icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262501
LALIT MOHAN BHATTLALIT MOHAN BHATTFollow18 Jul 2024, 09:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीसराय में दुर्गा पूजा के दौरान 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित, DM ने स्पष्टीकरण मांगा

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन की निगरानी के लिए तैनात किए गए 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमें जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से मेला ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कोलकाता की घटना के बाद सरकार की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम और एसपी ने भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कई पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थल से अनुपस्थित मिले। कुछ पदाधिकारियों के मोबाइल फोन भी बंद पाए गए।
0
0
Report

चतरा में दुर्गा पूजा के दौरान सड़क हादसे, एक दर्जन घायल, दो की मौत

Ansar Nagar, Jharkhand:पूजा की खुशी गम में तब्दील सड़क दुर्घटना में एक दर्जन घायल, 2 कि मौत, 4 रेफर, 6 की स्थिति सामान्य चतरा : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के दौरान हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में विकास कुमार औऱ सुमन कुमार का नाम शामिल है, वहीं गंभीर रूप से घायल ललन कुमार, लॉरेंस बेक,राहुल राणा सहित 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं आधे दर्जन लोगों की स्थिति सामान्य है, जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पर्व के दौरान हुवे इन दुर्घटनाओं से पर्व की खुशी मातम में तब्दील हो गई। लगातार सदर अस्पताल में आ रहे सड़क दुर्घटना के मामलों से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

शिर्डी में दशहरा उत्सव: लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े

Shirdi, Maharashtra:Shirdi News Flash भाविकांनी सजली साईंची नगरी साईंच्या शिर्डीत दसरा उत्सव... साईबाबांची 108 व्या पुण्यतिथी उत्सवानिम्मित शिर्डीत साई संस्थान प्रशासनाकडून जय्यत तयारी... आज उत्सवाचा मुख्य दिवस , साईमंदिर भक्तांसाठी असणार रात्रभर दर्शनासाठी खुल... उत्सवानिमित्त लाखोंच्या संख्येने भाविक साईंच्या दर्शनासाठी शिर्डीत दाखल... साई संस्थान प्रशासनाकडून विविध धार्मिक कार्यक्रमांचे आयोजन... साईंच्या समाधीला आकर्षक फुलांची आरास , आणि मंदिराला विद्युत रोषणाई ; साई द्वारकाधीश देखाव्याची कमान ठरतेय लक्षवेधी... साईंच्या शिर्डीत दसरा उत्सव होतोय साजरा... उत्सवाच्या मुख्य दिवशी गावातून भिक्षा झोळी करण्याची अनेक दिवसांपासून परंपरा , साईबाबा हयात असताना भिक्षा गोळा करायचे... साई मंदिराच्या दर्शन रांगेतून गर्दीचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी... WKT - kunal Jamdade Shirdi
0
0
Report

नवादा दुर्गा पूजा मेले में दर्दनाक हादसा: तीन की मौत, आठ घायल

Nawada, Bihar:नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले तीन लोगों की मौत, आठ घायल नवादा में नवमी की रात अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान, दो मृतकों की पहचान नहीं नवादा जिले में दुर्गा पूजा की नवमी की रात दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। हादसों के बाद खुशी का त्योहार मातम में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले थे। पहली घटना नरहट थाना क्षेत्र के झीकरूआ पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यवसायी सुभाष प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, दूसरी घटना रोह प्रखंड के कोसडीहरा गांव के निकट हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नवमी की रात हुए इन हादसों ने दुर्गा पूजा की खुशियों को गम में बदल दिया। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों के घायल होने से सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

पाकुड़ में विजय हासदा का दुर्गा पूजा पंडाल भ्रमण, शांति और भाईचारे की कामना

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के जेएमएम सदस्य विजय हासदा ने पाकुड़ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की दर्शन किया... साथ में जेएमएम दर्जन कार्यकर्ता शामिल थे... सभी ने पूजा पंडालों का बारी बारी से भ्रमण किया... सांसद ने कालिकापुर, सरस्वती पुस्तकालय, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, नारी शक्ति, सद्भावना केंद्र, राजापारा सहित अन्य पूजा पंडालों का अवलोकन किया... इस दौरान सांसद विजय हासदा ने दुर्गापूजा के मौके पर राज्यवासीयों को सुख समृद्धि की कामना की... और सभी को दुर्गापूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी... उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल जुलकर पूजा का आनंद लें... शांतिपूर्ण तरीके से पंडाल में घूमने का आनंद लें... प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है... समिति के सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं... बहुत अच्छे पूजा पंडाल बने हैं... मां की कृपा सब पर बनी रहे यही कामना करता हूं...
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में दुर्गापूजा के अवसर पर दशाई नृत्य ने लोगों को मोहक आकर्षण प्रदान किया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में दुर्गापूजा के अवसर पर दशाई नृत्य किया गया... सफाहोड़ समुदाय के पुरुष ने नगर के सभी पूजा पंडालों में घूम घूम कर दशाई नित्य पेश किया... इस दौरान पारम्परिक बेश भूषा और ढोल नगाड़े में सभी लोग थे... सभी एक जैसे सफेद रंगों के कपड़े पहने हुए थे... दशाई नित्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा... यह एक अनोखा नित्य है... लोगों ने खूब दशाई नित्य का आनंद लिया... संथाल परगना में दुर्गापूजा के अवसर पर सफाहोड़ आदिवासी समुदाय के लोगों के द्वारा दशाई नित्य किया जाता है... यह सदियों से चला आ रहा है... यह नित्य देखने में आकर्षक और मनमोहक होता है... सभी एक आवाज के स्वर में सभी एक साथ नित्य करते हैं... नित्य करते समय दर्जनों लोगों का टीम रहता है...
0
0
Report

अंता में प्रदीप नागर की पहल: सरकारी टंकी साफ, पेयजल शुद्धता बढ़ी

Baran, Rajasthan:अंता कस्बे में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नागर ने स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल की है। दरअसल, कस्बे की सरकारी इमारतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सरकारी इमारतों पर रखी पानी की टंकियाँ में लंबे समय से गंदगी जमा है। टंकियों की हालत देखकर चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद चेयरमैन के निर्देश पर पूरे कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बे की सभी सार्वजनिक सरकारी इमारतों पर लगी पानी की टंकियों को अंदर से रगड़-रगड़ कर साफ करवाया गया। चेयरमैन का कहना है कि इन टंकियों का पानी आमजन पीते हैं, इसलिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उनकी इस पहल की कस्बे में जमकर सराहना हो रही है।
0
0
Report

सुल्तानपुर: हत्या के आरोपी पूजा गौतम की ससुराल में पिटाई, वीडियो वायरल

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कायामुद्दीनपुर किन्दीपुर गांव में पति की हत्या आरोपी पत्नी अपने ससुराल बच्चों से मिलने पहुंची तो परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मामले में पिटाई करने वालो के खिलाफ चांदा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया । बता दे की पूजा गौतम पत्नी महेश गौतम निवासी ग्राम कायामुद्दीनपुर किन्दीپور थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर जो हाल ही में अपने पति महेश गौतम की हत्या के मामले में जेल में बंद थी। जो जमानत पर बाहर आई है। वर्तमान समय में अपने मायके चांदा क्षेत्र के परसरामपुर गांव में रह रही थी। वह दो दिन पूर्व अपने बच्चों से मिलने प्राथमिक विद्यालय कायामुद्दीनपुर में पहुंची। जहां पर उसकी बेटी सुंदरी कक्षा 5 की छात्रा है व बेटा समर कक्षा एक का छात्र था परंतु प्रधानाध्यापक द्वारा मिलने न दिया गया और इसकी सूचना उसके ससुराल वालों को दे दी गई। जिसके बाद उसकी बड़ी बेटी प्रिया भी विद्यालय पहुंची और अपने भाई-बहन को लेकर घर चली आई। जिसके बाद हत्या आरोपी महिला पूजा अपने ससुराल पहुंच गई और वह बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगी। जिस पर परिजन उसके किए द्वारा कृत से गुस्से में आकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । इसके बाद मामले में चांदा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बताते चलें कि 3 सितंबर 2025 की रात को महेश गौतम पुत्र गंगादीन निवासी कयामुद्दीन किन्दीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिनके शव घर के बगल स्थित बाग में पेड़ के नीचे मिला था। मामले में उनके भाई गणेश ने चांदा कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा मामले में जांच करते हुए सर्विलांस व तथ्यों की जानकारी के बाद मामले में हत्या के मामले में महेश गौतम की पत्नी पूजा गौतम व उसकी कथित प्रेमी जय प्रकाश यादव उर्फ डंगर निवासी बड़ागांव मामले में आरोपी रहे और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे जिसके कारण रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर के महेश गौतम की हत्या कर दी थी।
0
0
Report
Advertisement

किसानों ने ऊसदर-इथेनॉल दर निर्धारित करने की मांग तेज की

Niphad, Maharashtra:उसाचा खरेदी दर जाहीर होईपर्यंत नाशिक जिल्ह्यातील कादवा सहकारी साखर कारखाना, सहकार महर्षी शंकरराव काळे सहकारी साखर कारखाना, रानवड सहकारी साखर कारखाना तसेच ग्रेनाँच इंडस्ट्रीज लि. केजीएस शुगर अँड बायो एनर्जीज लिमिटेड या साखर कारखानदारांनी ऊसतोड सुरू करू नये, अशी मागणी स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेने केली आहे. खासदार राजू शेट्टी यांच्या अध्यक्षतेखाली दि.१० ऑक्टोबर २०२६ रोजी ऊस परिषद घेण्यात आली. या परिषदेत साखरेला प्रतिकिलो ५० रुपये दर निश्चित करावा तसेच इथेनॉलला प्रतिलिटर ८० रुपये दर जाहीर करावा, अशी मागणी करण्यात आली. यामुळे ऊस उत्पादक शेतकऱ्यांना अधिक दर मिळण्यास मदत होईल, अशी भूमिका या ऊस परिषदेमध्ये घेण्यात आली होती दरम्यान आधी उसाचा दर जाहीर करावा मग ऊस तोडणी सुरुवात करावी अशी मागणी शेतकरी संघटनेने केली आहे
0
0
Report

गाजियाबाद में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow12m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 मार्केट में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम और थाना कौशांबी पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, लाजवंती प्लाजा बिल्डिंग स्थित प्योर थेरेपी स्पा सेंटर, ऑल स्पा सेंटर और माउंटेन स्पा सेंटर में कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 20 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। वहीं, इस गतिविधि में कथित रूप से शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा सेंटरों के संचालक और मैनेजर शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बाइट: सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम
0
0
Report

विजयादशमी के अवसर पर विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में फूलों से मनमोहक सजावट

Pandharpur, Maharashtra:साडेतीन मुहूर्तांपैकी एक असलेल्या विजयादशमी (दसरा) निमित्त श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिरात विविध प्रकारच्या रंगीबेरंगी फुलांचा व आकर्षक पानांचा वापर करून मनमोहक फुलांची सजावट करण्यात आली आहे. पुणे जिल्ह्यातील हिंजवडी येथील विठ्ठल भक्त राम जांभूळकर आणि त्यांच्या परिवाराने ही सजावट केली आहे. या सजावटीसाठी झेंडू, अष्टर, शेवंती, गुलाब, ऑर्किड, अँथुरियम, कार्नेशन, सूर्यफूल, तगर, गुलछडी, लक्ष्मी कमळ, ब्लू डेझी, पिंक डेझी आदी विविध प्रकारांच्या फुलांचा, तसेच जिप्सोफिला, कमिनी, अशोकाची पाने, मनीप्लांट आणि ड्रॅसिना यांसारख्या शोभिवंत पानांचा वापर करण्यात आला आहे. विविध रंगांच्या फुलांची सुबक मांडणी आणि आकर्षक रचनेमुळे ही पुष्प सजावट भाविकांचे लक्ष वेधून घेत आहे.
0
0
Report
Advertisement

ज्वेलर्स से लगभग 35 लाख के जेवरात लूट: सुआतला में हमला, बैग छीनकर फरार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:ज्वेलर्स से करीब 35 लाख के जेवरात की लूट नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना अंतर्गत ज्वेलर्स से करीब 35 लाख के जेवरात की लूट राजमार्ग स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक के साथ वारदात दुकान बंद कर घर लौटते समय सुआतला के रिपटा पुल पर हमला पहले ज्वेलर्स की गाड़ी को मारी टक्कर, फिर आंखों में झोंकी मिर्ची बदमाशों ने ज्वेलर्स पर किया जानलेवा हमला, बैग छीनकर फरार बैग में गिरवी रखे और रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के गहने भी शामिल परिजनों के साथ सुआतला थाने पहुंचे पीड़ित, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कार्रवाई जारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top