713210
पांडेश्वर में दुर्गा पूजा पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, वस्त्र वितरण कार्यक्रम जारी
Durgapur, West Bengal:पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लौवदोहा ब्लॉक प्रेसिडेंट सतादीप घटक ने सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस पर्व का सभी लोग साल भर से इंतजार करते हैं और यह दुर्गा पूजा बंगाल का महापर्व है, जिसे सभी को खुशी से मनाना चाहिए। इसके साथ ही, ब्लॉक प्रेसिडेंट के सौजन्य से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम भी चल रहा है जिससे वे इस त्योहार का आनंद उठा सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट के सामने दुकानों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट के सामने दुकानों में लगी भीषण और भयंकर आग, मौके पर पहुँचि फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद0
0
Report
दिल्ली सचिवालय के पास प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय छात्राओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के आस्थाकुंज पार्क में बलात्कार की घटना और मुखर्जी नगर में छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के बाद से लगातार दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) की तरफ से छात्रों द्वारा सचिवालय के पास धरना प्रदर्शन किया जा रहा है दिल्ली सचिवालय के बाहर सुरक्षा को बढ़ाया गया है दोनों तरफ सड़क को बंद कर दिया गया है काफी ज्यादा बैरिकेडिंग देखी जा सकती है और दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी तैनात है0
0
Report
मेडिकल कॉलेज टेंडरों में विशिष्ट शर्त पर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप
Jaipur, Rajasthan:Jaipur मेडिकल कॉलेज टेंडरों में ‘विशिष्ट शर्त’ का आरोप हजारों करोड़ के ठेकों में गड़बड़ी की शिकायत, पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव पर भी सवाल RTI कार्यकर्ता अशोक पाठक ने मुख्य सचिव से की उच्चस्तरीय जांच की मांग शिकायत में RSRDC की टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल G 3 और 75 बेड वाले मेडिकल कॉलेज भवन का अनुभव अनिवार्य करने का आरोप शिकायतकर्ता का दावा, शर्त से प्रतिस्पर्धा सीमित हुई, एक फर्म को फायदा अन्य ठेकेदारों को फर्म के साथ JV या सबलेट में काम लेना पड़ा RSRDC में टेंडर स्वीकृति की शक्तियों में बदलाव पर भी सवाल MD की पावर 25 से घटाकर 15 करोड़, चेयरमैन की पावर 50 से बढ़ाकर 150 करोड़ करने का आरोप NIT में शर्त जोड़ने के लिए बोर्ड मंजूरी नहीं लेने का भी दावा केंद्र तक शिकायत पहुंचने के बाद शर्त हटाए जाने का दावा RTI कार्यकर्ता का आरोप, ऊंची दरों पर टेंडर से राजकोष को नुकसान 18 महीने में पूरे होने वाले काम 50-60 महीने बाद भी अधूरे होने का दावा 10 फीसदी पेनल्टी के प्रावधान के बावजूद काम में देरी का आरोप मुख्य सचिव से जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग0
0
Report
Advertisement
संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज को अभी राहत नहीं .. हत्या समेत संगीन मामलों के 4 केस बरकरार
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगा NSA सुप्रीम कोर्ट के रद्द किए जाने के बाद ..बड़ी खबर । अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील राहुल दीक्षित का बड़ा बयान - सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है, उसका पालन करेंगे, NSA में हो सकता है कमी रही हो ...लेकिन मुल्ला अफरोज पर हत्या और अन्य संगीन मामलों के 4 केस बरकरार है । यह सोचना गलत है कि मुल्ला अफरोज सभी केस से बरी हो गया है ...मुल्ला अफरोज के खिलाफ हत्या के 4 मामले अभी भी जिला जज की कोर्ट में विचाराधीन है । कल जिला कोर्ट में मुल्ला अफरोज पर लगे केस में अहम सुनवाई होगी । सरकारी बकील राहुल दीक्षित का दावा ....कल जिला कोर्ट में मुल्ला अफरोज और गुलाम की पत्रावली पर 313 CrPC / 351 की कार्रवाई होगी, मजबूत पैरवी कर सजा दिलाएंगे ।0
0
Report
युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगी पंचायती राज व्यवस्था ।
Mainpura, Bihar:नवादा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में पंचायत टास्क फोर्स को लेकर प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की। मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से पंचायती राज व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं, पंचायत टास्क फोर्स के जिला प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 39 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को पंचायत, वार्ड, प्रखंड व जिला परिषद स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत और वार्ड में युवा समितियां गठित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि समितियां ‘एक भलाई और एक लड़ाई’ के तहत जनहित से जुड़े कार्य करेंगी।0
0
Report
आगरा के टेंट गोदाम में भीषण आग, दमकलें आग पर काबू पाने में लगीं
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग बल्केश्वर के कैलाश नगर में टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग बलदेव धर्मशाला के पीछे स्थित टेंट गोदाम में लगी आग आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी धुएं के गुबार से आसपास के लोगों में दहशत सूचना पर मौके पर पहुंची थाना कमला नगर पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली जिम्मेदारी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, नुकसान का आकलन जारी0
0
Report
Advertisement
आगरा में नकली दवा माफिया के गोदाम पर छापा: करोड़ों रु की दवाओं का disclosed बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मंगलवार को तथाकथित नकली दवा माफिया के गोदाम पर ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जिसमें दवाओं का जखीरा बरामद हुआ, इस जखीरे में कई बड़ी नामी कंपनियों की दवाएं भी बरामद हुई है. मामला आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र का है जहां मदर आर डी स्कूल के पीछे बने गोदाम पर टीम ने छापा मारा. छापामार कार्यवाही में आगरा सहित, मथुरा, एटा, हाथरस सहित कई जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे. पकड़ी गई दवाओं की कीमत करीब 2 करोड़ 37 लाख बताई जा रही है, ड्रग विभाग की टीम को ये भी पता चला कि ये सभी दवाएं पांडुचेरी से आई है. पकड़ी गई दवाई में इन कंपनियों की दवाएं मिली. फार्मा कंपनियों के नाम Sanofi, Torrent Pharmaceuticals, Sun Pharmaceutical Industries, Dr. Reddy's Laboratories, MSN Laboratories Pvt. Ltd., AstraZeneca. टीम ने मौके पर मिली 14 दवाओं के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है, जिन दवाओं के नमूने भेजे गए उनके नाम: Cardes 2.5 Cardace 2.5, Cardace 5, Amaryl 2 MG, Allegra, Allegra-M, Losar-H, Losar 50, Allegra 120, Rozavel 40, Amaryl 1 mg, Kidrol DT, Jalra-M, Brilinta 90, Rozuwast 20 / Rozowe 20. ड्रग विभाग की जांच में सामने आया कि ये पूरा जखीरा पुरानी कार्यवाहियों से जुड़ा है; मई में हुई कार्यवाही में हे मां मेडिको के मालिक हिमांशु अग्रवाल पर बड़ी कार्यवाही हुई थी जिसके दौरान हिमांशु अग्रवाल के दोनों गोदामों पर करोड़ों रुपये की दवाएं सील की गई थी, ड्रग विभाग ने मौके पर मिले युवक से पूछताछ में जानकारी जुटाई और ये माल कहां से आया पर पता चला कि ये वही माल है जो हिमांशु अग्रवाल के यहां सील किया गया था, अपनी जांच के साथ साथ ड्रग विभाग ने पूरे मामले में 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें 1. इकरार 2. शामिन 3. सालुआ 4. हिमांशु अग्रवाल 5. आशिया जैन. अब सवाल ये है कि गोदाम जब सील थे और अगर कोर्ट से सील खोने के आदेश मिले तो ऐसे में ड्रग विभाग ने सील दवाओं की जांच में क्या पाया, और कैसे ये माल सप्लाई हुआ.0
0
Report
गोपीगंज में 8 साल के मासूम की मौत, कंक्रीट मिक्सर ने चपेट में लिया
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की मौत हो गई। गोपीगंज में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा-2 के छात्र दीवान मोदनवाल को कंक्रीट मिक्सर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां कक्षा-2 में पढ़ने वाला 8 वर्षीय छात्र दीवान मोदनवाल स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान कंक्रीट मिक्सर वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मासुम की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने कंक्रीट मिक्सर वाहन और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
जयपुर PHED ने 2 महीनों में इन-हाउस सॉफ्टवेयर बना कर 2 करोड़ बचा लिए
Jaipur, Rajasthan:पानी में पैसा बचा, दो करोड़ का सॉफ्टवेयर मुफ्त में बना, सरकारी अफसरों ने 2 महीने में तैयार किया जयपुर- PHED के इंजीनियरों ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसे निजी कंपनी से तैयार करवाने पर करीब 2 करोड़ रुपए की लागत आती। विभाग के चार अफसरों ने महज दो महीने में PHED_IT_PMU सॉफ्टवेयर तैयार किया है। खास बात यह है कि इसे विभाग ने अपने स्तर पर विकसित किया है, यानी इसके लिए अलग से सॉफ्टवेयर खरीदने पर होने वाला खर्च बच गया प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट यानी PMU सॉफ्टवेयर में किसी जल परियोजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। उपलब्ध डेटा के आधार पर यह सॉफ्टवेयर परियोजना की योजना तैयार करने में मदद करेगा। परियोजना की डिजाइन, अनुमानित लागत और उसे पूरा करने में लगने वाले संभावित समय की जानकारी भी सॉफ्टवेयर के जरिए हासिल की जा सकेगी विभाग के मुताबिक, सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट का डेटा स्टोर करने की सुविधा होगी। इससे किसी परियोजना की प्लानिंग से लेकर उससे जुड़े जरूरी विवरण एक ही सिस्टम में उपलब्ध रहेंगे। इससे PHED में बड़े जल प्रोजेक्ट तैयार करने और उनकी योजना बनाने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जल जीवन मिशन और AMRUT 2.0 जैसी योजनाओं के तहत तैयार होने वाली जल परियोजनाओं की प्लानिंग में किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना की जरूरत से जुड़ा डेटा दर्ज करने के बाद सिस्टम उसकी तकनीकी योजना तैयार करने में सहायता करेगा चार अधिकारियों ने तैयार किया सॉफ्टवेयर- PHED_IT_PMU को विभाग के SE विनय जैन, AEN वरुण मटोलिया, AEN पीयूष जैन और ACP पूनम रिजवानी ने मिलकर करीब दो महीने में तैयार किया है। विभाग के इंजीनियरों ने इसे इन-हाउस विकसित किया, जिससे बाहरी कंपनी से सॉफ्टवेयर तैयार करवाने की जरूरत नहीं पड़ी PHED के इस सॉफ्टवेयर को देशभर के करीब 700 प्रोजेक्ट्स/प्रविष्टियों में से स्कॉच सिल्वर अवार्ड भी मिला है। अब सरकार की ओर से इसे जल्द लॉन्च किए जाने की तैयारी है सॉफ्टवेयर के लॉन्च के बाद जल परियोजनाओं की योजना तैयार करने, लागत का अनुमान लगाने और प्रोजेक्ट से जुड़े डेटा को व्यवस्थित तरीके से रखने में PHED को तकनीकी मदद मिलने की उम्मीद है0
0
Report
Advertisement
6 करोड़ की डामर सड़क और पुलिया: सागवाड़ा में पुरानी मांग पूरी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - गामड़ी देवकी से गलियाना तक ₹6 करोड़ की डामर सड़क व हाई लेवल पुलिया का हुआ शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी बॉडी - इस मौके पर पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में यह इस क्षेत्र की अत्यंत पुरानी व प्रमुख मांग रही है। बनकोड़ा एवं गलियाना के बीच मात्र 2 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को लगभग 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस ज्वलंत समस्या को ध्यान में रखते हुए बजट घोषणा में इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। आज कार्य का शिलान्यास होने से पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं भारी उत्साह का माहौल है। क्षेत्र की जनता ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधायक शंकरलाल डेचा का आभार व्यक्त किया है।0
0
Report
भाजपा राजस्थान प्रभारी भाटिया ने पंचायत चुनावों के लिए आक्रामक तैयारी का आह्वान किया
Alwar, Rajasthan:अलवर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया बुधवार को अलवर पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अम्बेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए संजय भाटिया ने विपक्ष और राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बनती है और पार्टी चुनाव जीतती है, वहां राहुल गांधी को वोट चोरी नजर नहीं आती। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वोट चोरी के आरोप सामने नहीं आते, जबकि जहां कांग्रेस चुनावी रूप से मजबूत स्थिति में नहीं होती, वहां इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। संजय भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्था सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल एक समान तरीके से उठाए जाने चाहिए और सुविधा के अनुसार अलग-अलग मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए। पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता, आपसी समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन के साथ काम करना होगा। बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी तथा वर्तमान और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से जुड़े प्रभारी, संयोजक एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करना रहा।0
0
Report
बांसवाड़ा कलेक्टर ने TB मुक्त भारत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों के परिवारजनों और नजदीकी संपर्क में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने तथा आवश्यकता होने पर एक्सरे जांच सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि टीबी की समय पर पहचान और उपचार से संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी। बैठक में एचपीवी टीकाकरण की गति बढ़ाने, चार एएनसी जांच का प्रतिशत 89 से बढ़ाकर न्यूनतम 95 प्रतिशत करने और लाडो प्रोत्साहन योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मामलों की चिकित्सकीय निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित करने को कहा गया। कमेटी प्रतिदिन कम से कम 10 एचआरपी महिलाओं से फोन पर संपर्क कर उनकी स्थिति दर्ज करेगी। बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, निशुल्क दवा योजना और एनसीडी गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। उत्कृष्ट कार्य पर तीन आशाओं को सम्मानित किया गया। वीओ - बैठक0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर: नावालिग वीडियो मामले में मुख्य आरोपी विकास के घर पर बुलडोजर
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नावालिग लड़की के वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन। चौथे मुख्य आरोपी विकास के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कहा अतिक्रमित किया जा रहा है। समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में नावालिग लड़की से छेड़खानी वीडियो वायरल मामले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्यवाही के बाद अब जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला जहाँ तीन आरोपी राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबु साहनी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही के बाद अब मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के पक्के मकान की चारदीवारी पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। हालाँकि स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही पर नाराजगी देखने को मिला है। बताते चले कि मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा को 72 घंटे का नोटिस दिया गया था, उसके बाद अतिक्रमित नहीं करने पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।0
0
Report
नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ने ली पहली बैठक; ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता भी शामिल
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर एंकर इंट्रो- राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने आज डूंगरपुर नगर परिषद सभागार में नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ली वही शहर को स्वच्छ ओर सुंदर बनाने के लिए पार्षदों से सुझाव भी लिए। सभापति सुशीला गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्षदों की ओर से दिए गए सुझावों पर काम करते हुए दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ ओर सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया। वही खिलाडी की सुविधा के लिए वसुंधरा विहार कॉलोनी में विभिन्न खेलो के लिए कोर्ट तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है। बॉडी : नगर परिषद सभागार में आयोजित हुई बैठक में सबसे पहले स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता, सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया। बैठक में केके गुप्ता ने शहर की खराब सड़के, जगह जगह स्ट्रीट लाइट बंद होने ओर पार्को की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सपना है कि राजस्थान स्वच्छ ओर सुंदर बने। इसके लिए नगर परिषद के कार्मिकों ओर पार्षदों के साथ आमजन को भी सहयोग करना होगा। सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले शहर की शान गेपसागर झील के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा वही दीपावली से पहले शहर की सड़कों नालियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। सभापति सुशीला ने बताया कि पेड़ो की छटनी के लिए आधुनिक मशीन खरीद ओर बेसहारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अलग से बजट रखने का निर्णय लिया गया है वही स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी वार्डों में फॉगिंग ओर नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है। सभापति सुशीला ने कहा कि अब प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा काटी गई कॉलोनी में नियमानुसार सुविधाएं पूरी नहीं करने पर उन भूखंडों के पट्टे नगर परिषद जारी नहीं करेगी। वही गंदगी फैलाने पर जुर्माना तथा गंदगी की सूचना देने वाले को नकद पुरस्कार देने की योजना भी जल्द शुरू की जाएगी।0
0
Report
जालसाजी: 4.95 लाख के नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:जाली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4.95 लाख के नकली नोटों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने नकली नोट के लेनदेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 2 सप्लायर के पास से 4 लाख 95 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए है। ये सभी नोट 500-500 के है। एक आरोपी रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने नकली नोट के दोनों सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर भी बरामद किया है, जिससे नकली नोट छापने का काम करते थे। आरोपियों ने डूंगरपुर में ही नकली नोट छापकर ख़ापाने की तैयारी में थे। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा स्कूल मैदान में एक कार के अंदर कुछ लोगों की ओर से नकली नोटों के लेनदेन की सूचना मिली थी। इस पर रामसगाड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में मैदान में एक लग्जरी कार ओर पास में एक स्कूटी खड़ी थी। कार के अंदर कुछ लोग बैठे थे। गोपनीय तरीके से पास पहुंचे ओर दबिश दी तो कार के ड्राइवर सीट की तरफ बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। लेकिन साइड ओर पीछे बैठे दोनों युवकों को पकड़ लिया। कार की सीटों पर 500 -500 रुपए की नोटों के बंडल पड़े हुए थे। पुलिस ने इन नोटों के बारे में पूछा तो दोनों घबरा गए।।जांच में कार से मिली 500 -500 रुपए की नोट नकली पाई गई। पुलिस ने दोनों से नाम पूछे जिस पर उन्होंने अपने नाम भावेश खटीक (23) निवासी विजयगंज कॉलोनी डूंगरपुर ओर नयन जोशी (19) निवासी नालंदा बैंगलोज डूंगरपुर का होना बताया। पुलिस ने नकली नोट को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया ओर थाने पर ले गए। वही लग्जरी कार ओर स्कूटी को भी जब्त कर लिया। सोशल मीडिया से मिला आइडिया पूछताछ की तो आरोपी नयन ओर भावेश ने बताया कि 8 से 10 दिन पहले ही उन्होंने नकली नोट छापने का काम शुरू किया। एक लैपटॉप मिला है, जिससे ऐप के जरिए 500 रुपए की हूबहू ही नकली नोट का डिजाइन तैयार किया। इसके बाद कलर प्रिंटर से 500 के 4 लाख 95 हजार 500 रुपए नकली छाप दिए। आरोपियों ने ये भी बताया कि ये आइडिया सोशल मीडिया के जरिए मिला। एक सप्लायर के परिवार के लोग चार धाम यात्रा पर गए पुलिस ने नकली नोट सप्लाई कर रहे नयन जोशी को गिरफ्तार किया है। नयन के माता पिता ओर परिवार के लोग चारधाम यात्रा पर गए हुए है। नकली नोटो की सप्लाई में बेटे को पकड़े जाने की खबर भी उन्हें दी गई तो वे यात्रा छोड़कर वापस घर के लिए निकल गए है। लेकिन उनके आने में भी अभी समय लगेगा। कई सवालों को लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस ने नकली नोटो की सप्लाई करने वाले भावेश ओर नयन को गिरफ्तार किया है। लेकिन एक आरोपी अभी फरार है। ऐसे में पुलिस कई सवालों को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनो सप्लायर ये नकली नोट कहा से लेकर आए या फिर खुद ही इन नकली नोटो को छाप रहे थे। वही नकली नोट का ये कारोबार कितने समय से चल रहा था ओर अब तक कितने रुपए के नकली नोट चला चुके है। इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है ।इसके अलावा फरार आरोपी के पकड़े जाने पर ही आरोपी नकली नोटो को कहा खपाता था इसकी पूछताछ होगी। बाइट - मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
