Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Cooch Behar736179
कोचबिहार के सातगाछी में बाघ के हमले से पाँच घायल, अस्पताल में भर्ती
DKDebojyoti Kahali
Nov 22, 2025 05:49:10
Cooch Behar, West Bengal
কেরচবিহার - মাথাভাঙ্গা বৈরাগীরহাট গ্রাম পঞ্চায়েতের সাতগাছি এলাকায় চিতা বাঘের আক্রমণে পাঁচজন গুরুতর আহত। আহতরা মাথাভাঙ্গা হাসপাতালে ভর্তি। জানা গেছে আজ সকালে ধান কাটতে একটি মহিলা জমিতে যায় এবং সেখানেই চিতাবাঘ তাকে আক্রমণ করে । ঘটনা খবর পেয়ে ছুটে আসেন আশেপাশের লোকজন । তারা ছুটে এলে চিতাবাঘ তাদের উপরেও আক্রমণ করে। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে যান বন দপ্তরের কর্মীরা । এলাকায় ব্যাপক চাঞ্চল্য।
100
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 22, 2025 06:30:07
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Nov 22, 2025 06:19:50
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल जंक्शन वैसे ही बड़े महानगरों से कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है, लेकिन अब इसकी रेल क्षमता और भी मजबूत होने जा रही है। रतलाम–नागदा सेक्शन में तीसरे और चौथे ट्रैक की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी, और अब रतलाम से बड़ोदा के बीच करीब 260 किलोमीटर लंबे तीसरे और चौथे ट्रैक के निर्माण की मंजूरी भी मिल गई है। जिसक़ा कार्य 3 साल मे पूरा किया जायेगा और करीब 9 हजार करोड़ का यही पूरा कार्य होगा इसके साथ ही रतलाम से बड़ोदा के बीच रेल मार्ग अब 4 लाइन ट्रैक का रूप ले लेगा, जो इस रूट को पश्चिम रेलवे का सबसे व्यस्त और हाई कैपेसिटी कॉरिडोर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। नए ट्रैक बनने से न सिर्फ मालवाहक ट्रेनों की आवाजाही में तेजी आएगी, बल्कि यात्री ट्रेनों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। जहां पहले ट्रेनों को क्रॉसिंग और सिग्नल पर रुकना पड़ता था, वहीं अब ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे यात्रा समय घटेगा और समयपालन बेहतर होगा। रेलवे की इस बड़ी परियोजना से उद्योगों, व्यापार, और पर्यटन को भी सीधा लाभ मिलेगा, और रतलाम की कनेक्टिविटी और विकास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।
13
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 22, 2025 06:18:37
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जेल के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोबाइल फोन पर आराम से बातचीत कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो बागपत जेल के भीतर का है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों में हैरानी और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया? क्या सुरक्षा में लापरवाही है, या फिर जेल के अंदर कोई बड़ा खेल चल रहा है। जेल प्रशासन से प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सवाल और भी गहरे हो रहे हैं। फिलहाल वीडियो की जांच की मांग तेज है और लोग कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
17
comment0
Report
ATArun Tripathi
Nov 22, 2025 06:18:22
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया बिग ब्रेकिंग उमरिया में लूट के आरोपी का पुलिस मुठभेड़ में शॉर्ट एनकाउंटर पुलिस जवान को मारने और हार्वेस्टर मशीन मालिक से लूट करने वाले आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर तीन दिन पहले पुलिस जवान पर राड से हमला कर किया था घायल वहीं हार्वेस्टर मशीन मालिक और रेल्वे कर्मी से लूट की थी घटना कारित करने वाले तीन आरोपियों की तलाश जंगल में पुलिस कर रही थी लगातार तीन दिनों से पुलिस ने लोढ़ा के जंगल को छावनी में तब्दील कर रखा था और आज दोनों तरफ से फायरिंग हुई है जिसमें एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है एनकाउंटर में आरोपी करिया लोनी को पैर में लगी है गोली जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
17
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Nov 22, 2025 06:18:08
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला: टाटा–चाईबासा मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र मे हुआ बड़ा हादसा, ई-रिक्शा पर हाईवा पलटने से 2 की मौत, 3 घायल सराइकेला के राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा के पास टाटा–चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस नियंत्रित करने में जुटी रही। पुलिस ने हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
16
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 22, 2025 06:17:52
18
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Nov 22, 2025 06:17:06
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदौला में एक युवक देवी मां के मंदिर से दानपेटी को चोरी कर ले गया. चोरी की यह वारदात मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि युवक मंदिर के अंदर से दानपेटी को ही उठाकर ले जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 11 बजे की है. जब सुबह मंदिर में पुजारी आए, तो उन्होंने मंदिर के अंदर से दानपेटी को गायब देखा और जब सीसीटीवी कैमरे चेक किये, तो उसमें युवक मंदिर की दानपेटी को ले जाते हुए नजर आया. घटना की शिकायत पुजारी ने थाना पुलिस से लिखित में की है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर युवक की तलाश में जुट गई है.
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 22, 2025 06:16:57
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के ड्राइवर को रोडवेज बस चलाते समय हॉर्न बजाना महंगा पड़ गया,हॉर्न बजाने पर एक महिला ने यूपी रोडवेज बस में चढ़कर चालक को पिटाई कर दी, और जमकर सड़क पर हंगामा काटा, महिला का आरोप था कि यूपी रोडवेज का चालक मना करने पर बार बार हॉर्न बजा रहा था। मामला मथुरा शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड का है,जहां अलिगढ़ से मथुरा चलने वाली यूपी रोडवेज बस संख्या यूपी 85 डी टी88 18 का चालक योगेश अपनी बस को अलिगढ़ से सवारी लेकर मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर लेकर जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में ट्रैफिक था,और महिला पैदल निकल रही थी।तभी योगेश ने बस का हॉर्न बजाया तो महिला को उसका हॉर्न बजाना नागवार गुजरा, और इसी बात को लेकर महिला सड़क पर हंगामा करने लगी।और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला ने यूपी रोडवेज की सवारियों से भरी बस में चालक योगेश की पिटाई कर दी।महिला द्वारा चालक को पिटता देख महिला के साथ मौजूद युवक ने भी चालक को थप्पड़ जड़ दिए।दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी होने लगी और लोग तमाशा देखते रहे। महिला का आरोप है कि उसके बाद हॉर्न बजाने की मना की गई तो बाबजूद उसके चालक लगातार हॉर्न बजाने लगा था। वहीं चालक योगेश का कहना था कि ट्रैफिक के कारण वह बस के लिए रास्ता बनाने के लिए हॉर्न बजा रहा था और इसी बात को लेकर महिला ने उनके साथ मारपीट कर दी। वैसे आए दिन यूपी रोडवेज चालक,कंडक्टर के साथ यात्रियों के विवाद के मामले आते रहते हैं जिसमे सबसे अधिक व्यवहारिक समस्या रहती है।लेकिन सड़क पर चल रही महिला द्वारा हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विबाद अब चर्चा का विषय बना हुआ है बाइट-चालक
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Nov 22, 2025 06:16:41
Ambala, Haryana:बुलेट के पटाखे बजाकर हवा बाजी करने वाले युवाओं की अब अंबाला में खैर नहीं, हरियाणा पुलिस की दबंग महिला SHO बोली अपने एरिया में नहीं चलने दूंगी यह हवा बाजी। मां-बाप से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को ना दे हेवी व्हीकल। अंबाला में इन दोनों युवा बुलेट के पटाखे बजा बजाकर हवा बाजी करते हैं, जिसकी वजह से एक तो लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो दूसरी तरफ कई बार हादसे भी हो जाते हैं, वही डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर आज अंबाला शहर सेक्टर 9 थाना की दबंग SHO सुनीता ढाका खुद सड़कों पर उतर गई और ऐसी हवा बाजी करने वाले युवाओं के चालान काटे। इस दौरान किसी का 10000 तो किसी का ₹15000 का चालान कटा, जिससे एक तो उन युवाओं को सबक मिलेगा और दूसरा उन्हें जो ऐसी हरकतें करने की कोशिश करते हैं। महिला SHO सुनीता ढाका ने बुलेट से पटाखे बचाने वाले बच्चों के परिजनों से अपील की है कि अपने बच्चों को भारी वाहन ना दें, आजकल बच्चों के लिए बहुत सी सहूलियत है उसका इस्तेमाल किया जाए और अगर चालान कट जाता है तो फिर आकर पुलिस से इसके लिए माफी ना मांगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top