Back
हाथी के साथ सेल्फी चक्कर में टस्कर ने बाइक सवार युवकों को दौड़ाया, वायरल
SKSATISH KUMAR
Feb 09, 2026 13:01:26
Jaspur, Uttarakhand
कर्बेट टाइगर रिजर्व ढेला रेंज में वन्यजीवों के प्रति लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचे एक टस्कर हाथी के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा फोटो और वीडियो बनाना लगभग जानलेवा साबित हो गया था, यह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड की गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब ढेला रेंज की सड़क पर एक हाथी जंगल से निकलकर कुछ देर तक खड़ा रहा। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दो युवक हाथी को देखकर रुक गए और उसके काफी नजदीक जाकर फोटो व वीडियो बनाने लगे। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग युवकों को हाथी से दूरी बनाए रखने और उसे परेशान न करने की लगातार चेतावनी दे रहे थे। इसके बावजूद दोनों युवक नहीं माने और हाथी के बेहद करीब पहुंचते रहे। लगातार छेड़छाड़ और नजदीकी गतिविधियों से हाथी अचानक आक्रामक हो गया। गुस्साए टस्कर ने चिंघाड़ते हुए बाइक सवार युवकों की ओर दौड़ लगा दी और कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। गनीमत रही कि दोनों युवक समय रहते बाइक लेकर वहां से भाग निकले, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि जरा सी भी चूक होती तो यह घटना गंभीर जानमाल के नुकसान में बदल सकती थी। इस घटना के सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अधिवक्ता मदन मेहता द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया गया, जिसके बाद लोगों के बीच इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अधिकांश लोग इसे वन्यजीव सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही का उदाहरण बता रहे हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के एसडीओ अमित ग्वासिकोटी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के दोनों ओर यातायात को तुरंत रोक दिया गया। जब हाथी जंगल की ओर वापस चला गया, तब जाकर यातायात को पुनः सुचारू किया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक घटना के बाद मौके से जा चुके थे और पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसडीओ ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही न करें। वन्यजीवों के व्यवहार में लगातार बदलाव आ रहा है और उन्हें परेशान करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही मानव और पशु दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 09, 2026 15:02:500
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 15:02:25Noida, Uttar Pradesh:Calcata is a tiny medieval hilltop village in Lazio perched on tufa rock with winding streets and a historic 1,000-year-old centre
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 15:02:14Noida, Uttar Pradesh:A dog was diagnosed with depression and vets decided that working with kids at a local school would be good for her. She has never been happier.
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 15:01:380
Report
1
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 14:49:590
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 14:49:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 14:48:560
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 09, 2026 14:48:130
Report
RSRavikant Sahu
FollowFeb 09, 2026 14:47:370
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 14:47:260
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 09, 2026 14:47:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 14:46:470
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 09, 2026 14:46:060
Report