262501
पूर्व सैनिक संघठन ने की बांग्लादेश के हिन्दुओं की सलामती के लिए की पूजा अर्चना
Pithoragarh, Uttarakhand:आज शिव मंदिर पर पूजन कार्यक्रम आयोजित कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की गई वहीं पूर्व सैनिकों द्वारा बांग्लादेश पर पीड़ित हिंदू परिवारों तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा के साथ-साथ इस हिंसा पर दुखद मृत्यु को प्राप्त लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई, वक्ताओ ने कहा की बांग्लादेश पर हो रहे अत्याचार को लेकर अगर सैन्य कार्यवाही जरूरी हो तो उस पर अमल करना चाहिए उसके लिए आज भी देश रक्षा के लिए पूर्व सैनिक आगे आने को तैयार है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी रेलवे स्टेशन पर नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप, अस्पताल में निगरानी
Katni, Madhya Pradesh:ट्रेन में मिली नवजात बच्ची कटनी रेलवे स्टेशन पर एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। बीना-मालखेड़ी से कटनी आ रही ट्रेन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर बच्ची मिलने की जानकारी सामने आई है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की नजर बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल डॉक्टर को मौके पर बुलाया और नवजात बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया है। फिलहाल नवजात बच्ची जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं, आगे की प्रक्रिया के तहत बच्ची को किलकारी चाइल्ड हेल्पलाइन संस्था को सौंपे जाने की तैयारी है।0
0
Report
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय
Saiki, Bihar:सारंगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए गए उपाय, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया जागरूक। एंकर | सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उद्देश्य से 9 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम सारंगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों की जानकारी देना और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क करना रहा। | इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन, इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है | विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता बताई गई। अनजान व्यक्तियों के फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन इनाम के लालच और फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की समझाइश दी गई। साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने के महत्व पर जोर दिया गया। |साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित पुलिस विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया। बाइट/कलेक्टर बाइट/पुलिस अधीक्षक0
0
Report
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने पर बीजेपी ने जताई खुशी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने पर कहा, "ये हम सबके लिए बड़ी प्रसन्नता की बात है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरी कैबिनेट को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई देता हूं कि उन्होंने ऐसा निर्णय लिया..."0
0
Report
Advertisement
छोई में ओलो-तूफान से भारी नुकसान, एक भैंस दबकर मौत
Ramanagara, Karnataka:रामनगर के छोई में शुक्रवार को तेज बारिश, तूफानी हवाओं और भारी ओलावृष्टि ने क्षेत्र में कहर मचाया। ओलों की ऐसी बरसात थी कि जमीन पर सफेद चादर बिछ गई, मानो क्षेत्र में बर्फबारी हो गई हो। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए और कुछ पेड़ बीच से टूटकर धराशायी हो गए। एक विशालकाय पेड़ घर पर गिर गया जिसके नीचे दबने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान बब्बू सिंह चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में चक्रवाती स्थिति जैसी स्थिति बन गई थी और ओलों की मात्रा इतनी अधिक थी कि चारों ओर सफेदी नजर आई। मकान की छत भी तेज हवाओं की चपेट में आकर उड़ गईं। मोतीपुर छोई निवासी शर्मा के घर पर भी पेड़ गिर गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी मौके पर बुलाया जा रहा है ताकि प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके। छोई क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और बारिश से हुए नुकसान के बाद ग्रामीण राहत और उचित मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं.0
0
Report
राजधानी में प्रदर्शन: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी, ट्रेनों का रद्द या डायवर्ट संभव
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी में प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा के पक्का इंतजाम किए जा रहे हैं रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है और कई सारी ट्रेनों को रद्द भी किया जा सकता है या फिर डायवर्ट भी किया जा सकता है railways पर किस तरीके के इंतजाम रहने वाले हैं और कितने पुलिसकर्मी तैनात रहने वाले हैं और प्रदर्शनकारियों की पहचान के लिए जो दूसरे राज्यों से भी आने वाले हैं उनको कैसे रोका जाएगा इस पर धारा 163 लागू है रेलवे जिले में जहां तक जीआरपी का एरिया है वहां पर भी धारा 163 लागू है जो शांति भंग करने जैसे कोई भी एलिमेंट हुआ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी यात्रियों का जो day to day मूवमेंट है उसमें कोई फर्क नहीं आएगा लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए 334 स्पेशल डेप्लॉयमेंट पुलिस ऑफिसर का किया जाएगा CAPF की भी 14 कंपनी तैनात की जा रही हैं दिल्ली के साथ बड़े रेलवे स्टेशन और 38 छोटे सब रेलवे स्टेशन पर जो मैन वाले हैं पूरा वक्त पुलिस की तैनाती रहेगी और कानूनी कार्रवाई जान जरूरी पड़ेगी की जाएगी जो लोग दूसरे राज्यों से आ रहे हैं प्रदर्शन के लिए उनको पता लगाने के लिए RPफ की मदद से और बाकी सोशल मीडिया और सोर्सेस से जो इनफॉरमेशन आएगी आईडेंटिफाई करके लोगों को डिटेन किया जाएगा जिन पर खतरा होगा रेलवे मिनिस्ट्री से ऑफिशियली अभी तक कुछ आया नहीं है पर न्यूज से हमें पता चल रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन पर ट्रेन को रोका जाएगा या डायवर्ट किया जाएगा तो जैसे ही हमारे पास डिटेल आएगी तो उसके हिसाब से Deployment upgrade हो जाएगा आज रात से 2:00 से deployment शुरू हो जाएगा और ज्यादातर सुबह जल्दी आने वाली ट्रेन पर फोकस रहेगा0
0
Report
हनुमानगढ़ में 21वां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, 551 कलश यात्रा निकलेगी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 21वां दुर्गा पूजा महोत्सव 10 अक्टूबर से शुरू, मिथिला हनुमान मंदिर में सजेगा मां दुर्गा का दरबार, 11 को निकलेगी 551 कलश यात्रा हनुमानगढ़ में श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति 10 से 20 अक्टूबर तक 21वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाएगी। यह बरकत कॉलोनी के मिथिला हनुमान मंदिर परिसर में होगा। महोत्सव के लिए बिहार के कारीगर मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मिट्टी से बना रहे हैं। इनमें पीओपी का इस्तेमाल नहीं हो रहा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जा रहा है। समिति 11 अक्टूबर को दोपहर 3.15 बजे महावीर दल धर्मशाला से 551 कलशों की यात्रा निकालेगी। यह मिथिला हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होगी। महोत्सव में 18 अक्टूबर को महाअष्टमी व्रत, निशा पूजा और छप्पन भोग लगेगा। 19 अक्टूबर को हवन-यज्ञ, कन्या पूजन, भंडारा व जागरण होगा। 20 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन होगा। दरभंगा के अमरकांत मिश्रा, हनुमानगढ़ की पिंकी राठौड़ और समस्तीपुर के विकास रंगीला भक्ति प्रस्तुतियां देंगे।0
0
Report
Advertisement
शिमला शहरी सीट पर कांग्रेस टिकट को लेकर हलचल, महेश्वर चौहान ने दावेदारी ठोकी
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला की राजनीति में हलचल! सिटिंग MLA हरीश जनारथा की बढ़ी चिंता, महेश्वर चौहान ने ठोकी कांग्रेस के टिकट की दावेदारी बोले- 35 साल से पार्टी के लिए कर रहा हूं काम, पहले भी दावेदार था और आज भी हूं शिमला की राजनीति में टिकट की दावेदारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिमला सीट से कांग्रेस के सिटिंग विधायक हरीश जनारथा के बीच उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबी माने जाने वाले महेश्वर चौहान ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। महेश्वर चौहान ने कहा कि उन्होंने पिछले 35 साल से पार्टी के लिए काम किया है। वह पहले भी टिकट के दावेदार थे और आज भी अपनी दावेदारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है। दिलचस्प बात यह है कि शिमला की सीट पर फिलहाल कांग्रेस का ही कब्जा है और हरीश जनारथा यहां से मौजूदा विधायक हैं। इसके बावजूद महेश्वर चौहान की खुलकर टिकट की दावेदारी ने राजनीतिक अटकलों को तेज कर दिया है। कांग्रेस के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता माने जाने वाले महेश्वर चौहान की दावेदारी को राजनीतिक हलकों में भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में शिमला शहरी सीट पर कांग्रेस की टिकट को लेकर सियासी हलचल और बढ़ने के आसार हैं。0
0
Report
झारखंड: बाबूलाल मरांडी ने मैथन में हेमंत सरकार पर तीखा हमला
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद के मैथन पहुँचे। मैथन स्थित मौजूमदार निवास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के बाद मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। अवैध कोयला खनन का विरोध करने वाले पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। ग्रामीणों ने शिकायत उनसे किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ उनके मंत्री, अधिकारी सभी अपनी तिजोरी भरने में लगे है। जिसके कारण पूरे राज्य में अवैध खनन चरम पर है। सरकार मनमानी कर रही है। झारखंड में नीरज सिन्हा, अनुराग गुप्ता एवं तदाशा मिश्रा तक की नियुक्तियों में मैंने विरोध किया है। सरकार की मंशा इन नियुक्तियों पर साफ नहीं है।0
0
Report
श्रावस्ती में गैर मान्यता प्राप्त मदरसे-स्कूलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Shravasti, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई。0
0
Report
Advertisement
अमेठी सपा विधायक ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया: क्या बदलेगी राजनीति?
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जी मीडिया से की खास बातचीत जी मीडिया पर उन्होंने कहा कि मैं चौदह तारीख को भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं और भाजपा के लिए तन मन धन से काम करूंगा। वहीं जी मीडिया के सवाल कल अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने के बावजूद राम मंदिर का दर्शन नहीं किया के जवाब में कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए मुहूर्त देख रहे हैं और वह मुहूर्त उनके जीवन में कभी नहीं आने वाला है राकेश प्रताप सिंह ने टिकट वे सवाल पर कहा कि मैं भाजपा में किसी उम्मीद के लिए नहीं जा रहा हूं। मैं भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जाऊंगा और सामान्य कार्यकर्ता की तरह ही कार्य करूंगा, जो जिम्मेदारी भाजपा देगी, उसको निभाऊंगा राकेश प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया और उन्होंने कहा कि जीवन भर विधायक बने रहना मेरा उद्देश्य नहीं है। मेरा उद्देश्य अपनी विधानसभा के लोगों के दिलों में राज करने का है टीटी राकेश प्रताप सिंह सपा के बागी विधायक0
0
Report
कांग्रेस वॉर रूम में पार्षदों का हंगामा, CP जोशी से मिलने के दौरान
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में जांच समिति की बैठक के दौरान हंगामा बाहर समिति के संयोजक सीपी जोशी से मिलने के लिए पाली से पार्षद पहुंचे पार्षद सीपी जोशी से बात करना चाहते थे, इस दौरान जब बैठक के बाद सी पी जोशी बाहर निकले तो वे उनसे बात करने का आग्रह करने लगे लेकिन सी पी जोशी ने उनसे कहा कि आप प्रदेश अध्यक्ष है, कांग्रेस के पदाधिकारी है उनसे बात कीजिए इस पर पाली से आए पार्षदों ने हंगामा किया, नारेबाजी की दरअसल, पाली मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी, ऐसे में पार्षदों पर कार्रवाई भी हो सकती है आज जांच समिति ने पाली, भीलवाड़ा और भरतपुर से पदाधिकारियों को बुला फीडबैक लिया था0
0
Report
Raipur: Instructions to ensure 100% crop survey and record verification
Begun, Rajasthan:रायपुर डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की खेतों में बोई गई फसल का वास्तविक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश सर्वे में दर्ज जानकारी का मौके पर होगा क्रॉस वेरिफिकेशन धान की खेती, किसान पंजीयन और धान खरीदी के आंकड़ों का होगा मिलान सर्वे में गड़बड़ी मिलने पर रिकॉर्ड में सुधार के निर्देश नक्शों की त्रुटियां दूर करने तकनीकी समाधान तलाशेगा राजस्व विभाग कलेक्टरों के साथ बैठक कर सर्वे की प्रगति की समीक्षा के निर्देश सभी जिलों में समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूरा करने पर जोर0
0
Report
Advertisement
कराहल-नौनपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 1 की मौत, 7 घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के कराहल-नौनपुरा घाटी पर दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम धीरौली से ग्वालियर गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे कराहल कस्बे के पास सिख श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 श्रद्धालु घायल हो गए। कराहल थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे। नौनपुरा घाटी के खतरनाक मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी 7 घायलों को कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 7 सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कुलपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर छात्र हितों से जुड़ी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय में 10 हजार से अधिक छात्र समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में सबसे बड़ी मांग कर्मशिला भवन के निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच को लेकर है। संगठन का आरोप है कि भवन को बने महज 2 साल हुए हैं, लेकिन उसकी मौजूदा स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।,दूसरी मांग अतिथि विद्वानों को लेकर है। पिछले 5 से 6 साल से विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे अनुभवी अतिथि विद्वानों को दोबारा सेवा में लेने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि नई भर्ती प्रक्रिया में अनुभव को महत्व नहीं दिया गया, जिससे अनुभवी शिक्षक बाहर हो गए।,तीसरी मांग में संगठन ने कहा है कि बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का पाठ्यक्रम सितंबर में वेबसाइट पर अपलोड हुआ और नियमित कक्षाएं भी नहीं लगीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय लिया जाए।,इसके अलावा संगठन ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने और पिछले दो महीने से खाली पड़ी छात्रवृत्ति शाखा में कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है। छात्रवृत्ति शाखा खाली होने से छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।,सातवीं मांग में वार्षिक से सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद बढ़े परीक्षा शुल्क से छात्रों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की गई है。0
0
Report
दिल्ली जाने वाली ट्रेन के निरस्तीकरण पर रेलवे बोर्ड के निर्देश, अगली चाल?
Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली जाने वाली ट्रेन के निरस्तीकरण को लेकर सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेन निरस्त की गई है... भोपाल और जबलपुर से चलने वाली सभी ट्रैन केंसिल कल के लिए की गई है...आगे ट्रैन के संचालन। दिल्ली की और बोर्ड के आगामी निर्देश के हिसाब से होगा... रेलवे ने एक हेल्प डेस्क बनाया यात्रियों को ट्रेन कैंसिलेशन को लेकर बल्क में मैसेज भेजे... ट्रैन को लेकर स्टेशन पर अनाउसमेंट किया जा रहा है... (बाइट - सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया)0
0
Report
Advertisement
