Back
रुद्रप्रयाग में रन फॉर यूनिटी: देशभक्ति और पटेल जयंती का संकल्प
HNHARENDRA NEGI
Oct 31, 2025 08:32:19
Rudraprayag, Uttarakhand
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से संपन्न हुआ।
रैली का शुभारंभ प्रातः 08:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल एवं विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। रैली मुख्य बाजार होते हुए विजयनगर तक पहुंची तथा वहीं से पुनः लौटकर स्टेडियम परिसर में समापन हुआ।
इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, युवा, खिलाड़ी, शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थलों पर यूनिटी मार्च का भी आयोजन किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया।
कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी ने सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने यूथ फाउंडेशन से जुड़े युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे युवा हमारे भविष्य हैं, जो देश की अखंडता और सुरक्षा के सशक्त प्रहरी बनेंगे।” वहीं विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “भारत माता की जय” के नारों के साथ की। उन्होंने कहा कि  “अनेकता में एकता ही हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति है। सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर भारत को नई दिशा दी।”
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि “वर्ष 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना।”
इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowOct 31, 2025 14:50:15Noida, Uttar Pradesh:PTC- हापुड़ के NH-9 पर चलती एक हाईड्रा केन अचानक आग का गोला बन गई...इस दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। PTC- आग पर काबू पाने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरु किया गया
0
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 31, 2025 14:50:00Sambalpur, Odisha:ଲୌಹ ମାନବ ସର୍ଦ୍ଦାର ବଲ୍ଲଭ ଭାଇ ପଟେଲ ଙ୍କ ୧୫୦ ତମ ଜୟନ୍ତୀ ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଏକତା ଦିବସ ଉପଲକ୍ଷେ ଗଣ ଦୌଡ଼ କୁ ପତାକା ଦେଖାଇ ଉଦଘାଟନ କଲେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ସିଦ୍ଧେଶ୍ୱର ବଳିରାମ ବୋନ୍ଦର |
0
Report
0
Report
0
Report
MMManoj Mondal
FollowOct 31, 2025 14:47:360
Report
ADAnup Das
FollowOct 31, 2025 14:46:260
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowOct 31, 2025 14:45:140
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowOct 31, 2025 14:43:090
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 31, 2025 14:42:590
Report
VSVishnu Sharma1
FollowOct 31, 2025 14:42:470
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 31, 2025 14:42:350
Report
IKIsateyak Khan
FollowOct 31, 2025 14:42:230
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 31, 2025 14:42:060
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 31, 2025 14:41:490
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 31, 2025 14:41:350
Report
 Mohd Sartaj Siddiqui
Mohd Sartaj Siddiqui Ravindra
Ravindra