733121
বিরল প্রজাতির সাপ উদ্ধার সরই হাটে
Buniadpur, West Bengal:বুনিয়াদপুর পৌরসভা সরাইঘাট এলাকায় বিরল প্রজাতির সাপ দেখতে পাই এলাকার লোকজন। এই নিয়ে আতঙ্ক ছড়ায় এলাকা জুড়ে। প্রচুর লোকজন ভিড় করে সরাইঘাট এলাকায় সে বিরল প্রজাতির সাপকে দেখার জন্য। খবর পেয়ে ছুটে আসে বনদপ্তরের লোকজন। প্রায় এক ঘণ্টা অপেক্ষার পর বনদপ্তরের লোকজন এসে এই বিড়াল প্রজাতির সাপ থেকে উদ্ধার করে নিয়ে যায় এবং আগামী কাল এই বিরল প্রজাতির সাপকে ছেড়ে দেওয়া হবে রায়গঞ্জ কুলিক ফরেস্টে।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिप्टी सीएम बैरवा ने भैराणा धाम के आसपास जमीन खरीदी के आरोप को बेबुनियाद कहा
Jaipur, Rajasthan:डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भैराणा धाम के आसपास कहीं भी जमीन खरीदने के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है दादू पंथी संतों के आंदोलन के दौरान कई नेताओं ने आरोप लगाये थे कि दूदू विधायक और डिप्टी सीएम प्रेम बैरवा ने भैराणा धाम के आसपास कई जमीनों के सौदे किये हैं जी मीडिया से खास बातचीत में प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि उन्होंने कोई जमीन नहीं खरीदी ये आरोप मिथ्या और मनगढंत हैँ कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए मुझ पर बेवजह के आरोप लगा रहे हैं उन्होंने सरकार और दादूपंथी संतों के साथ चल रही वार्ता को सकारात्मक बताया और जल्द मामले के समाधान की उम्मीद जताई0
0
Report
विश्व साइकिल दिवस: जिला जज कौशिक ने पर्यावरण-ईंधन बचत संदेश दिया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\n\nविश्व साइकिल दिवस पर जिला जज ने दिया संदेश\nजिला जज केशव कौशिक ने चलाई साइकिल\nसिविल लाइन स्थित आवास से साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज\nपीएम नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण अपील\nहाईकोर्ट के मितव्यता ओर ईंधन बचत के निर्देश की कि अनुपालन\njज ने कहा साइकिल सरल और सुलभ साधन\nजो ईंधन बचत के साथ प्रदूषण रहित\nसाथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी\nपर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत सभी की सामूहिक जिम्मेदारी\n\nविश्व साइकिल दिवस पर दौसा जिला जज केशव कौशिक ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर बड़ा संदेश देते हुए सिविल लाइन आवास से कोर्ट साइकिल चला कर पहुंचे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील की थी तो वही राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा भी मितव्यता और ईंधन संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए थे उसी की अनुपालन में जज केशव कौशिक साइकिल से कोर्ट पहुंचे जहां मौजूद न्यायिक अधिकारियों ओर अधिवक्ताओं से भी जिला जज ने अपील करते हुए कहा साइकिल सरल और सुलभ साधन है और प्रदूषण रहित है और इसमें ईंधन की जरूरत नहीं होती और साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी बेहतर होता है ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है छोटे-छोटे कामों के लिए लोग वहान की जगह साइकिल का उपयोग करें इससे हमारा पर्यावरण तो संरक्षित होगा ही साथ ही ऊर्जा की बचत होगी और एक स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में यह प्रेरणादायक कदम भी होगा ऐसे में कम दूरी की आवाजाही के लिए साइकिल एक बेहतर संसाधन है0
0
Report
RESA ने ब्लॉक नोडل विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए विशेष भत्ता माँगा
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में राजस्थान शिक्षा सेवा संघ RESA के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ब्लॉक नोडल विद्यालयों के प्राचार्यों को विशेष भत्ता देने की मांग की है। तहसीलदार एम. नसीर बेग मिर्जा को दिए ज्ञापन में बताया गया कि नोडल विद्यालय प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षा केंद्र संचालन, मूल्यांकन संग्रहण, पुस्तक एवं साइकिल वितरण सहित कई अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ती हैं। संगठन का कहना है कि सामान्य विद्यालयों की तुलना में नोडल विद्यालयों का कार्यभार अधिक है। RESA ने प्राचार्यों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत अथवा न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक विशेष भत्ता देने और नोडल विद्यालयों में अतिरिक्त एलडीसी या मैन विद मशीन पद सृजित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में फिट इंडिया साइकिल दिवस पर बच्चों के साथ रैली
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन- शाहपुरा लापिया मे देवनारायण फाउंडेशन ने फिट इंडिया के तहत साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई। फाउंडेशन ने सभी बच्चों को my भारत के लोगो की टी शर्ट वितरित किया गया। साइकिल यात्रा देवनारायण कोचिंग सेंटर से शुरू होकर गाडरी मोहल्ला जाट मोहल्ला बस स्टैंड चारभुजा नाथ मंदिर परिसर तक निकली। फाउंडेशन अध्यक्ष बबलु बबराणा ने बताया कि यह फाउंडेशन आस पास के बच्चों को शिक्षा स्पोर्ट्स में काम कर रहा है धीरे-धीरे चिकित्सा पुराने मन्दिर के जिणोद्वार महीला रोज़गार में काम करेगा। इस अवसर पर देवनारायण कोचिंग संस्थान के सचिव नारायण गाडरी नेहरू युवा महिला मण्डल की सचिव ममता गाडरी आदि युवाओं की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।0
0
Report
सूरजपुर में ओवरलोड कोयला-गिट्टी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का धावा, चक्का जाम से मुख्य मार्ग ठप
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर -- ओवरलोड कोयला और गिट्टी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल,, कल्याणपुर चौक पर ग्रामीणों ने शुरू किया धरना और चक्का जाम,, धरने की वजह से अंबिकापुर–सूरजपुर मुख्य मार्ग पर यातायात हुआ प्रभावित,, महान-2 और महान-3 खदानों से चल रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग,, सड़क खराब होने और हादसों के खतरे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी,, कल्याणपुर, पोड़िपा, मंजीरा, लटोरी समेत कई गांवों के लोग आंदोलन में शामिल,, प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे,, मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी,,0
0
Report
उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, भक्त बद्रीनाथ-हेमकुण्ड पहुँचे
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखण्ड में इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुँचकर चारों धामों के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। चमोली जिले के अंतर्गत बद्रीनाथ और हेमकुण्ड की यात्रा पर देश दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों की गर्मी के बीच यहां का सुहावना मौसम देख श्रद्धालुओं में खुशी देखी जा रही है। पहाड़ों में मौसम मेहरवान हुआ तो देश दुनिया से श्रद्धालुओं ने देवभूमि का रुख करना शुरू कर दिया है। बद्रीनाथ और हेमकुण्ड की यात्रा ने तो इस वर्ष रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। बद्रीनाथ धाम में तो श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने 1100 रुपये की पर्ची काट कर दर्शन करवाने का नियम भी लागू किया लेकिन इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं हो रही। लोग घंटों में लाइन में खड़े होकर भी दर्शन कर रहे हैं। पंजाब, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न स्थानों में तपती गर्मी पड़ रही है जिससे लोग भारी संख्या में देवभूमि आ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद के डेन कोचिंग सेंटर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, टिकट बुकिंग ठगी
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग.... मुरादाबाद के नामचीन स्कॉलर डेन कोंचिंग सेंटर के संचालक पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज, विगत 4 माह पूर्व मुरादाबाद में उदिसा के नाम से हुए सहित्योउत्सव कार्यक्रम के दौरान सेलिब्रेट्री मेहमानों के लिए हवाई जहाज के टिकिट बुक करा कर पैसे का पेमेंट नहीं करने की शिकायत पर हुआ है मुकदमा दर्ज, स्कॉलर डेन कोंचिंग सेंटर के संचालक विवेक ठाकुर सहित 3 लोगों पर ट्रैवल एजेंसी ने कराया है मुकदमा दर्ज, हेमंत मल्होत्रा ने कराया है स्कॉलर डेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 10 लाख रुपये से अधिक के टिकिट बुक कराने के है आरोप, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कांठ रॉड पर तहसील के पास स्थित है स्कॉलर डेन कोचिंग सेंटर, एसपी सिटी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार्यवाही जारी है। बाइट:-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी मुरादाबाद。0
0
Report
चंदौली में 111 मोबाइल बरामদ, कीमत 33 लाख 30 हजार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - पुलिस की बड़ी कामयाबी, 111 खोए और गुम मोबाइल बरामद... - बरामद मोबाइल की कुल कीमत 33 लाख 30 हजार बताई जा रही... - एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम की कार्रवाई... - CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मोबाइल किए गए ट्रेस... - एसपी ने मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द... - मोबाइल पाकर स्वामियों ने पुलिस टीम की सराहना... - सकलडीहा, चंदौली, मुगलसराय समेत विभिन्न थानों से हुई बरामदगी...0
0
Report
रामबाग के किराये के मकान से राकेश पटेल का शव, मौत की जांच शुरू
Ukhdand, Uttar Pradesh:म Mirzapur नगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग इलाके में बुधवार को एक किराए के मकान में रह रहे राकेश पटेल नामक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बांकी जानकारी के अनुसार राकेश पटेल केंद्रीय रूप से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के शाखा में लगभग 30 वर्षों से जनरेटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे और रामबाग स्थित ओम प्रकाश यादव के मकान में किराए पर रहते थे। परिवार लगभग एक माह पूर्व पैतृक घर चला गया था और वे अकेले रह रहे थे। सोमवार की शाम घर से लौटे थे। मंगलवार को उनकी बेटी ने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका; इसके बाद उसने परिचित को जानकारी दी। परिचित का भाई मकान पर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। उस समय तलब कुछ खास नहीं था, इसलिए वह वापस लौट गया। बुधवार को स्थिति वैसे ही बनी रही; संदेह बढ़ने पर डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश करने पर मकान के भीतर सीढ़ी के पास राकेश पटेल का शव पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वे उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज थे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अस्वस्थ होने के कारण सीढ़ियों से उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े, जिससे गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मकान मालिक ने बताया कि वे दो साल से रह रहे थे और अंदर से ताला बंद था।0
0
Report
Advertisement
मोतीपुर चीनी मिल फिर से चालू होने की घोषणा से किसानों में तेज़ उम्मीद
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मोतीपुर चीनी मिल को चालू करने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आश्वासन से Muzaffarpur क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी. बुधवार को मुख्यमंत्री के खुले मंच से मोतीपुर चीनी मिल को फिर से चालू करने की घोषणा के बाद क्षेत्र के किसान और आम लोग उत्साहित हैं. वर्षों से बंद पड़े मोतीपुर चीनी मिल के पुनः संचालन की संभावना से लोगों को नई उम्मीद मिली है; गन्ना किसान खुशी मनाते हैं और युवाओं में रोजगार की संभावनाओं की आशा जगी है. चीनी मिल संघ के महामंत्री रामप्रवेश राय ने कहा कि मिल के चालू होने से किसानों को लाभ और स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि मिल का संचालन क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र रहा है; मिल के बंद होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. अब सरकार की पहल से लोगों को उम्मीद है कि मिल शुरू होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर क्षेत्र के अलावा neighboring मोतिहारी जिले के लोग भी गन्ना खेती करते थे और यही मिल उनकी पेराई करती थी. मिल के बंद होने से किसान बेरोजगार हो गए. मोतीपुर मिल मुद्दा लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उठता रहा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषण में मिल चालू करने और मिल के चीनी का चाय पीने की बात कही थी, जिससे लोगों में उम्मीद जगी लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह आश्वासन दिया कि राज्य में कई चीनी मिल चालू होंगी और अगली बार मोतीपुर मिल को ही चालू किया जाएगा. किसान आस लगाए हैं.0
0
Report
मैनपुरी-चारा लेने गई किशोरी के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट पीडिता गंभीर रूप से हुई घायल ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी-चारा लेने गई किशोरी के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट पीडिता गंभीर रूप से हुई घायल पशुओं के चारे के खेत में शराब की बोतले डालने को लेकर किशोरी ने किया था विरोध विरोध करने पर किशोरी के साथ दबंगों ने की थी मारपीट, परिजनों ने अस्पताल में कराया था भर्ती पीड़िता एवं विकलांग पिता न्याय के लिए दर-दर भटकने को हो रहे हैं मजबूर चार दिन से पीड़ित परिवार लगातार अधिकारियों के यहां लगा रहा है चक्कर करहल पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर पीड़ित परिवार परेशान करहल थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव से जुड़ा है पूरा मामला0
0
Report
जगदलपुर केंद्रीय जेल में महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या, सुरक्षा पर सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद एक बार फिर केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, दरभा के चितापुर की रहने वाली जयमती बघेल ने रविवार तड़के कथित तौर पर अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर महिला सेल के अंदर आत्महत्या कर ली, जयमती बघेल लगभग दो महीने पहले अपने ही चाचा की हत्या के आरोप में जेल पहुंची थी, बताया जा रहा है कि मृतका का चाचा लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आवेश में आकर अपने चाचा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल में बंद थी, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली केंद्रीय जेल के भीतर महिला बंदी ने फांसी कैसे लगा ली? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयमती मानसिक रूप से काफी परेशान थी, उसके तीन छोटे बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि पति व परिवार के सदस्य उससे मिलने भी नहीं आ रहे थे। इसी अकेलेपन और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, कोतवाली थाने में इस मामले में मर्ग कायम किया गया है, केंद्रीय जेल के अंदर हुई मौत के कारण इस मामले की जांच न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
PMEGP से मुंगेर में उद्यमी बन रहे युवा, रोजगार का नया दौर शुरू
Munger, Bihar:प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से बदली तस्वीर: मुंगेर में उद्यमी बन रहे युवा, दूसरों को भी दे रहे रोजगार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) का लाभ लेकर मुंगेर जिले के युवा अब न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। इस योजना के तहत जिले में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। जिला मुख्यालय के बिंदवाड़ा महद्दीपुर रोड निवासी अरुण कुमार सिंह और गोपाल सिंह ने इस योजना का लाभ लेकर नमकीन उत्पादन की फैक्ट्री स्थापित की है। इस फैक्ट्री में आलू भुजिया, दालमोठ, आलू चिप्स, रिंग्स, चटोरी, कुरकुरे और पालक नमकीन सहित कुल आठ प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी सप्लाई आसपास के जिलों में की जा रही है। लाभार्थी गोपाल सिंह ने बताया कि वे पहले नोएडा की एक निजी चिप्स कंपनी में कार्यरत थे। वर्षों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने अपने जिले में ही उद्योग स्थापित करने का निर्णय लिया। जिला उद्योग विभाग से संपर्क करने पर उन्हें योजना के तहत बैंक से 30 लाख रुपये का ऋण मिला। इसके बाद अपनी पूंजी जोड़कर उन्होंने फैक्ट्री की स्थापना की। वर्तमान में इस यूनिट में करीब 20 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। बाइट : गोपाल सिंह लाभार्थी उन्होंने कहा कि यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए उद्यमी बनने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। वहीं, अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार की आवश्यकता और दूसरों को रोजगार देने की भावना से उन्होंने इस योजना के तहत फैक्ट्री स्थापित की। उन्होंने कहा कि फिलहाल आठ प्रकार के नमकीन बनाए जा रहे हैं और जल्द ही 22 प्रकार के उत्पाद तैयार करने की योजना है। बाइट : अरुण कुमार सिंह लाभार्थी फैक्ट्री में कार्यरत मुजफ्फरपुर निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पहले अपने जिले में कार्य करते थे, लेकिन अब मुंगेर में काम कर रहे हैं, जहां उन्हें अच्छा वेतन मिल रहा है। उन्होंने बिहार से बाहर काम कर रहे युवाओं से अपील की कि वे अपने राज्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। बाइट : धीरज कुमार श्री वास्तव जिला उद्योग विभाग के अधिकारी ऋषि परासर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत 70 लाभार्थियों को बैंकों से ऋण स्वीकृत कराया गया है, जिससे वे अपना उद्योग स्थापित कर रोजगार सृजित कर रहे हैं। bाइट : ऋषि परासर जिला उद्योग विभाग के अधिकारी0
0
Report
भिवंडी में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जिला कार्यालय तक जन मोर्चा निकाला
Thane, Maharashtra:भिवंडी वाढत्या महागाईविरोधात काँग्रेसचा प्रांत कार्यालयावर जनप्रभोक्ष मोर्चा दरवाढ कमी करण्यासाठी प्रांतांमार्फत राष्ट्रपतींना निवेदन वाढत्या महागाईविरोधात काँग्रेस च्या वतीने राज्यभर आंदोलन सुरू असून याच धर्तीवर भिवंडीतील काँग्रेसच्या पदाधिकाऱ्यांनी ठाणे जिल्हा ग्रामीणचे सरचिटणीस पंकज गायकवाड यांच्या नेतृत्वाखाली शेलार ते प्रांत कार्यालय पर्यंत जनप्रभोक्ष मोर्चा काढून मोदी सरकारचा निषेध नोंदवला. त्यानंतर इंधन दरवाढीसह LPG गॅस मधील दरवाढ, खाद्य पदार्थांच्या किंमतीमध्ये झालेली वाढ तसेच साहित्यांवरील 35 टक्के VAT कमी करून 5 टक्के करावे, घरगुती गॅस वरील 22 टक्के VAT कमी करावा या व अशा विविध मागण्यांचे निवेदन काँग्रेसच्या वतीने प्रांत कार्यालयामार्फत राष्ट्रपतींना देण्यात आले आहे.0
0
Report
राजस्थान पंचायत शिक्षक-विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा; महापड़ाव की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। संघ ने शिक्षा विभाग में संविदा नियम 2022 के तहत कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है। संघ का कहना है कि बजट घोषणा के अनुसार अनुभव संबंधी shithilता मिलने के बावजूद अब तक नियमितीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, जिससे संविदा कर्मियों में नाराजगी है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 10 जून से बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
