244712
उधम सिंह नगर में ठंड का कहर, राहगीरों को परेशानियों का सामना
Sipka, Uttarakhand:जनपद में पिछले 5 दिनों से ठंड का कहर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसके साथ ही, पिछले 5 दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि मौसम की वजह से यात्रा करना मुश्किल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अतीक गैंग के अवैध प्लॉटिंग पर पुलिस-पीडीए ने बुल्डोजर चलाए
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक गैंग के खिलाफ पुलिस और पीडीए की बड़ी कार्रवाई, माफिया के गुर्गे के दफ्तर और अवैध प्लाटिंग पर पीडीए ने चलाया बुल्डोजर, 20 करोड़ कीमत की 18 बीघे में हुई अवैध प्लाटिंग पर पीडीए ने चलाया बुल्डोजर, पुलिस ने माफिया के रिश्तेदारों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत एफआईआर भी की दर्ज, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से माफिया के गुर्गों में हड़कंप का माहौल।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग जनों को मिले सहायक उपकरण
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर:- अमरोहा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया दिव्यांगजनों का सम्मान Vo:- संसदीय क्षेत्र अमरोहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वीकृति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बाइट:- चौधरी कंवर सिंह तंवर सांसद अमरोहा0
0
Report
शामली से खबर: ताजा अपडेट
Shamli, Uttar Pradesh:शामली से खबर पर0
0
Report
Advertisement
MCD holds special meeting on solid waste management rules-2026 and four-way waste segregation
New Delhi, Delhi:ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर MCD की विशेष बैठक उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत ने बैठक की अध्यक्षता की ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 और चार-तरफा कचरा पृथक्करण पर चर्चा पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं और महत्वपूर्ण सुझाव रखे बल्क वेस्ट जनरेटर के पंजीकरण और अनुपालन मजबूत करने पर जोर कचरा संग्रहण, पुनर्चक्रण और स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा पर भी चर्चा वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान और नागरिक संवाद बढ़ाने पर जोर स्रोत पर कचरा अलग करने और जनभागीदारी को प्रभावी बनाने पर फोकस0
0
Report
भीलवाड़ा में गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रामस्नेही वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों और संतों के सान्निध्य में हुआ। पूर्व मंत्री रामलाल जाट, संत मायाराम उदासीन, संत बनवारी शरण काठिया बाबा, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नारानीवाल, ईश्वर गुर्जर, एडवोकेट अशोक जैन, एडवोकेट ओम प्रकाश तेली और भगत प्रजापत सहित अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी का यह 23वां रक्तदान शिविर है। युवाओं के सहयोग और संतों के सान्निध्य में कई वर्षों से यह अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसव के दौरान महिलाओं, दुर्घटना में घायल लोगों और अन्य गंभीर मरीजों को रक्त की कमी के कारण परेशानी न हो। रक्तदान शिविर में हर बार लोग उत्साह से भाग लेते हैं और स्वयं तय किए गए लक्ष्य को भी पार कर जाते हैं। अब कोई निश्चित लक्ष्य नहीं है, बल्कि उद्देश्य मानव सेवा करना है। संत बनवारी शरण काठिया बाबा ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में बड़े स्तर पर रक्तदान होता है। उन्होंने कहा कि हर बार इस सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना کرتے हुए उन्हें साधुवाद और आशीर्वाद दिया।0
0
Report
दिल्ली लक्ष्मी योजना: ₹2,500 महीने के दावे पर महिलाएं नाराज़
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को ₹2,500 मासिक दिये जाने की घोषणा भाजपा सरकार के दौरान की गई थी, पर लागू होते समय कई क्राइटेरिया लग गए. पहली किस्त 1 सितंबर से खातों में जमा हो रही है जिसमें ₹1,500 कैश डिपॉज़िट और ₹1,000 RD के रूप में रखा गया है. लगभग 4,000 पात्र महिलाओं को पहली किस्त मिली. कालकाजी के बालाजी एस्टेट झुग्गी में रहने वाली महिलाएं और अन्य प्रभावित महिलाओं ने बतौर फॉर्म भरने के बावजूद पैसा न मिल पाने की शिकायत की. सीता, राजमती, अंगूरी खातून आदि ने बताया कि वे साइबर कैफे में फॉर्म भरवाते हुए दस्तावेज जमा कर चुके हैं लेकिन पैसे नहीं मिले. समाजसेवी ज्योत्सना ने कहा कि 90% महिलाएं अब भी योजनाओं से वंचित हैं. इस योजना के पहले चरण में 2,500 से 4,000 महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे गए और 1 सितंबर 2026 से पहली किस्त खातों में भेजी जाने लगी है. पात्र आयु 21-60 वर्ष, वार्षिक आय अधिकतम ₹2.5 लाख और दिल्ली में कम से कम 10 साल का निवासी होना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
हुड्डा का सरकार पर तीखा आरोप: कानून-व्यवस्था और किसानों-युवाओं पर सवाल
Sonipat, Haryana:सोनीपत पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, नायब सैनी सरकार पर जमकर साधा निशाना सोनीपत पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को सोनीपत पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हुड्डा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, बढ़ते कर्ज और 2024 विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि हरियाणा में करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए पंजाब के दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी पंजाब से लेने के लिए सरकार को बातचीत करनी चाहिए और अपने हिस्से का पानी प्रदेश में लाने के प्रयास करने चाहिए। कानून-व्यवस्था को लेकर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। हुड्डा ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से 2014 के बीच अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। 2024 विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को लेकर भी हुड्डा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद अलग-अलग समय पर मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिला। हुड्डा ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए। EVM को लेकर भी हुड्डा ने सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। किसानों के मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। करनाल में किसान द्वारा जहर खाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने खाद, डीजल और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। पंजाब में प्रदेशअध्यक्ष के इस्तिफे क़ो लेकर भी बातचीत में भगवतमान के बयान पर की कांग्रेस बीजेपी सिर्फ cm के लिए लड़ाई लड़ रही है वही पंजाब cm पर भी निशाना साधा बोले की यदि cm की लड़ाई है तो वो इस्तीफा दे और किसलिए कुर्सी पर बैठे है प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा बनने के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही और प्रदेश पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि अब यह बढ़कर करीब साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये हो गया है। हुड्डा ने बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ा है।0
0
Report
बिलासपुर के लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर एफआईआर; नमूने अमानक पाए गए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। ग्राम लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद के अवैध भंडारण के मामले में कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गोदाम से जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, जांच के लिए भेजे गए कीटनाशकों के सभी सात नमूने प्रयोगशाला जांच में अमानक पाए गए हैं। कृषि विभाग के मुताबिक, कलेक्टर और संचालक कृषि के निर्देश पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम लोखंडी में रामाघाट तालाब के पास स्थित आशु सिंह के गोदाम में आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना अनुमति कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद का भंडारण पाया गया। संबंधित स्थान के लिए कृषि विभाग से विक्रय एवं भंडारण का लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। टीम ने मौके पर सामग्री की बिक्री पर रोक लगाते हुए पूरा स्टॉक जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। नकली होने के संदेह में जब्त सामग्री के नमूने राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए थे। जांच में सभी सात नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए।0
0
Report
BHU में छात्रों का अनोखा विरोध: मंदिर के सामने प्रतीकात्मक शव, प्रशासन से मांगें तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:BHU में छात्रों का विरोध प्रदर्शन अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में है...विश्वनाथ मंदिर के सामने 19 छात्र सफेद चादर में लिपटकर प्रतीकात्मक शव बने और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया...अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कदम उठाता है और आंदोलन कब तक जारी रहता है0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर सकरी थाने: FIR में देरी पर SSP ने थाना प्रभारी हटाया, संजय शेंडे नए प्रभारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय पर नहीं देने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी उमेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। मामला दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सकरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश साहू ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और मामले की जानकारी भी समय पर राजपत्रित अधिकारियों को नहीं दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय शेंडे को सकरी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है……0
0
Report
बस्तर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, 2 लाख लोगों को किया गया जागरूक
Jagdalpur, Chhattisgarh:साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बस्तर पुलिस द्वारा जिले भर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया गया, जिसका समापन कार्यक्रम का आयोजन शौर्य भवन में शुक्रवार को किया गया, इस दौरान बस्तर पुलिस द्वारा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुए 151 मोबाइल उनके धारकों को वापस लौटाए गए, इस दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया बस्तर एसपी शलभ सिंहा ने जानकारी देते हुए बताया 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच जिले में जन-जागरूकता अभियान के तहत 16 हजार 900 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां साइबर सुरक्षा को लेकर 2 लाख 20 हजार लोगों की जागरूक किया गया।0
0
Report
भारत हथियारों के निर्यात के पथ पर, कानपुर प्रदर्शनी में छोटे से बड़े हथियार दिखे
Kanpur, Uttar Pradesh:जो भारत कल तक अपनी सैन्य ताकत के लिए दूसरे देशों से हथियार खरीददता था आज वही भारत दूसरे देशों को अपने सैन्य हथियार बेच रहा है। कानपुर में दो दिनों की सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे हथियारों से लेकर भारी तोपखाने और मिसाइल प्रणालियों तक का प्रदर्शन किया गया0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर घपले के आरोप: उज्जैन से अयोध्या तक कांग्रेस की सनातन स्वाभिमानी यात्रा
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमानी यात्रा’, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी से अयोध्या तक एक विशाल पदयात्रा शुरू हो रही है, जिसका नाम रखा गया है— 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा'। धर्म के नाम पर राजनीति और राम मंदिर निर्माण में चंदे की राशि के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर भारी घपला हुआ है। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर चंदे के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुई आर्थिक अनियमितताओं में शामिल मुख्य आरोपियों और बाहुबलियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। घपला करने वाले बड़े जिम्मेदार चेहरों को छोड़ दिया गया है। इसी के विरोध में उज्जैन से लेकर अयोध्या तक इस ऐतिहासिक पदयात्रा का खाका तैयार किया गया है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर जिस तरह से जनता के चंदे की राशि का आहरण हुआ है और चोरी हुई है, उसमें जो मुख्य आरोपी और बाहुबली थे, उन्हें सरकार ने छोड़ दिया है। धर्म का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण में हुए घपले में जो बड़े लोग शामिल हैं, उन पर सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के विरोध में हम उज्जैन से अयोध्या तक 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा' निकालने जा रहे हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर शुरू होने वाली यह यात्रा मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। राम मंदिर के नाम पर हुए कथित घपले को लेकर दिग्विजय सिंह की यह यात्रा आने वाले दिनों में देश की राजनीति में कितना बड़ा तूफान लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। यात्रा अक्टूबर महीने में उज्जैन से शुरू होगी।हालांकि तारीख की घोषणा रूट तय नहीं होने के चलते नहीं हुई है,दिग्विजय सिंह ने बताया कि रूट तय होते ही तारीख की घोषणा हो जाएगी।0
0
Report
मुरादाबाद में बारिश के बाद भोजपुर वार्ड-5 में जलभराव
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): बारिश के बाद भोजपुर के वार्ड 5 में जलभराव की स्थिति दिखी。0
0
Report
उज्जैन में 2000 से अधिक पुलिस जवान, ड्रोन-CCTV से निगरानी; अफवाहों पर प्रशासन की कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:2 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात, ड्रोन-CCTV से निगरानी; अफवाह और AI जनरेटेड कंटेंट पर प्रशासन की नजर उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बीच शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 हजार से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया, जबकि ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज शहर की अलग-अलग मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक नमाज के दौरान कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ी। बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और जनजीवन भी सामान्य रहा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, सदर और इमामों के संपर्क में थी। धर्मगुरुओं की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। एसपी ने कहा कि शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान हुई घटना एक दुर्घटना थी और मस्जिद कमेटी की ओर से संबंधित कार्य लगातार जारी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन और CCTV के जरिए पूरे क्षेत्र को कवर किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी जगह स्थिति सामान्य है और बाजार भी सामान्य रूप से खुले हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर एसपी ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पिछले दिनों भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस किया गया है और कई कंटेंट हटवाए गए हैं। अब भी इस तरह का भड़काऊ कंटेंट प्रसारित करने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और जनजीवन सामान्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे AI जनरेटेड फोटो और वीडियो को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विजुअल के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए बिना पुष्टि किसी भी सामग्री पर भरोसा या उसे शेयर न करें। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी。 प्रशासन ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी समुदायों और धर्मगुरुओं का सहयोग मिल रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक जानकारी की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें。 बाइट - कलेक्टर रौशन कुमार सिंह बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
Advertisement
