए कोई उपाय दिखाई नहीं देने के कारण लोग ऐसे कामों में ध्यान देते हैं। वहीं मुरहू में बेरोज़गारी दूर करने और अच्छा बाजार निर्माण के लिए जिला परिषद द्वारा मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। लेकिन बेरोजगारों को रोजगार देने की दृष्टिकोण से विगत चार वर्ष पहले माकी मुण्डा मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान के कमरों में ताला लटका हुआ है। और इतना दिन बीत जाने के बावजूद आज भी दुकान कमरा का उपयोग बाजार निर्माण के लिए नहीं हो रहा है जहां ताला लटका है। जिसके कारण मार्केट कांप्लेक्स निर्माण ka उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। लोग बताते हैं कि मार्केट कंपलेक्स में दुकान खुलता तो बेरोजगार को रोजगार मिलता। लोग अच्छे कामों की और अग्रसर होते। लेकिन मार्केट कॉम्प्लेक्स में गंदगी फैला हुआ है। इसलिए लोग मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान खुलवाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता ने बतायी कि पूर्व प्रखंड क्षेत्र में बेरोजगारी है और बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से मार्केट कंपलेक्स का निर्माण कराया गया था ताकि इसका यहाँ उपयोग कर पाते। एक तो बाजार खुले जो सड़कों पर बैठते हैं। उन्हें यथा स्थान मिलता। बाहर से लोग खरीदारी करने के लिए आएंगे तो उसके लिए एक अच्छा बाजार का निर्माण होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जो भटकते युवा हैं उन्हें एक स्थान मिलेगा। अफीम बाहुल्य क्षेत्र है जो गलत काम में पड़े हुए हैं वह सही राह की ओर आएंगे लेकिन इस मार्केट कॉम्पलेक्स में 39 दुकान हैं लेकिन आज तक सारे दुकानों में ताला लटका हुआ है。0
0
Report
कोटद्वार में हाथियों का सड़क पर आना, दहशत फैल गई; वन विभाग सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार के हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया जिससे लोगों में दहशत मच गई बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड सड़क पर आया उसमें हाथियों का बच्चा भी शामिल था और वन विभाग की टीम लगातार ग्रस्त कर रही है आपको बता दे की पिछले कई सप्ताह से हाथियों का आवागमन सड़कों पर अधिक होता नजर आ रहा है।0
0
Report
दिल्ली ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा कड़ी, डॉग स्क्वॉड तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में एडमिशन के नाम पर हंगामा और गेट बंद
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रोफेसर अनिल सैनी पर एडमिशन के नाम पर छात्र-छात्राओं को परेशान करने का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर उनके प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा का कहना है कि कभी प्रोफेसर के मेहमानों से बातचीत और कभी लंच-चाय के चलते छात्रों को इंतजार करना पड़ता है। मामले की सूचना मिलने पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन की ओर से एडमिशन प्रक्रिया में आ रही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। छात्र संघ अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि छात्र-छात्राओं के एडमिशन में इसी तरह की परेशानी जारी रही, तो कॉलेज का गेट बंद कर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
शामली में समाधान दिवस राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों के लिये माजक बना,10.30बजे तक मात्र दो राजस्व,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... थानां समाधान दिवस बना माजक ..... शामली जनपद के सदर कोतवाली में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां विभागीय अधिकारियों ने समाधान दिवस को मजाक बना दिया। वही उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार दिए गए समय पर भी अधिकतर अधिकारी कर्मचारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। जहा सदर कोतवाली में महज एक दरोगा दो राजस्व विभाग और एक नगर पालिका कर्मचारी समाधान दिवस में मौजूद रहा। ...... उत्तर प्रदेश के उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश को अब शामली जनपद में समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग व अन्य कुछ विभागीय अधिककारियो ने मजाक बना दिया है। जहां आज स्वामी जनपद के सभी थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें पुलिस अधिकारी के साथ-साथ राज्यों से अधिकारी नगर पालिका व अन्य कुछ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहते हैं जिससे आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण समय रहते मौके पर किया जा सके लेकिन शामली जनपद की सदर कोतवाली में आज समाधान दिवस को राजस्व विभाग व अन्य विभाग के लोगों ने मजाक बना दिया है जहां समय करीब सुबह के 10:30 बजे तक एक दरोगा दो राजस्व विभाग के कर्मचारी और एक नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तस्वीरों मैं साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के आदेश अनुसार पीड़ितों की बात सुनने और फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिससे फरियादियों की समस्या का तत्काल मौके पर निस्तारण किया जा सके। लेकिन शामली जनपद के समाधान दिवस में आने वाले अधिकारी कर्मचारी खाना पूर्ति करते दिख रहे है।0
0
Report
आगरा के किरावली में दवा लेने को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:दावा लेने जा रहे बुजुर्ग के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट, बुजुर्ग से मारपीट और धक्कामुक्की देख जुटी भीड़. आगरा के किरावली में दवा लेने को लेकर विवाद. दवा लेने पहुंचे लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट. विवाद के बाद पुलिस से भी अभद्रता का आरोप. मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार. किरावली कस्बे में घटना के बाद मचा हड़कंप.0
0
Report
Advertisement
कश्मीर एक्सपो 2026 का उद्घाटन, क्षेत्र के शिल्पकारों को मिलेगा नया बाजार
Srinagar, Uttarakhand:Dy CM Surinder Choudhary inaugurates Kashmir Expo 2026 at Zabarwan Park. Jammu and Kashmir Trade Promotion Organization (JKTPO) under the aegis of the Department of Industries & Commerce organized three day Kashmir Expo, 2026 being held from 11th to 13th September 2026 under the theme “Celebration of Craft, Culture & Cuisine – Showcasing Rich Kashmir’s Heritage by Empowering Golden Hands & Talent.” The expo was inaugurated by Deputy Chief Minister, Surinder Kumar Choudhary today at Zabarwan Park, Boulevard Road here. The Expo is being attended by the artisans, craftsmen, weavers, entrepreneurs, businesses and other stakeholders. The event will provide a platform to showcase the distinctive products, craftsmanship and cultural heritage of Jammu and Kashmir. Speaking on the occasion, the Deputy Chief Minister said that Kashmir Expo 2026 is an important initiative to provide greater visibility and market access to the region’s artisans, entrepreneurs and local enterprises. “Kashmir Expo 2026 celebrates the exceptional craftsmanship, cultural heritage and entrepreneurial spirit of Jammu and Kashmir. The Expo is aimed at connecting our local talent and products with wider markets while creating meaningful opportunities for artisans, entrepreneurs and businesses to grow and thrive,” he added. Surinder Choudhary said that the event features a diverse showcase of handicrafts, handloom products, traditional crafts, local produce, cuisine and contemporary products, highlighting the creativity and enterprise of the region. He said the Expo also provides an avenue for the participating businesses and artisans to gain wider market exposure, interact with visitors and explore new business and market opportunities. Pertinently, JKTPO has been working towards promoting trade, commerce, investment and exports from Jammu & Kashmir by facilitating market linkages and providing platforms for local enterprises to connect with the buyers and business stakeholders. The Organization also serves as the nodal agency for ODOP promotion, trade fairs and exhibitions, buyer-seller meets, district export promotion initiatives and digital market.0
0
Report
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
हस्तिनापुर में बेखौफ बदमाशों का कहर, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या हस्तिनापुर। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार छह अज्ञात बदमाशों ने युवक नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने हुई फायरिंग में गोली नितिन के पैर में लगी थी। गंभीर हालत में परिजन उसे मेरठ के एप्सनोवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नितिन पुत्र सतीश निवासी माखन नगर बाइक संख्या UP15BF 0979 से हस्तिनापुर मध्य गंगा नगर की ओर से मुख्य बाजार की तरफ आ रहा था। बताया गया कि उसके साथ बाइक पर एक अन्य युवक भी मौजूद था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक पहुंचे। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक बताए गए हैं। बदमाशों ने पीछे से नितिन पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में जा लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि नितिन के साथ मौजूद दूसरा युवक गोली चलने के बाद पीछे की ओर भाग गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइकों से फरार हो गए। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और नितिन के पैर को कपड़े से बांधकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। इसके बाद उसे ई-रBlocking?िक्सा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन नितिन को लेकर मेरठ के एप्सनोवा hospital पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना को लेकर उनमें आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार भी हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उधर, पुलिस जांच में एक पुराना विवाद भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब तीन-चार दिन पहले नितिन के साथ मौजूद दूसरे युवक और कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं उसी विवाद को लेकर तो नितिन को निशाना नहीं बनाया गया। हालांकि अभी तक हत्या में इन लोगों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन का करीब तीन-चार माह पहले ही विवाह हुआ था। कुछ लोगों के अनुसार वह दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और अगले माह उसका फिजिकल टेस्ट भी होना था। ऐसे में दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर नितिन के परिचित थे या किसी रंजिश के चलते अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पुराने विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी。0
0
Report
प्रतापगढ़ में गुंडई का वीडियो वायरल: इंटर के छात्र बेल्ट से पिटाई, शिकायत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़... प्रतापगढ़ में गुंडई का वीडियो वायरल - इंटर के छात्र को रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा, रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल。 कंधई के इंटर कॉलेज का छात्र सुमित विश्वकर्मा छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहा था, दिलीपपुर के सई नदी पुल के आगे नजियापुर के पास घेरकर हमला。 आरोप - यहियापुर गांव के युवकों ने गाली-गलौज कर बेल्टों से ताबड़तोड़ पीटा, छात्र घायल, 3 दिन पुराना बताया जा रहा है वीडियो, शुक्रवार से हो रहा वायरल。 नजियापुर के पास सरपत के जंगल में 2 माह पहले भी युवती से मारपीट और निर्वस्त्र करने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ था, पुलिस ने आरोपियों को भेजा था जेल。 उस घटना में लापरवाही पर तत्कालीन एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह को SP ने किया था लाइन हाजिर, अब फिर उसी इलाके में वारदात से हड़कंप。 एसओ दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी बोले - अभी तक छात्र की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली, वायरल रील को संज्ञान में लेकर जांच और आरोपियों की पहचान जारी0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के तीन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत के तीन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 14 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बरेली मंडल की टीम ने राज्य स्तर पर टीम चैंपियन का खिताब हासिल किया। बरेली मंडल की टीम में पीलीभीत के जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस एकेडमी के गौतम सिंह, हर्ष सागर और अनुज ने शानदार प्रदर्शन कर अहम योगदान दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संस्थापक जावेद हुसैन सिद्दीकी ने बधाई दी। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जिम्नास्टिक कोच हरि किशोर प्रशिक्षण देते हैं।0
0
Report
घर में चोरी के विरोध पर लोहे के सब्बल से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Rajgarh, Rajasthan:घर में घुसकर चोरी का विरोध करने पर जानलेवा हमला, लोहे की सब्बल से पीटकर किया घायल अलवर/राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव में घर में घुसकर चोरी और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छुट्टन लाल मीणा का आरोप है कि उसके ताऊ के परिवार के करीब नौ लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुसे और विरोध करने पर उस पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। हमले में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी घर से करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 32 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान छुट्टन लाल ने जब चोरी का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छुट्टन लाल को उपचार के लिए पहले राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पीड़ित की ओर से घटना की शिकायत राजगढ़ थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, चोरी किए गए जेवरात और नकदी के संबंध में जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
Shri Anant bala Nar, MLA Jogeshwari, Mumbai, watching development, progress, instructing authorities
Vasai-Virar, Maharashtra:In Jogeshwari (East), Mumbai, Maharashtra, Shri Anant bala Nar, MLA Jogeshwari, Mumbai Vidhansabha, presence, shreemati Lona Raawat, Nagar sevika Jogeshwari, Mumbai, along with people and authorities, watching development and collecting information about the development and progress, taking to people and authorities regarding taken required actions for development and progress in area, suggesting and instructing required actions to be taken, to the consurned authorities for area's development and progress.0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स 2026 सम्मेलन के दौरान मोदी ने अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।0
0
Report
देवरी-चिचोली हादसे में 18 घंटे बाद पवन पाल का शव बरामद, तलाश जारी
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग अपडेट जांजगीर चांपा देवरी-चिचोली हादसा: 18 घंटे बाद मिला पवन का शव। चौकसे कॉलेज के एक दर्जन से अधिक लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। तेज बहाव में तीन युवक नदी में बह गए थे। हादसे के बाद गोताखोर टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। करीब 18 घंटे बाद पवन लाल का शव बरामद। 22 वर्षीय पवन पाल चिरमिरी का रहने वाला था। शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम। दो अन्य सचिन और मुरारी का तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।0
0
Report
महराजगंज नहर में कूदकर महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों की बहादुरी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज नहर में कूदी महिला की दो स्कूली छात्रों ने कूद कर बचाई महिला की जान महराजगंज जिले के निचलौल सात पांच पुल के पास एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी और साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों के इस प्रयास से महिला की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक जेहदा निवासी करीब 30 वर्षीय महिला किसी कारण से सातपांच पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर पुल पर खड़े रहने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख वहां से गुजर रहे मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन ने तत्काल नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए महिला को संभाला और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। छात्रों के इस साहसिक कार्य की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रवीण पुलिंथनाथ ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की है। दोनों छात्रों के साहस और तत्परता की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।0
0
Report
Advertisement
