Back
करणी सेना बनाम ग्राम प्रधान पति: आधार सेंटर व रंगदारी विवाद पुलिस जांच में
SKSATISH KUMAR
Dec 25, 2025 13:05:44
Jaspur, Uttarakhand
स्लग-रामनगर में करणी सेना और ग्राम प्रधान पति के बीच विवाद, रंगदारी व अवैध आधार सेंटर के आरोप—पुलिस जांच में जुटी।
शहर रामनगर
एंकर-रामनगर क्षेत्र में करणी सेना, उत्तराखण्ड और ग्राम पंचायत पूछड़ी की वर्तमान ग्राम प्रधान के पति शकील अहमद के बीच गंभीर विवाद सामने आया है। मामला सामाजिक कार्यों के लिए चंदा संग्रह, अवैध आधार कार्ड सेंटर और रंगदारी के आरोप-प्रत्यारोप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच में जुट गई है।
करणी सेना की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि संगठन सामाजिक कार्यों के लिए आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पदों पर आसीन लोगों से सहयोग प्राप्त करता है। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारी रामनगर क्षेत्र में सहयोग हेतु संपर्क कर रहे थे। संगठन का दावा है कि इसी दौरान ग्राम पंचायत पूछड़ी की ग्राम प्रधान हज्जन नरगिस के कार्यालय में संगठन के सदस्य पहुंचे, जहां प्रधान पति शकील अहमद से मुलाकात हुई। संगठन के अनुसार बातचीत के बाद शकील अहमद ने स्वेच्छा से 11 हजार रुपये की धनराशि सामाजिक कार्यों के लिए दी, जिसकी विधिवत रसीद संगठन द्वारा जारी की गई।
संगठन का आरोप है कि इसके बाद 24 दिसंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के भाई पवन चौधरी अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराने ग्राम शक्तिनगर, पूछड़ी स्थित एक आधार सेंटर पर पहुंचे। वहां दो आधार अपडेट के नाम पर 600 रुपये वसूले गए, जो ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। संगठन का कहना है कि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया गया।
करणी सेना के अनुसार, जब पुलिस टीम के साथ संगठन के पदाधिकारी बताए गए आधार सेंटर पर पहुंचे तो वहां ग्राम प्रधान पति शकील अहमद, उनके सहयोगी और अन्य लोग मौजूद मिले। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान शकील अहमद ने संगठन के सदस्यों के साथ गाली-गलौच की, अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सदस्यों को जबरन गैराज में ले जाकर डराया गया, जिससे संगठन की छवि को ठेस पहुंची।
वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान पति शकील अहमद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी द्वारा उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी और इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। शकील अहमद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है।
मामले में रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Abdalpur, Uttar Pradesh:सोरांव थाना क्षेत्र धामपुर ग्राम सभा में भीषण दुर्घटना एक की हालत गंभीर कई गंभीर रूप से घायल मौके पर सोराव पुलिस मौजूद है घटना की जांच कर रही है
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 25, 2025 14:34:21Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली स्टेशन पर यात्री फँसा, RPF ने बचाई जान. RPF के प्रयास से रेल यात्री की जान बच पाई...वहीं इस हादसे के चलते ट्रेन करीब 19 मिनट ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 25, 2025 14:34:050
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 25, 2025 14:33:55Sithmara, Uttar Pradesh:पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जनसंख्या नियंत्रण बिल पर बड़ा बयान दिया है संजीव बालियान ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पैरवी की और कहा की जल्द ही देश में कानून लाया जाना चाहिए
0
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 25, 2025 14:33:430
Report
HBHemang Barua
FollowDec 25, 2025 14:33:340
Report
HBHemang Barua
FollowDec 25, 2025 14:32:510
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 25, 2025 14:32:410
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 25, 2025 14:32:190
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 25, 2025 14:32:040
Report
NSNeha Sharma
FollowDec 25, 2025 14:31:400
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 25, 2025 14:31:220
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 25, 2025 14:30:400
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 25, 2025 14:30:290
Report
