Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741404

রাতের অন্ধকারে ধারালো অস্ত্র ঠেকিয়ে সোনার চেন তাই

Aug 11, 2024 02:22:29
Santipur, West Bengal

ফের সন্ধ্যায় এক বৃদ্ধা মহিলার মুখ চেপে স্বর্ণের নেকলেস ছিনিয়ে নেওয়ার অভিযোগ উঠেছে দুর্বৃত্তদের বিরুদ্ধে। এদিন ঘটনাটি ঘটেছে নদিয়ার শান্তিপুর থানার কালীপুর এলাকায়। অভিযোগ, আজ সকাল সাতটার দিকে পরিবারের ছেলে ও দাদি ডাক্তার দেখাতে গিয়েছিল এবং নাতি ব্যবসার কাজে বাড়ির বাইরে ছিল। পারিবারিক সূত্রে জানা যায়, বৃদ্ধা বাথরুমে যাওয়ার জন্য ঘর থেকে বের হয়ে বৈদ্যুতিক বোর্ডে সুই লাগাতে বাড়ির উঠোনে যাওয়ার সময় হঠাৎ দুই দুর্বৃত্ত ধারালো অস্ত্র নিয়ে এসে মুখ ঢেকে ছিনতাই করে।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 24, 2026 02:55:38
Kunwara at Ramnagar, Rajasthan:पूरनपुर। नगर पालिका सभागार में आज चेयरमैन की अध्यक्षता में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान एवं एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के दौरान अरविन्द गुप्ता 'पट्टे', उपेंद्र भारती, ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया, गुंजन सक्सेना एवं डॉ. मयंक सक्सेना ने सभासद पद की शपथ लेकर नगर पालिका बोर्ड में अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर पूरनपुर विधायक व चेयरमैन ने सभी नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, मण्डल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, राजेश लोधी, पूर्व सभासद सुनील सक्सेना, राधेश्याम सागर, प्रदीप शुक्ला, उमाशंकर सक्सेना, सुनील दीक्षित सहित समस्त सभासदगण व अन्य गणमान्य नागरिक मौ
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 24, 2026 02:47:03
Chhattisgarh:देश के गृहमंत्री अमित शाह कि नक्सलवाद कि समाप्ति को लेकर 31 मार्च 2026 कि डेड लाइन तय कि गई है और जिसके लिए महज कुछ ही दिन शेष बचे है जिसको देखते हुए नारायणपुर पुलिस नक्सलियो के गढ़ अबूझमाड़ से नक्सलवाद कि समाप्ति को लेकर लगातार आपरेशन लांच कर रही है साथ ही अबूझमाड़ मे शेष बचे नक्सलियो से आत्मसमर्पण करने कि अपील भी कि जा रही है, पुलिस अधीक्षक राबिंसन गुड़िया ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ पिछले दो साल मे काफी प्रभावी काम किये गए है जिसका नतीजा है कि आज अबूझमाड़ के उन कोर इलाको मे पहुंच बन गई है जिसे नक्सली अपना सेफ जोन माना करते थे अबूझमाड़ के दुर्गम और पहुंचविहीन इलाको मे कड़ी मेहनत कर जवानो ने जंगल और पहाड़ का सीना चिरते हुए आगे बढे है, अब इन इलाकों मे पहुंचना आसान हुआ है जिससे इन इलाको मे विकास के कार्य भी तेजी से किये जा रहे है 31 मार्च 2026 की डेड लाइन तक अबूझमाड़ लगभग नक्सल मुक्त हो चूका होगा
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 02:46:45
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है जहां बेगूसराय पुलिस ने एक युवक को बेहरमी से पिटाई की है। यह वीडियो आप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को तीन-चार पुलिस कर्मी पकड़ कर जमकर पिटाई कर रहा है और पिटाई करने के बाद जबरन उसे पुलिस जीप में बैठ कर ले जा रहा है। दरअसल यह पूरा मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र की है। जहां एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की गई और फिर उसे खींचते हुए जबरन पुलिस वाहन में बैठाया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान साइड नहीं देने को लेकर पुलिस और युवक के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर खींच रहे हैं और वाहन में बैठा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है。
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 24, 2026 02:46:34
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VST एंकर इंट्रो--पाकुड़ बड़ी कारवाई किया है...मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अहम कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है...जिनमें एक वारंटी सल्फी शेख और दूसरा दहेज हत्या के आरोपी फुरजुद्दीन शेख शामिल है...दोनों को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है... पहले मामले में मेंटेनेंस (भरण-पोषण) से जुड़े केस में फरार चल रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव के रहने वाले वारंटी सल्फी शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है...वे लंबे समय से वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे... जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफार किया गया है... वहीं दूसरी कार्रवाई दहेज हत्या मामले में जुड़े आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसमानगर निवासी फुरजुद्दीन शेख को भी गिरफ्तार किया गया...आरोपी पर पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप है...पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई कर रहीं हैं...
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 24, 2026 02:46:15
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, बरेली में घर के अंदर सामूहिक नमाज़ पढ़ने का मामला, डीएम और एसएसपी कल हाईकोर्ट में होंगे पेश, हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों को कल यानी 25 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश, 16 जनवरी को बरेली में घर में सामूहिक नमाज पर हुई थी कार्रवाई, याची तारिक खान ने हाईकोर्ट में दाखिल की है याचिका, पुलिस पर घर में नमाज़ पढ़ने पर कार्रवाई का आरोप लगाया है, हाईकोर्ट ने प्रथमदृष्ट्या मामले को अवमानना माना है, डीएम और एसएसपी को हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत तलब किया है, सोमवार को भी डीएम और एसएसपी हाईकोर्ट में पेश हुए थे, 25 मार्च यानी कल एक बार फिर से दोनों अधिकारियों की पेशी होगी।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 24, 2026 02:45:37
Saiki, Bihar:स्लग: अस्पताल में लापरवाही एंकर/सारंगढ़: जिला चिकित्सालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कूलिंग वॉटर फ्रिज के अंदर छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया。 घटना की जानकारी मिलते ही NSUI के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान नारेबाजी भी की गई。 सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। NSUI कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वाटर फ्रिज की तत्काल सफाई कराई गई, जिसमें छिपकली को बाहर निकाला गया。 तहसीलदार ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की बात कही。 फिलहाल इस घटना से किसी के प्रभावित होने की खबर नहीं है, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं。 बाइट/तहसीलदार: "जैसे ही सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर जांच कराई गई। फ्रिज की सफाई कराई गई है और संबंधितों को निर्देश दिया गया है कि आगे ऐसी लापरवाही नहीं हो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।"
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 24, 2026 02:45:18
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) जिले के नीमराना क्षेत्र के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांस एचसीआर कंपनी में देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। आग की भयावहता के कारण स्थिति पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 02:38:47
Chahaniya, Uttar Pradesh:*खुली सीवर नाली दे रही हादसों को दावत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन* ​ चहनिया विकासखंड के अंतर्गत जुड़ा खास गांव में प्रशासन और ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव की मुख्य सड़क पर स्थित सीवर नाली की दर्जनों पटिया (ढक्कन) पिछले एक साल से टूटी पड़ी हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ​ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित इस खुली नाली के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब राहगीर अनजाने में इन गड्ढों में गिर जाते हैं। ​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय ग्राम प्रधान इंद्रा देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि: ​समस्या के समाधान के लिए पिछले एक साल में कई बार ग्राम प्रधान को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया। ​बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक नाली को ढंकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। ​गांव की मुख्य सड़क होने के कारण यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है, फिर भी इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।स्थानीय निवासी विपिन यादव ने बताया कि ​"एक साल से नाली खुली है, बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रधान प्रतिनिधि और प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। ​रविवार को एकजुट हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवर नाली की पटिया नहीं बदली गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
858
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 24, 2026 02:32:33
Chowk, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले से खौफनाक वीडियो सामने आया है जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर रिश्तेदार ने ही अपने रिश्तेदार पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और सर पर लगातार वार से बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 23 मार्च को घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार गली में अंसारी बूट हाउस के सामने सिंदुरिया निवासी राहुल वर्मा किसी काम से स्कूटी से मुख सड़क की तरफ जा रहा था; इसी दौरान एक व्यक्ति ने राहुल के ऊपर रॉड से प्रहार कर उसे लहुलुहान कर दिया। वीडियो में साफ देख सकते हैं कैसे बेखौफ हमलावर सड़क पर खुलेआम लोहे की रॉड बरसा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया; वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। थानाध्यक्ष घुघली गौरव सिंह ने बताया कि घायल युवक को इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
829
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 02:31:02
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान ट्रेन से कटकर एक युवक की दोनों पैर चला गया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना बछवाड़ा जंक्शन के रेलवे फाटक 21A के पास की है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। घटना के बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 8, आजाद नगर निवासी पिंकू राम के लगभग 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमित कुमार दलसिंहसराय से ट्रेन पर सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे दोनों पैर अचानक रेलवे ट्रैक में फंस गया। जब तक वह अपना पैर बाहर निकाल पाता, तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। सुमित के पिता दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस हादसे से परिवार पर गंभीर संकट आ गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को देखकर सहम गए। जीआरपी थाना प्रभारी विशंभर मांझी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दोनों पैर कटने की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल गाली बक का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।
941
comment0
Report
Mar 24, 2026 02:25:18
Dhanaura, Uttar Pradesh:नौगांवा सादात: क्रिकेट मैच बना रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग, दो गंभीर घायल अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेतापुर में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक सामान्य क्रिकेट मैच अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। खेल के दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट के साथ फायरिंग भी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैदान में खेल रहे युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में उग्र झगड़े में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों—मकसूद, महफूज, अकरम, भूरे, आजम, असलम, अनस, फैसल, मोहम्मद रफी और नाजिम—ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से की गई बेरहमी से पिटाई और फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में अजीम और राहत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद को शांत कर दिया जाता, तो यह घटना इतनी भयावह रूप नहीं लेती। फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
1002
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 24, 2026 02:17:48
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर हाइडल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग कार्यालय में बिल जमा करने के लिए लगी लंबी लाइन की कतारें सुबह से ही लाइन में लग कर कर रहे है उपभोक्ता बिल जमा, बिल जमा होने के बाजूद भी नहीं मिल पा रही बिजली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली काट दी जा रही है। लाइट ना होने पर पानी ओर गर्मी से हुए उपभोक्ता परेशान। उपभोक्ता परेशान होकर 112 डायल पर कॉल कर के बुलाई पुलिस। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जनता को किया शांत। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर में लाइट (सिग्नल) रहती है, लेकिन घर में सप्लाई नहीं आती। इस अव्यवस्था से आम जनता काफी परेशान है।
966
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 24, 2026 02:17:18
Noida, Uttar Pradesh:एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का विवादित बयान, बोले..यूपी के 111 नहीं बस 11 विधायक दे दो, मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एकाउंटर होगा। ये वादा करके जा रहा हूं, अपनी मसाजिद और मदारिस की हिफाजत करनी है तो एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाना पड़ेगा। आपको उत्तर प्रदेश की विधानसभा में जाना पड़ेगा, विकास गोरखपुर और सैफई में ही नहीं होगा मेरठ में भी होगा, मेरठ के कप्तान ने कहा था सड़क पर जो नमाज पढ़ेगा उसका लाइसेंस रद्द होगा, बोले मुझे उम्मीद है कि जब रामनवमी का जुलूस निकलेगा तो कप्तान इसी तरीके का दूसरा बयान देंगे कि खबरदार रामनवमी के जुलूस पर मस्जिद के सामने किसी ने नागिन डांस किया तो उसके पैर में गोली मारूंगा। कप्तान साहब इस हिंदुस्तान को आजाद हमारे लोगों ने कराया था, समर्थकों से कहा गांग गांव जाकर बताओ कि इस मुल्क में हमारे साथ सबसे ज्यादा नाइंसाफी हुई है और भाजपा ने हमारी मदारिस को ताला लगा दिया था। इल्जाम की बुनियाद पर हमारे घरों पर बुलडोजर चला दिये गए, बताओ हमे गोलिया मार दी गई इल्जाम की बुनियाद पर, जिसे 111 विधायक जिताकर दिए वो कह रहा है मेरी सरकार नहीं मै क्या करूं। यूपी के मेरठ में ईद मिलन समारोह में पहुंचे थे एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, हापुड़ रोड के लब्बैक फार्म हाउस हाजीपुर में हुआ था ईद मिलन समारोह
1075
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 24, 2026 02:16:53
Noida, Uttar Pradesh:“मैं एक विधायक हूँ… जनता ने मुझे अपनी आवाज़ बनाकर भेजा है, लेकिन आज हालत ये है कि मेरी ही गाड़ी पर पुलिस की गाड़ी की मौजूदगी में हमला हो जाता है। अगर एक जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं, बल्कि डरावना है। दिल्ली की कानून व्यवस्था अब पूरी तरह ‘भगवान भरोसे’ चल रही है। बीजेपी सरकार हर मंच से बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है—जहाँ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार सिर्फ बयान देने में व्यस्त है। क्या यही है वो “मजबूत सरकार” जिसका वादा किया गया था? जहाँ विधायक तक सुरक्षित नहीं, वहाँ आम जनता के साथ क्या हो रहा होगा, इसका जवाब कौन देगा? सच्चाई ये है कि दिल्ली में कानून का राज नहीं, बल्कि गुंडों माफिया ओर चाकू बाजों ओर नशा बेकन वालों का राज चल रहा है… और बीजेपी सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय आँखें मूंदे बैठी है। में इनसे डरने वाला नहीं हूँ में ऐसे ही अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता रहूँगा में bha>@ bha>ArvindKejriwal जी का सिपाही हूँ !
1070
comment0
Report
Advertisement
Back to top