249141
उत्तरकाशी में भारी बारिश से गंगा भागीरथी नदी का बढ़ा जलस्तर
Rana Beet, Uttarakhand:उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते गंगा-भागीरथी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। भारी बारिश के कारण डुंडा विकासखंड के बरसाली पट्टी और गाजणा पट्टी में पैदल और मोटर मार्गों को नुकसान हुआ है जिससे आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में 2 किमी तिरंगा पदयात्रा से शहर में भारी ट्रैफिक जाम; राष्ट्रभक्ति उमड़ पड़ी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरुवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेखा वर्मा के नेतृत्व में 2 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया था। यह तिरंगा यात्रा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ गोंडा जिले के अंबेडकर चौराहा से डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई। जहां देश भक्ति गानों पर घूमते हुए अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर की हजारों की संख्या में लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गोंडा के गांधी पार्क पहुंचे। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दो किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा पदयात्रा का समापन किया है। 2 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा पदयात्रा के दौरान लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम भावना और देश के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखी है। अंबेडकर चौराहा से लेकर के गांधी पार्क तक भीषण जाम की स्थिति थी आने-जाने में लोगों के काफी कठिनाइयों हुई यातायात विभाग द्वारा घंटे कड़ी मशक्कत करके kisi तरीके से शहर से जाम खत्म कराया गया है। यात्रा समापन के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से हमारे महापुरूषों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है उन पुरुषों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हुए भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई थी। वहीं यूपी के मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान के असर न दिखने को लेकर कहा कि आपने देखा है कि उनकी मानसिकता क्या है वह लोग किस मानसिकता के साथ काम करते हैं कोई टिप्पणी करने की मुझे आवश्यकता नहीं है आप लोग जानते हैं। वहीं राहुल गांधी के छात्रों से संवाद को लेकर के कहा कि युवाओं से संवाद करना चाहिए हमारी सरकार भी 2014 से लगातार संवाद कर रही है। वही झारखंड में पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि बिल्कुल प्रदर्शन करना चाहिए लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से करना चाहिए जहां पर राहुल गांधी की सरकार होती है उनके समर्थन की सरकार होती है वहां वह सवाल उठाने के नहीं जाते हैं जहां भाजपा की सरकार है वही विषय उठाते हैं।0
0
Report
तळोजा में नग्न तलवार से दहशत, सुरज म्हात्रे गिरफ्तार; वीडियो वायरल
Navi Mumbai, Maharashtra:Anchor -: तळोजा पोलीस ठाण्याच्या हद्दीतील खुटारी गावात एक इसम हातात नंग्या तलवारी घेऊन दहशत माजवत असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. याचे नाव सुरज म्हात्रे असून जमिनीच्या भाड्यावरून याने नंग्या तलवारी नाचवत खंडणीची मागणी केली होती. यासोबतच रस्त्यावर उभ्या गाड्या देखिल तलवारीच्या सहाय्याने फोडल्याचा विडिओ वायरल होत आहे. खुलेआम अश्याप्रकारे दहशत माजवली जात असेल तर पोलीसांचा धाक राहिला आहे की नाही असा प्रश्न निर्माण झालाय. विडिओ वायरल झाल्यावर पोलिसांनी सुरज म्हात्रे याला ताब्यात घेतले असून अधिक तपास सुरु आहे.0
0
Report
झांसी: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, हालत नाजुक
Noida, Uttar Pradesh:झांसी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के कमर में मारी गोली, व्यापारी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती-झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के सरोज हॉस्पिटल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को रोकने का प्रयास किया जब व्यापारी नहीं रुक तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, लड़खड़ाता हुआ व्यापारी नर्सिंग होम पर रुका और गिर पड़ा, मौके पर पहुंचे उसके कर्मचारी ने घायल अवस्था में प्रशांत गुप्ता को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों से कुछ देर इलाज कराने के बाद परिजन घायल को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है, गोली गल्ला व्यापारी के कमर में लगी है, हालत नाजुक बताई जा रही है, फिलहाल इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले में की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के आय-संपत्ति मामले में SC में याचिका; HC के आदेश को चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त को सुनवाई करेगा राहुल गांधी ने SC में याचिका दाखिल कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें हाई कोर्ट ने CBI और ED को उनके खिलाफ लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने को कहा था। यह शिकायत कर्नाटक के BJP कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। उनका आरोप था कि राहुल गांधी के पास उनकी आय के मुकाबले ज्यादा संपत्ति है। मई में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने आदेश कहा था कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत मिली है, तो उसमें लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच होनी चाहिए हाई कोर्ट ने कहा था कि CBI या ED कानून के तहत उचित कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं। हाईकोर्ट ने दोनों एजेंसियों से यह भी कहा था कि वे जांच में हुई प्रगति की जानकारी अदालत को दें। अब राहुल गांधी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में एक अलग से याचिका दायर कर इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित केस को दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है।0
0
Report
बैतूल में 10 हजार से अधिक नागरिकों के साथ तिरंगा रैली का उत्साह
Betul, Madhya Pradesh:हर हाथ में तिरंगा,हर जुबां पर वंदे मातरम् और हर दिल में देशभक्ति का जोश। आज बैतूल की सड़कों पर ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला,जब हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली में 10 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शहीद स्मारक से शुरू हुई इस रैली में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारी,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। पूरे शहर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों की गूंज रही, वहीं देशभक्ति गीतों पर लोग पूरे जोश के साथ थिरकते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।0
0
Report
चंडीगढ़ पार्क क्षेत्र के नशे के वीडियो पर बवाल, डिप्टी मेयर ने कार्रवाई मांगी
Chandigarh, Chandigarh:- चंडीगढ़ के IT पार्क थाना क्षेत्र में नशे की हालत में युवकों के वीडियो सामने आए।- अलग-अलग जगहों के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने का दावा किया गया है। - एक वीडियो में युवक आंखें बंद कर एक ही जगह पर झूमता नजर आ रहा है। - दूसरे वीडियो में युवक जमीन पर सिर टिकाकर काफी देर तक बैठा दिखाई देता है। - तीसरे वीडियो में दो युवक जंगल के पास बैठे नजर आते हैं, जिनमें से एक युवक कथित तौर पर नशे का इंजेक्शन लगाता दिखाई देता है। - वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ में नशे की समस्या और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। - चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। - मौके पर DSP रामगोपाल और IT पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज की मौजूदगी का भी उल्लेख किया गया है। चंडीगढ़ के IT पार्क थाना क्षेत्र से सामने आए कथित नशे के वीडियो ने शहर में नशे की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए तीन अलग-अलग वीडियो में युवक नशे की हालत में नजर आ रहे हैं。 पहले वीडियो में एक युवक आंखें बंद करके एक ही जगह पर लगातार झूमता दिखाई देता है। आसपास लोग मौजूद हैं, लेकिन युवक की हालत में कोई खास बदलाव नजर नहीं आता। बताया गया है कि वह काफी देर तक इसी स्थिति में बैठा रहा। दूसरे वीडियो में एक युवक जमीन पर सिर टिकाकर बैठा दिखाई देता है। वीडियो में वह लगभग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आता है। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक युवक काफी समय तक इसी हालत में बैठा रहा, जिसके बाद उसकी स्थिति को लेकर नशे में होने का शक जताया गया। सबसे गंभीर मामला तीसरे वीडियो का बताया जा रहा है। इसमें दो युवक जंगल क्षेत्र के पास बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो में एक युवक कुछ देर के लिए खड़ा होता है, इधर-उधर देखता है और फिर नीचे बैठ जाता है। आरोप है कि इसके बाद वह नशे का इंजेक्शन लगाने जैसी गतिविधि करता दिखाई देता है। इन वीडियो के सामने आने के बाद चंडीगढ़ में नशे की समस्या को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि सार्वजनिक और सुनसान इलाकों में नशे से जुड़ी ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी और कार्रवाई कितनी प्रभावी है। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके इलाके से नशे से जुड़े मामलों की जानकारी और वीडियो पहले भी पुलिस को दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने की शिकायत है。 डिप्टी मेयर ने पुलिस से नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि नशे की वजह से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और इस समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है। मौके पर DSP रामगोपाल और IT पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज के मौजूद होने का भी उल्लेख किया गया है। अब इन वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान व स्थिति क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।0
0
Report
Advertisement
जीपीएफ निकासी के बदले रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 अधिकारी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:जीपीएफ की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने के बारे में एक मामला सामने आया है. नारायणगंज स्थित बीईओ कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के पद पर तैनात नोखेलाल बेलिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. शिकायत शिक्षक दशरथ लाल ने की थी. लोकायुक्त की कार्रवाई के अनुसार जीपीएफ खाते से लगभग 1 लाख रुपये निकलवाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. मामले की आगे की जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जारी है.0
0
Report
रतलाम के सांवलिया रुंडी तालाब में 14 वर्षीय डूबा, शव चार घंटे बाद निकला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के सांवलिया रुंडी तालाब में एक नाबालिग बच्चे के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय श्यामलाल कल से लापता था और अपने कुछ साथियों के साथ तालाब पर आया था। तालाब में डूबने के बाद उसके साथियों ने पुलिस या परिवार को तत्काल सूचना नहीं दी。 जब युवक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान जानकारी मिली कि युवक सांवलिया रुंडी तालाब में डूब गया है। इसके बाद आज सुबह होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद श्यामलाल का शव तालाब से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब बच्चे के तालाब तक पहुंचने और घटना के बाद साथियों द्वारा सूचना नहीं देने को लेकर जांच कर रही है।0
0
Report
खूंटी में अफीम छोड़ पारंपरिक खेती से गेंदा फूल आय बढ़ाने की पहल
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में अफीम की अवैध खेती को छोड़कर पारंपरिक खेती करने पर आमजनों को एक दिशा दिया जा रहा है। तोरपा प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के ग्रामीण महिला पुरुष किसानों को गेंदा फूल की खेती से जोड़कर आमदनी बढ़ाने और रोजगार सृजन की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं इस वर्ष तोरपा प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के 500 किसान 5 लाख पीस गेंदा फूल की खेती करेंगे। जिन किसानों को बंगाल से गेंदा फूल का पौधा मंगाकर वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। बताया गया कि किसानों को गेंदा फूल की खेती देखरेख और तैयार फूल को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में संस्था निरंतर मदद पहुंचा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बरवाअड्डा में नकली शराब के ठिकाने पर छापेमारी, 16,080 बोतल जप्त, आरोपी फरार
Dhanbad, Jharkhand:वरिय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने बुधवार की देर शाम मरिचो पंचायत के कांडा लागा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब को जप्त किया। शराब कारोबारी अपने पीछे बने बकरी सेड में 335 पेटियों कुल 16080 बोतल शराब को छुपा कर रखा था जिसे बिहार भेजने की योजना थी। शराब जप्ती को लेकर डीएसपी कुमार बिनोद ने आज बरवाअड्डा थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बतलाया की काडालागा गांव के रहने वाले सुनील रजक ने अपने घर के पीछे बने बकरी सेड में सुपर जुबली गोल्ड रिजर्व व्हिस्की की नकली शराब भारी मात्रा में जमा कर रखी थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब जप्त किया है; हालांकि मामले में सुनील रजक फरार है। पुलिस जप्त शराब की जांच कर रही है और मामले में संबद्ध अवैध शराब कारोबारी की तलाश में छापेमारी कर रही है0
0
Report
खड़गे: रैली में गंदगी हो तो सफाई जरूरी, राहुल गांधी जैसी बातें
Delhi, Delhi:मल्लिकार्जुन खड़गे बड़े नेता हैं उन्होंने वहां पर रैली की तो गंदगी हुई तो क्या सफाई नहीं करेंगे। खरगे उतना ही बोलते हैं जितना राहुल गांधी कहते हैं0
0
Report
पूर्वी दिल्ली में नया पुल: जाम की समस्या घटने की उम्मीद
Delhi, Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा और गुप्ता ने किया कुंडली पुल का उद्घाटन हालांकि पूर्वी दिल्ली के हजारों लोगों के लिए आज राहत की बड़ी खबर है। कोंडली इलाके में एक महत्वपूर्ण पुल का उद्घाटन किया गया है। उम्मीद है कि पुल के शुरू होने से इस पूरे ट्रैफिक कॉरिडोर पर जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। पूर्वी दिल्ली का कोंडली-गाजीपुर रोड और नोएडा मोड़... जहां सुबह ऑफिस टाइम हो या शाम को घर लौटने का वक्त, सड़क पर वाहनों की लंबी कतार आम बात रही है। घंटों लगने वाले जाम से वाहन चालक ही नहीं, स्कूल बसों और मालवाहक वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए कोंडली इलाके में बनाए गए महत्वपूर्ण पुल का आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया। नए पुल के शुरू होने से उम्मीद है कि इस इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और कोंडली-गाजीपुर रोड से नोएडा मोड़ की तरफ आने-जाने वाले हजारों लोगों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी। लंबे समय से इस इलाके में रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी शिकायत ट्रैफिक जाम को लेकर रही है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में कई बार वाहन घंटों तक रेंगते हुए नजर आते थे। इससे लोगों का समय तो बर्बाद होता ही था, साथ ही ईंधन की भी खपत बढ़ती थी। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली लंबे समय से विकास के लिए तरस रही थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने फंड उपलब्ध कराकर इन पुलों का निर्माण कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल में जितना काम नहीं हुआ, उससे ज्यादा काम उनकी सरकार ने डेढ़ साल में किया है। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं और बच्चियों की अनदेखी का भी आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा सरकार सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील भी की। कोंडली से लेकर गाजीपुर रोड और नोएडा मोड़ तक रोजाना जाम से जूझने वाले हजारों लोगों की नजर अब इस नए पुल पर है। पुल के शुरू होने के बाद अगर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होती है, तो निश्चित तौर पर यह पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह पुल जाम की समस्या को कितना कम कर पाता है।0
0
Report
Advertisement
जेतपुर में सावन के पहले दिन मेघराजा का आगमन, बारिश ने दी उमंग
Jetpur, Gujarat:राजकोट, जोतपुरमा શ્રાવણ માસ ના પ્રથમ દિવસે મેઘરાજા નો આગમન લાંબા વિરામ બાદ જોયતપુરમા આસપાસ વિસ્તાર મા વરસાદ નું આગમન સવારથીજ વાદળ છાયા વાતાવરણ બાદ બપોરે ક્યાંક ધીમી ધારે તો વરસાદી ઝાપટા, જેતપુર ના નવાગઢ તીનબત્તી ચોક ધોરાજી રોડ ફૂલવાડી મોટાચોક સ્ટેન્ડ ચોક એમજી પ્લેસ રોડ સહિત વિસ્તાર મા વરસાદ વરસાદ શરૂ થતાજ વાતાવરણ મા ઠંડક પ્રસરી જેતપુર પંથક મા જગતના તાતને સારા વરસાદ ની આશા,0
0
Report
बागेश्वर की कानलगड़ घाटी: मानसून के बाद पुनर्वास की उम्मीद अभी अधूरी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर की कनलगड़ घाटी से पौसारी तक पिछले मानसून की तबाही के निशान आज भी साफ नजर आते हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से सड़कें, पुल और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन एक साल बाद भी हालात पूरी तरह नहीं सुधरे हैं। कई गांवों में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। कई घरों तक पहुंचने वाले पैदल रास्ते टूट चुके हैं, जिससे आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। प्रभावित परिवार अब भी राहत, मरम्मत और स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं। सवाल है—आखिर कब बदलेगी उनकी तस्वीर?0
0
Report
Morbi के Tankara में पुराने पानी के टांके टूटने से मकान-दुकान को भारी नुकसान
Morbi, Gujarat:બ્રેકિંગ મોરબી જિલ્લા�oના ટંકારા તાલુકાના હીરાપર ગામે બનેલો બનાવ વર્ષો જૂનો જર્જરીત થઈ ગયેલ પાણીનો ટાંકો તોડતા સમયે બન્યો અકસ્માત ટાંકો તોડતા સમયે મકાન અને દુકાન ઉપર પડતા બંનેમાં મોટા પ્રમાણમાં નુકસાણ રજની સવજીભાઈ સવસાણી નામના વ્યક્તિના મકાન અને દુકાનમાં થયું નુકસાન ગામમાં નવો પાણીનો ટાંકો બનાવી નાખ્યા બાદ જુના ટાંકો તોડતા સમયે બની ઘટના0
0
Report
Advertisement
