icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंडक में जलस्तर बढ़ने से महराजगंज के तीन गांवों में बाढ़

Maharajganj, Uttar Pradesh:एहニュース: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक बैराज वाल्मीकिनगर से पानी का डिस्चार्ज तेजी से बढ़ गया। शनिवार शाम तीन बजे तक 3.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से निचलौल तहसील के टापू क्षेत्र में बसे सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। कई घरों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया। एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाने में लगी है। नेपाल से निकलने वाले नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण स्थिति बिगड़ने की आशंका है। निचलौल एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके जलभराव का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बाढ़ प्रभावित गांवों में एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है। घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। कई परिवारों को निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है। मवेशियों को भी सुरक्षित ठिकानों तक ले जाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर के एलआईसी भवन में भीषण आग, तीन घंटे बाद काबू

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: शहर के व्यस्त बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग भवन की चौथी मंजिल पर लगी, जहां से धुएं का घना गुबार और आग की ऊंची लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1:30 बजे की है। एलआईसी भवन के समीप स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन के सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले चौथी मंजिल से निकलती आग की लपटों को देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल एलआईसी प्रबंधन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना के समय भवन के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि आगजनी की इस घटना में किसी के घायल होने अथवा हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग को अन्य मंजिलों और आसपास की इमारतों में फैलने से रोका। कड़ी मेहनत के बाद सुबह लगभग 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस चौथी मंजिल पर आग लगी, वहां एलआईसी का कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल संचालित होता है। आग के कारण इस हिस्से में रखे फर्नीचर, दस्तावेजों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों और नुकसान के आकलन के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
0
0
Report

कैथल में गुलाबी ठंड से गर्मी-उमस में राहत, मौसम ने बदली करवट

Kaithal, Haryana:कैथल में मौसम ने बदली करवट, गुलाबी ठंड ने दी गर्मी-उमस से राहत कैथल। जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के चलते मौसम में हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी। तापमान करीब 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को पिछले दिनों की गर्मी और उमस से राहत मिली。 सुबह के समय मौसम सुहावना होने से लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। लोगों का कहना है कि मौसम में समय के हिसाब से बदलाव जरूरी है और ठंडक ने उन्हें काफी राहत दी है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना भी बनी हुई है。 हालांकि, बारिश होने की स्थिति में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। इस समय धान की फसल पककर तैयार है और मंडियों में धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बारिश से खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ मंडियों में पहुंच चुकी धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। किसानों की नजर अब मौसम के अगले बदलाव पर टिकी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में भारी बारिश से नदियां बदलीं, पर्यटन स्थलों पर प्रशासन ने रोक लगाई

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भारी बारिश ने बदला नदियों का हाल , पर्यटन स्थलों का बदला रुप। खूँटी में विगत पाँच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रकृति के वादियों का हाल तो बदला है साथ ही नदियों और पर्यटन स्थलों का भी हाल बदल गया है। खूँटी के पंचघाघ, पेरवांघाघ पांडु पुडिंग दसम फॉल में भयावह स्थिति बन गयी है। पर्यटन स्थलों में आवागमन को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट है। वहीं खूँटी जिले के अंतर्गत पर्यटन स्थलों में खतरनाक स्थलों में जाने के लिए रोक लगा दी गयी है। विचरण करने के लिए रोक तो नहीं है पर खतरनाक दुर्घटना युक्त जगह और बहते जलधारा के निकट जाने में प्रतिबंध लगा दिया गया है। जहाँ बहते जलधारा के उफान सुंदर तो लग रहे हैं लेकिन उससे ज्यादा कहीं खतरनाक भी है。
0
0
Report

बिहार में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, तापमान गिरा

Patna, Bihar:राज्य में चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से आम जन जीवन प्रभावित है...पिछले 24 घंटे में 72.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। लेकिन, राहत की बात यह रही कि तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों में बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहाना रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने पर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, राज्य में बारिश का घाटा अब 37 से घटकर 32 प्रतिशत रह गया है। अबतक बिहार में 657.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि 968.8 मिमी होनी चाहिए थी। आज मुंगेर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पटना, भोजपुर, बक्सर और भागलपुर समेत कई अन्य जिलों में बारिश का पूर्वानुमान हैं。 अगले दो दिनों में राज्य का मौसम तेजी से बदलेगा। मौसमविदों के मुताबिक अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मौसम में बदलाव का कारण रहा। यह सिस्टम पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर उत्तर पश्चिम दिशा में निम्न दबाव के क्षेत्र में बढ़ने के आसार हैं। यह अगले 12 घंटों में यह कमजोर होगा और निम्न दबाव के रूप में बदल जाएगा। इससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
0
0
Report

नवादा: डैम में डूबकर मौत या हत्या? 16 वर्षीय राकेश का शव NDRF ने निकाला

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के कौआकोल के सोखोदेवरा स्थित शिवपुर जलाशय से 16 वर्षीय राकेश कुमार का शव लगभग 22 घंटे बाद NDRF ने निकाला। राकेश, सोखोदेवरा टोला शिवपुर निवासी सुनील रविदास का बेटा था। एनडीआरएफ ने जलाशय में अभियान चलाकर शव बाहर निकाला। शव मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अरविंद कुमार ने बताया कि घर का सबसे बड़ा भांजा था। चार लड़का ने फोन कर कर बुलाया था कि चलो डैम में नहाने चलते हैं। उसके बाद आधा घंटा में ही पता चलता है कि वह डूब गया लेकिन हम लोगों को पूरी तरह आशंका है कि उसके हत्या कर दी गई थी और हत्या करके उसे पानी में फेंक दिया गया कि कोई सबूत ना मिले। हम लोगों की मांग है तो जो चार युवक को पुलिस ने अपने साथ ले गई है उसे विशेष पूछताछ करें उसकी मोबाइल कॉल डिटेल को ले सब कुछ पूरे मामला जो है वह सामने निकल कर आ जाएगा। ठीक है। परिजनों ने इसे सिर्फ डूबने की घटना मानने से इनकार किया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस आशंका से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

इटावा: शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीबाग मोहल्ले में अवधेश की पत्नी आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बच्चों की सूझबूझ के चलते महिला को समय रहते फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर है और सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अवधेश शराब का आदि है और दुकान जाने की वजह से घर पर शराब पीकर आया था, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई; मामला बढ़ गया और महिला ने फांसी लगा ली। बच्चों ने उसे देखा और स्थानीय लोगों की मदद से उसे भरथना सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से जिला अस्पताल भेजा गया, मगर हालत अत्यधिक गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

ABDM-UP भर्ती: 25 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अक्टूबर तक मौका

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने और डिजिटल हेल्थ व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तर प्रदेश (ABDM-UP) के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी सुदृढ़ीकरण, प्रशासनिक समन्वय और मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की गति बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कुल 25 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती में वित्त, प्रशासन, तकनीक और मंडल स्तर के समन्वय से जुड़े पद शामिल हैं। इनमें— वित्त सलाहकार – 1 पद शिकायत निवारण विशेषज्ञ – 1 पद प्रशासनिक कार्यकारी – 3 पद परियोजना प्रबंधक-समन्वय – 1 पद आईओआईसी विशेषज्ञ – 1 पद ईएमआर/पीएचआर विशेषज्ञ – 1 पद क्षमता निर्माण अधिकारी – 1 पद मंडलीय समन्वयक – 9 पद समन्वय कार्यकारी – 4 पद संयुक्त निदेशक-आईटी – 1 पद आईटी कार्यकारी – 2 पद कुल मिलाकर 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 16 अक्टूबर तक आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। किसी भी पद के लिए ऑफलाइन आवेदन, हार्ड कॉपी या ई-मेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से संबंधित जानकारी एबीडीएम यूपी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सचिव एवं एबीडीएम यूपी की मिशन डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एबीडीएम को प्रमुख योजना के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। आधिकारिक एबीडीएम वेबसाइट के अनुसार मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न हिस्सों को डिजिटल माध्यम से जोड़कर सुरक्षित और एकीकृत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार करना है। एबीडीएम के तहत ABHA नंबर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top