icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262545
GGovindFollow24 Jul 2024, 09:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह के सरिया में फर्जी केस वापस लेने के लिए आंदोलन का असर, बीडीओ पर कार्रवाई तय

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के कुसमाडीह मामले में ग्रामीणों पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने और बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा 9 घंटे का आंदोलन आखिरकार रंग लाया. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में भाकपा माले का धरना प्रदर्शन देर रात 10 बजे समाप्त हुआ. बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता तथा अनुमंडल पुलिस अधिकारी धनंजय राम के निर्देशानुसार पीड़ित आजाद अंसारी के आवेदन के आलोक में सरिया थाना कांड संख्या 141/26 के تحت प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया ललित नारायण तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होते ही आंदोलन वापस ले लिया गया. बता दें कि कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में एसआईआर कार्य के दौरान बीडीओ द्वारा युवक के साथ मारपीट का सीसीटीवी सामने आया था, जिसके बाद से ही भाकपा माले ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस लेने और बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरिया थाना गेट पर धरने पर बैठी थी.
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में महिला से जबरन कार में ले जाकर किया अनाचार; चार सहयोगी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा महिला को जबरन कार में बैठाया रायगढ़ ले जाकर किया अनाचार मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी भी गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल कार जब्त महिला को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने महिला का मुंह बंद करने की बात सामने आई पीड़ित के थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास पहले ही गिरफ्तार अब 4 सहयोगी भी पकड़े गए पुलिस ने आकाश सिंह प्रमोद श्रीवास इंद्र कुमार धीवर और उमेश यादव को गिरफ्तार किया पूछताछ में घटना में सहयोग करने की बात स्वीकार करने की पुलिस ने दी जानकारी घटना में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद की महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया SP विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने की
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

महोबा में दहेज के कारण नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-यूपी के महोबा जिले में दहेज के दानव ने एक और नवविवाहिता की जान ले ली। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने दरोगा पति सहित सास,ससुर और देवर पर पति के नाम प्लाट ना कराने पर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है । फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वी/ओ- दरअसल मामला अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का है। जहां के रहने वाले जानकी प्रसाद राजपूत के बेटे अनुज की शादी फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानाक्षेत्र के रहने वाले योगेंद्र राजपूत की बेटी संगीता के साथ 09 जुलाई 2024 में हुई थी । बताया जाता है कि मृतका का पति अनुज यूपी पुलिस में दरोगा है और उसकी वर्तमान में तैनाती इटावा जिले में बताई जा रही है,इसलिए उसकी शादी में 10 लाख रुपये नगद सहित 15 लाख रुपये के जेवरात और पूरा दान दहेज दिया गया था इसके अलावा मृतका के नाम उसके पिता ने जहानाबाद कानपुर रोड पर स्थित एक प्लाट भी कर दिया था। आरोप है कि मृतका ने बीति शाम अपने पिता को फोन किया कि उसके ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं और मुझे जान से मारने का प्लान बना रहे हैं। जैसे कि यह बात योगेंद्र के कान पर पहुँची तो तुरंत देर शाम अपनी बेटी के ससुराल पहुँचा़ लेकिन उसके ससुरालीजन संगीता को इलाज कराने के नाम पर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती छतरपुर जिले लेकर चले गए थे परिजन जैसे ही परिजन छतरपुर अस्पताल पहुँचे तो उन्हें संगीता मृत अवस्था में मिली। मृतका के परिजनों ने अजनर थाना में नामजद तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। बाईट-अर्जुन सिंह (मृतका के परिजन) बाईट- धर्मेन्द्र ( मृतका के परिजन )
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत ने इलाके में मचा हड़कंप

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास की है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी उमेश कुमार वर्मा के पुत्र दीपक कुमार वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार वर्मा किसी काम से बेगूसराय आए हुए थे। काम पूरा करने के बाद वह अपने घर चेरिया बरियारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बाघा रेलवे गुमटी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से दीपक कुमार वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल रेल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report

चांपा रेलवे ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया; 58 मकान ढह गए

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, चांपा में रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन, अवैध 58 मकानों में चला बुलडोजर, चांपा-भोजपुर मार्ग के अंडरब्रिज के पास रेलवे प्रशासन का बड़ा एक्शन, नोटिस मिला वक्त दिया गया लेकिन कब्जा नहीं हटा, तो आखिरकार रेलवे ने चला दिया बुलडोजर, रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 58 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, कई बार नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर रेलवे ने लिया सख्त कार्यवाही, नोटिस की कार्रवाई के बाद, रेलवे प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, राजस्व और पुलिस बल और रेलवे प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर चलते ही मौके पर मचा हड़कंप, चांपा में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

251 किलो के महामोदक से गणेश जन्मोत्सव: मोतीडूंगरी में आस्था का महोत्सव

Jaipur, Rajasthan:कहीं 251 किलो का महामोदक तो कहीं हथेली में समा जाने वाला छोटा सा मोदक...। बुधवार सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के पट खुले तो बप्पा का दरबार आस्था के साथ मोदकों की मिठास से महक उठा। गणेश जन्मोत्सव के आयोजनों का श्रीगणेश उस झांकी से हुआ, जिसके दर्शन श्रद्धालुओं को वर्ष में जन्मोत्सव के मौके पर ही होते हैं। मंगला आरती के बाद सजी विशाल मोदक झांकी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। झांकी का सबसे बड़ा आकर्षण 251-251 किलो के दो महामोदक रहे। इनके साथ 51 किलो के 5 और 21 किलो के 21 मोदक सजाए गए। इतना ही नहीं, 1.25 किलो वजन वाले करीब 1100 मोदक और अनगिनत छोटे मोदकों ने पूरे दरबार को मानो 'मोदकमय' कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था को देखते हुए इस बार झांकी के लिए सामग्री भी बढ़ाई गई। मंदिर महंत कैलाश शर्मा के अनुसार मोदकों को तैयार करने में अनुमानित 3000 किलो घी, 3000 किलो बेसन और 9000 किलो शक्कर के साथ करीब 80 से 100 किलो मेवे का इस्तेमाल हुआ। यानी अकेले प्रमुख सामग्री का वजन ही 15 टन से ज्यादा रहा। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर में बाहर से लाए प्रसाद का भोग नहीं लगाया गया। मोदकों की विशाल झांकी के बीच गणेशजी का शृंगार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। बप्पा को माणक और पन्ना जड़ा विशेष मुकुट धारण कराया गया। मोदको के बीच विराजे गणेशजी के सामने जब हजारों मोदक सजे तो पूरा मंदिर परिसर आस्था, रंग और मिठास के संगम में बदल गया। मंदिर में भक्तों की ओर से 21, 108 और 1008 मोदक अर्पित करने का क्रम भी मंत्रोच्चार के बीच लगातार चल रहा है। कोई परिवार की खुशहाली की कामना लेकर पहुंचा तो कोई मनोकामना पूरी होने पर बप्पा के चरणों में मोदक समर्पित करने आया। गणेशजी को प्रिय माने जाने वाले मोदक बुधवार को यहां सिर्फ प्रसाद नहीं है। हजारों छोटे-बड़े मोदकों के पीछे श्रद्धालुओं की कामनाएं और विश्वास भी जुड़ा था। इसी के साथ मोतीडूंगरी में गणेश जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। अब आने वाले दिनों में हर दिन बप्पा का दरबार नए स्वरूप और नई झांकी में नजर आएगा।
0
0
Report

सिरोही निकाय चुनाव का पहला चरण: शांतिपूर्ण मतदान और कड़े सुरक्षा इंतजाम

Sirohi, Rajasthan:सिरोही निकाय चुनाव 2026 — मतदान शुरू सिरोही जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू आबूरोड, शिवगंज और मंडार नगरपालिका में आज हो रहा मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता डालेंगे वोट आबूरोड नगरपालिका के 40 वार्डों में 38 हजार 280 मतदाता करेंगे मतदान आबूरोड में 19 हजार 908 पुरुष और 18 हजार 466 महिला मतदाता शिवगंज नगरपालिका के 35 वार्डों में 24 हजार 617 मतदाता करेंगे मतदान शिवगंज में 12 हजार 416 पुरुष और 12 हजार 201 महिला मतदाता मंडार नगरपालिका के 20 वार्डों में 11 हजार 311 मतदाता करेंगे मतदान मंडार में 5 हजार 898 पुरुष और 5 हजार 413 महिला मतदाता तीनों निकायों में कुल 74 हजार 208 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग आबूरोड में 42 मतदान केंद्रों पर 147 प्रत्याशी मैदान में शिवगंज में 35 मतदान केंद्रों पर 110 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला मंडार में 20 मतदान केंद्रों पर 86 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद राजस्थान में आज निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top