icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उन्नाव: जुए के अड्डे पर छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार, 17 मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद

Umesh TrivediUmesh TrivediFollowJust now
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1,15,115 रुपये मालफड़, 14,260 रुपये जमा तलाशी की नकदी, 17 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने गंगाघाट क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में अमित जायसवाल के मकान पर छापेमारी की। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र के अलावा कानपुर नगर के गोविंद नगर, मूलगंज, फीलखाना, बर्रा और रेलबाजार क्षेत्र के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर गंगाघाट थाने में मुकदमा संख्या 551/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही
0
0
Report

उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- कार सेवकों के खून से रंगे हैं समाजवादी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के ससुर की शोकसभा में शामिल होने शुक्रवार को उन्नाव पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों की हत्या, जातिगत राजनीति, कानून-व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल अखबारों में छपना चाहती है, जबकि भाजपा विकास और बेहतर व्यवस्था के लिए लगातार काम कर रही है। अयोध्या से चुनाव लड़ने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा प्रत्याशी भी वहां से प्रचंड बहुमत से जीतकर आएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब अयोध्या में कारसेवकों की निर्मम हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जाति और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है। यदि पार्टी जातिगत समीकरणों और तुष्टीकरण के सहारे राजनीति नहीं करे, तो उसे प्रधान और पार्षद का चुनाव जीतने में भी मुश्किल होगी। सपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी चार बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में रही है। यदि उसने अपने कार्यकाल में अच्छे काम किए हैं, तो उसे उन कामों के आधार पर जनता से वोट मांगना चाहिए, न कि जाति के नाम पर राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिला। उनके मुताबिक, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले और लोगों के मकान-दुकानों पर कब्जा करने वाले अपराधियों को भी सपा के शासन में बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि उन्नाव की पुरानी कानून-व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पहले खुलेआम गोलियां चलती थीं, लेकिन भाजपा सरकार में माफिया सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते समय किसी के साथ भेदभाव नहीं करती और गलत काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्नाव में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने का दावा चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्नाव में भी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों की तुलना पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में जहां भी कोई गलत काम होता है, वहां कार्रवाई की जाती है। राहुल गांधी पर भी साधा निशाना राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजेश पाठक ने हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के नेता अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी से हंगामा, टीम थाने लायी गयी

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के परशुरामपुरी में लखनऊ से आई खाद्य विभाग की छापेमारी को लेकर जमकर बवाल हो गया। अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नाराज व्यापारियों ने टीम को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर ही टीम को बचाकर सुरक्षित थाने लाया गया। फिलहाल अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत किया है। देसी घी के व्यापारी का आरोप है कि खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी बताकर अज्ञात लोग जबरन उनके घर में दाखिल हुए। उन्होंने परिजनों को डरा-धमकाकर लॉकर व बक्से खुलवाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि त्योहारों पर सैंपलिंग के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है और न देने पर सैंपल फेल कराने की धमकी दी जाती है। उसके बाद नाराज दर्जनों व्यापारियों ने लखनऊ से आई टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर कोतवाली बुलाया और उनकी शिकायतें सुनीं। व्यापारियों को शांत कराने के लिए तीन नमूनों को निजी लैब में भी जांच के लिए भेजने पर सहमति बनी। वहीं, खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि नगर के तीन व्यापारियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से एक व्यापारी के यहां से 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फिलहाल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
0
0
Report

गोड्डा अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, भाजपा ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Godda, Jharkhand:नवजात की मौत के बाद गोड्डा में परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।समर्थन में भाजपा के कुछ नेता उतर गए और पांच लाख रुपए मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ करीब दो घंटे तक धरना दे दिया भाजपा ने दिया। मामला पोड़ैयाहाट के सरकारी अस्पताल का है。 दरअसल इस्माइल अंसारी की पत्नी को लेबर पेन होने के बाद उसे आज तड़के पोड़ैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया था।एक ANM ने उसकी डिलीवरी करा दी।बच्चा होने के बाद सीरियस स्थिति में उसे SNCU में एडमिट करने एम्बुलेंस से सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया।इस्माइल का आरोप है कि अस्पताल से मात्र दो किमी दूरी पर एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गया।ड्राइवर की कथित लापरवाही और एम्बुलेंस में वैकल्पित व्यवस्था नहीं होने के कारण नवजात की जान चली गई。 सीएचसी के प्रभारी डॉ रमेश कुमार ने तमाम आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि बच्चे के जन्म के वक्त गले में नाल फंस गई थी ।जिसके इलाज के लिए उसे तुरंत SNCU भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी。 बहरहाल नवजात की मौत के पीछे के कारण जो रहे हों लेकिन लापरवाही, डॉक्टर और स्टाफ की कमी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है。 बाइट1 इस्माइल अंसारी बाइट2 सुभाष यादव _धरना दे रहे भाजपा नेता बाइट3 डॉ रमेश कुमार
0
0
Report

निलेश लंके ने किसानों के लिए तुरंत मदद और सरकार से कार्रवाई की मांग

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील दुष्काळसदृश्य परिस्थितीची केंद्रीय पथकाकडून प्रत्यक्ष पाहणी करण्यात आली आहे... या पाहणीचं राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे खासदार निलेश लंके यांनी स्वागत केलंय... मात्र, केवळ पाहणी न करता सरकारने शेतकऱ्यांना तातडीने मदत द्यावी, अशी मागणी लंके यांनी केली आहे... तसेच आगामी नवरात्र आणि दसऱ्याच्या सणापूर्वीच दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या खात्यावर मदत जमा करावी, अशी मागणीही त्यांनी केली... केंद्रीय पथकाच्या पाहणीसाठी सरकारने दाखवलेली तत्परता शेतकऱ्यांना मदत देतानाही दाखवावी, अशी टीका खासदार निलेश लंके यांनी केली आहे। दिल्ली येथे झालेल्या इंडिया आघाडीच्या आंदोलनावरून राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पक्षाचे खासदार निलेश लंके यांनी निशाणा साधला आहे... इंडिया आघाडीच्या वतीने ना भूतो ना भविष्य असे आंदोलन झाले असून एकावेळी एवढे खासदार रस्त्यावर उतरणे ही विचार करण्याची गोष्ट असल्याचं लंके यांनी म्हटलं आहे.. या सरकार विरोधात जनतेचा आक्रोश आहे. मतचोरी, ईव्हीएम मशीन, बेरोजगारी असे अनेक प्रश्न देशात असल्याचं लंकेने सांगितलं. तसेच एमपीएससी पेपर फुटी प्रकरणी अनेक तरुणांचे भविष्य धोक्यात आले असल्याचं त्यांनी म्हटलं आहे। अहिल्यानगर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या निवडणुकीवरून जिल्ह्यातील राजकीय वातावरण चांगलंच तापलं आहे... जिल्हा बँकेची निवडणूक बिनविरोध व्हावी, यासाठी काँग्रेसचे नेते बाळासाहेब थोरात यांच्या अध्यक्षतेखाली सर्वपक्षीय बैठक घेण्यात आली होती. मात्र, या बैठकीला खासदार निलेश लंके यांच्यासह जिल्ह्यातील अनेक प्रमुख नेत्यांना निमंत्रण न दिल्याने नाराजी व्यक्त करण्यात आली. यानंतर नाराज गटाची स्वतंत्र बैठक पार पडली. या बैठकीत खासदार निलेश लंके यांनी जिल्ह्याची कामधेनू असलेल्या जिल्हा बँकेची निवडणूक बिनविरोध व्हावी, यासाठीच ही बैठक घेतल्याचं स्पष्ट केलं. ज्या नेत्यांना सर्वपक्षीय बैठकीत डावलण्यात आलं, अशा सर्वांना एकत्र घेऊन ही बैठक घेण्यात आल्यााचं लंके यांनी सांगितलं. तसेच, आपल्या पक्षाच्या वरिष्ठ नेत्यांशी चर्चा करून पुढील दोन दिवसांत जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीबाबत भूमिका स्पष्ट केली जाईल, असंही त्यांनी म्हटलं आहे. जिल्हा बँकेची निवडणूक बिनविरोध व्हावी, याला आमचा पूर्ण पाठिंबा आहे. मात्र, बँकेबाबतचे हेवेदावे आणि राजकीय मतभेद बाजूला ठेवून सर्वांना सोबत घेऊन निवडणूक बिनविरोध करण्याचं आवाहन निलेश लंके यांनी केलं आहे。
0
0
Report
Advertisement

अकोला में मॉडिफाइड सायलेन्सर हटाकर ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Akola, Maharashtra:अकोला शहरात कर्णकर्कश आवाज करणाऱ्या दुचाकींविरोधात पोलिसांनी धडक कारवाई सुरू केली आहे. गेल्या तीन महिन्यांपासून राबविण्यात येत असलेल्या या मोहिमेदरम्यान पोलिसांनी मॉडिफाइड सायलेन्सर जप्त केले होते. आज या जप्त करण्यात आलेल्या सुमारे साडेतीनशे सायलेन्सरवर रोड रोलर फिरवून ते नष्ट करण्यात आले आहे. मॉडिफाइड सायलेन्सरमधून निघणाऱ्या मोठ्या आवाजामुळे ज्येष्ठ नागरिक, लहान मुले आणि रुग्णांना मोठा त्रास सहन करावा लागत होता. नागरिकांना या कर्णकर्कश आवाजापासून दिलासा देण्यासाठी अकोला पोलिसांनी ही मोहीम हाती घेतली आहे. दरम्यान, अशा प्रकारच्या मॉडिफाइड सायलेन्सरची विक्री करणाऱ्या दुकानदारांवरही कठोर कारवाई करण्यात येईल, असा इशारा पोलिसांनी दिला आहे. दुचाकींना मॉडिफाइड सायलेन्सर लावून रस्त्यावर ध्वनिप्रदूषण करणाऱ्यांनी वेळीच सावध व्हावे, अन्यथा कारवाईला सामोरे जावे लागेल. अकोला पोलिसांच्या या मोहिमेमुळे कर्णकर्कश आवाजाला आळा बसणार का, हे पाहणे महत्त्वाचे ठरणार आहे.
0
0
Report

कल्याण कोर्ट में लिफ्ट के अचानक बंद होने से 4–5 वकील फँसे; सुरक्षा पर सवाल

Kalyan, Maharashtra:कल्याण कोर्टात गोंधळ, एक तास लिफ्ट बंद पडल्याने ४ ते ५ वकील अडकले, वकिलांचे ठिय्या आंदोलन, कल्याण. कोर्टातील लिफ्ट अचानक बंद पडल्याने चार ते पाच वकील लिफ्टमध्ये अडकल्याची घटना घडली. जवळपास एक तास लिफ्ट बंद पडल्यानंतर ती सुरू करण्यासाठी कोणतीही बॅकअप व्यवस्था उपलब्ध नसल्याचा आरोप वकिलांनी केला आहे त्यामुले वकिलांना जवळपास एक तास लिफ्टमध्ये अडकून राहावे लागले. या घटनेदरम्यान मदतीसाठी अग्निशमन दलदेखील वेळेवर पोहोचले नसल्याचा आरोप आहे. या प्रकारामुळे कोर्टातील सुरक्षा व्यवस्था आणि आपत्कालीन यंत्रणेवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित झाले आहे.या घटनेच्या निषेधार्थ कल्याण कोर्टात वकिलांनी ठिय्या आंदोलन सुरू केले आहे.
0
0
Report
Advertisement

पटना के मनेर में सोन नदी के सोते में डूबे दो भाइयों की मौत, गांव में मातम

Danapur, Bihar:पटना के मनेर मे दर्दनाक हादसा सोन नदी के सोता में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, मछली मारने गए थे दोनों भाई, दो मासूमों की मौत से गांव में पसरा मातम, परिवार में कोहराम पटना के मनेर स्थित सादिकपुर में सोन नदी के सोता में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे मछली मारने के लिए नदी के सोता में गए थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक बच्चों की पहचान चंदन पासवान के पुत्र डब्लू कुमार और बबलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मछली मारने के लिए सोन नदी के सोता में गए थे। इसी दौरान दोनों डूब गए। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है。
0
0
Report

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी सुरक्षा, कल के प्रदर्शन के मद्देनजर तैनाती तेज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, नोएडा बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात; BSF के जवान भी संभाल रहे मोर्चा चिल्ला बॉर्डर पर बसों, टैक्सी और कारों की सघन चेकिंग, संदिग्ध लोगों से पूछताछ; रात 9 बजे बॉर्डर सील किए जाने की संभावना दिल्ली में कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से लेकर नोएडा तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है और दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं。 बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें बसों, टैक्सी और निजी कारों को रोककर उनकी तलाशी ले रही हैं। इसके अलावा संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके。 सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चिल्ला बॉर्डर पर आरसीसी बैरियर भी लगाए गए हैं। पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से रात 9 बजे के आसपास बॉर्डर सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。 वहीं, नोएडा में कई सामाजिक संगठनों, किसान यूनियनों से जुड़े लोगों और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है。 फिलहाल, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की कोशिश है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। चिल्ला बॉर्डर से
0
0
Report

मुरैना अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला, 3 अधिकारी घायल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा और पत्थरबाजी हुई, जिसमें नगर निगम के तीन अधिकारी घायल हो गए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने नगर निगम के वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद स्टेशन रोड थाने में मामला दर्ज कराया गया है। उसी घटना के बारे में जानकारी दी जा रही है कि महिला विरोध के दौरान हंगामा हुआ और टीम पर पथराव हुआ। अचानक हुए हमले में तीन अधिकारी घायल हो गए, जबकि नगर निगम के वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर कलेक्टर ने लापरवाह राजस्व अमलों पर बड़ा एक्शन, 19 पटवारियों को निलंबित

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में लापरवाह राजस्व अमलों पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बड़ा एक्शन लिया है। जिले के 19 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व e-KYC, सीएम हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों यानी SDM राजस्व ने कार्रवाई करते हुए जिले के कुल 19 पटवारियों को निलंबित कर दिया, इन पटवारियों पर फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व e-KYC, सीएम हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्रकरणों से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था, कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, इस कार्रवाई के जरिये प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़े कामों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

सांभरलेक में एवियन बॉटुलिज्म से पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्यशाला

Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- पक्षियों की सुरक्षा को लेकर हुई विशेष कार्यशाला, SDM सांभरलेक ऋषि राज कपिल के अध्यक्षता में हुई कार्यशाला, वन विभाग और सांभरलेक मैनेजमेंट एजेंसी द्वारा हुआ कार्यक्रम, एवियन बॉटुलिज्म बीमारी के प्रति जागरूकता पर की गई चर्चा, पक्षियों को जानलेवा बीमारी से बचाने के बताए उपाय, पक्षियों की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए, ACF विजय गोदारा, EO छगन लाल यादव, SHO राजेश वर्मा, पशु चिकित्सा, पॉल्यूशन बोर्ड सहित NGO के लोग रहे मौजूद पक्षियों की सुरक्षा उनके संरक्षण को लेकर अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी के बारे में बताया गया साथी पश्चिम सुरक्षा को लेकर हमेशा अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका, पुलिस और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे。 बाइट - विजय गोदारा, एसीएफ
0
0
Report

राजस्थान का डिजिटल गवर्नेंस मॉडल पूर्वोत्तर के लिए मिसाल बन सकता है

Jaipur, Rajasthan:Anchor-डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में राजस्थान का मॉडल अब पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के लिए मिसाल बन सकता है। राजस्थान की तकनीकी व्यवस्थाओं का अध्ययन करने 33 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। अधिकारियों ने भामाशाह डेटा सेंटर में डिजिटल सेवाओं, डेटा सुरक्षा और नेटवर्क संचालन की जानकारी ली। खास बात यह है कि आपदा की स्थिति में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए जयपुर का भामाशाह डेटा सेंटर बैकअप सेंटर बन सकता है। वहीं जन आधार और राजस्थान संपर्क 181 जैसी योजनाओं का मॉडल भी दूसरे राज्यों में अपनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव नंद कुमारम ने डिजिटल शासन को मजबूत बनाने के लिए राज्यों के बीच तकनीकी सहयोग और अनुभव साझा करने पर जोर दिया।_________________________________ VO-1-राजस्थान का डिजिटल गवर्नेंस मॉडल अब पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के लिए मिसाल बन सकता है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के अधिकारी राजस्थान की डिजिटल व्यवस्थाओं का अध्ययन करने जयपुर पहुंचे हैं। खास बात यह है कि आपदा की स्थिति में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए जयपुर स्थित भामाशाह डेटा सेंटर को वैकल्पिक डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे आपदा के दौरान डिजिटल सेवाओं को जारी रखने में मदद मिल सकती है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव (डिजिटल गवर्नेंस) एवं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग के अध्यक्ष और सीईओ नंद कुमारम के नेतृत्व में 33 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भामाशाह डेटा सेंटर पहुंचा। इसमें पूर्वोत्तर राज्यों के 25 और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग के आठ अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों ने राजस्थान में सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने, डेटा की सुरक्षा और तकनीकी नेटवर्क के संचालन की व्यवस्थाओं को समझा।_________________________________ VO-2- केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव (डिजिटल गवर्नेंस) एवं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग के अध्यक्ष और सीईओ नंद कुमारम ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस की सफलता केवल बजट और संसाधनों पर निर्भर नहीं करती। इसके लिए मजबूत तकनीकी ढांचा, बेहतर योजना और विभागों के बीच तालमेल जरूरी है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में ई-ऑफिस व्यवस्था को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। इससे सरकारी फाइलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ आमजन के काम भी समय पर हो सकेंगे। राजस्थान की परिवार आधारित डिजिटल डेटाबेस व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण बताया गया। इसके जरिए सरकारी योजनाओं के वास्तविक पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और लाभ वितरण में होने वाली गलतियों को कम करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारीयों को बताया गया कि किस तरह डिजिटल डेटा का उपयोग सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में किया जा सकता है। कार्यशाला में एक अहम सुझाव समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के डिजिटल विश्लेषण से जुड़ा रहा। नंद कुमारम ने कहा कि इन माध्यमों पर सामने आने वाली जनसमस्याओं का तकनीक के जरिए विश्लेषण कर संबंधित विभागों तक समय पर जानकारी पहुंचाई जा सकती है। इससे समस्याओं की पहचान और समाधान की प्रक्रिया बेहतर हो सकती है। दो दिवसीय अध्ययन दौरे के दूसरे दिन कल प्रतिनिधिमंडल योजना भवन स्थित आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय पहुंचेगा। यहां राजस्थान की जन आधार योजना की कार्यप्रणाली समझेगा। इसके बाद सचिवालय में राजस्थान संपर्क 181 की व्यवस्था देखेगा। अधिकारी जानेंगे कि किस तरह लोगों की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज होती हैं, उनकी निगरानी की जाती है और समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल को भामाशाह डेटा सेंटर, नेटवर्क संचालन केंद्र, सुरक्षा संचालन केंद्र, आरस्वान और राजनेट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई है।_________________________________ बहरहाल,राजस्थान की डिजिटल व्यवस्थाओं को समझने पहुंचे पूर्वोत्तर के अधिकारी अब इन तकनीकों को अपने राज्यों की जरूरतों के मुताबिक अपनाने की संभावनाएं तलाशेंगे। खास बात यह है कि अब तक सरकारी योजनाओं और शिकायतों के समाधान में काम आ रहा राजस्थान का डिजिटल मॉडल भविष्य में दूसरे राज्यों के डेटा की सुरक्षा का भी सहारा बन सकता है। यानी राजस्थान की तकनीक अब प्रदेश की सीमाओं से निकलकर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की डिजिटल ताकत बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top