Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Cooch Behar736179
कोचबिहार के राजयसभा सांसद अनंत महराज ने एसआईआर पर बड़ा दावा किया
DKDebojyoti Kahali
Oct 23, 2025 11:16:31
Cooch Behar, West Bengal
বিস্ফোৰক মন্তব্য কোচবিহারের রাজ্যসভার বিজেপি সাংসদ অনন্ত মহারাজের। কোচবিহারের রাজ্যসভার সাংসদ অনন্ত মহারাজ এসআইআর নিয়ে জানালেন যদি সঠিকভাবে এস আই আর হয় সেক্ষেত্রে কোচবিহারের মানুষের ৫০ শতাংশ নামেই বাদ পড়ে যাবে। সীমান্তবর্তী এলাকা কোচবিহার অনুপ্রবেশ যার মূল সমস্যা তিনি বলেছেন অনুপ্রবেশ কোচবিহারের ক্ষেত্রে সব থেকে বড় সমস্যা। ও প্রচুর মানুষ বাইরে থেকে এসে এখানে তাদের পরিচয় পত্র বানিয়েছেন । যার পিছনে তৃণমূল রয়েছে। নির্বাচন কমিশন যদি সঠিকভাবে এসআইআর করেন সেক্ষেত্রে সঠিক তথ্য সামনে আসা প্রয়োজন । কেউ আটকাতে পারবেনা। পাশাপাশি তিনি বলেন যারা এসআইআর নিয়ে হুমকি চমকি ধমকি দিচ্ছেন তাতে কোন লাভ হবে না। আগামী নির্বাচনে যারা ভাল কাজ করবে তারাই জিতবে। যদিও ঘুরিয়ে তিনি অনুপ্রবেশের পর যারা ভারতে এসে পরিচয় পত্র বানান তাদের ক্ষেত্রে তৃণমূলের হাত রয়েছে বলে একথা জানিয়ে দিয়েছেন।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
Oct 23, 2025 15:17:28
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात हुए शुभम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका, उसके भाई और मंगेतर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना त्रिवेदीपुरवा गांव में हुई थी, जहां गांव के पास खेत में अज्ञात लोगों ने ईंट से वार कर शुभम की हत्या कर दी थी। इसके बाद लोगों ने थाने के बाहर लाश रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शुभम का गांव की ही मैना नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच मैना की शादी उमेश वर्मा नामक युवक से तय हो गई थी। शुभम इसके बाद भी युवती से बात करता था और उसकी शादी का विरोध कर रहा था। इसी कारण प्रेमिका के परिवार के सदस्यों ने शुभम की हत्या की योजना बनाई। एसपी सिटी ने बताया कि प्रेम त्रिकोण में हत्याकांड को अंजाम दिया था, मृतक अपनी प्रेमिका के भाई के सामने वीडियो कॉल करके बतियाता था, जो बात उसके भाई को चुभती थी, वहीं बहन की शादी न होने से उसके भाई की शादी में अड़ंगा बना हुआ था, जिसे लेकर दिवाली की शाम मैना के भाई अजय वर्मा ने शुभम को शराब पिलाने के बहाने खेत में बुलाया था। वहां उमेश वर्मा जो बहन का मंगेतर था और एक साथी अजय कन्नौजिया के साथ मिलकर उन्होंने शुभम पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे मृतक का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए थे। सर्विलांस, स्वाट और रानीपुर पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मैना, उसके भाई अजय, मंगेतर उमेश और अजय कन्नौजिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 23, 2025 15:17:08
Ujjain, Madhya Pradesh:24 घंटे के भीतर मंदिर के महेश पुजारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो साधु संत महाकाल मंदिर प्रांगण में धोनी रमा कर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार, गर्भगृह में दर्शन के दौरान संत के पहनावे और पगड़ी को लेकर महंत महावीर नाथ और पुजारी महेश शर्मा के बीच शुरू हुआ विवाद थमने के बजाय अब 'महा-विवाद' का रूप ले चुका है। यह पहला मौका है जब मंदिर में किसी विवाद की जांच के आदेश दिए जाने के बाद भी मामला शांत होने के बजाय और अधिक गरमा गया है। इस विवाद ने अब स्थानीय दायरे से बाहर राष्ट्रीय स्तर पर संत समाज का ध्यान खींचा है। नाथ संप्रदाय के दो बड़े संत और राजनेता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के तिजारा से विधायक संत बालक नाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। चूंकि महंत महावीर नाथ भी नाथ संप्रदाय से हैं, इसलिए संप्रदाय के शीर्ष संतों का इस मामले में हस्तक्षेप पुजारी महेश शर्मा के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। दोनों ही संतों ने मंदिर के पुजारी के व्यवहार की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की है, जिससे संत समाज का पक्ष और मजबूत हो गया है। आम तौर पर महाकालेश्वर मंदिर में जांच के आदेश के बाद मामले शांत हो जाते थे, लेकिन इस बार संत समाज का आक्रोश गहरा है। पुजारी महेश शर्मा और महंत महावीर नाथ दोनों ही मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुजारी महेश शर्मा ने महावीर नाथ पर 'मंदिर की छवि खराब करने' और 'धक्का देने' का आरोप लगाते हुए एफआईआर और पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। वहीं, महंत महावीर नाथ ने पुजारी महेश शर्मा को पद से हटाने की मांग की है। समस्त देशभर के संत समाज और उज्जैन के मठाधीशों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषी पुजारियों पर उचित कार्यवाही कर उन्हें निलंबित नहीं किया गया, तो शुक्रवार को समस्त संत, महात्मा, पुजारीगण एवं भक्तगण महाकाल मंदिर परिसर में "धूना लगाकर शांतिपूर्ण धरना" देंगे। मंदिर प्रशासन ने इस गंभीर घटना को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मंदिर समिति ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यों की जांच टीम बनाई है। यह जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट मंदिर समिति को पेश करेगी, जिसके बाद समिति सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। संत समाज का कहना है कि पुजारी महेश शर्मा का व्यवहार संतों की परंपरा का अपमान है, क्योंकि साधु अपनी जटाओं को बांधने के लिए सिर पर फेटा बांधते हैं, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। इस विवाद ने महाकाल मंदिर के धार्मिक वातावरण में तनाव पैदा कर दिया है और अब सबकी निगाहें मंदिर समिति की जांच रिपोर्ट और संत समाज के अगले कदम पर टिकी हैं।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Oct 23, 2025 15:16:30
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 23, 2025 15:16:14
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना पुलिस ने तीन दबंगों के खिलाफ 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल रक्सा निवासी किसान राघवेंद्र ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि दिनेश से मौजा लहरगिर्द में 3.5 एकड़ खेती की जमीन लीज पर ली है। वह उस जमीन पर खेती करता है लेकिन वहां के रहने वाले दबंग महेंद्र यादव, सुभाष यादव और शिवम यादव खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पीड़ित को आशंका है कि उसका अपहरण कर हत्या हो सकती है। पीड़ित किसान राघवेंद्र ने बताया कि दबंगों ने उससे 50 लाख रुपये का गुंडा टैक्स मांगा है और कहा है कि अगर वह खेती करना चाहता है तो उसे यह रकम देनी होगी। पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने खेत पर बाउंड्री कराने के लिए रखा एक करोड़ रुपये का मैटेरियल गिट्टी, बालू और सीमेंट भी उठा ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रंगदारी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Oct 23, 2025 15:15:54
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी तीन बार पलटी खाने के बाद एक दुकान में जा घुसी। बोलेरो ने दुकान के सामने खड़ी करीब 6 बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा बजंबर का बताया जा रहा है। जो कि नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर हुआ। गाड़ी पिपरिया से नर्मदापुरम की ओर जा रही थी। सेमरी हरचंद के समीप सामने की ओर से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो बेकाबू हो गई। इसके बाद सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए नीचे उतर गई और दुकान के टीन शेड और वहां खड़ी करीब 6 बाइक से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी का ड्राइवर और उसका साथी हादसे में घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरचंद पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सेमरी हरचंद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी एसआई आकाशदीप ने बताया कि गाड़ी पिपरिया वाइन शॉप की थी। गाड़ी में मिठाई और गिफ्ट आइटम रखे थे। किसी बाइक वाले को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। हमारे पास कोई रिपोर्ट करने नहीं आया। रिपोर्ट आती है तो कार्रवाई करेंगे।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 23, 2025 15:15:35
Harda, Madhya Pradesh:हरदा के सिराली क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला, खेत मालिक ने मजदूर की पीट-पीटकर हत्या हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत मालिक ने अपने ही मजदूर की कीलाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखलाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेत मालिक रामदीन के मजदूर की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, खेत में विवाद के बाद रामदीन ने गुस्से में आकर सुखलाल पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खेत मालिक रामदीन को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Oct 23, 2025 15:03:22
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय आरिफ ने अपनी मौत से ठीक पहले एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी फरीन और उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरिफ को उनकी पत्नी और ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद आरिफ को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि ढाई महीने पहले शादी के बाद से ही आरिफ परेशान था और उसने बार-बार अपने घरवालों को भी बताया कि उसे दबाव बनाया जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है। माता-पिता ने कहा कि अगर वे सही तरीके से रहते तो उन्हें मौका नहीं दिया गया होता, परिजनों ने बच्चों के लिए कानून से सजा की मांग की। पुलिस अधिकारी रविशंकर मिश्रा के अनुसार 21 अक्टूबर को एक सूचना मिली कि आरिफ ने जहरीला पदार्थ खाया है, उनका इलाज के दौरान निधन हो गया है, और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top