Back
बाड़मेर नगर परिषद जनसुनवाई में अधिकारी अनुपस्थित, CJM गुप्ता नाराज़
DSDurag singh Rajpurohit
Feb 09, 2026 14:46:06
Barmer, Rajasthan
बाड़मेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को बाड़मेर नगर परिषद परिसर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाड़मेर की सीजेएम कृष्णा गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचीं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थायी लोक अदालत एवं विधिक सेवा समिति के माध्यम से आमजन को सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना था। लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बिजली, पानी, परिवहन, नगर निकाय एवं अन्य सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित निस्तारण हो सके।
हालांकि जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीजेएम कृष्णा गुप्ता नाराज़ दिखाई दीं और कार्यक्रम की गंभीरता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने नगर परिषद से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर विधिक सेवा समिति द्वारा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों को भविष्य में निर्धारित बैठकों में समय पर उपस्थित रहने और जनहित के मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 09, 2026 16:30:580
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 09, 2026 16:30:400
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 16:30:100
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 16:20:520
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 09, 2026 16:20:400
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 09, 2026 16:20:270
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 09, 2026 16:20:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 09, 2026 16:19:550
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 09, 2026 16:19:35Hyderabad, Telangana:T RAJA SINGH- BJP MLA STRONG STATEMENT!! AKULA SRAVANI - BJP LEADER HYDERABAD
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 16:18:390
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 09, 2026 16:18:160
Report
PKPankaj Kumar
FollowFeb 09, 2026 16:17:520
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 09, 2026 16:17:210
Report