Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741101
ममता بنار्जी ने अपने राज्य के लिए सुप्रीम कोर्ट में खुद वकील बनकर किया दावा
ADAnup Das
Feb 04, 2026 12:33:37
Krishnanagar, West Bengal
মুখ্যমন্ত্রী ममता ব্যানার্জी সুপ্রিম কোর্টে এর রাজ্যের হয়ে শাওয়াল জবাব নিয়ে, কৃষ্ণনগর জেলা আদালতে আইনজীবী তথা কৃষ্ণ নাগরিকদের বক্তব্য, বললেন নজিরবিহীন ঘটনা ভারতবর্ষে কোন রাজ্যে এরকম ঘটনা ঘটেনি, যে কোন রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী তার 자신ের রাজ্যের হয়ে নিজেই উকিলের পোশাক পড়ে সুপ্রিম কোর্টে লড়াই দিচ্ছেন। ৪ জন কৃষ্ণনগর জেলা আদালতের উকিল, तथा কৃষ্ণনগরবাসী বাইট ২সি তে ০৪০২২৬ZG_NAD_CM_COURT নামে ৪ ফাইল
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKashiram Choudhary
Feb 04, 2026 14:00:51
Jaipur, Rajasthan:फर्जी आरटीओ कर्मचारी बनकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार। धौलपुर में परिवहन विभाग ने दर्ज कराई FIR, जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया, सोशल मीडिया चैनल के जरिए मिली थी जानकारी。 आरटीओ कर्मी बनकर ड्राइवरों से की जा रही थी अवैध वसूली。 विभाग की जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति नहीं है परिवहन विभाग का कर्मचारी。 बल्कि वह है एक हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधी。 ऐसे में विभाग ने बीएस की धारा 121, धारा 308(2), धारा 351 (2) और धारा 356(2) के तहत दर्ज कराया मुकदमा。 विभाग की FIR के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को किया गिरफ्तार。 यादव ने बताया, ऐसे व्यक्ति जो वाहन चालकों से वसूली कर विभाग की छवि धूमिल करते हैं... उनके खिलाफ विभाग द्वारा भविष्य में भी की जाएगी सख्त कार्रवाई。
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 04, 2026 14:00:23
Jaipur, Rajasthan:BMLA फंड घोटाला-बलजीत यादव ने गिरफ्तारी को अवैध बताया,5 घंटे बहस के बाद कोर्ट ने 3 दिन ईडी कस्टडी में भेजा आशीष चौहान, जयपुर- MLA फंड से स्पोर्ट्स किट के 3 करोड के घोटाले के मामले में बलजीत यादव को विशेष अदालत ने पेशी हुई,जहां सुबह से शाम 5 घंटे तक लंबी सुनवाई हुई.सुबह करीब 12.30 बजे से शुरू हुई सुनवाई में ईडी और पूर्व विधायक के वकीलों ने अपनी अपनी दलीलें दी.दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.लंच हुआ,इसके बाद भी बहस जारी रहीं.शाम 5 बजे बाद जज खगेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने बलजीत यादव को 3 दिन के रिमांड पर भेजा अब अगली पेशी 7 फरवरी को होगी.स्पोर्ट्स किट घोटाले में फंसे बलजीत यादव ने कहा कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.उन्होंने बहरोड पर विधायक जसवंत यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने मंदबुद्धि बेटे को विधायक बनाना चाहते है और खुद स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है.हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद मिले गिरफ्तार किया गया. तीन बार समन,लेकिन नहीं पहुंचे ED दफ्तर- ED की ओर से वकील अपेक्षा तिवारी ने बताया आरोपी को 2025 में भी तीन बार समन दिए गए थे. लेकिन उन्होंने इन्वेस्टिगेशन के दौरान कॉपरेट नहीं किया. इसलिए ED ने उन्हें अरेस्ट किया है. ED ने आज उनकी रिमांड के लिए एक एप्लीकेशन दी थी जिसमें 6 दिन की रिमांड मांगी थी. इस पर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है. उनका कहना था कि RTPP नियमों के तहत टेंडर नहीं में गड़बड़ी हुई. कई फर्मों बनाकर विधायक कोष से स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए फायदा उठाया. फर्मों में मिलीभगत को लेकर ED की जांच जारी है. ED की जांच में सामने आया है कि फर्म के जरिए बलजीत यादव के रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए.ED ने जांच के दौरान नकद और संपत्ति के कागजात बरामद किए थे. गिरफ्तारी को अवैध बताया- बलजीत यादव के वकील एडवोकेट भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि कोर्ट में गिरफ्तारी को अवैध बताया.कोर्ट में जम्मू कश्मीर के केस का उदाहरण देकर दलील दी गई. बलजीत यादव की ओर से तर्क दिया गया कि जब भी इनका समन के द्वारा बुलाया गया कोर्ट के समक्ष पेश हुए और हर बार कॉर्पोरेट करने को तैयार रहे फिर भी जानबूझकर कार्यवाही की.जिस फर्म के पास पैसे आने की बात कही जा रही है. उस व्यक्ति से बलजीत यादव का संपत्ति विवाद पहले से है.टेंडर अखबार में प्रकाशित करवाए गए थे.प्रक्रिया के मुताबिक पंचायत समिति की ओर से टेंडर प्रकाशित करवाए गए, उसमें बलजीत का कोई लेना-देना नहीं है.बलजीत यादव के खाते में सीधे पैसे नहीं आए.बलजीत यादव की ओर से कोर्ट में एक एप्लीकेशन भी लगाई गई थी,जिसमें घर से खाने की डिमांड की गई थी.इस पर कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य अनुरूप पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की बात कही है.
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 13:56:58
Ghazipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने गाजीपुर में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित इस सुनवाई में पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। महिला आयोग के समक्ष घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसे कुल 11 प्रकरण रखे गए। इनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एक मामले में आपसी समझौते के बाद पीड़िता की विदाई भी कराई गई। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शेष मामलों में शीघ्र जांच कर न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में महिला थाना प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और वन स्टॉप सेंटर की टीम भी मौजूद रही। महिला आयोग की इस पहल से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 04, 2026 13:52:13
Danapur, Bihar:दानापुर के एक कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 2025 की हमारी घोषणा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक घोषणा है सभी ब्लॉक में हम डिग्री कॉलेज खोलेंगे. बिहार का बजट ऐतिहासिक है केंद्र की बजट में भी बिहार जैसे राज्य को सारी चीजों को स्थापित करने की व्यवस्था की गई है आपने देखा होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से लेकर के आपको झाझा तक लगभग थर्ड और फोर्थ लाइन बनाने की 17000 करोड़ उपलब्ध कराया गया है बुलेट ट्रेन चलाए जाएंगे बिहार को आधुनिक तौर पर खड़ा करने का काम किया. वही बंगाल में एस एआर को लेकर के ममता दीदी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता दीदी को बिहार के लोगों से सीखना चाहिए बिहार के लोगों के बीच में SIR हुआ और एकदम निष्पक्ष हुआ बिहार में जो मृत्य लोग थे उन्हें अलग किया गया जहां डुप्लीकेसी थी उन्हें हटाने का काम किया गया उनको ऑप्शन दिया गया जो बाहर में लोग थे उनको ऑप्शन दिया गया आप कहां वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे इसलिए ममता जी को डरने की जरूरत नहीं है लोकतंत्र है लोकतंत्र में जनता तय करती है. राहुल गांधी पर जब पूछा गया तो वाह बिना बोलते चलते बने
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Feb 04, 2026 13:51:54
:सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता, आवास व सुरक्षा उपायों के दिए निर्देश गुलदार की धरपकड़ हेतु पिंजरे, ट्रैप कैमरा, सोलर लाइट व विशेषज्ञ टीम की तैनाती विगत दिवस जनपद के विकासखंड अगस्त्यमुनि अंतर्गत ग्राम सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) में गुलदार के हमले से मृतक पांच वर्षीय बालक के पीड़ित परिजनों से आज जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस विषम परिस्थिति में धैर्य एवं हौसला बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 04, 2026 13:51:27
Saharanpur, Uttar Pradesh:यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी करवाई सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी और पुलिस टीम के साथ मिलकर शहर के विभिन्न जगहों पर यातायात नियम का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाना एवं मार्गो पर जाम की समस्या से निजात दिलाना है। यातायात पुलिस सहारनपुर द्वारा शिकंजा व्हील क्लैंप अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नो पार्किंग जोन में खड़े 117 वाहनों एवं ओवर स्पीडिंग करने वाले 223 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी अमित तोमर ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी उन्होंने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की ह
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top