Back
आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन: 14,000 फीट ऊँचाई पर 800 से अधिक धावक भागेंगे
MCManish Chaudary
Oct 24, 2025 03:17:07
Pithoragarh, Uttarakhand
11000 फ़ीट से ज्यादा ऊचाई पर होने जा रहा हैँ आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का आयोजन
शिव की भूमि से इन दिनों पुरे विश्वास मैं अपनी नयी पहचान बना चुके आदि कैलASH क्षेत्र मैं होंगी ये मेराथन
अल्ट्रा मैराथन के लिए व्यास घाटी (आदि कैलास क्षेत्र) तैयार — 800 से अधिक धावकों के स्वागत हेतु प्रशासन ने की विशेष तैयारियां
आने वाली 2 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाली “आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन” को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खुद
जिलाधिकारी आशीष भटगांई गूंजी पहुंचे हैं।
मैराथन का आयोजन उच्च हिमालयी क्षेत्र गूंजी में होने जा रहा है, जहाँ देश-विदेश से लगभग 800 से अधिक धावक भाग लेंगे。
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आज आयोजन स्थल गुंजी का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों को स्थानीय जनता से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान गुंजी विमला गुंज्याल ने जिलाधिकारी से भेंट कर आगामी अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी कल गुंजी के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण करते हुए आदि कैलास क्षेत्र का भी निरीक्षण करेंगे और प्रशासन द्वारा की जा रही संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे。
जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं आयोजन समिति की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ट्रेक रूट की मार्किंग, रेस्क्यू टीमें तथा लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्थाओं की जानकारी जिला पर्यटन विभाग से ली और स्थानीय होम स्टे संचालक, स्वयंसेवी संगठन, और ग्राम समितियाँ भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया。
अल्ट्रा मैराथन का यह मार्ग गूंजी से आदि कैलास क्षेत्र तक फैला हुआ है, जो समुद्रतल से लगभग 14,000 फीट की ऊँचाई तक जाता है। यह भारत के सबसे रोमांचक और ऊँचे ट्रेकिंग ट्रेल्स में से एक है。
मार्ग पर भारतीय सेना, आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) और पुलिस प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी, जो प्रतिभागियों की सुरक्षा, गाइडेंस और आपात सहायता प्रदान करेंगी。
संभावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं — मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए गए हैं ।आपातकालीन ऑक्सीजन सिलिंडर, एम्बुलेंस, और हेल्थ सपोर्ट टीमें तैनात की गई हैं। रेस्क्यू और इवैक्यूएशन टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
आदि कैलास में 2 नवम्बर को होने वाले अल्ट्रा मैराथन को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में, यात्रियों के रहने-खाने की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आदि कैलास यात्रा का परमिट जारी करना अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है और 24 अक्टूबर से ही आदि कैलास यात्रा हेतु सीमित पास ही दिए जाएंगे।
गुरुवार को 172 परमिट जारी किए गए, जिससे अब तक कुल 32,986 परमिट जारी हो चुके हैं。
बाइट जिलाधिकारी आशीष भटगांई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 24, 2025 06:03:521
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowOct 24, 2025 06:03:294
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 24, 2025 06:02:18Noida, Uttar Pradesh:DELHI: REKHA GUPTA (DELHI CM) ON INAUGURATION OF DELHI JAL BOARD'S PIPELINE/ BHAI DOOJ 2025 EVENT/ CLOUD SEEDING
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 06:02:080
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowOct 24, 2025 06:00:540
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 24, 2025 06:00:420
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowOct 24, 2025 06:00:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 24, 2025 06:00:080
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 05:58:164
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 05:58:040
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowOct 24, 2025 05:57:430
Report
NJNeetu Jha
FollowOct 24, 2025 05:57:070
Report
ASAkash Sharma
FollowOct 24, 2025 05:56:460
Report
