यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैक्स वाहन के ऊपर गिरा बड़ा बोल्डर
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ओरछा बैन्ड के पास अचानक एक टैक्सी के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने के कारण मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में तीन लोग सवार थे जिसमें से 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं तथा वाहन चालक गाड़ी के अंदर ही फंसा हुआ है। वहीं घटनास्थल के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा ,SDRF, पुलिस, राजस्व टीम, तहसीलदार बड़कोट रवाना हुए और घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को रेस्क्यू किया और बताया जा रहा कि घटना में चालक की मृत्यु हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
