Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
मालदा में कांग्रेस नेता नारेंद्रनाथ साहा की कार से हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
RSRanajoy Singha
Oct 07, 2025 05:16:14
Malda, West Bengal
মালদা: মালদার হরিশ্চন্দ্রপুর ১ নং পঞ্চায়েত সমিতির শিক্ষা কর্মাধ্যক্ষ ও কংগ্রেস নেতা কে গাড়ি দিয়ে পিষে খুন করার অভিযোগ। অভিযোগ দলেরই এক কর্মীর বিরুদ্ধে। পুরনো শত্রুতার জেরেই এই খুন। পরিকল্পনা করে খুন করা হয়েছে বলে অভিযোগ মৃতর পরিবারের। এই ঘটনায় গুরুতর আহত হয়েছেন বেশ কয়েকজন। শিলিগুড়ি হাসপাতালে রেফার করা হয়েছে।। অভিযুক্ত বিপদ মণ্ডল থানায় আত্মসমর্পণ করেছেন বলে, পুলিশ সূত্রে খবর। ঘটনার পর থেকে এলাকায় ব্যাপক চাঞ্চল্য। তদন্ত শুরু করেছে হরিশ্চন্দ্রপুর থানার পুলিশ। মৃতের নাম নরেন্দ্রনাথ সাহা ( ৪৫)। বাড়ি হরিশ্চন্দ্রপুর থানার কনুয়া এলাকা। কংগ্রেস পরিচালিত হরিশ্চন্দ্রপুর এক নং পঞ্চায়েত সমিতির শিক্ষা কর্মদক্ষ ছিলেন নরেন্দ্রনাথ সাহা। গতকাল রাত্রে এ বিষয়ে বচসার পরেই নরেন্দ্রনাথ কে গাড়ি দিয়ে পিষে খুন করা হয় বলে অভিযোগ। বাকিরা অসংখ্য জনক অবস্থায় শিলিগুড়িতে ভর্তি।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Oct 07, 2025 07:16:37
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी.क्या सच है और क्या झूठ - यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है। हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मोडिया के सामने बैठते हैं। आप भी बैठिए और में भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है। मैं जानती हूँ कि में अपनी बात सिद्ध कर सकती है। यदि आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए। जहाँ तक चुनाव का प्रश्न है. यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पल्ली के रूप में स्वीकार करते हैं, तो में चुनाव नहीं लड़ेंगों, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं। और जहाँ तक आपने 'डेढ़ घंटे बैठने की बात कही है, तो आपके फ़्लैट में मेरे आने और वहाँ से जाने की सारी फुटेज सीसीटीवी में उपलब्ध है। मैं आशा करती हूँ कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे। आपकी पत्नी, ज्योति
3
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 07, 2025 07:16:27
Banswara Rural, Rajasthan:आमजन मे विश्वास अपराधियों मे डर राजस्थान पुलिस का यह स्लोगन बांसवाड़ा जिले मे चरितार्थ होता जा रहा हैँ। जी हा आईपीएस सुधीर जोशी ने जब से बांसवाड़ा जिले के एसपी की कमान संभाली तभी से बांसवाड़ा जिले मे अपराधियों मे भय का माहौल देखने क़ो मिल रहा हैँ। एसपी ने बांसवाड़ा जिले मे महज अपने 72 दिनों के कार्यकाल मे 3 हजार से अधिक अपराधियों क़ो जेल की सलाखों मे भेज दिया हैँ। इन अपराधियों मे हत्या, लूट, चोरी, डकैती, आम्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्कर जैसे अपराधी शामिल है। एसपी के निर्देशन मे बांसवाड़ा पुलिस लगातार अभियान चलाकर जिले के सभी अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस के अपराधियों पर इस एक्शन से जनता मे भी पुलिस के प्रति एक पॉजिटिव सोच दिखाई दे रही है और जनता भी पुलिस के एस एक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे है। इन ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा.. बांसवाड़ा पुलिस ने हाल मे ही मे हुए 6 ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है,गढ़ी सर्कल मे विकास भाटिया हत्याकांड,आनंदपुरी सर्कल मे कलावती हत्याकांड, कुशलगढ़ सर्कल मे शिल्पा और युवक हत्याकांड और खमेरा सर्कल मे महिला की हत्या का मामला, इन सभी हत्याओं का खुलासा पुलिस ने तत्काल किया और इन सभी हत्याओं मे लिप्त 9 आरोपियों क़ो सलाखों के पीछे डाला। 33 से अधिक चोरीयों का खुलासा.. बांसवाड़ा जिले मे लगातार मंदिरो, स्कूल और सुने मकान मे चोरी की वारदात हो रही थी, जिस पर एसपी ने अलग अलग थाना क्षेत्र की टीम बनाई और चोर गिरोह का खुलासा किया, पुलिस ने 66 चोरों क़ो गिरफ्तार किया और करीब 33 से अधिक चोरी की वारदातो का खुलासा किया। मादक पदार्थ और शराब तस्करों पर एक्शन... पुलिस ने जिले मे अवैध शराब की तस्करी और मादक पदार्थ की तस्करी क़ो रोकने के लिए अभियान चलाया और करीब 70 से अधिक आरोपियों क़ो गिरफ्तार किया। हाल मे मे पुलिस ने 3.50 लाख की MD के साथ एक तस्कर और शराब से भरी कार क़ो जब्त कर दो तस्करों क़ो गिरफ्तार किया। बाइक चोर गिरोह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे.. जिले मे लगातार हो रही बाइक चोरी क़ो रोकने ग़ो लेकर एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों क़ो निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने चोरी की 22 वाहन बरामद किए, पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह पकड़ा जिससे 15 चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने तीन वाहन चोरों क़ो भी गिरफ्तार किया। ऐरिया डोमिनेशन अभियान मे एक्शन.. बांसवाड़ा एसपी ने राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे ऐरिया डोमिनेशन अभियान मे ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। एसपी ने 72 दिनों मे 12 बार इस अभियान क़ो जिले मे चलाया और 3 हजार 500 से अधिक बदमाशों क़ो गिरफ्तार किया। इन बदमाशों मे कई शातिर वांछित अपराधी भी शामिल है। यातायात नियमो की अनदेखी पर ही नजर.. एसपी ने यातायात नियमो की अनदेखी पर भी नजर बना रखी है, एसपी के निर्देशन मे पुलिस ने दो माह मे 7 हजार 6 सो 85 चालान बनाए है, जिसमे 185 एमवी एक्ट मे 221,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 435 के खिलाफ चालान, बिना सिटबेल्ट के 440 और अन्य एक्ट मे 6589 चालान बनाए है। 1 - वीओ- पुलिस का एक्शन 2 - बाइट- बांसवाड़ा एसपी - सुधीर जोशी 3 - पीटीसी- अजय ओझा बांसवाड़ा
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Oct 07, 2025 07:16:04
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा। मंगलवार सुबह पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में बने एक मकान के बाथरूम में घुस गया। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मोहल्ले में रहने वाले पंकज तिवारी के मकान में किरायेदार सुरेश कुमार ने रात करीब डेढ़ बजे कुत्तों के अजीब भौंकने की आवाज सुनी। बाहर आकर उन्होंने देखा तो बाथरूम का दरवाजा खुला था। हालांकि, उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वे अंदर लौट गए। सुबह करीब पांच बजे दोबारा कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाथरूम के पास खून फैला हुआ था और एक कुत्ता घायल पड़ा था। अंदर झांककर देखा तो बाथरूम में तेंदुआ बैठा हुआ था。 डर के माहौल में सुरेश कुमार ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वन विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और एनटीडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद तेंदुए को इलाज के लिए रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि बीते डेढ़ महीनों में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में यह चौथा तेंदुआ है जिसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भी नगर क्षेत्र के आठ से दस स्थानों पर तेंदुए की गतिविधियों की सूचना मिल रही है, जिसके मद्देनज़र वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Oct 07, 2025 07:15:51
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्यवाही कर आज मंगलवार को तस्करी, हत्या के प्रयास, लूट, हथियार जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे आरोपियों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर बुलडोजर चला उसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपियों द्वारा श्री नाथ जी मंदिर नाथद्वारा की खातेदारी जमीन पर कब्जा कर 4 आलीशान मकान का निर्माण किया गया था। जिसे आज बुलडोजर चला जमींदोज कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर एसडीएम अभिषेक चारण, एएसपी चिरंजीलाल मीणा, डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा, तहसीलदार नरेंद्र मीणा सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम अभिषेक चारण ने बताया कि श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा की झालावाड़ में स्थित 28 बीघा खातेदारी भूमि पर अपराधियों के द्वारा अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया गया था, जिसे आज हटाने की कार्रवाई की गई है। श्रीनाथ जी मंदिर मंडल नाथद्वारा के मुख्य निष्पादन अधिकारी द्वारा अपराधियों द्वारा मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जे व अवैध निर्माण की शिकायत दी गई थी। कार्यवाही से पूर्व अतिक्रमियों को जिला प्रशासन के द्वारा अंतिम नोटिस भी दिया गया था। उधर मामले को लेकर एसपी अमित कुमार ने बताया कि मंदिर की खातेदारी जमीन पर अब्दुल हफ़ीज़ और अन्य सदस्यों ने जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण किया था। अब्दुल हफ़ीज़ पर चोरी,डकैती,आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 12 मुकदमें दर्ज है। यहां रह रहे अरबाज उर्फ शब्बीर पर 10 मुकदमे, सलमान पर एक एनडीपीएस का मुक़दमा और अब्दुल रशीद पर तीन मुकदमे आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के दर्ज है। ऐसे में अपराधियों के द्वारा न सिर्फ मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था, बल्कि यही से आपराधिक गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे थे।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 07, 2025 07:15:30
Bhilwara, Rajasthan:रायला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121.350 किलो डोडा चूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार रायला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 121.350 किलो डोडा चूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भीलवाड़ा से गुलाबपुरा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर की गई। थानाधिकारी बच्छराज चौधरी के नेतृत्व में रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार (नंबर RJ45 CF 6814) पुलिस जाब्ता देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैरिकेड्स लगाकर कार को रुकवाया。 जांच के दौरान कार में सवार दोनों व्यक्तियों के हावभाव संदिग्ध लगे। तलाशी लेने पर कार के भीतर कट्टों में भरा हुआ अवैध ड Dodा चूरा मिला। मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांगीलाल विश्नोई (42) पुत्र कोजाराम निवासी खिलेरी, थाना कापराड़ा (जोधपुर) और अशोक विश्नोई (27) पुत्र प्रेमाराम विश्नोई निवासी कांजी बा की ढाणी, थाना कापराड़ा (जोधपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह डोडा चूरा मंदसौर से जोधपुर ले जा रहे थे。 थानाधिकारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि कार में पाया गया डोडा चूरा 121.350 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया。 इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी बच्छराज चौधरी की सूझबूझ और नेतृत्व तथा कांस्टेबल नारायण सालवी की तत्परता और साहसिक भूमिका अहम रही। हालाकि नाकाबंदी की टीम में कांस्टेबल पुखराज कांस्टेबल ओमप्रकाश कांस्टेबल बनवारी लाल भी शामिल थे。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 07, 2025 07:15:12
Bhilwara, Rajasthan:ईरांस श्मशान घाट की बदहाल स्थिति — जर्जर टीन शेड और कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान रायला के निकटवर्ती ईरांस ग्राम पंचायत स्थित श्मशान घाट वर्षों से बदहाल स्थिति में है। यहां अंतिम संस्कार के लिए बना टीन शेड पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसकी छत और खंभों में दरारें आ गई हैं। टीन की चद्दर जगह-जगह से टूटकर लटक रही हैं, जिससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। रविवार को रात्रि को अल्टो कार की टक्कर से राकेश वैष्णव (27) पुत्र श्यामदास वैष्णव की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और साथी पिंटू घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। राकेश का हादसे के बाद शव को रायला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और गुलाबपुरा पुलिस टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसके बाद जब ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए ईरांस श्मशान पहुंचे, तो उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बरसात के पानी से रास्ते में कीचड़ हो रहा और नालियों नहीं होने रास्ते में खड्डे गंद पानी से भर गए थे, जिससे शव को श्मशान घाट तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के कंधो पर शव रोते बिलखते कीचड़ से निकलने दौरान बारिश से भी परेशानीया झलनी पड़ी और जर्जर अवस्था में टीन शेड में अंतिम संस्कार करना पड़ा। मानसी नदी के किनारे स्थित इस श्मशान भूमि पर बैठने या आश्रय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से शोकाकुल परिजनों व ग्रामीणों को खुले में खड़ा रहना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि यह टीन शेड लगभग 20 से 25 वर्ष पुराना है, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभों में दरारें हैं और अंदर सांप-बिछ्छू का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान भूमि के लिए भूमि आवंटित भी की जा चुकी है, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ जाने से अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया टीन शेड बनवाया जाए, श्मशान घाट तक पक्का मार्ग बनाया जाए, और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 07:12:54
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 07, 2025 07:00:45
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : अधूरे कार्यों और भ्रष्टाचार के आरोपों से भड़के ग्रामीण, अंबेडकर चौराहे पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना एंकर/इंट्रो : अरनोद ग्राम पंचायत क्षेत्र में अधूरे और घटिया विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास योजनाओं के लिए लाखों रुपये की राशि उठाने के बावजूद अधिकांश कार्य या तो अधूरे छोड़े गए हैं या फिर केवल कागजों में पूरे दिखा दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत से नगर पालिका बने हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पूर्व पंचायत कार्यकाल में किए गए अनेक कार्यों का कोई अता-पता नहीं है। कई स्थानों पर तो केवल नाममात्र की खानापूर्ति कर दी गई, वहीं जिन कार्यों को जल्दबाजी में पूरा किया गया गया, उनकी गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की रही। परिणामस्वरूप, पहली ही बरसात में सड़कों और नालियों की हालत खराब हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं का कहना है कि इन सबके पीछे भ्रष्टाचार और मिलीभगत की बू आती है। पंचायत अधिकारियों और ठेकेदारों पर मिलीभगत से राशि हड़पने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को कई बार शिकायतें भेजी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। इसी आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने अंबेडकर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। धरने से पहले ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी योगेश सिंह देवल को सौंपा, जिसमें अधूरे और कागजी कार्यों की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे अब केवल आश्वासनों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं, ताकि क्षेत्र में कार्य पारदर्शी तरीके से पूरे हो सकें और जनता का विश्वास प्रशासन पर कायम रह सके। बाइट- ग्रामीण
4
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Oct 07, 2025 07:00:31
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Oct 07, 2025 06:49:38
Kota, Rajasthan:महावीर नगर इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की लाइव तस्वीर सामने आई है, बाइक सवार एक बदमाश ने घर के बाहर नाली पर लगी लोहे की झाली उखाड़कर रफूचक्कर हो गया. चोरी की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, बदमाश अब लोहे के गेट व झाली तक को उखाड़ कर ले जा रहे हैं, महावीर नगर प्रथम इलाके में ही इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैकची सहित अन्य बदमाश बेखौफ होकर आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इनमें बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है, यह कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं
4
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 07, 2025 06:49:24
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडل\nजिला - भीलवाड़ा \nविधानसभा- मांडल\nस्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह\nजिला संवाददाता - दिलशाद खान \nTwitter:-\nहल I\nलुहारिया में बदमाशों का तांडव, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप\nमांडल#भीलवाड़ा \n लुहारिया क्षेत्र में सोमवार को एक दर्जन बदमाशों ने घर पर पत्थरबाजी और गली गलौज की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपने घर में मौजूद थे। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व की गई कीचड़ फेंकने की वारदात के बावजूद मांडल पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे बदमाशों के हौसले और बढ़ गए हैं।\n\nपीड़ित शहनाज बानू ने बताया कि बदमाश थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान भी उनके ऊपर दबाव बनाने के उद्देश्य से थाने के बाहर खड़े होकर निगरानी बनाए रखे। उन्होंने कहा, "हमें हर समय डर सताता है। कभी भी ये लोग हमें जान से मार सकते हैं। अगर पिछले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई हुई होती तो वे इतने हिम्मत नहीं दिखा पाते."\n\nशहनाज ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि कीचड़ फेंकने की वारदात में शामिल आरोपियों को केवल पाबंद करके छोड़ दिया गया, जबकि उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए थी।\n\nपरिजनों का कहना है कि क्षेत्र में बदमाशों की बढ़ती सक्रियता से आमजन में भय का माहौल है। वहीं, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Oct 07, 2025 06:49:09
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top