Back
रामनगर में पाइपलाइन गैस अटका, 1000 परिवार अभी सिलेंडर संकट में
SKSATISH KUMAR
Mar 26, 2026 03:23:30
Jaspur, Uttarakhand
रामनगर शहर में बढ़ते एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच पाइपलाइन गैस परियोजना एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं, लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, जबकि करीब 14 से 15 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछने और एक हजार से अधिक कनेक्शन दिए जाने के बावजूद घरों तक गैस सप्लाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने इस विषय को गंभीर बताते हुए कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर गैस आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है, जिसके कारण सिलेंडरों की समस्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रामनगर में पम्पापुरी, भरतपुरी, टेड़ा रोड, दुर्गापुरी और लखनपुर सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है और बड़ी संख्या में परिवारों को कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। यदि यह परियोजना समय पर चालू हो गई होती तो कम से कम एक हजार परिवारों को सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ताों।
गणेश रावत ने कहा कि अब केवल डीएसयू यानी डिस्ट्रिक्ट सप्लाई यूनिट स्थापित करने की जरूरत है, जहाँ से पूरे शहर में गैस सप्लाई की जाएगी। इसके लिए लगभग 1400 से 1500 वर्ग फीट जमीन की आवश्यकता है, उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से वार्ता की गई है और नगरपालिका अथवा किसी अन्य विभाग के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उनका कहना है कि जमीन मिलते ही परियोजना तेजी से आगे बढ़ सकती है और सिलेंडर की मारामारी में राहत मिलेगी।
वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी हिमांशु ने बताया कि कंपनी की ओर से तकनीकी तैयारी पूरी है, लेकिन रामनगर शहर में अब तक उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया है, जहाँ डीएसयू स्थापित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही जमीन उपलब्ध होगी, आगे की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी।
इस विषय में उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि एचपीसीएल की यह परियोजना पहले से चल रही है और इसे दो चरणों में पूरा किया जाना था। पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण अभी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि एचपीसीएल और नगरपालिका के साथ संयुक्त निरीक्षण कराया जाएगा ताकि ऐसी जमीन चयनित हो सके जो तकनीकी रूप से उपयुक्त हो। निरीक्षण के बाद चयनित भूमि कंपनी को हैंडओवर कर दी जाएगी।
जानकारों के अनुसार रिटिकुलेटेड एलपीजी सिस्टम एक आधुनिक व्यवस्था है, जिसमें पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक गैस पहुंचती है। इससे सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज की समस्या समाप्त हो जाती है और उपभोक्ता जरूरत के अनुसार गैस का उपयोग कर सकते हैं।
फिलहाल शहर में गैस सिलेंडर संकट और पाइपलाइन परियोजना में देरी ने उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते जमीन उपलब्ध करा देता, तो आज रामनगर के सैकड़ों घरों में पाइपलाइन गैस पहुंच रही होती
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowMar 26, 2026 04:17:070
Report
KRKishore Roy
FollowMar 26, 2026 04:16:380
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 26, 2026 04:16:270
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 26, 2026 04:16:170
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 26, 2026 04:16:020
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 26, 2026 04:15:500
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowMar 26, 2026 04:15:300
Report
517
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 26, 2026 04:01:22424
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 04:01:08519
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 26, 2026 04:00:59504
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowMar 26, 2026 04:00:32362
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 26, 2026 03:50:36912
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 26, 2026 03:49:241025
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 03:49:03985
Report