बांकुड़ा जिले के स्कूल में बच्चों के मिड डे मील में मिला केकड़ा
Bankura, West Bengal:पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के लक्ष्मणपुर परमहंस योगानंद विद्यापीठ स्कूल में स्कूली बच्चों को मिड डे मिल मे केकड़ा मिलने से स्कूल में सनसनी फैल गई | अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं| दरअसल खाना खाने के समय एक छात्र ने देखा की प्लेट मे केकडे़ पड़े है | छात्रों और अभिभावकों का दावा है कि गंदे माहौल में मिड डे मील पकाने के कारण यह घटना घटी | अभिभावकों की ओर से स्थानीय गंगाजलघाटी ब्लॉक प्रशासन से इसकी शिकायत की गई | प्रशासनिक अधिकारी जांच में जूटे हुए हैं|
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
