722101
গভীর রাতে ব্যাঙ্কে আগুন লেগে ইলেকট্রনিক জিনিসপত্র পুড়ে ছাই হয়ে যায়
Bankura, West Bengal:গভীর রাতে ব্যঙ্কে আগুন, পুড়ে ছাই কম্পিউটার, টাকা গোনার যন্ত্র থেকে শুরু করে সমস্ত ইলেক্টিক্যাল ও ইলেক্ট্রনিক্স সামগ্রী রাতের অন্ধকারে আগুন লাগল ব্যঙ্কের একটি শাখায়। আগুনে পুড়ে নষ্ট হয়ে গেল ব্যঙ্কের কম্পিউটার, টাকা গোনার যন্ত্র থেকে শুরু করে অন্যান্য ইলেকট্রিক্যাল ও ইলেক্ট্রনিক্স সামগ্রী। ব্যঙ্ক কর্মী ও স্থানীয় বাসিন্দাদের চেষ্টায় আগুন নিয়ন্ত্রণে আসে। ঘটনা বাঁকুড়ার সারেঙ্গার একটি সমবায় ব্যঙ্কের।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली कचहरी निर्माण: मजदूर 12 घंटे के बदले 400 रुपए मांगे
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - कचहरी भवन निर्माण में काम कर रहे मजदूर पहुंचे डीएम कार्यालय - मजदूरों ने कार्यदायी संस्था पर 12 घंटे काम कराने और मजदूरी को लेकर लगाया आरोप - मजदूरों का दावा—12 घंटे काम के बदले करीब ₹400 मजदूरी दी जा रही है - मजदूरों ने 8 घंटे काम कराने और कम से कम ₹500 प्रतिदिन मजदूरी देने की मांग की - मजदूरों का कहना है कि वे निर्माणाधीन कचहरी भवन में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे हैं - मजदूरों ने डीएम को पत्रक सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई और निर्धारित मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई - निर्माणाधीन कचहरी परिसर का शिलान्यासSupreme Court के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था - 12 घंटे काम कराने और कम मजदूरी का आरोप, कचहरी निर्माण में लगे मजदूरों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार - चंदौली कलेक्टरेट के समीप निर्माणाधीन कचहरी परिसर का मामला।0
0
Report
देबखाल पर पुल निर्माण शुरू, गाँवों की मुश्किलें आसान होंगी
Bankura, West Bengal:প্রসঙ্গে দেবখালের কজওয়ে জলের তোড়ে ভেসে গেছে বছরেই নির্মাণ উদ্যোগে ব্যপক বেনিয়ম ও অপরিকল্পিত খোলা খাল, খালের হাঁটু পানি ডিঙিয়েই যাতায়াত করতে হয় ২০-২৫টি গ্রামের মানুষকে। এরপর বছর চারেক পরে অবশেষে দেবখালের উপরে সেতু তৈরীর প্রক্রিয়া শুরু হয়েছে। স্থানীয় বিধায়ককে সঙ্গে নিয়ে দেবখালের পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন বাঁকুড়ার জেলা Shasok সহ প্রশাসনিক কর্মকর্তা। বিলম্বিত সেতু প্রকল্প নিয়ে বাঁকুড়ার কোতুলপুর ব্লকের লাউগ্রাম গ্রাম পঞ্চায়েতের ছোট পাগলা গ্রামের পাশ দিয়ে খরস্রোতা দেবখাল পারাপারের সমস্যা মেটাতে প্রশাসন উদ্যোগী হয়েছে, ফলে স্থানীয় মানুষ কিছুটা আশ্বাস পেয়েছেন।0
0
Report
गया के शेरघाटी में कपल से बदसलूकी VIDEO वायरल; दो नाबालिग गिरफ्तार
Gaya, Bihar:जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल: युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, वायरल वीडियो मामले पुलिस दो नाबालिक युवकों को किया गिरफ्तार बिहार में जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूमने गए एक युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। महुआडीह गांव के पास पहाड़ी इलाके में कुछ युवकों द्वारा कपल को घेरकर गाली-गलौज, मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार को दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, काफी देर तक दोनों को वहां रोके जाने की बात भी सामने आ रही है। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके अलावा गाड़ी के टायर की हवा निकालने और प्लग निकालने की बात भी वीडियो में सुनाई देने का दावा किया गया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से सोशल मीडिया आईडी और ग्रुप चलाते हैं। वायरल वीडियो भी इसी नाम से जुड़े एक ग्रुप से सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और न ही वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वंही इस मामले में दो नाबालिक युवकों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगो की पहचान की जा रही है। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था उसको भी जप्त कर लिया गया है। हम आपको बता दे कि पीड़ित युगल मुस्लिम समुदाय से थे और पीड़ित युगल के साथ बदसलूकी करने वाले लोग sc-st समुदाय के है। वंही इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण की जाँच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की INDIA गठबंधन बैठक में तेजस्वी यादव पहुँचे, राजनीति गर्म!
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में पहुंचे तेजस्वी यादव0
0
Report
रुद्रपुर में निर्दलीय गौरव कुशवाहा की छात्र संघ जीत: इतिहास रचा
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत स्थान- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। छात्र संघ की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाहा ने 391 वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसी क्रम में छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ज्योति मित्रा, सचिव पद पर गुरबाज, कोषाध्यक्ष रिया गुप्ता और संयुक्त सचिव हरमन कौर विजय हुए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद डिग्री कॉलेज प्रशासन ने विजय प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूलमालाओं से स्वागत किया और जुलूस निकालकर जश्न मनाया। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।0
0
Report
छग यूथ कांग्रेस चुनाव में मतदान खत्म, गड़बड़ी के आरोप सामने
Raipur, Chhattisgarh:छग युवा कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान खत्म युवा कांग्रेस चुनाव में 14 लाख 56 हज़ार वोट पड़े वोट के लिए बने With Iyc एप हैक होने का आरोप युवा कांग्रेस नेताओं ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप वोटों की स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष का नाम घोषित होगा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी विनय शील ने यूथ कांग्रेस चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप फर्जी वोटिंग को लेकर अपने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट यूथ कांग्रेस चुनाव में लगातार फर्जी सदस्यता को बवाल BYTE यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी विनय शील इस स्लग से गई खबर में बीजेपी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाएं हैं0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में फरमान को आजीवन कारावास और 75 हजार जुर्माना
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी फरमान पुत्र अहमद अली निवासी मदारीपुर को आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल) और कुल 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक 8 जून 2026 को नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी ने साक्ष्य जुटाते हुए महज तीन दिन में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अभियोजन और मॉनिटरिंग शाखा ने मामले की प्रभावी पैरवी की। विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार त्यागी ने भी पक्ष रखा। 29 सितंबर को महज 3 महीने 14 दिन की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। पुलिस के मुताबिक त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पैरवी से पीड़ित पक्ष को न्याय मिला0
0
Report
बागपत हाईवे पर पौधे चोरी का CCTV वीडियो वायरल, पुलिस कार नंबर की तलाश
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के नेशनल हाईवे पर पौधे चोरी का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वैगनआर कार दिखाई दे रही है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। कार सवार एक व्यक्ति हाईवे किनारे लगे पौधों को चोरी कर अपनी गाड़ी में रखता नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी पौधे लेकर मौके से फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मुजफ्फरनगर का है। वीडियो सामने आने के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारी हरकत में आए और मामले को लेकर शिकायत की गई है। अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में जुटी है। कार और उसमें सवार व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा मामला बागपत में ग्रीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हाईवे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि पौधे चोरी करने वाला व्यक्ति कौन है और उसने पुलिस लिखी कार का इस्तेमाल क्यों किया।0
0
Report
आरा में ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमित गुप्ता पर EOU छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति मामला
Mumbai, Maharashtra:बिहार में अब भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार रोज अपनी रुख कड़ी करते दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में आज आरा में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोजपुर स्थित पैतृक आवास और आरा के गिरिजा मोड़ स्थित मकान पर छापेमारी की गई है। बिहार परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर आज आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में परिवहन दरोगा के भोजपुर जिले के पैतृक आवास और उनके पदस्थापन वाले जिले में रेड की खबर है। प्रवर्तन अवर निरीक्षक ने सेवा काल में अवैध कमाई से अकूत संपत्ति अर्जित की है। आरा के अवधपुरी कॉलोनी पर भव्य मकान बनाया है। वहां पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंची हुई है। जहां जांच की जा रही है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता पहले पटना में पदस्थापित थे। जबकि हाल ही में इनका ट्रांसफर मोहनिया चेक पोस्ट पर हुआ है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। पूर्व में भी भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने भी आर्थिक अपराध इकाई से अमित गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी और संपत्ति की जांच की मांग की थी। वहीं आर्थिक अपराध इकाई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ EOU थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 29 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में 2018 के संशोधन के बाद लागू प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। मामले में धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में अमित कुमार गुप्ता कैमूर जिले के मोहनियां चेक पोस्ट पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। प्राथमिकी में उनका स्थायी पता भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवधपुरी, चंदवा मोड़ के पास बताया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, उनके खिलाफ मिली विश्वसनीय सूचना का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन के दौरान उनकी ज्ञात आय के वैध स्रोतों की तुलना में करीब 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये की ऐसी संपत्ति का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है जिसे आय से अधिक संपत्ति के तौर पर जांच के दायरे में लिया गया है। इसी को ले आज आर्थिक अपराध इकाई ने उनके घर पर दबिश बनाई है। EOU के मुताबिक यह राशि उनकी ज्ञात आय के मुकाबले लगभग 150 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाशी की कार्रवाई शुरू की है। तलाशी का उद्देश्य संबंधित संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच करना है। हालांकि इस दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई है।0
0
Report
Advertisement
द्वारका के शातिर चोर सचिन गिरफ्तार, अमीरी दिखाने के लिए चोरी
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो दोस्तों के बीच अपना रुतबा और अमीरी दिखाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने करीब 7 से 8 दिन पहले डाबरी की 25 फुटा रोड स्थित एक मकान में रात के समय चोरी की थी। बरामद चांदी के सामान का मिलान डाबरी थाने में दर्ज चोरी के मामले से भी हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दोस्तों को प्रभावित करने और उनके बीच खुद को अमीर और बड़े रुतबे वाला दिखाने के लिए चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी को कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य मामलों में शामिल होने की जांच जारी है। द्वारका पुलिस के मुताबिक आरोपी 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और उसके खिलाफ पहले से चोरी और सेंधमारी के 25 मामले दर्ज हैं।0
0
Report
जालौन: SDM-CO के ARTO दफ्तर निरीक्षण से मचा हड़कंप, स्टाफ अनुपस्थित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एसडीएम व सीओ ने ARTO दफर का किया निरीक्षण, एसडीएम-सीओ के निरीक्षण से एआरटीओ कार्यालय में मचा हड़कंप, निरीक्षण के दौरान मौके पर तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सदर एसडीएम उत्तम कुमार ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश, एआरटीओ कार्यालय में घूम रहे संदिग्ध लोगों से भी अधिकारियों ने की पूछताछ, एसडीएम और सीओ ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण, जालौन के उरई स्थित एआरटीओ कार्यालय का मामला。0
0
Report
पाकिस्तान से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को मौत की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम सामने
Mathura, Uttar Pradesh:पाकिस्तान से भाजपा विधायक व यूपी महामंत्री राजेश चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम आया सामने मथुरा:उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का सदस्य बताया है。 मामले की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता राजेश चौधरी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वे टेलीविजन डिबेट्स में बहुत सख्त बोलते हैं, इसलिए बोलना बंद कर दें। जब उन्होंने पूछा कि क्या वे धमकी दे रहे हैं, तो सामने से कहा गया कि यह आखिरी चेतावनी है और आगे बोलने पर अंजाम बुरा होगा। इसके बाद देर रात लगभग 2:15 बजे दोबारा फोन आया, जिसमें बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इस्लाम व जिहादियों के खिलाफ न बोलने की धमकी दी गई। आरोपी ने धमकी दी कि बात न मानने पर उन्हें व उनके परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। पूछने पर आरोपी ने खुद को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। इस घटना के बाद राजेश चौधरी ने मथुरा के जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर कायम कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए कि कॉल के पीछे कौन सा आतंकवादी संगठन या व्यक्ति शामिल है। धमकी के बावजूद अपने रुख पर कायम रहते हुए विधायक राजेश चौधरी ने कहा, "मैं किसान का बेटा हूँ और संघ का स्वयंसेवक रहा हूँ। मैंने बजरंग दल, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी में काम किया है। मैं डरने वाला नहीं हूँ। सनातन और प्रखर हिंदुत्व की आवाज को कोई नहीं दबा सकता। मैं जिस विचार और रास्ते पर चलता हूँ, उसी पर चलता रहूँगा। चाहे अंजाम जो भी हो या मेरी जान ही क्यों न चली जाए, मैं अपना काम जारी रखूँगा." पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे सर्विलांस पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
डामोदर रावत का विपक्ष पर हमला: चुनाव परिणाम ने विपक्षी दलों को नकारा दिखाया
Patna, Bihar:बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विपक्ष के सरकार पर सवाल उठाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना है लेकिन बिहार के चुनाव परिणाम से साफ है कि जनता ने विपक्षी दलों को नकार दिया है। सोनिया गांधी के बयान पर दामोदर रावत ने कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा होती है और उन्हें भी बयान देते समय इसका ध्यान रखना चाहिए। EOU की कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति या भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और सरकार ने पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई की पूरी छूट दी है। वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का उन पर भरोसा पहले भी था और आज भी कायम है。0
0
Report
कांग्रेस-SP गठबंधन पर राजेंद्र पाल गौतम की टिप्पणी, इंडिया ब्लॉक मीट पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Congress Leader Rajendra Pal Gautam on Congress-SP Alliance and CEC Gyanesh Kumar and INDIA BLOC Meeting0
0
Report
झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय मुकाबलों रवाना hanumanगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले होंगे तीन दिवसीय कैंप के बाद खिलाड़ियों की टीम चयनित 12-12 खिलाड़ियों की टीमों को आज रवाना किया गया dyanand singh, neelu और narendra jhajhadiya ने रवाना किया खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर जीत को लेकर उत्साह झुंझुनूं टीम से national स्तर तक पहुंचने की उम्मीद झुंझुनूं जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खो-खो टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बुधवार को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। hanumanगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले आयोजित होंगे। जहां झुंझुनूं की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूसर के प्रिंसिपल दयानंद सिंह, परमवीर पीरूसिंह राजकीय विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू तथा शिक्षाविद् नरेंद्र झाझड़िया ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले किसान कॉलोनी स्थित रविंद्र स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को खो-खो के खेल की बारीकियों और प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को आज hanumanगढ़ के लिए रवाना किया गया। लाडूसर स्कूल के प्रिंसिपल दयानंद सिंह ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की यह टीम झुंझुनूं जिले का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने टीम को शानदार और मजबूत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और पूरे जोश के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्णायक ने बिना किसी पक्षपात के अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया। टीम से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। परमवीर पीरूसिंह स्कूल की प्रिंसिपल नीलू ने बताया कि रविंद्र पब्लिक स्कूल से 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई है। टीम शिक्षाविद् एवं स्कूल संयोजक नरेंद्र सिंह के निर्देशन में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लादूसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। शारीरिक शिक्षक रामदेव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया, जिसके बाद निर्णायक मंडल ने राज्य स्तरीय टीम का चयन किया। उन्होंने कहा कि टीम सामूहिक भावना और पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। hanumanगढ़ में खिलाड़ी झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसी पूरी उम्मीद है। राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना हुई टीम को स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।0
0
Report
Advertisement
