262501
पिथौरागढ़ पंचायत परिसिमान के लिए 14 से 16 अगस्त तक 26 प्रस्तावों पर ली जाएंगी आपत्तियां
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जनपद में पंचायत के परिसीमन के लिए 8 विकास खंडो से 26 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनको लेके आज जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी और इन 26 प्रस्ताव पर चर्चा की गई, 13 अगस्त को पंचायत परिसीमन का प्रकाशन किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या ने ये बताया की 14 अगस्त से 16 अगस्त तक सभी 26 प्राप्त परिसीमन प्रस्तावो पर आपत्तियां ली जा रही है अगर किसी को भी इन 26 प्रस्तावों से कोई आपत्ति है तो वो शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में पिंक PRB गाड़ियों को रवाना कर सुरक्षा का संदेश
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग SSP ने पिंक पीआरबी की 7 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं की सुरक्षा सहायता एवं जागरूकता के उद्देश्य से पिंक पीआरबी की गाड़ियों को किया रवाना, विशेष पिंक पीआरबी वाहनों पर प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की की गई तैनाती, जनपद में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीआरबी की गाड़ियों को किया गया रवाना, अलीगढ़ पुलिस लाइन में SSP नीरज जादौन ने हरी झंडी दिखाकर PRV गाड़ियों को किया रवाना।0
0
Report
धार मंडी में अव्यवस्था के बीच किसान चक्का जाम से हु़ा हंगामा, नीलामी बंद
Dhar, Madhya Pradesh:धार मंडी में अव्यवस्था से भड़के किसान, सूचना के बावजूद बंद रही नीलामी, आक्रोश में किया चक्का जाम.... धार कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्रशासनिक लापरवाही के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब दूर-दूर से अपनी उपज लेकर पहुंचे किसान अचानक मंडी बंद होने की सूचना से भड़क उठे। आक्रोशित किसानों ने विरोध में छत्रीपुरा चौराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, मंडी प्रशासन द्वारा पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना जारी की गई थी कि 3 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश के बावजूद पंडित प्रांगण में कृषि उपज की नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में किसान दो दिनों से अपनी उपज लेकर मंडी में डटे हुए थे। किसान सोनू जाट ने बताया कि मंडी की सूचना पर भरोसा कर वे और अन्य किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे थे, लेकिन मौके पर उन्हें बताया गया कि आज कोई खरीदी नहीं होगी। अचानक बदली इस स्थिति से किसान बेहद परेशान और नाराज हो गए। ऊपर से बेमौसम बारिश के चलते उनकी उपज खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि कई लोग किराए के ट्रैक्टर से अपनी फसल लेकर आए हैं, जिससे अब उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं, व्यापारी भी नीलामी के लिए मौजूद थे, लेकिन मंडी प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह से किसान मंडी सचिव से संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन न तो कार्यालय में कोई मिला और न ही फोन रिसीव किया गया। इससे नाराज किसानों ने छत्रीपुरा चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे खासकर यात्री बसों को भारी परेशानिया का सामना करना पड़ा। आला अधिकारियों की समझाइश के बाद हंगामा शांत हुआ0
0
Report
गोपालगंज के बल्थरी चेकपोस्ट पर भारी जाम, यूपी की ओर लगभग 12–13 किमी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिले के बल्थरी चेकपोस्ट पर भारी जाम लगा है. यूपी की ओर लगभग 12–13 किलोमीटर तक जाम है. डीएम और एसपी सहित आला अधिकारी चेकपोस्ट पर पहुँच कर जाँच कर रहे हैं और गाड़ियाँ निकालने का प्रयास किया जा रहा है. 2 दिन पूर्व गोपालगंज एसपी ने परिवहन विभाग के अधिकारी Hemant Kumar को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, आरोप था कि ट्रक से 400 रुपये वसूला गया था. इसके बाद डीएम ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात बताई. चेकपोस्ट पर जाम लगने लगा और 2 दिनों से लगातार जाम है. गोपालगंज डीएम पवन सिन्हा ने बताया कि बल्थरी में यूपी की ओर 13 किलोमीटर जाम है. पिछले दो दिनों से इसकी पृष्ठभूमि की घटना आपने देखी होगी. कल सचिव ने कहा कि वाहनों के नम्बर प्लेट को स्कैन कर जाने दिया जायेगा, फिर उनका फाइन ऑनलाइन किया जायेगा. इसी प्रक्रिया के तहत 4 लेन चालू कर वाहनों को स्कैन कर निकाला जा रहा है. ओवरलोडिंग या अन्य फाइन मोबाइल पर भेज दिया जायेगा.0
0
Report
Advertisement
जयपुर आरटीओ में बिना बोली VIP नंबरों का आवंटन: भ्रष्ट्राचार के संकेत
Jaipur, Rajasthan:अफसरों की मिलीभगत! 31 लाख तक में बिकने वाला नम्बर बिना बिडिंग ही दे दिया - जयपुर RTO प्रथम कार्यालय में हुआ खेल, गुपचुप आवंटन के लिए आधी रात में आवेदन - सीरीज की आम सूचना 31 मार्च को जारी हुई, जबकि नम्बर आवंटन 30 मार्च को कर दिए जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में 7 सीटर वाहनों के लिए हाल ही में खोली गई वाहन पंजीयन की नई सीरीज चर्चा में है। परिवहन विभाग ने पिछले दिनों नई सीरीज RJ14UV में वाहनों का पंजीयन करना शुरू किया है। आमतौर पर कोई भी नई सीरीज खोलने से पहले परिवहन विभाग द्वारा समाचार पत्रों में या विभागीय पोर्टल पर सूचना प्रकाशित की जाती है। इस सीरीज के खोलने की आम सूचना 31 मार्च को प्रकाशित की गई। लेकिन बड़ी बात यह है कि परिवहन विभाग ने इस सीरीज में नम्बर आवंटित करने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 27 मार्च से ही शुरू कर दी थी। 27 से 29 मार्च तक एक दर्जन से अधिक आवेदनों पर बगैर किसी ऑक्शन प्रक्रिया के ही नम्बर आवंटित कर दिए गए। इस सीरीज के सबसे महत्वपूर्ण 0001 नम्बर को केवल बेस प्राइस पर बिना बिडिंग प्रक्रिया के ही आवंटित कर दिया गया। इसके साथ-साथ एक दर्जन अन्य नम्बरों का भी आवंटन बगैर बिडिंग प्रक्रिया के ही कर दिया गया। आधी रात में लगाई गई थी 0001 नम्बर आवंटन के लिए फाइल - जयपुर RTO प्रथम में वीआईपी नम्बरों का घोटाला! - बिना बिडिंग प्रक्रिया के 13 नम्बर किए गए आवंटित RJ14UV0001 के लिए 27 मार्च रात 12:02 बजे हुआ आवेदन - इसी सीरीज के 12 अन्य नम्बरों के लिए भी 27 से 29 मार्च तक आवेदन लिए - 30 मार्च को इन सभी आवेदकों को नम्बर हो गए अलॉट - एक भी नम्बर पर नहीं हुई बिडिंग की प्रक्रिया - वीआईपी नम्बर 0001 को 7 लाख 7 हजार रुपए में किया गया आवंटित - जबकि इससे पहले 0001 नम्बर बिकता रहा है 31 लाख तक में - सीरीज के नम्बर 0014, 0171, 0300, 0621, 1004, 1122, 2020, - 2414, 2828, 5858, 8001, 8100 भी बगैर बिडिंग आवंटित - ज्यादातर नम्बरों के लिए बेस प्राइस के 44 हजार रुपए ही लिए गए पारदर्शिता और राजस्व बढ़ाने के लिए होती है बिडिंग परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी नई नंबर सीरीज को जारी करने से पहले उसका सार्वजनिक नोटिस देना आवश्यक होता है, ताकि इच्छुक लोग बोली प्रक्रिया में भाग ले सकें। जिससे कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। प्रतिस्पर्धा होने की वजह से विभाग को राजस्व भी प्राप्त हो सके। 31 लाख तक में बिक चुके वीआईपी नम्बर - आरटीओ में नई सीरीज खुलने पर वीआईपी नंबर लेने की रहती है कतार - एक से अधिक आवेदन आने पर किया जाता है ऑक्शन - RJ14UV0001 बेस प्राइस 7 लाख 7 हजार रुपए में आवंटित हुआ - जबकि इससे पहले वर्ष 2018 में RJ45CG0001 नंबर 16 लाख में बिका - वर्ष 2025 में RJ60CM0001 नंबर 31 लाख में बिका - जब 0001 नंबर का बेस प्राइस मात्र 1 लाख रुपए होता था - तब भी 5-5 लाख रुपए तक में बिके हैं 0001 नम्बर बिना बिडिंग से विभाग को लाखों का राजस्व नुकसान इस पूरे मामले में डीटीओ रमेश मीना ने कहा कि सीरीज की सूचना प्रकाशित करने का कार्य उनका नहीं है, यह कार्य एडमिन को करना होता है। इसलिए देरी से सूचना प्रकाशन के लिए वे उत्तरदायी नहीं हैं। आपको बता दें कि परिवहन विभाग ने करीब 7 साल पहले वीआईपी नंबरों की बेस प्राइस में बढ़ोतरी की थी। तब हर साल करीब 2 करोड़ रुपए का राजस्व वीआईपी नंबरों से प्राप्त होता था। बेस प्राइस बढ़ने की वजह से यह राजस्व अब बढ़कर करीब 20 करोड रुपए हो गया है। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से वीआईपी नंबर बिना ऑक्शन के आवंटित किए जा रहे हैं। इस वजह से विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है。0
0
Report
करनाल की अनाज मंडी में गेहूं तौल और लोडिंग पर मजदूरों का विरोध
Karnal, Haryana:करनाल । रबी सीजन की शुरुआत में मंडी मजदूरों का दो मांगो को लेकर विरोध शुरू । घरौंडा अनाज मंडी के मजदूरों ने गेहूं के तौल में इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीनों के प्रयोग से किया इंकार । सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर लोडिंग का काम भी नहीं करेंगे मजदूर । अनाज मंडी में अभी गेहूं की सरकारी खरीद ठीक से आरंभ भी नहीं हुई है लेकिन गतिरोध शुरू हो गया है । घरौंडा मंडी के मजदूरों ने इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । मजदूर अपनी शिकायत लेकर मार्किट कमेटी कार्यालय पहुंचे । मजदूरों ने कहा कि अधिकतर मजदूर अनपढ़ है वे इलेक्ट्रॉनिक कांटे इस्तेमाल नहीं कर सकते । इसलिए उन्होंने फ़ैसला किया है कि वे इन मशीनों का प्रयोग नहीं करेंगे । मजदूरों का दूसरा विरोध लोडिंग की मजदूरों को लेकर है । सरकार ने लोडिंग के लिए प्रति कट्टा 3 रुपया 40 पैसे मजदूरी निर्धारित की है इस रेट पर मजदूर उठान का काम नहीं करेंगे । अपनी मांगो को लेकर मजदूरों ने मार्किट कमेटी अधिकारियों को शिकायत दी है । बाइट वीरेंद्र प्रधान मजदूर यूनियन बाइट प्रेम ठेकेदार0
0
Report
Malda हड़बड़ी: AIMIM नेता मोफाकरुल Islam गिरफ्तार, प्रदर्शन का मास्टरमाइंड घोषित
Noida, Uttar Pradesh:MALDA - Bengal hostage row: AIMIM leader arrested, named 'mastermind' of protests - AIMIM leader Mofakkerul Islam was arrested at Bagdogra Airport for masterminding the Malda protest that led to the hostage-taking of seven judicial officers. Both accused taken to the police custody. मोफ़क्केरल AIMIM से उम्मीदवार था...2021 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार था...इटाहार से...831 वोट मिले थे... और Maulana Sahajahan Ali Quadri ISF CANDIDATE. MOTHABARI ASSEMBLY MALDA 20260
0
Report
Advertisement
संजय गांधी अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस चालकों के बीच जमकर भिड़ंत, वीडियो वायरल
Rewa, Madhya Pradesh:संजय गांधी अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब निजी एम्बुलेंस चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज को ले जाने को लेकर दो एम्बुलेंस चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को पटक-पटककर पीटा। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में मरीजों को ले जाने को लेकर एम्बुलेंस चालकों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है, जिसे लेकर प्रशासन से सख्त व्यवस्था की मांग की जा रही है।0
0
Report
देवरिया में निर्माणधिन कॉम्प्लेक्स दीवाल गिरने से दो मजदूरों की मौत; राहत और बचाव जारी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के सादर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका रोड पर आज एक निर्माणधिन कॉम्प्लेक्स की दीवाल गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए और मलबे में दबे रहने की आशंका को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। निर्माण अमृत इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा है और सुबह निर्माण के दौरान दीवाल अचानक गिर गई जिससे मजदूर दब गए और अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। अन्य दो घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है; कुछ अन्य मजदूरों के मलवे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है और जेसीबी मशीन से मलवा हटाया जा रहा है। फिलहाल नगर पालिका के आला अधिकारी और एसडीएम मौके पर पहुंची और मामले की जांच चल रही है। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह घटना हुई। अधिकारी कैमरे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।0
0
Report
बरनाला के किसान अफीम की खेती पर मजबूत चर्चा, सरकार से लाभ की उम्मीद
Barnala, Bathinda, Punjab:पिंड दी सथ प्रोग्राम के तहत बरनाला के सुखपुरा मोड गांव के गांववालों और किसानों से अफीम की खेती पर सीधी बातचीत की गई, लोगन का कहना है कि अफीम की खेती होनी चाहिए। अफीम एक ऐसी दवा है जिसका इस्तेमाल ज़्यादातर दवाओं में होता है। अगर किसी को लकवा या हार्ट अटैक, मिर्गी आदि आ जाए, तो अफीम दवा का काम करती है। अफीम खाने से सेहत को नुकसान नहीं होता। पुराने लोग अफीम खाते थे और उनकी सेहत भी अच्छी रहती थी। अगर सरकार किसानों को दूसरी फसल के रूप में अफीम की खेती पर अच्छा मुनाफा देती है, तो किसान यह फसल बो सकते हैं। नशा तब बुरा हो जाता है जब उसका गैर-कानूनी इस्तेमाल किया जाए। वह कोई भी नशा हो सकता है। कुछ मेडिकल ड्रग्स ड्रग्स के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। हालांकि वे ड्रग्स डॉक्टर रिकमेन्ड करते हैं, वे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन जब उनका गैर-कानूनी इस्तेमाल किया जाता है, तो वे नशा का रूप ले लेते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। और यह समाज के लिए जानलेवा साबित होता है。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात चालक की तलाश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।बताया जा रहा है कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरकहा चौक पर गुरुवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।घायल विकास कुमार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक कोरिया से आकोपुर गांव जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट परिजन0
0
Report
ग्राम जोगीभाठ में मंदिर विवाद: उप-सरपंच के भतीजे की हत्या, 5 गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीभाठ में बीती रात मंदिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के शीतला मंदिर को लेकर आयोजित एक बैठक के दौरान हुए विवाद में उप-सरपंच के भतीजे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है。 क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में बीती रात शीतला मंदिर के विषय को लेकर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई थी। चर्चा के दौरान ग्रामीणों और उप-सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद सोहन लाल साहू और उसके साथियों ने हमला कर दिया। जब उप-सरपंच का भतीजा कुणाल देशमुख बीच-बचाव करने पहुंचा, तब आरोपी सोहन लाल ने उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहन लाल साहू समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और आरोपियों से पूछताछ जारी है वहीं मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है।0
0
Report
बिहार कांग्रेस के प्रदर्शन में केंद्र सरकार विरोध और मोदी पर तीखे आरोप
Noida, Uttar Pradesh:यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में किया गया, जहां पार्टी के एमएलसी, पूर्व एमएलसी, विधायक और पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की… नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद और ‘नरेंद्र सिलेंडर दो’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस प्रदर्शन में एक अलग ही नजारा देखने को मिला… जहां एक तरफ प्रदर्शनकारी सिर पर गैस सिलेंडर लेकर विरोध जताते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग चूल्हा लेकर प्रदर्शन करते दिखे… जो बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध था वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को जनता को लाइन में खड़ा करवाना अच्छा लगता है… उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय से ही लोगों को लाइन में खड़े रहने की आदत डाल दी गई है इसके साथ ही उन्होंने बिहार में टीओडी के तहत बढ़े हुए बिजली टैरिफ को लेकर भी सरकार को घेरा… और कहा कि इससे मिडिल क्लास और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में ऑटो-ई-रिक्शा चालकों ने ग्रीन कोरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का नगर निगम पर हल्ला बोल, सैकड़ों चालक ऑटो और ई-रिक्शा लेकर नगर निगम पहुँचे, किया घेराव, ग्रीन कोरिडोर के तहत जीटी रोड से ऑटो और ई-रिक्शा बैन करने के चलते प्रदर्शन, मौके पर इलाका पुलिस के साथ आलाधिकारी भी पहुँचे, सूतमील चौराहे से लेकर बोनर कट तक तय कोरिडोर हो चुका है तय, आगामी 15 अप्रैल से शुरू हो जायेगा ग्रीन कोरिडोर, सिविल लाइन थाना इलाके के नगर निगम कार्यालय पर हंगामा.0
0
Report
कुशीनगर: एक साथ 26 बच्चे धुएँ से बीमार, इलाज शुरू
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - एक साथ 26 बच्चें पड़े बीमार - जहरीले धुएं से बच्चें हुए बीमार - बच्चो को सांस लेने में हुई दिक्कत - स्कूल के पास भांग जलाने से फैले धुंए से बच्चें हुए बीमार - बच्चों को CHC सेवरही में भर्ती कराया गया - बच्चों का डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया शुरू - 11 बच्चो को जिला अस्पताल किया गया रेफर - SDM तमकुहीराज मौके पर मौजूद - प्रशासन ने संभाली स्थिति - इलाके में दहशत व अभिभावकों में चिंता बढ़ी - डीएम कुशीनगर व एसपी भी मौके पर पहुँचे - सेवरही नगर के ग्रीनलैंड विद्यालय का मामला。0
0
Report
AI से बनी मोदी-तस्वीर पोस्ट करने पर जमानत; कोर्ट ने रिकॉर्ड साफ कहा
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक शख्श को पटियाला हाउस कोर्ट ने ज़मानत दे दी। मुजाहिद जमाल शेख नाम के शख्श पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक AI से बनाई गई तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को झुककर सलाम करते हुए दिखाया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि आरोपी का पहला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके भागने या सबूतों से छेड़छाड़ करने की संभावना नहीं है। इस मामले के सबूत मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक हैं और आरोपी ने जांच में सहयोग किया है कोर्ट ने कहा कि आरोपी का मोबाइल फोन पहले ही जब्त किया जा चुका है और जिस सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया था, उसे जांच अधिकारी के कहने पर पहले ही बंद कर दिया गया है。 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) (जालसाजी ) धारा 356(2) (आपराधिक मानहानि) धारा 353(2)( नफरत फैलाना के साथ साथ 2000) के साथ साथ आईटी एक्ट की धारा 66 भी लगाई गई थी। पुलिस का कहना था कि इस पोस्ट से समाज में तनाव या विवाद पैदा हो सकता है।हालांकि शेख के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस की ओर से लगाई गई धाराएँ गलत हैं।0
0
Report
Advertisement
