Uttarkashi
गंगोत्री विधायक ने गंगोत्री विधायक ने आपदा प्रवावित क्षेत्र का किया निरक्षण
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद के विकासखंड डुंडा के अंतर्गत बरसाली पट्टी के बौन, पंजियाला, जुगुल्डी, गेंवला, पाब-सिंगोट, नाकुरी आदि स्थानों का भ्रमण कर अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और प्राभावितों को अनुमन्य सहायता राशि के चैक वितरित किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
चलती बाइक से मोबाइल छीना, खाते से 2,700 रु ट्रांसफर
Katihar, Bihar:चलती बाइक से झपटमारों ने छीना मोबाइल, खाते से उड़ाए 2,700 रुपए पीड़ित सुधांशु कुमार स्थानीय दैनिक पत्र से जुड़ा है बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीना फोन के जरिए बदमाशों ने पीड़ित के बैंक खाते से 2,700 रुपया भी ट्रांसफर कर लिया साइबर थाना कटिहार पहुंचने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाते को फ्रीज पीड़ित कोढ़ा थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई कटिहार जिला में बेखौफ बदमाशों द्वारा छिनतई का एक नया मामला सामने आया है। कटिहार-कोढ़ा मुख्य सड़क पर खेरिया बेलाल चौक के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। छीने गए पेफोन के जरिए बदमाशों ने पीड़ित के बैंक खाते से 2,700 रुपया भी ट्रांसफर कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि घटना के दिन इलाके में इज्तिमा का कार्यक्रम होने के कारण सुरक्षा शिविर और संबंधित थानों में संपर्क करने पर उन्हें लिखित आवेदन देने को कहा गया। बाद में साइबर थाना कटिहार पहुंचने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस खाते को फ्रीज करवा दिया, जिसमें पेफोन के माध्यम से अवैध रूप से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। पीड़ित ने अपना नया सिम कार्ड जारी करवा लिया है और संबंधित कोढ़ा थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
सहारनपुर प्रशासन त्योहारों के دوران सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जनपद को सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस द्वारा शहर से लेकर देहात तक प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पटाखों की दुकानों का सत्यापन कराने के लिए एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, ताकि पटाखों की बिक्री के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो। सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे, ताकि कहीं भी कोई समस्या आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके और आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग दीप जलाकर खुशियों के साथ त्योहार मनाएं। अपने रिश्तेदारों और करीबियों के साथ खुशियां बांटें तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन का प्रयास है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हों।0
0
Report
Advertisement
शैलजा का केंद्र पर तीखा हमला; ईवीएम पारदर्शिता और घुसपैठ पर सवाल
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने प्रेस वार्ता कर केंद्र की भाजपा सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने के आरोपों का जवाब देते हुए शैलजा ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को आइना दिखाना है। वीओ : जिला कांग्रेस ग्रामीण कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी हिंसा नहीं की। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और जनता को जागरूक करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष खुद सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है। धनतेरस पर बाजार बंद कराने को लेकर भी उन्होंने भाजपा को घेरा और सवाल किया कि सत्ता में रहते हुए व्यापार और यातायात क्यों रोका जा रहा है। बाइट – कुमारी शैलजा, कांग्रेस महासचिव "हम अपनी बात रख रहे हैं। हमने कभी कहीं भी कोई हिंसा नहीं की। शांतिपूर्वक अपनी बात रखना हमारा हक है।" वीओ : EVM पर सवाल उठाते हुए शैलजा ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है, लेकिन चुनाव आयोग लोगों के संदेह दूर नहीं कर पा रहा। घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने पूछा कि 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटे जाने की बात हो रही है, लेकिन पिछले 12 वर्षों में कितने घुसपैठिए पकड़े गए, सरकार इसके आंकड़े सार्वजनिक करे। बाइट – कुमारी शैलजा, कांग्रेस महासचिव... आप 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटते हो, तो इतने सालों में घुसपैठिए कितने मिले? आंकड़े तो सामने लाओ। हमें उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने संगठन में युवाओं और नए चेहरों को मौका देने की बात भी कही।0
0
Report
अयोध्या के इनायतनगर में तीन साल के बालक का सड़ा शव मिलने से हलचल
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के सहुलारा गांव में तीन वर्षीय मासूम बालक सुधांशु का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मासूम सुधांशु बीते गुरुवार की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी बालक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। मृतक की मां अन्तिमा की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। करीब एक सप्ताह बाद घर के समीप ही मासूम का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद अवधेश प्रसाद इनायतनगर थाने पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सहारनपुर में एक साथ जलीं तीन चिताएं, कपूर परिवार की अंतिम विदाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:सaharanpur में एक साथ जलीं तीन चिताएं, नम आंखों से दी अंतिम विदाई सहारनपुर। देहरादून के भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कपूर परिवार के तीन सदस्यों को आज बाबा लाल दास बाड़े स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विश्वेश कपूर, उनकी मां किरण कपूर और पत्नी निशा कपूर की एक साथ तीन चिताएं जलती देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे में कार चालक नीरज की भी मौत हुई थी, जबकि छह वर्षीय मासूम माहेर की जान बच गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे सहारनपुर में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
झांसी में प्रयास नाम की संस्था ने झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, 80 बच्चों को बांटी खुश
Jhansi, Uttar Pradesh:Jhansi- दीपावली केवल दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी का पर्व नहीं, बल्कि संवेदना, सद्भाव, सहभागिता और खुशियाँ बाँटने का महापर्व भी है। इसी मानवीय भावना को आत्मसात करते हुए सामाजिक संस्था ‘प्रयास’ ने सीपरी बाजार स्थित झुग्गी बस्ती के एकलव्य विद्यालय में पहुँचकर गरीब, असहाय एवं वंचित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। संस्था अध्यक्ष के.डी. गुप्ता की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता, संस्थापक मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस आत्मीय सेवा आयोजन में धनतेरस की पूर्व संध्या पर लगभग 80 बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट, पटाखों के पैकेट, दिया, तेल-बाती, मोमबत्तियाँ सहित दीपावली से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उपहार स्वरूप मिली सामग्री से बच्चों के चेहरों पर खिली प्रसन्नता और उनकी आँखों में चमकती उत्साह की रोशनी ने आयोजन को भावनात्मक रूप से अविस्मरणीय बना दिया।0
0
Report
एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील एटा के मारहरा में चल रहा था फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, SDM सदर श्वेता सिंह, ACMO डॉ. राममोहन तिवारी और थानाध्यक्ष मारहरा योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज परिसर को सील किया गया। अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट-दीपक कुमार सोनू मोबाइल -63983203750
0
Report
दिलचस्प खबर: चंदौली के धीना में दोहरे हत्याकांड का खुलासा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:धीना थाना क्षेत्र में मिले दो युवकों के शव के मामले का खुलासा. जमीन विवाद में हुई थी दो युवकों की हत्या. सिद्धार्थ सिंह और सागर त्रिपाठी की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या की गई. मामले में मुख्य अभियुक्त सूर्यप्रकाश सिंह और विकास सिंह गिरफ्तार. शराब और मीट की पार्टी के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम. कटरा खरीदने और रजिस्ट्री को लेकर विवाद हुआ. सिद्धार्थ सिंह को गोली मारने के बाद सागर त्रिपाठी की गला रेतकर और गोली मारकर हत्या. दोनों शवों को स्कॉर्पियो और बोरे में भरकर डेढ़गांवां के पास नहर व पुलिया के समीप फेंका गया. गिरफ्तार सूर्यप्रकाश सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद. घटना में रवि सिंह, गोलू सिंह समेत अन्य साथियों के नाम सामने आये. अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी. सकलडीहा के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने दोहरे हत्याकांड खोलासे की जानकारी दी. धानापुर ब्लॉक परिसर के गेट के पास से धीना और धानपुर पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता मिली.0
0
Report
Advertisement
झांसी में NCRES की वर्किंग कमेटी व डिवीजनल काउंसिल मीटिंग, वीजी गौतम की अध्यक्षता में हुई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में NCRES की वर्किंग कमेटी मीटिंग व डिवीजनल काउन्सिल मीटिंग का आयोजन केंद्रीय अध्यक्ष वी.जी. गौतम की अध्यक्षता में किया गया। NCRES की वर्किंग कमेटी और डिवीजनल काउन्सिल मीटिंग में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर NFIR के साथ सहमति बन जाने के बाद भी रात्रि भत्ते के 43600 रुपये की सीलिंग नहीं हटाने, GP 4600 से GP 4800 में प्रमोशन पाए कर्मचारियों को रात्रि भत्ते का एरियर न देने, कोरोना काल में 18 माह का जनवरी 2020 से जून 2021 फ्रीज डीए के एरियर का भुगतान न करने से कर्मचारियों में बहुत असंतोष है। इसलिए NCRES ने सर्वसम्मत से मीटिंग में निर्णय लिया है कि इन प्रमुख मांगों पर प्रयागराज, झांसी, आगरा व हेडक्वार्टर में रैली, मीटिंग और प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली मिनी फैैक् isi का भंडाफोड़
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा में नकली खाद फैक्ट्री के बाद नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कच्चा माल और मशीनें बरामद हो चुकी हैं। बरियारपुर थाना क्षेत्र में नकली खाद फैक्ट्री के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली एक अवैध मिनी फैैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, कच्चा माल और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। इसी इलाके में पिछले महीने नकली खाद बनाने वाले फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था और मौके से नकली खाद बनाने वाले सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने फैक्ट्री का भी पता चला था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के छपरा बहोर गांव में मुखिया चौक के पास 'उमंग वटी' नामक नकली आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के बाद सकरा पुलिस और राजस्व अधिकारी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाले ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का संचालन वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरसिया निवासी रंजन महतो सद गुरु साईं आयुर्वेदिक फार्मेसी के अधिकृत उत्पाद के नाम पर नकली एवं मिलावटी आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार कर खुले बाजार में आपूर्ति करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। पूरे मामले को लेकर डीएसपी east टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पांच पैकिंग एवं निर्माण मशीनें, एक मिक्सिंग मशीन, एक गैस चूल्हा, एक गैस सिलेंडर, भांग जैसा पदार्थ भरे दो बोरे सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है और इस अवैध कारोबार से जुड़े गिरोह के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार में आग; दमकल ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार बनी आग का गोला, कार में लगी भीषण आग, धू धू करके जली कार, कार सवारों ने तेजी से उतरकर बचाई अपनी जान, सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ी पहुंची मौके पर पाया आग पर काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम्स सोसायटी के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
यूपी के श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहा जंगल का है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील एटा के मारहरा में चल रहा था फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, SDM सदर श्वेता सिंह, ACMO डॉ. राममोहन तिवारी और थानाध्यक्ष मारहरा योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज परिसर को सील किया गया। अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट-दीपक कुमार सोनू मोबाइल -63983203750
0
Report
AMU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण, सुरक्षा बलों की भारी तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना का कार्य 8 बजे से हुआ शुरू, AMU केंपस स्थित ABK स्कूल में मतगणना का कार्य हुआ शुरू, मतगणना के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी तादाद में RAF और स्थानीय पुलिस की गई तैनात, AMU केंपस में जाने वाले वाहनों की पुलिस कर रही है संघन चेकिंग, मतदान की मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर्कल पर बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल0
0
Report
Advertisement
