263139
बागेश्वर में गांव बोरबलड़ा की सड़क ख़तरे में, ग्रामीणों को लाभ नहीं
Haldwani, Uttarakhand:बागेश्वर के अंतिम छोर पर बसे गांव बोरबलड़ा तक सड़क तो बनी लेकिन अभी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। दो महीने से सड़क भूस्खलन के कारण बंद होने के कारण गांव में एक बुजुर्ग के बीमार पड़ने पर उन्हें डोली की मदद से सड़क तक लाना पड़ा। कई कठिनाइयों का सामना करते हुए ग्रामीण उन्हें 12 किमी तक डोली पर बैठाकर बदियाकोट तक लाए। जहां से वाहन की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मानसून काल के दौरान जिले की अधिकांश सड़कों पर यातायात बाधित है। इस सड़क पर भूस्खलन अधिक होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
0
0
Report
शेखपुरा में मद्य निषेध सिपाही भर्ती: आठ केंद्र, 500 गज दायरे में निषेधाज्ञा लागू
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में केन्द्रीय चयन पर्षद के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलन्त दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर जिले में परीक्षा हेतु आठ केंद्र बनाए गए हैं.इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा हैं।कदाचार मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है। पुलिस जवान और मजिस्ट्रेट परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर पेन ले जाने पर भी पाबंदी है।कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराए जाने को लेकर परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखा जा रहा है।सभी आठ परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में 3000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।0
0
Report
मधुबनी के साहरघाट में चोरों ने घर से लाखों के आभूषण चुरा लिए
Madhubani, Bihar:मधुबनी के साहरघाट थाना के पहिपुरा गाँव के सलहा मोड़ की घटना में चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। चोरों ने छत के रास्ते भरत ठाकुर के घर दाखिल होकर घुसा और दरवाजे खुला छोड़कर भाग गए। पीड़िता चंद्रकला देवी ने बताया कि उनके पति गुवाहाटी में मजदूरी करते हैं और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में रहती हैं। रात खाने के बाद सभी सो गए थे और सुबह उठने पर देखा कि कमरे के दरवाजे खुले थे। चोरों ने पेटी-बक्से को खोलकर आभूषण और 15 हजार रुपये नकद ले लिए; घर का सामान बिखरा पड़ा था। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत है और लोग पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़: गैंगस्टर केसी राय की 10 करोड़ संपत्ति कुर्क, प्रशासन का पहला बड़ा कदम
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में गैंगस्टर केसी राय की 10 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में ले ली गई। जमीन ठगी व गैंगस्टर से अर्जित अवैध धन से ग्राम कोडर अजमतपुर में 5 गाटा की संपत्ति खरीदी गई। कोडर अजमतपुर स्थित गगनचुंबी भवन को डुगडुगी पिटवाकर कुर्क किया गया। कोर्ट ने धारा 107 BNSS के तहत संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया और तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया। भवन निर्माण और ऋण किश्तें अपराध से अर्जित धन से चलने की पुष्टि की गई है। भवन गैंग के सदस्यों के gatherings और आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाने का प्रमुख केंद्र बना हुआ था। बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई। अभियुक्त कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय वर्तमान में जेल में है; उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, ठगी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, गैंगस्टर एक्ट आदि धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
बदायूं मेडिकल कॉलेज में इलाज के दावे खोखले, बहन की लाश कंधे पर उठी
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के राजाकीय मेडिकल कॉलेज का है यहाँ बिल्सी के खैरी का रहने वाला इशरईल अपनी 17 वर्षीय बहन तरन्नुम को लेकर कल राजाकीय मेडिकल कॉलेज पहुँच गया था उसे उम्मीद थी की यहाँ उसकी बहन को बेहतर इलाज मिल जाएगा। तरन्नुम बेंच पर तड़पती रही लेकिन उसके इलाज के लिए कोई डॉक्टर मयस्सर नहीं हुआ। आखिर कर तरन्नुम जिंदगी की जंग हार गयी। क्रूर स्टाफ की क्रूरता देखिये उसकी लाश नीचे उतारने के लिए स्ट्रेचर या व्हील चेयर तक नहीं दी गयी। आखिर एक भाई का कन्धा काम आया और उसके भाई ने उसकी लाश को कंधे पर उठा लिया और सीढ़ियाँ उतर गया। हद तो तब हो गयी जब तरन्नुम की लाश को घर तक पहुंचाने के लिए ना तो शव वाहन मिला ना ही एम्बुलेंस आखिर परिजनों को ऑटो किराए पर मांगवा कर उसकी लाश ले जाना पड़ी। तब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मानवीय संवेदनाओं के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।0
0
Report
भरतपुर एसपी के तबादले: नए थानेदारों की नियुक्ति जारी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुरएसपी राजेश मीणा ने किए तबादले, तेजपाल सैनी होंगे अब थानाधिकारी कोतवाली, राजेश गुर्जर होंगे उद्योग नगर थाना प्रभारी, राजेश मीणा होंगे भुसावर थाना प्रभारी, पवन यादव होंगे खेरली मोड़ थाना प्रभारी, रामदयाल मीणा होंगे महिला थाना प्रभारी0
0
Report
Advertisement
जयपुर पुलिस ने काली फिल्म लगी थार से अवैध शराब तस्करी पकड़ी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस की कार्रवाई शहर में काली फ़िल्म लगाकर चल रही थार कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने लिया एक्शन सोडाला थाना इलाके में रुकवाई गई एक थार थार में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी थार में मिली बीयर की 19 पेटियां पुलिस ने भरतपुर निवासी चालक बीरी सिंह को किया गिरफ्तार0
0
Report
अशोक विहार में 34 वर्षीय बंसी लाल की हत्या, पांच नाबालिग गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में 9 जुलाई को गलती से कुछ लड़कों पर कीचड़ उछलने के बाद, 34 साल के बंसी लाल की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पांच नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित, जो पुरानी दिल्ली की लाला लाजपत राय मार्केट में एक CCTV की दुकान पर काम करता था, केशव पुरम की तरफ प्रेम बारी पुल के पास बेहोश हालत में मिला। उसके सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के कई घाव थे। उसे तुरंत दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुँचते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नहर के पास की जगह पर कीचड़ जमा रहता था और लोग अक्सर इसे खुले में शौच के लिए इस्तेमाल करते थे। लाल उसी कीचड़ वाली जगह से गुज़र रहा था, तभी गलती से वहाँ से गुज़र रहे लड़कों के एक ग्रुप पर कीचड़ उछल गया। इसके बाद बहस शुरू हुई जो जल्द ही हिंसक हो गई। झगड़े के दौरान, आरोप है कि नाबालिगों में से एक ने चाकू निकाला और लाल पर कई बार वार किया, जबकि बाकी लड़कों ने भी हमले में उसका साथ दिया। इसके बाद लड़के मौके से भाग गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और CCTV फुटेज व स्थानीय जानकारी के आधार पर उन पांचों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू ज़ब्त कर लिया गया है。0
0
Report
LUCC घोटाला: CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पोंजी योजना का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:1207ZUP_del_lucc_cbi_brek उत्तराखंड का LUCC चिटफंड घोटाला... CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल...हजारों निवेशकों से ठगी का आरोप.. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तराखंड के चर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों और एक संस्था के खिलाफ विशेष अदालत (बड्स एक्ट), देहरादून में चार्जशीट दाखिल कर दी है। CBI ने मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल समेत शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह राजपूत, सानिया अग्रवाल, माया सिंह राजपूत और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड निवेशकों के हित संरक्षण अधिनियम और बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स (BUDS) एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए हैं। CBI के मुताबिक, उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2025 में LUCC घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच एजेंसी को सौंपी गई थी। इसके बाद CBI ने 26 नवंबर 2025 को मामला दर्ज कर राज्य के अलग-अलग थानों में दर्ज 18 एफआईआर की जांच अपने हाथ में ली। जांच में सामने आया कि LUCC सोसाइटी का पंजीकरण वर्ष 2012 में हुआ था। वर्ष 2016 में समीर अग्रवाल ने सोसाइटी का प्रबंधन अपने हाथ में लेकर नया निदेशक मंडल बनाया। इसके बाद उत्तराखंड में 50 से अधिक शाखाओं के जरिए लोगों से विभिन्न निवेश योजनाओं के नाम पर पैसा जमा कराया गया। CBI का आरोप है कि सोसाइटी ने उत्तराखंड में आधिकारिक अनुमति मिलने से पहले ही अपना काम शुरू कर दिया था। जांच में यह भी पता चला कि संस्था के पास कोई वास्तविक कारोबार या आय का स्रोत नहीं था। पुराने निवेशकों को भुगतान नए निवेशकों से जमा कराए गए पैसों से किया जाता था। इस तरह LUCC कथित तौर पर पोंजी स्कीम चलाकर लोगों से ठगी कर रही थी। CBI का कहना है कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई अब विशेष अदालत में होगी।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाला आरोपी जेल गया; वीडियो वायरल के बाद कार्रवाई
Agra, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाला मुस्लिम शख़्स पहुंचा सलाखों के पीछे. पुलिस गिरफ्त में आते ही हाथ जोड़कर माफी मांग रहा शख्स. वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई एत्माद्दौला पुलिस. सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल.0
0
Report
रामपुर में बंद मकान से लाखों के आभूषण-नकदी चोरी: CCTV से बदमाशों की तलाश जारी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताला काटकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी. पीड़िता का दावा, करीब 20 लाख के सोने के आभूषण और पौने दो लाख रुपये नकद ले गए चोर. सूचना पर पहुंची गंज पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू. एंकर: रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवर और लगभग पौने दो लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. V/O: घटना थाना गंज क्षेत्र में मौलवी साहब की मजार के पास, सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक मकान की है, मकान मालिक शायदा खानम के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर अपनी बहन को स्वार छोड़ने गई थीं, इसके बाद शनिवार शाम करीब पांच बजे घर लौटीं, घर लौटने के बाद वह घरेलू कामों में व्यस्त हो गईं और रात करीब आठ बजे जब कमरे की ओर गईं तो उन्हें ताला बंद दिखाई दिया, पास जाकर देखा तो ताला कटा हुआ था, कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, अलमारी खुली हुई थी, सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे सोने के जेवर व नकदी गायब थी, पीड़िता का कहना है कि चोर करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण और लगभग पौने दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए, उनके मुताबिक चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये है, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर थाना गंज पुलिस और गुर्जर टोला चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है, अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. Visuals:1,2,3,4,50
0
Report
हापुड़ के मैरिज होम में चोरों ने लाखों के आभूषण-नकदी पर हाथ साफ किया
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मेरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. यह हाई-प्रोफाइल मामला मेरठ के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बबली की बेटी की शादी से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मनोहर रिजेंसी मैरिज होम में चल रहे विवाह समारोह के दौरान चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार मैरिज होम में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था. रविवार तड़के करीब 5 बजे जब परिवार के सदस्य बिटिया के फेरों की रस्मों में व्यस्त थे, तभी चोरों ने मैरिज होम के एक बंद कमरे को अपना निशाना बनाया. चोरों ने बड़ी चालाकी से कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर प्रवेश कर गए. कमरे में रखा नकदी और जेवरातों से भरा बैग लेकर चोर रफूचक्कर हो गए. घटना का खुलासा तब हुआ जब फेरों के बाद परिवार के सदस्य सुबह कमरे में पहुंचे. भाजपा नेता व पीड़ित अशोक बबली ने बताया कि रात 2:30 बजे के करीब शादी की रस्मों से निपटे और फिर बिटिया के फेरों के लिए चले गए. सुबह 5 बजे वह खाना खाने गए और 5:21 तक खाना खाकर कमरे के बाहर आ गए. इसके बाद कमरे पर ताला लगाकर वापस मंडप में चले गए. वहां जाने के बाद मेरी साली की लड़की ने आकर कमरे का ताला खोलने की कोशिश की, तो ताला खुला नहीं. उसने कुंडी हिलाई तो उसे लगा कि अंदर कोई है. वह भागकर गई और अपने भाई को बुलाकर लाई. जब इन्होंने धक्का-मुक्की की, तो एक शख्स पीछे से गया. पीछे देखा तो खिड़की खुली हुई थी और चोर वहां से भाग चुका था. बैग में कन्यादान और टीके का पैसा था, जो लगभग 10 लाख से कम नहीं था. यह पूरी तरह से मैरिज होम प्रशासन की लापरवाही है. वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता के घर हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. आनन-फानन में देहात थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने मैरिज होम के अंदर मौजूद स्टाफ और संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही, मैरिज होम और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
रेलवे लाइन पर रील बनाती महिला का वीडियो वायरल, प्रशासन से सवाल
Ballia, Uttar Pradesh:आजकल रील बनाने का ऐसा जुनून है कि कुछ लोग जिंदगी को दाव पर लगाकर और नियमों को ताक पर रखकर रील बनाने में लगे हैं। एक महिला द्वारा रेलवे लाइन पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलिया शहर के चित्तू पांडेय रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने वाली थी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग गिरी हुई थी और रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियां ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक एक महिला रेलवे लाइन के बगल में डांस करने लगी। सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ते महिला का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कई सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिरकार व्यू फेमस होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं।0
0
Report
केजरीवाल एक्स पर पोस्ट के बाद रोहिणी में सुंदरकांड पाठ, हस्ताक्षर अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट आज रोहिणी में सुंदरकांड का पाठ है। आप ज़रूर आयें JMD टेंट , जापानी पार्क, सेक्टर-10, रोहिणी, दिल्ली श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।0
0
Report
E20 से गाड़ियों पर असर, केजरीवाल बोले— सरकार सच दिखाए
New Delhi, Delhi:Arvind Kejriwal ये वीडियो ज़रूर देखें… कल मैंने दिल्ली में कुछ car मैकेनिकों और गाड़ी मालिकों से Ethanol पर बात की। E20 के कारण ख़राब हुई गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। गाड़ियों के माइलेज में भी भारी गिरावट है। सब परेशान हैं。 मोदी सरकार को समझना होगा कि टीवी पर झूठे इंटरव्यू देने और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ज़मीनी हक़ीक़त नहीं बदल जाएगी। लोगों पर E20 थोपना बंद करिए। अब पानी मिडिल क्लास के सिर से ऊपर जा रहा है0
0
Report
Advertisement
