263401
शाहजहांपुर में जमकर खेली गई होली
Gumsani, Uttarakhand:आज निगोही ब्लॉक परिसर में बिस्मिल शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में होली खेली गई. इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए पहले एक घंटे की शाखा में खेलकूद, व्यायाम हुआ संघ की प्रार्थना के बाद स्वयंसेवको ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी और ढोल नगाड़े पर जमकर डांस किया. इस अवसर पर विभाग शारीरिक प्रमुख कौशल, जिला बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र, नगर कार्यवाह सुमित सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीबी-जी राम जी परियोजना शुरू, 125 दिन के रोजगार कार्ड से 2.56 करोड़ लाभ
Malda, West Bengal:आज থেকেই শুরু ভিবি-জি রাম জি প্রকল্প। ১০০ দিনের কাজের জায়গায় এবার ১২৫ দিনের কাজ। উপকৃত হবেন ২ কোটি ৫৬ লক্ষ জব কার্ড হোল্ডার। ভিবি-জি রাম জি প্রকল্পে কেন্দ্র দেবে ৬০ শতাংশ টাকা, রাজ্য দেবে ৪০ শতাংশ টাকা। রাজ্যে পালাবদলের পর কেন্দ্রীয় মন্ত্রী Shibraj Singh Chaouhan-এর সঙ্গে বৈঠক করেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী।0
0
Report
नरेला जोन में 32 टिप्पर, 16 हाईवा और 8 जेसीबी से सफाई तेज
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में दिल्ली नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. नगर निगम ने नरेला जोन को कूड़ा उठाने वाले नए वाहनों की सौगात दी है. दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रवेश वाही ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, निगम में सदन के नेता जयभगवान यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. स्वच्छ और सुंदर दिल्ली के लक्ष्य को लेकर दिल्ली नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में नरेला जोन को 32 टिप्पर गाड़ियां, 16 हाईवा और 8 जेसीबी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं. मेयर प्रवेश वाही ने इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया तेज होगी और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी बनेगी. मेयर प्रवेश वाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वाहन नियमित रूप से क्षेत्र में संचालित हों, ताकि कहीं भी कूड़ा जमा न होने पाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम स्वच्छता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है. इस मौके पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया और सदन के नेता जयभगवान यादव ने भी इस पहल को स्वच्छ दिल्ली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. दिल्ली नगर निगम का कहना है कि नए वाहनों के संचालन से नरेला जोन में कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.0
0
Report
चरखी दादरी HTET के लिए सुरक्षा चाकचौबंद, 11 केंद्र, दायरे में दुकानें बंद
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिले के 9 शिक्षण संस्थानों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 4 और 5 जुलाई को HTET परीक्षा आयोजित होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार भी मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की दुकानें बंद रहेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि HTET परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें।0
0
Report
Advertisement
चंद्रनगर चौकी के पास अवैध शराब 24 लीटर जब्त, ड्रायवर हिरासत में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी के पास मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध शराब जप्त की. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई, साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत और समझाइश भी दी गई. इसी दौरान बमीठा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक वाहन से करीब 24 लीटर अवैध शराब जब्त की है. मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने वाहन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में आरोपी ड्राइवर से शराब की खेप और उसके मुख्य सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
देवरिया के परिवार ने वेनेजुएला मौत पर हत्या-बीमा घोटाला की जांच मांग की
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रहने वाले राकेश चौहान की मौत 7 मई 2026 को वेनेजुएला में सीप पर ड्यूटी करते समय हुई थी। एक महीना के प्रयास के बाद राकेश का शव 4 जून को देवरिया पहुंचा। पोस्टमार्टम करने से पहले डॉक्टर ने इनकार कर दिया था; घर वालों को लगा पोस्टमार्टम हो चुका है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद 5 जून को पोस्टमार्टम हुआ। परन्तु बॉडी के सारे पार्ट्स मिसिंग पाए गए। मृतक की पत्नी रंजना चौहान कंपनी, भारत सरकार, भारतीय दूतावास के खिलाफ कानून कार्रवाई की मांग कर रही हैं; उनका दावा है कि कंपनी ने हत्या की और बीमा हड़पा गया। सरकार से जांच और दोषियों पर कार्रवाई, साथ ही पत्नी को नौकरी और भरण-पोषण के लिए आर्थिक मुआवज़े की मांग। परिवार में वही एक कमाने वाले थे। बायट- रंजना चौहान आदि कहती हैं। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि पीएम के समय अंग कलप हो जाते हैं पर यहां पूरा अंग गायब है; Histopathological examination के लिए कुछ पाठ काटकर रखते हैं। रामदेव चौहान ने कहा कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई चाहिए; एक बेटा कमाने वाला था; नौकरी और भरण-पोषण के लिए मुआवजा। पूर्व ग्राम प्रधान का बयान. नोट: घटना 4 जून की है पोस्टमार्टम 5 जून को हुआ.0
0
Report
खंडवा में टॉवर मुआवजे के लिए किसान 72 घंटे से खटिया पर बैठे
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पुनासा ब्लाक के ग्राम सुलगांव में डाली जा रही टॉवर लाइन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान रविंद्र सिंह 72 घंटे से टावर पर खटिया बंद कर बैठा है। किसान रविंद्र सिंह की मांग है जो उसके खेत से बिजली का टॉवर लगा उसका उसे कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसान का आरोप है कि ना विद्युत कंपनी और न प्रशासन के अधिकारी उसकी कोई सुनवाई कर रहे है। किसान रविंद्र का आरोप है कि उन्हें नियमों और गाइड लाइन के अनुसार उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी गांव में पिछले महीने तुलसा बाई के खेत में भी टावर निर्माण को लेकर मुआवजे की बात पर हंगामा हुआ था।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदे घोटाला: SIT रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय, परिणाम जल्द
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली के अध्यक्ष कपिल खन्ना कहते हैं, 'मेरा मानना है कि ट्रस्ट को आगे आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए... एक काम चल रहा है और हो सकता है कि इस प्रक्रिया के दौरान कुछ गलतियां या चूक हुई हों। एक SIT का गठन किया गया था और उसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट के बाद, सुझाई गई कार्रवाई या तो की जा चुकी है या अभी चल रही है... SIT के गठन और कामकाज के ज़रिए पूरी स्थिति सामने आ रही है और इसका नतीजा जल्द ही सबके सामने आ जाएगा.'0
0
Report
चोरी की कार और 2.5 लाख नकद: तीन युवक हिरासत में, हनुमानगढ़ पुलिस का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बुधवार को भारतमाला पुल के नीचे हुड़दंग की सूचना पर पहुंचकर चोरी की बताई गई कार और 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए। मौके से कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि बरामद कार दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम जांच के लिए हनुमानगढ़ पहुंची। रासीसर निवासी तीनों युवकों को 170 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया है। टाउन थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि आरोपियों की तलाशी में नकदी मिली है। कार और नकदी के संबंध में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी。0
0
Report
गोंडा: विद्युत पोल करंट से मवेशी की मौत, CCTV वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में आज बुधवार को एक बार फिर से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां आज बुधवार सुबह 7:30 बजे आवास विकास द्वितीय में स्थित विद्युत उपकेंद्र आवास विकास के पीछे एक विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह 7:34 बजे एक छोटा मवेशी पानी से होकर के सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक विद्युत पोल से 1 फीट की दूरी पर उसका बैलेंस बिगड़ है और वह विद्युत पोल में टकरा जाता है। टकराने के बाद विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाती है तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर की लाइट बंद कराई गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी के माध्यम से ले जाकर की मवेशी का अंतिम संस्कार किया गया है। लेकिन अब स्थानीय लोग इस पूरे मामले को लेकर की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
देहरादून: जिला पर्यटन विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप, निलंबन
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून देहरादून जिला पर्यटन विकास अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोप में किया गया निलंबित जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे पर हुई कार्रवाई दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के तहत भ्रष्टाचार का आरोप अनुदान धनराशि अवमुक्त करने में भ्रष्टाचार का लगा आरोप पूरे प्रकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी करेंगे जांच निलंबित अधिकारी को जीवन निर्वहन भत्ता और अर्ध औसत वेतन दी जाएगी बृजेन्द्र पांडे अब पर्यटन विकास मुख्यालय से रहेंगे अटैच0
0
Report
दिल्ली में SIR अभियान तेज, BLO घर-घर मतदाता सत्यापन कर रहे
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और एन्यूमरेशन फॉर्म भरवा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग भी BLO के पास पहुंचकर अपनी SIR प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में SIR अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म दिया जा रहा है। फॉर्म की दो प्रतियां होती हैं, जिनमें एक मतदाता के पास रसीद के रूप में रहती है, जबकि दूसरी प्रति BLO के पास जमा कराई जाती है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। अधिकारियों के अनुसार यदि कोई मतदाता वर्ष 2002 के विशेष पुनरीक्षण के समय किसी अन्य राज्य का मतदाता था, तो वह उस राज्य से संबंधित जानकारी भी फॉर्म में दर्ज कर सकता है। इस चरण में सामान्यतः किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है और सभी पात्र मतदाताओं के लिए फॉर्म भरना जरूरी बताया गया है। इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी सहयोग कर रहे हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा कराने में सहायता दे रहे हैं। स्थानीय निगम पार्षद अनिल त्यागी ने लोगों से समय रहते SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म अवश्य जमा करें। अधिकारियों का कहना है कि BLO को सुबह और शाम के समय घर-घर जाकर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। बुराड़ी क्षेत्र में SIR अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। कई स्थानों पर लोग स्वयं BLO के पास पहुंचकर अपने फॉर्म भर रहे हैं और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन कर मतदाता सूची को अद्यतन करना है। रिपोर्ट: नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली0
0
Report
बोरवेल हादसे के शिकार निरवैर का गमगीन संस्कार सम्पन्न
Ambala, Haryana:बोरवेल हादसे का शिकार हुए निरवैर का गमगीन माहौल में हुआ संस्कार0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में नशामुक्ति अभियान: डोर-टू-डोर सर्वे के साथ पुलिस सक्रिय
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh: पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा का नवाचार,हनुमानगढ़ जिले को नशामुक्त करने के लिए अभियान शुरू,नशा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस का डोर टू डोर सर्वे शुरू,जंक्शन की भट्टा कॉलोनी और खूंजा से शुरू किया सर्वे,पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर शुरू किया सर्वे,पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा भी टीम के साथ रहे मौजूद,नशामुक्ति के लिए सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे शुरू,ASP अरविंद बिश्नोई, DSP मीनाक्षी और अन्य अधिकारियों ने किया सर्वे0
0
Report
Mehbooba Mufti: Iran ki strategik position se duniya badal rahi; Kashmir ki bhugoliyat mahatvapurn
Noida, Uttar Pradesh:Srinagar, Jammu and Kashmir: On more than 100 prominent signatories from India and Pakistan writing to PM Modi and Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif, PDP chief Mehbooba Mufti says, "Look, the situation in the world is changing. You saw how a small country like Iran used its strategic position—the Strait of Hormuz—to put pressure on a powerful country like the United States. Jammu and Kashmir also has a strategic geographical position..."0
0
Report
बिजनौर में सुरेश राणा का जोरदार स्वागत, बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा
Moradabad, Uttar Pradesh:पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा आज बिजनौर पहुँचे। बिजनौर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष और भाजप नेता मौसम चौधरी ने स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं भारी संख्या में पहुँचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखे राजनीतिक हमले किये। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करता है और यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा के कारण भाजपा ने देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी दायित्वों का सफल निर्वहन किया है और देश को विकास की नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री योगी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में शासन व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार इसी सोच के साथ काम कर रही है ताकि kisi भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए सुरेश राणा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष कहीं भी मजबूत स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं के कारण जनता का विश्वास भाजपा के साथ बढ़ा है, जबकि विपक्ष जनता का भरोसा खो चुका है। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब समाजवादी पार्टी के नाम से ही दूरी बनाने लगी है। सपा के नाम से ही ख़ौफ़ खा जाती है जनता। उनका आरोप था कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में जनता का व्यापक शोषण हुआ, जिससे लोग अब उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं देखना चाहते। भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर निशানা साधा। सुरेश राणा ने आरोप लगाया कि उस समय सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था। उन्होंने दावा किया कि यदि पुलिस विभाग में 2500 पदों पर भर्ती होती थी तो उनमें से लगभग 2400 पद केवल एक जाति के लोगों को दिए जाते थे। हालांकि, उन्हें सपोर्ट में कोई दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरेश राणा ने कहा कि विपक्ष कई बार आतंकवादियों के सपोर्ट में खड़ा दिखाई देता है तथा राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा होने का काम करता है। पहले बहन बेटी सुरक्षित नहीं थी व्यापारी सुरक्षित नहीं था गुंडे सरेआम इज्जत लूट लिया करते थे अपहरण हो जाता था। सुरेश राणा के इन बयानों को आगामी राजनीतिक समीकरणों और प्रदेश की राजनीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा अपने विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बना रही है, वहीं विपक्ष पर हमला जारी है।0
0
Report
Advertisement
