Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darjeeling734101
दार्जीलिंग मेलो-टी फेस्टिवल का तीसरा संस्करण पर्यटन को बढ़ावा देता, जीटीए और पुलिस
KAKAYESH ANSARI
Dec 12, 2025 06:00:57
Darjeeling, West Bengal
The third edition of the Darjeeling Melo-Tea Festival started with a grand opening featuring culture, tradition, music and food, organized by the Darjeeling Police in support of the Gorkhaland Territorial Administration (GTA) and local groups. The festival will run until December 14 and will culminate with the 12th Darjeeling Hill Marathon. Anit Thapa (from GTA) handed over the key of an electric vehicle to the Mahakal Welfare Society to assist devotees who cannot walk up to Mahakal Temple; the service will be free for local people. During the CM’s last visit to Darjeeling, she stated she would provide an electrical device for such devotees and also announced plans to build a Mahakal Temple in Siliguri. GTA Chief Anit Thapa said the festival celebrates the soul of Darjeeling, blending world-famous tea with music, art and culture. As in previous years, the festival features competitions like D-Rock with Western and Nepali rock categories, with nine bands selected from places including Mizoram, Nagaland, Manipur, Howrah, Sikkim, Kalimpong and Darjeeling, and a total prize pool of Rs 28 lakhs for these events. Other attractions include local art, craft, cuisine, fashion shows, cultural programs and the D-MTB race from Takdah (prize money Rs 2 lakhs). The festival also reintroduced the forgotten Tenzing Norgey hike route at Rangaroon and promotes bird watching with information and contact persons for tourists. D-Create showcases feature reel creators who can win cash and meet Purna Rai, with top creators earning a spot in the Darjeeling Police Influencer Squad. Performances by bands like Chakra and Mantra, along with Purna Rai & Daju Bhai and Warmamala Pariwar, added to the festival’s vibrancy at Chowrasta. The D-Run takes place on the last day, offering 10 km and 21 km options with a total prize pool of around Rs 9.8 lakh. The festival continues to highlight local culture, art, craft and cuisine through stalls around Chowrasta, as well as tourism-focused events and activities for visitors.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 03, 2026 04:47:21
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर के धनौरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक आम के बाग को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि भू माफिया और लकड़ी माफिया की मिलीभगत से अवैध प्लाटिंग की तैयारी के लिए हरे-भरे और फलों से लदे आम के पेड़ों को रात के अंधेरे में काट दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बावजूद माफिया तत्वों के हौसले कम क्यों नहीं हो रहे। बताया जा रहा है कि सोमवार आधी रात के दौरान बाग में लगे कई आम के पेड़ों को काट दिया गया। मंगलवार सुबह जब एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया। मौके पर एक ट्रैक्टर चालक कटे हुए आम के पेड़ों की जड़ों को साफ करता हुआ दिखाई दिया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जमीन से सबूत मिटाकर उसे जल्द ही प्लाटिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आम का बाग काफी पुराना है और यहां लगे पेड़ पूरी तरह हरे-भरे और फलों से लदे हुए थे। आरोप यह भी है कि अवैध प्लाटिंग के मकसद से सुनियोजित तरीके से पेड़ों की कटाई कराई गई है। जानकारी के अनुसार इन पेड़ों का विवरण अभी भी सरकारी अभिलेखों और फर्द खतौनी में दर्ज है। यदि राजस्व और वन विभाग की ओर से निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई संभव है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या अवैध कटान व संभावित अवैध प्लाटिंग के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है या नहीं। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 03, 2026 04:46:49
Rohtak, Haryana:रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने खरावड आउटर बाईपास के पास गोली मारने व अपहरण करने की वारदात मे कड़ी मेहनत करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप डागर को कन्हेली पहरावर रोड पर मुठभेड के बाद उसके साथी सहित काबू किया गया है। आरोपियो से 02 पिस्तौल/रिवाल्वर, 03 रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियो को ईलाज के लिये पीजीआईएमएस रोहतक मे दाखिल कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है पुलिस को सूचना मिली की गांव खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी पर गोलियां लगी हुई है व आस पास खून व खोल पडे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया। गाडी मालिक की पहचान की गई। युवक की पहचान सत्यवान पुत्र स्व. दिवान निवासी खेडी साध, रोहतक के रुप मे हुई। सत्यवान की माता की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 37/2026 अंकित किया गया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि दिनांक 20.02.2026 को सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने कि लिये गाडी से खरखौदा गया हुआ था। जिसके बाद सत्यवान अपने किसी कार्य से सांपला तहसील मे गया हुआ था। जब सत्यवान गांव खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास पहुंचा तो ब्रेजा गाडी मे सवार सत्यवान पर अज्ञात युवको द्वारा गोलियां चलाई गई। अज्ञात युवक सत्यवान का अपहरण कर अपने साथ ले गए तथा गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमे प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, सीआईए-1, सीआईए- 2 स्टाफ व साइबर सेल को शामिल किया गया। दिनांक 24.02.2026 की सुबह कन्हेली पहरावर रोड पर जे.एन.एल. नहर में मृतक सत्यवान के शव को पुलिस ने बरामद किया। वारदात मे शामिल रहे 4 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 24.02.2026 को आरोपी मनीष व मंजीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 05 देसी पिस्तौल व 05 रौंद बरामद हुये थे। दिनांक 26.02.2026 को सुशील व अजय को गिरफ्तार किया गया। दिनांक दौराने जांच वारदात मे फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के साथ मुठभेड़ दिनांक 02.03.2026 को सीआईए-2 स्टाफ टीम को सूचना मिली की सत्यवान हत्याकांड मे शामिल रहे दो मुख्य आरोपी शिवाजी कॉलोनी एरिया मे घूम रहे है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कादयान ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये सीआईए-2 स्टाफ की टीम का गठन कर शिवाजी कॉलोनी एरिया की तरफ रवाना किया गया। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने कन्हेली पहरावर रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवको को रोकने की कोशिश की। युवको ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर किये। पुलिस टीम ने युवको को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। उसके बाद भी युवको ने पुलिस टीम पर फॉयर किये। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवको पर फायर किया। जो इसी दौरान युवको को पैरो पर गोली लग गई। सीआईए-2 स्टाफ द्वारा युवको को काबू किया जिसकी पहचान प्रदीप पुत्र प्रताप निवासी झाडौदा कलां, दिल्ली व सोमबीर पुत्र महेन्द्र निवासी मदीना रोहतक के रूप मे हुई है। युवको के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 3 रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। युवको को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। मुठभेड़ में दोनो तरफ से करीब 14 राउंड फायर हुये है। 9 फायर आरोपी ने पुलिस टीम पर किए है। जवाबी कार्यवाही में 5 फायर पुलिस टीम द्वारा किये गए है। बाइट -सतीश कादयान ,इंस्पेक्टर सीआईए रोहतक आरोपियो का आपराधिक रिकार्ड: आरोपी प्रदीप डागर पर 7 मामले दर्ज है। जिला रोहतक मे साल 2009 व 2010 में थाना सांपला मे हत्या की धाराओं के तहत 3 अलग-अलग मामले दर्ज है। साल 2015 में एक मामला अवैध हथियार का थाना शहर रोहतक मे दर्ज है। इसके अलावा डकैती, स्नैचिंग, अपहरण आदि धाराओं के तहत राजस्थान व झज्जर मे एक-एक मामला दर्ज है। इसके अलावा एक हत्या का मामला दिल्ली में भी दर्ज है जिसमें मृतक व्यक्ति की अभी तक लाश पुलिस को नही मिली है। आरोपी सोमबीर के खिलाफ दो मामले दर्ज है। साल 2021 में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रय़ास के तहत एक मामला थाना कलायत, कैथल व साल 2014 में चोरी की धाराओ के तहत एक मामला थाना शहर करनाल मे दर्ज है। रंजिश:- सत्यवान ने 2018 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी। जिसमे सत्यवान को स्थानीय अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। सत्यवान द्वारा हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी है। करीब 6 महीने पहले सत्यवान हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसी रंजिश के तहत सत्यवान की हत्या की गई है। गिरफ्तार आरोपीः- 1. प्रदीप डागर पुत्र प्रताप निवासी गॉव झाडोदा कलां, दिल्ली 2. सोमबीर पुत्र महेन्द्र निवासी गांव मदीना, रोहतक सीआईए-2 टीम:- 1. उप.नि. सतीश कादयन, प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ, रोहतक 2. स.उप.नि संत कुमार, स.उप.नि. दिनेश, स.उप.नि. जसबीर, मुख्य सिपाही प्रवीन सिपाही नवीन, सिपाही प्रदीप, सिपाही विकास
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 03, 2026 04:46:37
Patna, Bihar:पटना में ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय (DTO) ने चालान (ट्रैफिक जुर्माना) संबंधी नए सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब अगर किसी वाहन ने एक ही गलती की है, तो पूरे दिन में उसके खिलाफ सिर्फ एक बार ही चालान काटा जाएगा (पहले दिन में एक ही गलती पर कई बार चालान कटने की शिकायतें आ रही थीं... एक ही दिन में एक बार ही चालान कटेगा अब किसी वाहन का अगर एक ही प्रकार का उल्लंघन हो तो दिन में एक से अधिक बार चालान नहीं काटा जाएगा। पुराने सिस्टम में कई बार अलग-अलग जगहों पर एक ही गलती के लिए बार-बार जुर्माना कट जाता था, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती थी। तकनीकी अपडेट के बाद डिजिटल/मोबाइल चालान सिस्टम अब पहचान करेगा कि जिस वाहन को पहले ही चालान किया जा चुका है, उसी दिन दूसरी बार वैसा चालान नहीं कटेगा। वाहन चालकों की शिकायतों के कारण कई वाहन चालकों के रोज़ाना एक ही गलती के लिए 4–5 चालान कटने की शिकायतें डीटीओ कार्यालय तक पहुंचीं। इस पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने सिस्टम अपडेट कर यह नया नियम लागू किया।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 03, 2026 04:46:29
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे दो परिवारों के बीच हुई भीषण मारपीट की घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। विवाद का कारण बना तीन बकरियों की मौत, घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है उधर इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है। मसला गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के पहाड़ पर बसे दुबियाठी टोला की है। विवाद का कारण बना बकरियों के झुण्ड को खेती चराने को लेकर। यह विवाद इतना बढ़ गया की एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई वहीं मृतक के दो पुत्रों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मृतक का नाम सूर्य देव यादव (55) वर्ष बताया गया है। घायलों में महेश यादव व गणेश यादव के नाम शामिल हैं। घटना की सुचना पा कर बड़गड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए शव को अपने कब्जे में लिया व अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मृतक सुर्यदेव यादव के तीन बकरी को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कवलिया देवी द्वारा जहर दे कर मार दिया गया था। जिसकी सुचना मृतक सुर्यदेव द्वारा टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो को दे कर मरे हुये बकरी का फोटो लेने के लिये जैसे हि मोबाइल निकाले वैसे हि वहां मौजूद रामकिशुन यादव, राजु यादव, संतोष यादव कौलिया देवी आदि सहित कुल ग्यारह लोगों ने टांगी व लाठी से पीट kar सुर्यदेव यादव की हत्या कर दी वहीं मृतक के दोनों पुत्र महेश यादव व गणेश यादव को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इधर महेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया। उन्होंने अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाई है। इधर इस संबंध में मोबाइल से पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि हत्या व हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में कुल ग्यारह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई जारी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 04:46:23
1
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 03, 2026 04:46:16
Ranchi, Jharkhand:आज चंद्र ग्रहण लगने के कारण राजधानी रांची में होली का त्योहार नहीं मनाया जा रहा है। बता दें कि कल विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ था, लेकिन आज ग्रहण के सूतक काल की वजह से रंगों का उत्सव स्थगित कर दिया गया है। सूतक को ध्यान में रखते हुए राजधानी रांची के तमाम मंदिरों के पट बंद कर दिए गए हैं। वहीं रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। बताया गया है कि संध्या 8 बजे विशेष पूजा के बाद मंदिर के पट आम भक्तों के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद अगले दिन होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पहाड़ी मंदिर के पुजारी ने बताया कि सूतक काल में भगवान के नाम का जाप करने से बड़े से बड़ा कष्ट भी दूर हो जाता है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 03, 2026 04:35:02
Bijnor, Uttar Pradesh:होली के पूजन के बाद किया होलिका दहन। बिजनौर जिले में 1895 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। पूरे जिले में शांति और सुरक्षा के साथ आयोजन किया गया। डीएम और एसपी ने होलिका दहन से पहले पैदल मार्च किया। एसपी अभिषेक झा ने पुलिस लाइन में मंत्रोचार के द्वारा पूजन किया और होलिका दहन से पहले पूजन किया। होलिका दहन होली के पूजन के बाद किया गया। पुलिस लाइन में मौजूद सभी अफसर व कर्मी थे। वीओ: बिजनौर जिले में 1895 स्थानों पर देर रात होलिका दहन हुआ। सभी जगहों पर विधि-विधान से पूजन कर उसके उपरांत दहन किया गया। लोग गन्ने के ऊपर जौ बाँधकर भूना गया। जिले भर की सभी होलिका दहन जगहों पर पुलिस सुरक्षा रही। उधर नगर में डीएम जसजीत कौर और एसपी ने पैदल भ्रमण कर स्थानों का जायजा लिया। वही एसपी ने पुलिस लाइन में पूजन किया और दहन किया। इस दौरान सभी बड़े अफसर मौजूद थे।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 03, 2026 04:34:14
Patna, Bihar:पटना में साल का पहला चंद्र ग्रहण है और ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा और किस तरीके से विशेष है, इसको लेकर बिहार के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. राजनाथ झा ने जी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह चंद्र ग्रहण विशेष है। आकाश मंडल की यशोभाभीक क्रिया है। पूरे भारत में सिंह राशि में है। 5:50 से 6:46 तक रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाता है, तो 8:50 से सूतक लग गया, जिसमें मंदिर एक कपाट बंद होते हैं, कहा जाता है सूतक में भगवान के विग्रह और को स्पर्श नहीं किया जाता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण बढ़िया है; इसमें व्यक्ति को पूजा पाठ, जप, भगवान का कीर्तन करना चाहिए। ग्रहण अवधि में जो पूजा पाठ या जाप किया जाता है, वह दाढ़े 10 गुना तक फलदाई माना जाता है। व्यक्ति अपने इष्ट का पूजन करना चाहिए। गर्भवती महिला, बीमार लोग, बच्चों के लिए धर्मशास्त्र के अनुसार ग्रहण नियम नहीं है। बच्चे, वृद्ध रोगी के लिए कोई नियम लागू नहीं होता है; वह दवा ले सकते हैं, पानी ले सकते हैं। खासकर प्रसूति महिलाओं पर कोई प्रभाव न पड़े, बुरा प्रभाव न पड़े; इसलिए एक धागा नाक से सीख तक नाप कर किसी कोने में नाप कर रख दे, जिससे ग्रहण का बुरा प्रभाव न पड़े। जो खाद्यान्न होते हैं, उनमें विकृतियाँ आती हैं; अन्न दूषित होता है, वह अन्न खाने से हमारे शरीर में कई तरह के रोग विषाणु उत्पन्न होते हैं। कोई भी भोज्य पदार्थ में व्यक्ति को तुलसी रख देना चाहिए, जिससे वह पवित्र नहीं होता है; ग्रहण समय में यह नियम करना चाहिए। कोई भी आकाश मंडल में सूर्य-चंद्रमा पर किसी भी तरह का ग्रहण आता है तो राशियों पर विभिन्न प्रभाव पड़ता है, क्योंकि चंद्रमा को मन कहा गया और सूर्य को आत्मा। विभिन्न राशियाँ इन ग्रहों के आधार पर प्रभावित हैं: मेष राशि के व्यक्ति के लिए थोड़ा चिंता बढ़ेगी; वृष राशि के लिए व्यथा होगी; मिथुन राशि वाले को धन की प्राप्ति होगी; कर्क राशि को क्षति होगी; सिंह राशि को विश्वास घात हो सकता है; कन्या राशि के जातक को हानि; तुला राशि को अर्थ लाभ; वृषभ लाभ को धन के लाभ होंगे; कुंभ राशि के व्यक्ति को पारिवारिक पीड़ा हो सकती है; मीन राशि के जातक को सुख की प्राप्ति होगी। जिस पर भी बुरा प्रभाव है, वह इष्ट को पूजा-जप करें और अगला पूर्णिमा तक इसका प्रभाव रहेगा, उसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 03, 2026 04:33:57
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - खूँटी में होली की उमंग । एंकर - खूँटी में होली का रौनक दिखने लगा है । होली की छुट्टी से पहले बच्चे हो या बड़े सभी एक दूसरे को अमीर लगाकर होली का अनुभव करने लगे हैं। विद्यार्थीों ने भी घर जाने से पहले होली खेली। इधर बिरसा महाविद्यालय में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी टुटी उपस्थित रही । इस होली मिलन समारोह में विद्यार्थियों ने जमकर होली खेली। वहीं एक दूसरे को होली मिलन पर पर्व की शुभकामनाएँ दी। जहांँ एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएँ दिए। वहीं छात्रों ने परम्परागत नृत्य के साथ होली का उल्लास मनाया ।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 03, 2026 04:33:34
Tonk, Rajasthan:घाड़ दरवाजे के पास शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ दूनी कस्बे में होलिका दहन का पर्व गुरुवार शाम पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद होलिका का दहन किया गया। घाड़ दरवाजे के पास प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी होलिका सजाई गई, जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने एकत्र होकर पूजा की। लोगों ने परंपरा अनुसार परिक्रमा लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कस्बे में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। होलिका दहन स्थल पर देर रात तक लोगों की भीड़ बनी रही। दूनी में होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top