713301
जमुड़िया ब्लॉक प्रेजिडेंट ने दी दुर्गापूजा की शुभकामनाएं
Asansol, West Bengal:जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के जमुड़िया 2 ब्लॉक प्रेसिडेंट सिद्धार्थ राणा ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई दी। उन्होंने सभी से अपील की कि आगामी त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं और खूब आनंद लें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ पूजा को लेकर उन्नाव में प्रशासन की बड़ी तैयारी, गंगा घाटों पर उतरे डीएम-एसएसपी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। छठ पूजा पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या हादसे की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह खुद अधिकारियों की टीम के साथ गंगा घाटों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। डीएम और एसएसपी ने चंदन घाट, परियर घाट और शुक्लागंज के आनंद घाट सहित गंगा के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्थिति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों को सुरक्षित बनाया जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन और पूजा-अर्चना के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। वहीं, निरीक्षण के बाद शुक्लागंज स्थित आनंद घाट पर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली। नगर पालिका गंगाघाट की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर घाट का समतलीकरण कराया गया, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, तहसीलदार सदर मनीष द्विवेदी सहित तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अब प्रशासन के सामने चुनौती सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहने की नहीं, बल्कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी कराने की है।0
0
Report
बदायूं में युवक की गोली से मौत: आत्महत्या या हत्या?
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं * बदायूं में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत से मचा हड़कंप * घटनास्थल पर बियर की बोतल, मोबाइल और तमंचा पड़ा मिलने से उलझी गुत्थी * पुलिस शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जता रही, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई * युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी, अभी नहीं हो सका खुलासा * सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा * पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी * थाना हजरतपुर क्षेत्र का मामला0
0
Report
लखनऊ के राहमाबाद में संदिग्ध मौत, पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खड़ौहा मजरा संत नगर के सुभाष पुत्र भीखा की संदिग्ध हालत में मौत शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला वहीं पेड़ में फंदा भी लगा मिला मृतक राजगीर का काम करता था,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल0
0
Report
Advertisement
एटा में रात में मकान की छत गिरने से परिवार बाल-बाल बचा, भारी नुकसान
Etah, Uttar Pradesh:एटा में आधी रात अचानक मकान की छत गिरने से मलवे में दबा घर का सामान, हादसे के वक्त सो रहा परिवार बाल-बाल बचा, कोई हताहत नहीं, जानकारी के अनुसार शादी की तैयारियों के बीच मकान की छत गिरने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मकान गिरने से परिवार को हुआ भारी नुकसान, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के विरामपुर गांव का मामला।0
0
Report
गिरिडीह के सरिया में बराकर पुल के नीचे नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ स्थित बराकर पुल के नीचे एक मृत नवजात शिशु फेंका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार की सुबह इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. मासूम नवजात के साथ अमानवीय कृत्य किसने क्यों किया, यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया गया कि मंगलवार को कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए बराकर नदी किनारे गए, तो उनकी नजर पुल के नीचे पड़े नवजात शिशु पर पड़ी. उसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और इलाके में चर्चाएं शुरू हो गईं. मामले की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई. थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
पलवल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, हरियाणा बनाम श्रीलंका: मंत्री ने किया उद्घाटन
Palwal, Haryana:पलवल के खेल मैदान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम के साथ श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान पर उतरे। मैच को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के कोचों के साथ टॉस कराकर मुकाबले का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होना गर्व की बात है। यहाँ के युवाओं और खिलाड़ियों में इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और पलवल के खिलाड़ी भी इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास है कि हरियाणा का खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए और सरकार की खेल योजनाओं का लाभ प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पलवल में पहले खेलों का स्तर अपेक्षाकृत कम था, लेकिन अब युवाओं में खेलों के प्रति तेजी से रुचि बढ़ रही है। जिले में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार पलवल में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की योजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और जल्द ही निर्माण की दिशा में आगामी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पलवल सहित पूरे हरियाणा के युवा अब खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में दीपावली से पर्यटन सीजन धमाकेदार शुरू, सड़कों पर भीड़ बढ़ी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर में पर्यटन सीजन के आगाज धमाके दार हुआ है। दीपावली अवकाश शुरू होने के साथ ही पड़ोसी राज्यो से बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर पहुंचना शुरू हो गए है। जिसका असर शहर की सड़कों और पर्यटन स्थल पर दिखने लगा है। सिटी पैलेस और दूध तलाई जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी लम्बी कतारे लगी हुई है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई है। सिविल डिफेंस के 50 जवानों को तैनात किया गया है। जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। हालाकि इसके बावजूद सड़को पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।0
0
Report
ल lalitpur में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद के चलते जमकर लाठी डंडे चल गये , दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों के द्वारा एक दूसरे को जमकर लाठी डंडो से मारा गया । एक दूसरे पर लाठी डंडो से पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रावगढ़ ग्राम की है । मारपीट के दौरान एक पक्ष के पिता और बेटे में लाठी लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर कार्यवाही करने में जुट गई है ।0
0
Report
इमरान मसूद बोले: दिवाली और प्रदूषण इंसानों की बनाई बीमारियाँ
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत साकेत भवन अयोध्या कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि "दीवाली और प्रदूषण इंसानों द्वारा पैदा की गई बीमारियां हैं।"0
0
Report
Advertisement
जालौन के दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमित राठौर की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।headlines_removed_sentinel. सिरसा कलार थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमित राठौर की मौत हो गई। हादसे के खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, ग्राम सिम्हारा कासिमपुर निवासी 22 वर्षीय अमित राठौर बाइक से जगदेपुर से उरई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 घायल अमित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें लेकर झांसी जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, अमित नोएडा में ड्राइविंग का काम करते थे। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
झांसी रेलवे स्टेशन पर टीटीई बनाम यात्री का वीडियो वायरल, टीटीई निलंबित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी होने पर महिला टीटीई और एक यात्री के बीच विवाद हो गया। महिला टीटीई ने यात्री को स्टाफ के सामने अपमानित किया। इतना ही नहीं टीटीई ने उससे यहां तक कहा कि तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। अभी बिजी न होती तो तुम्हें दिखा देती कि मैं क्या चीज हूं। यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वहीं वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने महिला टीटीई को सस्पेंड कर दिया और टीटीई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।0
0
Report
दया शंकर सिंह: सोनिया गांधी की किताब पर आपातकाल पर तीखी टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सोनिया गांधी की किताब पर राज्य सरकार में मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने आपातकाल पर भी लिखा है, आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई, संविधान की धज्जिया उड़ गई, निर्दोष लोगों को जेलों में बंद किया गया, हमारी माताओं-बहनों तक को नहीं छोड़ा गया, यदि उन्होंने सच लिखा होगा तो अच्छी बात है, अब क्या लिखा है वो तो जब पढ़ा जाएगा तभी पता चलेगा。"0
0
Report
Advertisement
जवान पिता ने शराब के नशे में अपने ही बच्चों पर किया हमला, माँ ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जुनी टिंबी गांव में शराब के नशे में एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे की माँ सुनीता ने अपने पति खेमराज पारगी के खिलाफ आनंदपुरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म करवाया। फिलहाल आनंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपी पिता को डिटेन कर लिया है; पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है。0
0
Report
अमरोहा में शराब पिलाकर हत्या: भीम आर्मी ने थाने का घेराव किया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में शराब पिलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, थाने पर हंगामा; भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की पहचान शिवम कुमार उर्फ संगा के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही राजू कश्यप और गुड्डू कश्यप पर शराब पिलाकर बेरहमी से मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई मोंटी की तहरीर के मुताबिक, 8 नवंबर की शाम दोनों युवक शिवम को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे अत्यधिक शराब पिलाकर पीटा गया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे शेरपुर बसी में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां परिजन पहुंचे तो शिवम मृत मिला। घटना से आक्रोशित भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और परिजनों ने बछरायूं थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी एतवीर चौहान के मुताबिक, तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 103 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी。0
0
Report
पटना में छठ के मौके पर मुस्लिम महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाकर सौहार्द दिखा रहीं
Patna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी बीच पटना में छठ पर्व को लेकर गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिल रही है। यहां मुस्लिम महिलाएं पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। धर्म और मजहब से ऊपर उठकर आस्था के इस महापर्व में इनकी भागीदारी सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रही है। तस्वीरें पटना के वीरचंद पटेल पथ की हैं, जहां मुस्लिम महिलाएं छठ पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटी हैं। पिछले कई वर्षों से ये महिलाएं छठ व्रतियों के लिए चूल्हे तैयार करती आ रही हैं। इन्हीं में एक हैं सकीना खातून, जो पिछले 20 वर्षों से छठ के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। सकीना हर साल 100 से अधिक चूल्हों का निर्माण करती हैं। इन चूल्हों की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति पीस तक है। सकीना खातून बताती हैं कि छठ के लिए चूल्हा बनाने का काम शुरू करते ही वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वह खुद भी खान-पान में परहेज करती हैं और मांस-मछली का सेवन नहीं करतीं। खास बात यह है कि लोग भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के उनसे चूल्हे खरीदते हैं। उनके लिए यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का रिश्ता भी है। छठ महापर्व पर पटना की यह तस्वीर बताती है कि आस्था की कोई सीमा या मजहब नहीं होता। जहां एक तरफ छठ व्रती सूर्य उपासना की तैयारी में जुटे हैं, वहीं सकीना जैसी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से इस महापर्व की तैयारियों में योगदान दे रही हैं। यही बिहार की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की असली पहचान है।0
0
Report
Advertisement
