Uttarkashi
उत्तरकाशी में गुलदार ने एक युवक पर किया हमला, युवक गंभीर घायल
Uttarkashi, Uttarakhand:चिन्यालीसौड़ तहसील के गड़थ गांव के युवक को बकरियों को चराने के दौरान घात लगाए गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा और फिर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया। उसके दाहिने हाथ पर गुलदार के नाखूनों से गहरे जख्म हैं। यह घटना चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में गुलदार द्वारा हमला करने की चौथी घटना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बबीना में पिस्टल से हवाई फायरिंग, दबदबा बनवाने के लिए वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम पिस्टल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। इलाके में दबदबा बनाने के लिए युवक ने यह वीडियो खुद बनवाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। बबीना थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित सनगीलो स्कूल के पास का मामला है। इस इलाके का रहने वाला एक युवक पहले पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाता है, फिर उसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करता है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक ने किसी दूसरे शख्स से अपना वीडियो बनवाया है। वीडियो में वह पहले पिस्टल से पोज देता है और फिर फायर करता है। युवक ने 11 सेकंड का यह वीडियो वायरल कर दिया ताकि इलाके में उसका दबदबा कायम रहे और लोग उसे गुंडा मानें। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पूरे मामले में हरकत में आई है।0
0
Report
डिजिटल अरेस्ट मामले में बुजुर्ग दंपती से 2 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार दंपती से 2 करोड़ की ठगी की गई डिजिटल अरेस्ट कर 20 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा पुलिस, ATS, NIA और RBI अधिकारी बनकर दिया ठगी को अंजाम गिरफ्तारी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का दिखाया डर पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार फर्जी सरकारी दस्तावेज भेजकर बुजुर्ग दंपती को डराया अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई 2 करोड़ की रकम आरोपी के उपलब्ध करवाए HDFC खाते में आए 7 लाख रुपये ठगी की रकम के बदले 70 हजार रुपये कमीशन लेने का आरोप बैंक खातों और साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
मैनपुरी। पुलिस की इनामिया बदमाश से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को पैर में लगी गोली गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। पुलिस की इनामिया बदमाश से मुठभेड़ 25 हजार के इनामी को पैर में लगी गोली गिरफ्तार पिस्टल कारतूस बाइक व नकदी बरामद पकड़े गए बदमाश का नाम राहुल वर्मा उर्फ कबूतर है जनपद इटावा रहने बाला है बदमाश बदमाश के ऊपर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं मैनपुरी में चेन स्नेचिंग की घटना को दिया था अंजाम महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी में हो गई थी कैद चेन स्नैचर एक बदमाश को पुलिस इससे पहले भेज चुकी है जेल मैनपुरी सदर कोतवाली के अंगौथा रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
मनिपुर मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग
Saiki, Bihar:स्लग: महिला सम्मान पर सियासत या सच में न्याय की मांग? भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन。 एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। मणिपुर की छात्राओं से जुड़े मामले को लेकर सारंगढ़ में सियासत गरमा गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। महिला सम्मान के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग के साथ अब निष्पक्ष जांच और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या महिला सम्मान का मुद्दा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगा, या फिर मामले की निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाई जाएगी? क्या महिला सम्मान के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों का रुख एक समान रहेगा? क्या जांच की मांग राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर की जाएगी? और सबसे बड़ा सवाल—क्या ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा महिला मोर्चा मामले में होने वाली कार्रवाई और जांच की प्रगति पर भी नजर रखेगा? फिलहाल भाजपा महिला मोर्चा ने एसडीएम सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग प्रशासन के सामने रख दी है। अब सबकी नजर मामले की निष्पक्ष जांच, आधिकारिक तथ्यों और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
मधेपुरा प्रशासन दुर्गा पूजा की शांतिपूर्ण तैयारी के लिए अलर्ट मोड में
Madanpur, Bihar:आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने स्वयं मुरलीगंज और चौसा प्रखंड का दौरा कर पूजा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों से पूजा समितियों, मेला आयोजन, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से दुर्गा पूजा का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या ऐसा कार्य नहीं करने का आग्रह किया, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग है। पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से पूजा समितियों और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।0
0
Report
अलवर ट्रिपल मर्डर: 10 हजार इनामी आरोपी हिमांशु मीणा गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी आरोपी हिमांशु मीणा गिरफ्तार अलवर। बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर प्रकरण में अरावली विहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी हिमांशु मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रहे है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी उत्तर शहर राजेश कसाणा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। अरावली विहार थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक गुरुदत्त सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सूचनाएं जुटाईं और तकनीकी सहायता के जरिए ट्रिपल मर्डर प्रकरण संख्या 368/2026 में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु मीणा पुत्र सुखराम मीणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम बुटयाना, थाना बड़ौदा मेव, जिला अलवर का निवासी है। वर्तमान में वह अरावली विहार थाना क्षेत्र के मोती नगर में रह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ट्रिपल मर्डर प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में पूजा पंडालों के लिए DM-SP ने सुरक्षा नियम कड़े कर दिए
Gopalganj, Bihar:शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है आज माँ के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा हो रही है तो वही कलाकार पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं शहर में कई जगहों पर आकर्षक पंडाल बनाये जा रहे हैं आज सोमवार को डीएम समीर सौरभ एसपी विनय तिवारी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया उन्होंने प्रवेश निकास व सीसीटीवी कैमरे को लेकर लाइसेंस धारियों के साथ बैठक की पंडाल में प्रवेश निकास को अलग रखने व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी व अग्निशमन लगाने को लेकर निर्देश दिया गया वही हाईटेंशन तार से दूरी रखने व पर्याप्त रोशनी रखने को लेकर भी निर्देश दिया गया गया डीएम समीर सौरभ ने बताया कि आज राजा दल पंडाल का निरीक्षण किया गया यहाँ दो वर्ष पूर्व हादसा हुआ था पंडाल में प्रवेश निकास में दूरी रखने को लेकर निर्देश दिया गया ताकि लोगो की भीड़ इकट्ठा न हो सड़कों पर वनवे किया जाएगा जिसे पहले दी जायेगी वही एसपी विनय तिवारी ने बताया कि शहर के प्रमुख पंडालों का निरीक्षण कर संवाद किया जा रहा है श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कत न हो ट्रैफिक को लेकर परेशानी न हो साथ ही सीसीटीवी कैमरे ,अग्निशमन सहित अन्य उपकरण लगाना अनिवार्य किया गया है0
0
Report
उंबर्डा डम्पिंग ग्राउंड मामला: MLA के दौरे में भाजपाइयों से मारपीट, शराब के आरोप
Kalyan, Maharashtra:कल्याण पश्चिमेतील उंबर्डा डम्पिंग ग्राउंडची भाजप आमदार सुलभा गायकवाड यांच्याकडून पाहणी दौरा दरम्यान राडा कर्मचाऱ्यांकडे ओळखपत्रे नसल्याने आमदारांसह भाजप पदाधिकारी संतापले डम्पिंग ग्राउंडवरील सुपरवायझर किरण रसाळ यांच्यावर संताप केला व्यक्त भाजप जिल्हा उपाध्यक्ष विजय जोशी यांच्याकडून सुपरवायझर किरण रसाळला शिवीगाळ करत मारहाण सुपरवायझर दारूच्या नशेत असल्याचा सांगत विजय जोशी यांच्याकडून आरोप करत केली मारहाण आमदार आणि पालिका उपायुक्तांच्या उपस्थितीत मारहाण झाल्याने प्रकाराची चर्चा सुरू0
0
Report
नवादा में राहुल गांधी का पुतला दहन, भाजपा मांगती है इस्तीफा और कार्रवाई
Nawada, Uttar Pradesh:जेएनयू प्रकरण के विरोध में नवादा में राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपा ने संबंधित सांसद के इस्तीफे और कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की नवादा में जेएनयू प्रकरण के विरोध में सोमवार को नवादा के प्रजातंत्र चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई。 महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने हाल के एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही संबंधित सांसद से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।0
0
Report
Advertisement
सालीचौका में नागिन बाइक में घुसी, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर रेंगती हुई एक नागिन अचानक बाइक में जा घुसी। फिर क्या था, देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। नागिन को बाहर निकालने के लिए तत्काल सर्प पकड़ने वाले को बुलाया गया और शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन। हालात ऐसे बने कि नागिन को बाहर निकालने के लिए मैकेनिक को पूरी बाइक खोलनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नागिन बाइक से बाहर निकली, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बाइक चालक अपनी गाड़ी का खराब प्लग बदलवाने के लिए ऑटोमोबाइल की दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान एक नागिन बाइक की सीट के नीचे से पाइप में जा घुसी। इसके बाद नागिन को निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोग तो मजाकिया अंदाज में यह कहते भी नजर आए कि नागिन महारानी भी बाइक की सवारी करने निकली थीं, लेकिन बाइक के अंदर ही फंस गईं0
0
Report
JNU प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम बर्खास्त: मणिपुर विवाद पर भाजपा का प्रदर्शन
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर रहे डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़ा यह मामला गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। जेएनयू की कुछ छात्राओं ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर गंभीर यौन उत्पीड़न, अशील हरकतें और कक्षा के दौरान अनुचित तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायतों के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर पर आंतरिक जांच कमेटी बैठाई गई थी। जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद जेएनयू प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्त कर दिया है। लेकिन इस मामले में सियासत गरमा गई है भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजनादगांव में आज प्रदर्शन कर कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारे बाजी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की स्थानी जय स्तंभ चौक पर जुटी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा की मांग करती है लेकिन उनके ही नेता महिलाओं और बेटियों के साथ अश्लिल हरकते कर रहे है।0
0
Report
क्राइम से जुड़ी नवीनतम जानकारी उपलब्ध नहीं है
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
दुर्गापूजा के दौरान बिहार में निर्बाध बिजली, मंत्री बुलो मंडल ने की व्यापक तैयारी
Patna, Bihar:पटना: दुर्गापूजा के अवसर पर बिहारवासियों को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। नवरात्र एवं के दौरान पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्युत सर्किलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जर्जर विद्युत तारों को समय रहते बदलने का कार्य किया जा रहा है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में 11 केवी की बेयर कंडक्टर लाइनों में आवश्यकतानुसार कवर्ड कंडक्टर एवं गार्ड वायर लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एलटी के नंगे तारों को एबी केबल में बदलने तथा वितरण ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम करने के लिए मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। इसके साथ ही, आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। किसी स्थान पर ट्रांसफार्मर खराब होने या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर, विद्युत सामग्री, उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। ऊर्जा विभाग की ओर से सभी विद्युत अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे दुर्गापूजा के दौरान पूरी तत्परता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। सरकार की प्राथमिकता है कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षित बिजली, निर्बाध बिजली और बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि बिहारवासी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।0
0
Report
छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिमजाति विकास विभाग का नाम बदला, उरांव समाज ने विरोध जताया
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट ने आदिमजाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग कर दिया गया है। नाम बदलने को लेकर आदिवासी उरांव समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया गया है। इसका हम प्रदेश भर में आदिवासी उरांव समाज विरोध करेगा, साथ ही कहां कि आदिकाल से आदिवासी छत्तीसगढ़ में निवास करता आ रहा है इसके विकास और उत्थान के लिए आदिम जाति विकास विभाग बनाया गया था। लेकिन सरकार इस नाम बदलकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाह रही है।0
0
Report
Advertisement
